ENTERTAINMENT : आशा भोसले संग साए की तरह साथ रहे बेटे आनंद, जानें क्या करते हैं

0
18

आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. सिंगर के निधन की न्यूज उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ने कंफर्म की. आनंद भोसले आशा जी का सारा प्रोफेशनल वर्क संभालते थे. उनके टूर से लेकर कॉन्सर्ट, हर छोटी चीज आनंद ही मैनेज किया करते थे.

‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 12 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. आशा भोसले 92 साल की थीं. बीती रात 11 अप्रैल को उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था. सिंगर के निधन को उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ने कंफर्म किया.

आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी मां को पार्थिव शरीर को उनके मुंबई स्थित घर में लाया जाएगा, जहां लोग आकर सिंगर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे होगा. ये समय आशा भोसले के पूरे परिवार के लिए बेहद नाजुक बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर इस समय हर कोई आशा भोसले को याद कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहा है. लोग उनके परिवार को भी इस मुश्किल घड़ी में मजबूत बने रहने की बात लिख रहे हैं. फैंस को आनंद भोसले की भी चिंता सताई है, जिन्होंने अपनी मां को खो दिया है. ऐसे में हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर आशा भोसले के बेटे क्या करते हैं.

आनंद भोसले, आशा जी के छोटे बेटे हैं. उनके बड़े बेटे का नाम हेमंत भोसले है, जो दुबई में रहा करते हैं. वहीं आनंद अपनी मां के साथ मुंबई में रही रहते हैं, जहां वो सिंगर के सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स का ध्यान रखते हैं. आशा भोसले का कोई भी वर्ल्ड टूर हो या कॉन्सर्ट, उसे देखने की जिम्मेदारी आनंद भोसले की होती है.

आनंद भोसले ने अधिकतर अपनी जिंदगी लाइमलाइट से दूर जी है. वो बिजनेस और फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई कर चुके हैं. आशा के छोटे बेटे संगीत में भी एक्टिव रहे. आनंद भोसले के दो बच्चे, बेटी जनाई भोसले और बेटे रंजय भोसले हैं. बेटी जनाई अपनी दादी की तरह सिंगिंग में जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा वो मॉडलिंग भी किया करती हैं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सराहा भी जाता है.

आशा भोसले ने अपने 80 साल के सिंगिंग करियर में 12000 से ज्यादा गाने करीब 20 भाषाओं में गाए हैं. इसके लिए उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. आशा भोसले अपने सदाबहार गानों से पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जिसे शायद ही कभी भूला जाएगा. आज देश में मौजूद उनका हर एक फैन, उनके आइकॉनिक गाने सुनकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here