NATIONAL : मानसूत्र सत्र से पहले राजनाथ सिंह के आवास पर BJP नेताओं की बड़ी बैठक; अमित शाह सहित कई नेता मौजूद

0
118

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवासा पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में आगामी मानसून सत्र से पहले सरकार की रणनीति को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। सरकार ने आगामी सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कुल आठ नए विधेयकों को पेश करने की योजना बनाई है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवासा पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में आगामी मानसून सत्र से पहले सरकार की रणनीति को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। इस बैठक में मानसूत्र सत्र के दौरान होने वाले संभावित विधायी कार्यों के बारे में जानकारी दी जा सकती है।

आठ नए विधेयक पेश करने की तैयारी में सरकार
सरकार ने आगामी सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कुल आठ नए विधेयकों को पेश करने की योजना बनाई है जिनमें भू-विरासत स्थलों और भू-अवशेषों के संरक्षण और सुरक्षा से संबंधित एक विधेयक भी शामिल है।

मानसून सत्र के लिए प्रस्तावित विधेयकों में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है और 21 अगस्त तक दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें प्रस्तावित हैं।

इस सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच तीखी नोकझोंक होने की संभावना है। सरकार और विपक्ष के बीच संभावित टकराव के बिंदुओं में इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मामला भी शामिल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here