दिल्ली में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद सभी सियासी पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार अभियान में जुटी हैं। राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। आप का कहना है कि परवेश वर्मा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है।
AAP सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। पत्थर से अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है। यह परवेश वर्मा के गुंडों की करतूत है और स्थानीय लोगों ने भाजपा के गुंडों को भगाया।
दिल्ली की जनता इसका करारा जवाब देगी
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला कराया है।’ BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराना हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं हैं, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।
हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गà¥à¤‚डों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला‼ï¸
BJP पà¥à¤°à¤¤à¥à¤¯à¤¾à¤¶à¥€ पà¥à¤°à¤µà¥‡à¤¶ वरà¥à¤®à¤¾ के गà¥à¤‚डों ने चà¥à¤¨à¤¾à¤µ पà¥à¤°à¤šà¤¾à¤° करते वकà¥à¤¤ अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पतà¥à¤¥à¤° से हमला कर उनà¥à¤¹à¥‡à¤‚ चोट पहà¥à¤‚चाने की कोशिश की ताकि वो पà¥à¤°à¤šà¤¾à¤° ना कर सकें।
बीजेपी वालों, तà¥à¤®à¥à¤¹à¤¾à¤°à¥‡ इस कायराना… pic.twitter.com/QcanvqX8fB
— AAP (@AamAadmiParty) January 18, 2025


