NATIONAL : कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान पर सफाई भी दी थी; शाह बोले-राहुल के साथ रहकर भाषा बिगड़ी

0
96

चुनाव आयोग (EC) ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा ने आज पीएम मोदी को आतंकी कहने के मामले में चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी।

दरअसल खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को आतंकी कहा था। हालांकि बाद में उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं।

वहीं, अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दमदम उत्तर में चुनावी रैली में कहा कि आतंकवाद को खत्म करने वाले नरेंद्र मोदी को खड़गे आतंकवादी कह रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ने लगी है, लेकिन मोदी को जितनी गालियां दोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा।

शाह ने कहा- कांग्रेस का तमिलनाडु में डबल फिगर क्रॉस नहीं होगा, बंगाल-पुडुचेरी में शायद ही खाता खुले और असम में अब तक की सबसे बड़ी हार होगी। ममता भी कांग्रेस के साथ है, उनकी भी हालत बुरी होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here