Bollywood : बर्थडे से पहले पति रणबीर कपूर और बेटी राहा संग हांगकांग में मस्ती करती दिखीं आलिया भट्ट

0
25

अपने जन्मदिन से पहले आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर और बेटी राहा के साथ हांगकांग में छुट्टी मानते नजर आईं. पार्क से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सभी मस्ती करते दिखे. 15 मार्च 2026 को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही है. इसी बीच हाल ही में उन्हें अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ हांगकांग में छुट्टी मनाते देखा गया है.

जन्मदिन से पहले तीनों पार्क में एक साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में रणबीर, आलिया और राहा का मस्तीभरा अंदाज साफ देखा जा रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

इस ट्रिप में आलिया भट्ट ने कैजुअल लुक अपनाया था और हूडी के ऊपर विंटर जैकेट पहनी थी. वहीं रणबीर कपूर डेनिम आउटफिट और सनग्लासेस में नजर आए. साथ ही बेटी राहा अपने रेड ट्रैकसूट में बहुत प्यारी लग रही थी और आलिया-रणबीर का हाथ पकड़कर पार्क में घूमती दिखी. एक वीडियो में तीनों हाथ में हाथ डालकर रंग-बिरंगी सीढ़ियों पर चढ़ते और पार्क में खेलते नजर आए. बॉलीवुड में कपल्स अक्सर अपने जन्मदिन पर छोटे और फैमिली वेकेशन्स पर जाते रहते हैं और अपने उस दिन को खास बनाते हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा, रणबीर ने ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 को और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है. वहीं आलिया अपनी फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. इस स्पाई एक्शन फिल्म में वो बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी, जो 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दोनों सितारे अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर अपने खास दिनों को यादगार बना रहे हैं, जो फैंस के बीच वायरल हो रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here