अब नहीं करना होगा तीन महीने इंतजार, लाभार्थियों को हर माह मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पैंशन

0
48

प्रदेश में अब हर महीने सामाजिक सुरक्षा पैंशन दी जाएगी। हालांकि पहले इसे क्वार्टरली दिया जाता था, लेकिन अब सरकार इसमें बदलाव करने जा रही है, जिसके तहत अब हर महीने लाभार्थियों के खाते में यह पैंशन डाली जाएगी। सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के कारण प्रदेश में लाभार्थियों को जनवरी-फरवरी मार्च की क्वार्टरली पैंशन नहीं दी गई है। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद ही लाभार्थियों को यह पैंशन दी जाएगी।

सूत्रों की मानें तो प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पैंशन ले रहे हैं।  इसमें नैशनल और स्टेट की पैंशन स्कीम  शामिल है। प्रदेश में लगभग पौने लाख लोग ओल्ड एज पैंशन ले रहे हैं, जबकि एक लाख से अधिक विधवा और एकल  महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पैंशन दी जा रही है। इसी के साथ 75000 से अधिक लोगों को दिव्यांग राहत भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा भी इसमें अन्य पैंशन स्कीम शामिल हैं। प्रदेश में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग की ओर से यह पैंशन जारी की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here