ENTERTAINMENT : अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में ‘बगड़ बम बम’पर झूमे शाहरुख खान, फैंस ने कहा-हर हर महादेव

0
3

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का हाल ही में 31वां बर्थडे जामनगर में सेलिब्रेट किया गया. इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.जामनगर में हाल ही में अनंत अंबानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया जो एक शानदार और सितारों से भरे इवेंट में बदल गया.इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए. इस खास मौके पर सलमान खान, शाहरुख खान, शिखर पहाड़िया, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह और राम चरण जैसे सेलेब्स पहुंचे थे.

बर्थडे बैश में शाहरुख खान अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे थे, इस दौरान एक्टर की वाइफ गौरी खान भी उनके साथ नजर आईं.इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उस शानदार शाम की झलक देखने को मिली.

सिंगर कैलाश खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने पॉपुलर भक्ति गीत’बगड़ बम बम’ को गाते हुए नजर आ रहे हैं.इस गाने को गाते वक्त उनके हाथ में डमरू में नजर आ रहा है.उनकी इस परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को जोश और भक्ति से भर दिया.ऐसे में वहां मौजूद मेहमान भी इस पल में पूरी तरह से डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं.इस वीडियो में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी,ईशा अंबानी,अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को परफॉर्मेंस एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है. सभी लोग गाने पर झूमते और साथ में गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सेलिब्रेशन में मौजूद मेहमानों की भीड़ इस म्यूजिकल माहौल में डूबी नजर आई, जिससे ये सेगमेंट शाम के सबसे पलों में से एक बन गया.इस वीडियो में शाहरुख खान की भी एक झलक देखने को मिली. इस दौरान वो परफॉर्मेंस का मजा लेते हुए दिखे.

इसी क्लिप के एक अलग हिस्से में उन्हें दूसरे सिंगर की परफॉर्मेंस पर डांस करते हुए देखा गया.गौरी खान भी अपने पति के संग इस मोमेंट को एंजॉय करती दिखीं.इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कॉमेंट सेक्शन में हर हर महादेव लिखकर रिएक्शन देते दिख रहे हैं.बगड़ बम बम पर शाहरुख खान को झूमते देख फैंस काफी खुश नजर आए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here