‘वड़ा पाव गर्ल’ की वायरल शादी की तस्वीरों के बीच अब उनके पति युगम गेरा ने इमोशनल वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो पत्नी की वेबफाई पर बात करते दिखे. युगम काफी उदास और परेशान दिखे.
‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं. पति संग अनबन के बीच चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन संग शादी के जोड़े में तस्वीरें शेयर करके हर किसी के होश उड़ा दिए. शादीशुदा चंद्रिका कई वीडियोज में मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक होती नजर आती हैं. ऐसे में अब चंद्रिका के पति युगम गेरा ने पत्नी की बेवफाई पर रिएक्ट किया है.
मिस्ट्री मैन संग चंद्रिका की बढ़ती नजदीकियों के बीच उनके पति युगम गेरा ने रिएक्ट किया है. युगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर कहा- अगर कोई लड़की तुमसे हाथ छुड़ाकर दूर जाना चाह रही हो ना तो उसे जाने देना चाहिए, क्योंकि वो बहुत पहले ही तुमसे दूर जा चुकी होती है. कैप्शन में युगम ने लिखा- जाने दो.

युगम दूसरे वीडियो में इमोशनल होते हुए कहते दिखे. उन्होंने कहा- एक बात समझ आ गई है, जो मेरे नसीब में है. वो मुझसे कोई नहीं छीन सकता. पर जो मेरे नसीब में नहीं है, वो मेरा चाहकर भी नहीं हो सकता. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- जब तक चल रही है जिंदगी, तब तक तो जीनी पड़ेगी. बता दें कि पति युगम गेरा संग खटपट के बीच चंद्रिका ने जब लाल जोड़े में मिस्ट्री मैन संग तस्वीरें शेयर कीं, तो हर कोई दंग रह गया. दुल्हन बनीं चंद्रिका मिस्ट्री मैन संग पोज देती दिखीं. जबकि मिस्ट्री मैन दूल्हे के लिबास में नजर आया.
शादी के जोड़े में चंद्रिका और मिस्ट्री मैन की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस को लगा कि उन्होंने शादी रचा ली है. कई लोग चंद्रिका को ट्रोल भी करने लगे. मगर फिर उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि ये सिर्फ प्रमोशनल फोटोशूट था. चंद्रिका की बात करें तो लंबे समय से पति संग उनका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई हैं. चंद्रिका और युगम ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों की लड़ाई कब तक चलती है ये देखने वाली बात होगी.


