Bollywood : अंबानी के इवेंट में छाई श्रेया घोषाल, साड़ी में लगीं बला की खूबसूरत, देखें फोटोज

0
23

अंबानी फैमिली ने हाल ही में नीता अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस दौरान श्रेया घोषाल ने इवेंट में अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया. बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में अंबानी के NMACC इवेंट में शिरकत की. इस दौरान वो साड़ी में बाल की खूबसूरत दिख रही थी. सिंगर ने खुद अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अंबानी के इवेंट की कई फोटोज शेयर की है. पहली फोटो में वो नीता अंबानी और शंकर महादेवन के पोज देती नजर आ रही है.
वहीं दूसरी फोटो में सिंगर स्टेज पर परफॉर्म करती दिख रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. लोग उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

श्रेया घोषाल ने ऑरेंज कलर की हैवी वर्क वाली साड़ी पहनी थी, जिसमें वो काफी ब्यूटीफुल लग रही थी. उन्होंने अपने लुक को और भी रॉयल बनाने के लिए ग्रीन कलर का दुपट्टा भी कैरी किया, जो उनके लुक और भी ग्रेसफुल बना रहा था. ज्वैलरी की बात करें तो सिंगर ने हैवी नेकलेस, इयरिंग्स और साथ में कंगन भी पेयर किए.

हर एक फोटोज में वो बला की खूबसूरत दिख रही थी. फैंस उनके इस लुक पर फिदा हो गए है. उन्होंने अपने स्मोकी आई मेकअप से लाइट शेड लिपस्टिक लगाई. वहीं सिंगर ने बालों में बन बनाकर अपने इस लुक को पूरा किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here