झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना के जनवरी और फरवरी माह की राशि अभी तक नहीं मिली है। लाभुक महिलाएं बड़ी बेसब्री से 2 महीने से रुकी हुई राशि का इंतजार कर रहे हैं।

फरवरी के अंतिम सप्ताह में आ सकती है मंईयां योजना की राशि
जानकारी के मुताबिक जनवरी और फरवरी माह की राशि लोगों के खाते में जल्द ही आ सकती है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में 2500 रुपये लोगों के खाते में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें कि सरकार द्वारा छठी किस्त की राशि के लिए पूरी प्रक्रिया कर ली गई थी, लेकिन योजना के सत्यापन के लिए चलाया गये अभियान के कारण छठी किस्त में देरी हो रही है जिसके बाद उम्मीद है कि सरकार छठी और सातवीं किस्त की राशि एक ही साथ सभी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 5000 ट्रांसफर करेगी।
Maiya samman yojana; क्यों हो रही मंईयां सम्मान योजना की किस्त में देरी?
बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) की किस्त में देरी का मुख्य कारण यह है कि सरकार के निर्देश के अनुसार अभी राज्य के अंतर्गत सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। वहीं इस दौरान कई फर्जी मामले भी निकल कर सामने आये। उन सभी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ इस जांच प्रक्रिया के कारण छठी किस्त की राशि विलंब हो रही है। बता दें कि, झारखंड की हेमंत सरकार (Hemant Government) की ओर से मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana ) में तकरीबन 58 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
Maiya samman yojana; आधार लिंक कराए बिना भी खाते में आएंगे मंईयां सम्मान योजना के पैसे
बता दें कि, अब खाता आधार से लिंक न होने पर भी लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि आ जाएगी। सरकार ने ये सुविधा दी है कि महिलाओं को अब बिना किसी बाधा के 31 मार्च तक खाते को आधार से लिंक कराए बिना योजना की राशि मिल जाएगी।


