PUNJAB : शंभू रेल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड ‘बाबा बेअंत’ गिरफ्तार, 3 आतंकी घटनाएं सुलझीं

0
46

पंजाब पुलिस को शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में एक बड़ी कामयाबी मिली है। SSOC अमृतसर, पटियाला पुलिस और CI पठानकोट ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान मुख्य साजिशकर्ता जगरूप सिंह के करीबी गुरजिंदर सिंह उर्फ ​​बाबा बेअंत को गिरफ्तार किया है, जो गुरदासपुर के धारीवाल का रहने वाला है।

यह जानकारी शेयर करते हुए पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, शंभू ब्लास्ट के साथ-साथ सरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट और मोगा में CIA ऑफिस पर ग्रेनेड हमले में भी गुरजिंदर सिंह का रोल सामने आया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि, ये सभी घटनाएं विदेशी हैंडलर्स के कहने पर की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, इस गिरफ्तारी और पहले हुई बरामदगी के साथ ही मोगा, सरहिंद और शंभू में हुई तीनों आतंकी घटनाएं सफलतापूर्वक सुलझ गई हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति, सेफ्टी और सिक्योरिटी पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बताया जा रहा है कि, इस गिरफ्तारी से 3 आतंकी घटनाएं सुलझ गई हैं, जिनमें 27 अप्रैल को शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट, 23 जनवरी को सरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट और 7 नवंबर 2025 को मोगा CIA पर ग्रेनेड हमला शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here