ENTERTAINMENT : स्टेज पर ‘फ्री फ्लिस्तीन’ का नारा सुन Priyanka Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन………..

0
46

ऑस्कर 2026 में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं. इस दौरान स्टेर पर फ्री फिलिस्तीन का नारा सुनकर एक्ट्रेस ने ऐसा रिएक्शन दिया जो अब वायरल हो रहा है.

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी बतौर प्रेजेंटर शिरकत की. उनके लुक के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित इस इवेंट के दौरान, होस्ट कोनन ओ’ब्रायन ने एक्ट्रेस को मंच पर बुलाया, जहां उन्होंने स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर’ फिल्म कैटेगिरी के विनर्स का नाम अनाउंस किया. इस दौरान एक्ट्रेस ने जेवियर बार्डेम के फ्री फ्लिस्तीन कहने पर हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया.

दरअसल ऑस्कर प्रेजेंट करने के लिए स्टेज पर प्रियंका चोपड़ा संग जेवियर बार्डेम पहुंचे थे.. इस दौरान बार्डेम ने एक स्ट्रॉन्ग पॉलिटिकल मैसेज भी दिया. एक्टर ने कहा, “नो टू वॉर एंड फ्री फिलिस्तीन.” ये सुनकर थिएटर में मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियाँ बजाईं. वहीं

बार्डेम के इस स्टेटमेंट के बाद उनके पास में खड़ी प्रियंका चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर अपना रिएक्शन दिया. जिसके बाद दोनों ने अवॉर्ड देने का सिलसिला आगे बढ़ाया और ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ के पुरस्कार के लिए सेंटिमेंटल वैल्यू का नाम अनाउंस किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here