राज्यपाल से CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने की मुलाकात, नव वर्ष की दीं शुभकामनाएं

0
57

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज यानी बुधवार को राज भवन में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी व विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भेंट की। इस अवसर पर दोनों ने राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
PunjabKesariराज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री एवं विधायक को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा राज्यपाल से आज राजभवन में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 अजीत कुमार सिन्हा, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here