Asian Games 2026 Day 4 Schedule: 23 सितंबर को मीराबाई चानू और मनु भाकर पर रहेंगी नजरें, देखें भारत का पूरा शेड्यूल

0
22

Asian Games Day 4 2026: एशियन गेम्स के चौथे दिन 23 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी पदक की दौड़ में होंगे. मीराबाई चानू, मनु भाकर और बैडमिंटन टीम से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं. जानें भारत का पूरा शेड्यूल.

Asian Games Day 4 2026: एशियन गेम्स के चौथे दिन यानी 23 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी पदक की रेस में उतरेंगे. बुधवार का दिन भारतीय दल के लिए काफी अहम रहने वाला है. वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी, जबकि ज्ञानेश्वरी यादव 53 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी. शूटिंग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी. उनके अलावा ईशा सिंह और सुरूची इंदर सिंह भी भारत की चुनौती पेश करेंगी. अगर भारतीय निशानेबाज क्वालिफिकेशन पार करती हैं, तो दिन में पदक के लिए मुकाबला करेंगी.

बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत का पदक पहले ही पक्का हो चुका है. इसके अलावा वुशू, शूटिंग, रोइंग, इक्वेस्ट्रियन और कई अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर होंगे.

मीराबाई चानू के पास पदक जीतने का मौका
सबसे ज्यादा नजरें वेटलिफ्टिंग पर रहेंगी. मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी. उनका फाइनल मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा. 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत चुकीं मीराबाई की नजर एशियन गेम्स में अपने पहले पदक पर होगी. इसी स्पर्धा के बाद दोपहर 1:30 बजे ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी.

शूटिंग में मनु भाकर पर नजर
भारत का दिन सुबह शूटिंग से शुरू होगा. सुबह 6:15 बजे महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत और टीम क्वालिफिकेशन होगी. मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरूची इंदर सिंह व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. टीम क्वालिफिकेशन में सुरूची और ईशा भारत की चुनौती पेश करेंगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अभिषेक-ईशान ने टोक्यो से शेयर की साथ की तस्वीरें, शर्मा के सैंडल्स पर किशन का कमेंट हुआ वायरल

एशियन गेम्स 2026: 23 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल
समय खेल भारतीय खिलाड़ी/टीम मुकाबला/स्पर्धा
05:30 AM सॉफ्ट टेनिस जय मीणा पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल बनाम शेरविन नुगिट
05:30 AM ईस्पोर्ट्स डेनियल और चिन्मय साहू eFootball क्वार्टर फाइनल
05:30 AM सेपक टकरॉ भारतीय पुरुष टीम फिलीपींस के खिलाफ ग्रुप बी
05:40 AM रोइंग बलराज पंवार पुरुष सिंगल स्कल्स हीट 2
06:00 AM रोइंग सतनाम सिंह और सलमान खान पुरुष डबल स्कल्स हीट 3
06:15 AM शूटिंग सुरूची इंदर सिंह, ईशा सिंह, मनु भाकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
06:15 AM शूटिंग सुरूची इंदर सिंह, ईशा सिंह महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम क्वालिफिकेशन
06:30 AM शूटिंग अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खान पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन
06:30 AM शूटिंग परीनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान महिला स्कीट क्वालिफिकेशन
06:30 AM कैनो स्प्रिंट भारतीय खिलाड़ी पुरुष कायाक फोर 500 मीटर हीट 1
06:30 AM कैनो स्प्रिंट मेघा प्रदीप महिला कैनो सिंगल 200 मीटर हीट 1
06:30 AM इक्वेस्ट्रियन आशीष लिमये, फौआद मिर्जा इवेंटिंग व्यक्तिगत क्रॉस कंट्री फाइनल, दिन 2
06:30 AM टेबल टेनिस हरमीत देसाई, यशस्विनी घोरपड़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here