ENTERTAINMENT : ‘सिर्फ प्यार काफी नहीं होता’, ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया को मिली सीख, रिश्ते को लेकर दिया बयान

0
23

तारा सुतारिया ने ब्रेकअप के बाद रिश्तों और प्यार को लेकर खुलकर बातें की है. उन्होंने अपने अनुभव से सीख लेते हुए कई चीजें क्लियर की, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. ब्रेकअप के बाद जहां सितारे चुप रहते हैं, वहीं तारा ने इस बार खुलकर अपने दिल की बात रखी है. उन्होंने प्यार, रिश्तों और इमोशंस को लेकर कई बातें बताई, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही हैं. अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है.

हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में तारा सुतारिया पहुंचीं, जहां उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते में दो लोगों की सोच एक जैसी होना जरूरी नहीं है, लेकिन उनकी अंडरस्टैंडिंग और इमोशंस मिलनी चाहिए. साथ ही रिश्ते में काइंडनेस एक ऐसी चीज है, जिस पर कभी समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ प्यार काफी नहीं होता, बल्कि एक-दूसरे को पसंद करना भी उतना ही जरूरी है. कई बार इंसान किसी से प्यार तो करता है, लेकिन उसे समझ नहीं पाता.

तारा ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर आप खुद को नहीं समझते, तो किसी और को भी नहीं समझ सकते. उन्होंने अपने एक्सपीरियंस से सीखा है कि रिश्ते में इमोशनल क्लैरिटी बहुत जरूरी होती है, ताकि गलतफहमियां न हों. हालांकि इस पॉडकास्ट में तारा ने अपने ब्रेकअप का जिक्र नहीं किया, लेकिन बताया कि उन्होंने बहुत समय अकेले बिताया है, जिससे उन्हें खुद को समझने का मौका मिला. अब वो किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करना चाहती क्योंकि वो चाहती है कि उनका पार्टनर भी खुद को अच्छे से समझे.

बता दें, कुछ समय पहले मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा ने उन्हें गले लगाया था. उस कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ पहुंची थी. इसके कुछ दिन बाद खबरें आने लगी कि उनका ब्रेकअप हो गया. हालांकि तारा ने उन नेगेटिव खबरों को गलत बताया, लेकिन तब से उनकी निजी जिंदगी चर्चा में बनी हुई है. वहीं अगर काम की बात करें, तो तारा जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा जैसे कलाकार नजर आने वाले है, जो 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here