IPL 2026 के बिजी शेड्यूल के बीच विराट कोहली ने धुरंधर-2 मूवी देखी. उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई, उन्होंने अपना रिव्यू देते हुए रणवीर की एक्टिंग को भी सराहा.
विराट कोहली को धुरंधर-2 फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर तारीफ़ में एक पोस्ट किया, उन्होंने इसे भारत में बनी अभी तक की सबसे बेहतरीन फिल्म भी बताया. IPL 2026 में RCB के लिए खेल रहे कोहली ने कलाकार रणवीर सिंह की एक्टिंग को भी सराहा. उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान वह अपनी सीट से उठे भी नहीं.
धुरंधर-2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. ये फिल्म कितनी शानदार होगी, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि विराट कोहली ने भी इसकी तारीफ़ में एक स्पेशल स्टोरी शेयर की. कोहली ने बताया कि उन्होंने लगातार 4 घंटे तक बिना हिले अपनी सीट पर बैठकर ये फिल्म देखी.

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर-2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,”आज फिल्म देखी और मैं ये कह सकता हूं कि मैंने भारत में बनी इस तरह की फिल्म पहले कभी नहीं देखी. इस फिल्म ने हर तरह के इमोशन सामने ला दिया, मैं लगभग 4 घंटे तक एक बार भी अपनी सीट से नहीं उठा.”
उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के टैलेंट की तारीफ करते हुए लिखा कि इसमें आपका यकीन नजर आता है. उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा, “वैसे तो सभी किरदार अच्छे थे लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद आप अलग लेवल पर पहुंच गए. आपकी परफॉरमेंस बहुत शानदार थी, एकदम शानदार.”
कोहली ने पूरी फिल्म अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बैठकर देखी. अनुष्का ने भी फिल्म की तारीफ की. धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, कमाई के मामले में भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कोहली अभी आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. उनकी टीम ने लगातार 2 मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है.


