Bollywood : जब अश्लील साइट पर डाल दी गई थीं जाह्नवी कपूर की मॉर्फ्ड फोटोज, एक्ट्रेस बोलीं- मैं सिर्फ 15 साल की थी

0
26

जाह्नवी कपूर ने बताया जब वो स्कूल में थी तो किसी ने उनकी फोटोज को मॉर्फ्ड करके अश्लील साइट पर डाल दिया था. एक्ट्रेस इस घटना से बहुत डिस्टर्ब हो गई थीं. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करती हैं. हाल ही में उन्होंने डीपफेक्स को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने अपने साथ स्कूल में हुई एक डिस्टर्बिंग घटना के बारे में भी बताया.

राज शमानी के पॉडकास्ट में जाह्नवी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता इसे टेक्निकली डीपफेक कहेंगे, लेकिन ये कुछ ऐसा ही था. मैंने अपनी फोटोज अश्लील साइट पर देखी थी. हमारी आईटी क्लास थी स्कूल में. लड़के उन साइट्स पर जाते थे फन के लिए और मेरी फोटोज वहां थीं. मैं उस वक्त 15 साल की थीं. ये बहुत खराब एक्सपीरियंस था.’

आगे उन्होंने कहा, ‘एक प्वॉइंट पर, मुझे लगा क्यो? क्या ये वो कीमत है जो आपको चुकानी पड़ती है? जैसे कि इन चीज़ों में कोई नैतिकता ही न हो. सोशल मीडिया पर सब अपनी बातें रख रहे हैं. अब नैतिकता के मामले में बिहेवियर थोड़ा-बहुत सुधरा है लेकिन बड़े पैमाने पर ये अभी भी समस्या है. बहुत से लोगों को ये नॉर्मल लगता है. आप एक पब्लिक फिगर हैं, इसलिए ऐसा होगा ही.’

जाह्नवी ने AI जेनरेटेड फोटोज को लेकर भी कहा, ‘इससे मैं शांति में नहीं हूं. मेरे कई ऐसे विजुअल्स हैं, यहां तक कि ऑफिशियल न्यूज पेजेस पर भी सर्कुलेट हुए हैं जो पूरी तरह से AI से बने हैं. मैंने कभी वो चीजें नहीं पहनी, मैंने कभी वैसे फोटोज नहीं क्लिक करवाए. लेकिन वो ऐसे सर्कुलेट हुए जैसे वो रियल हैं.’

जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वो बवाल, मिली, गुड लक जैरी, रूही, उलझ, परम सुंदरी जैसी फिल्मों में दिखीं. पिछली बार उन्हें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया. अब वो पेड्डी में दिखेंगी. इस फिल्म में वो राम चरण के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म को लेकर काफी चर्चा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here