Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 1081

छत्तीसगढ़ : सूरजपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 21 लोगों पर मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। जहां जिले के खड़गावा चौकी इलाके में जमीन विवाद में एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में नरेश टोप्पो, माघे टोप्पो और बसंती टोप्पो शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। वहीं 7 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। मामले की जांच के लिए प्रतापपुर एसडीओपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

पूरा मामला प्रतापुर थाने क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का है। जहां दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों की बेरहमी से हत्य कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार ने कुछ दिन पहले जिला और एसडीएम कोर्ट में जमीन का केस जीता था। केस जीतने के बाद शुक्रवार को परिवार खेत की जुताई के लिए पहुंचा। तभी दूसरे पक्ष के करीब 30 से 40 लोग वहां पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते लोगों ने टोप्पो परिवार पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। टोप्पो परिवार का एक बेटा जैसे कैसे अपनी जान बचाकर भाग निकला और गांव वालों को घटना की जानकारी दी।

Haryana के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस मंडी में शुरू हुई आलू की खरीद

0

हरियाणा के अंबाला के आलू किसानों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। दरअसल, अंबाला छावनी की मोहरा अनाज मंडी में आलू की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है, जिससे किसानों को अब दूसरी मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा।

पहले उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए पिपली, शाहाबाद और बाबैन अनाज मंडियों में जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण उन्हें ट्रांसपोर्ट पर अधिक पैसे खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मोहरा मंडी के सचिव नीरज भारद्वाज ने बताया कि अनाज मंडी के आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में किसान आलू की खेती करते हैं। उनकी ओर से मंडी में आलू के व्यापार की मांग आने के बाद पिछले सप्ताह हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने आलू के व्यापार की अनुमति दे दी है।

हरियाणा में अब मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाएं, इन 14 जिलों के सिविल अस्पताल में खुलेंगे जन औषधि केंद्र

0

हरियाणा के 8 जिलों में जन औषधि केंद्र खुल चुके हैं और 14 जिलों में फरवरी के महीने में खोल दिए जाएंगे। इन केंद्रों में मरीजों को सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।

बता दें कि सिविल अस्पतालों की डिस्पेंसरी में मरीजों को कई बार पर्याप्त दवाइयां समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती। इस कारण से ज्यादातर प्रिसक्राइब दवाइयां बाहर प्राइवेट मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती है। ऐसे में मरीजों को होने वाली परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं।इसी कड़ी में फरवरी के महीने में भी 14 जिलों में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में मरीजों को बाहर मिलने वाली दवाइयां की अपेक्षा 50 से 90% तक की छूट दी जाती है।

वहीं अंबाला, सिरसा, भिवानी, पानीपत, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और यमुनानगर सिविल अस्पतालों में यह केंद्र खोले जा चुके हैं। इसी कड़ी में हिसार, रोहतक, पलवल, फतेहाबाद, जींद, नारनौल, सोनीपत, कैथल, करनाल, पंचकूला, चरखी दादरी, नूंह और फरीदाबाद इत्यादि सिविल अस्पतालों में अगले महीने तक यह केंद्र खोल दिए जाएंगे।

Haryana के इन जिलों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, यहां बनाए जाएंगे स्टेशन..

0

हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इस नई रेलवे लाइन के निर्माण की योजना से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही इस रेल कॉरिडोर का निर्माण IMT मानेसर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नया रूप देगा और क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेगा।

हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HRIDC) ने पलवल, मानेसर और सोनीपत के बीच इस ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई है। यह रेल कॉरिडोर दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों के बीच यातायात को सुगम बनाएगा और इसमें परिवहन के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

जिनमें माल परिवहन की गति और क्षमता में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। यह कॉरिडोर न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि भारी माल परिवहन के लिए भी एक बेहतरीन समाधान प्रदान करेगा।

Haryana Accident: पानीपत में घने कोहरे का कहर, बुझा घर का चिराग

0

पानीपत जिले से दुखद घटना सामने आई है। यहां कोहरे में रोड क्रॉस कर रहे 18 साल के युवक के साथ हादसा हो गया। कैंटर चालक ने युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा गांजबड़ पेप्सी पुल के पास हुआ। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला था और पानीपत के गांजबड़ गांव में रहता था। जिसका नाम असविन्दर था। वह धागा फैक्टरी में काम करता था। हादसे के समय वह फैक्ट्री में ही जा रहा था।

हरियाणा में 3 लाख तक की आय वाले परिवारों के लिए बड़ा ऐलान, सरकार ने जारी किए आदेश

0

हरियाणा में सरकार द्वारा हर तबके के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। अब सरकार ने गरीब और कम आय वाले लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कम आय वाले परिवारों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए आयुष्मान भारत योजना का विस्तार किया है। इसके तहत प्रदेश के लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इस योजना का लाभ 3 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद परिवार को  5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जो सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 1500 तरह की बीमारियों के इलाज की सुविधा दी जाएगी। यह योजना हरियाणा राज्य के स्थायी निवासियों के लिए है।

Haryana Government: सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों को देगी ये खास सुविधा

0

हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने ऐलान किया कि अग्निवीरों को अपनी सेवा पूरी करते ही नौकरी मिल जाएगी। अगले साल  थल, जल और वायु सेना में अग्निवीरों का पहला बैच अपनी सेवाएं पूरी करके बाहर निकलेगा। अग्निवीरों को सरकार की तरफ से रोजगार की गारंटी मिल चुकी है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने अग्निवीरों को सुरक्षा कवच दिया है।

सरकार ने इनके लिए हरियाणा अग्निवीर नीति-2024 लागू कर दी है। इसके तहत अग्निवीरों को सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण, स्वरोजगार के लिए सस्ता व आसार लोन, आदि सुविधाएं दी जाएंगी। यह नीति अग्निवीरों के लिए एक तरह से सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगी।

2022 में सेना में भर्ती हुआ था पहला बैच 

केंद्र सरकार की ओर से 15 जुलाई 2022 से अग्निपथ योजना आरंभ की गई। इसके तहत सेना के तीनों अंगों थल, जल व वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती की गई थी। इनमें से 25 प्रतिशत अग्निवीरों की सेवाएं नियमित की जाएंगी। जबकि, बाकियों को सेना से रिटायर कर दिया जाएगा। हरियाणा से 2022-23 के दौरान 1830 और 2023-24 के दौरान लगभग 2215 युवा अग्निवीर के रूप में थल, जल व वायु सेना में भर्ती हुए थे। इनके लिए सरकार की ओर से सरकारी नौकरी में दिए जाने वाले लाभों को लेकर नियम सार्वजनिक किए हैं।

Kullu: खईण गांव में आग की भेंट चढ़े मकान और गऊशाला, सिलैंडर फटने से 2 लोग घायल

0

कुल्लू जिला की सैंज घाटी के अंतर्गत आते गांव खईण शैंशर में एक अढ़ाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस दौरान घर में रखा राशन, कपड़े व अन्य सभी प्रकार की सामग्री जलकर नष्ट हो गई है। वहीं गैस सिलैंडर फटने से 2 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा घर के साथ लगती एक गऊशाला भी आग की चपेट में आ गई है। इस घटना में प्रभावितों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह व अनिरुद्ध पुत्र रामसरण के मकान में सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। जैसे ही गांव में इस घटना का पता चला तो लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए तथा अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। लोग जब राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए थे तो अचानक घर में रखे गैस सिलैंडर ने आग पकड़ ली, जिसके बाद जोर का धमाका हुआ। इस दौरान 2 लोग वेद प्रकाश पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गाव खईण व कर्मसिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव मनाहरा घायल हो गए।

वहीं मकान के साथ लगती एक गऊशाला जोकि डोभा सिंह, रमेश सिंह और दीप सिंह पुत्र डाबे राम की थी, आग की भेंट चढ़ गई। प्रारंभिक जांच में इस घटना में घर जलने से करीब 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ बताया गया है जबकि गाऊशाला जलने से 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। प्रभावितों को राहत सामग्री व अन्य सहायता उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नायब तहसीलदार हीरा लाल नलवा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी है। नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।

Himachal: बिना कोचिंग के पास की CDS परीक्षा, सिरमौर का बेटा सेना में बना लैफ्टिनैंट

0

सिरमौर जिले के छोटे से गांव बेहडेवाली के तजेंद्र चौहान ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट का पद प्राप्त किया है। इस सफलता से न केवल उनका परिवार गर्व महसूस कर रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बन गया है। 12 साल की उम्र में अपनी माता रेखा देवी को करंट लगने से खोने वाले तजेंद्र ने कभी भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उनके पिता अतर सिंह और दिवंगत मां का सपना था कि उनका बेटा देशसेवा में अपना नाम रोशन करे और तजेंद्र ने इस सपने को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत की।

तजेंद्र चौहान ने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई हिम पब्लिक उच्च विद्यालय सतौन से की तथा 12वीं कक्षा की पढ़ाई पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन से पूरी की जबकि ग्रैजुएशन की पढ़ाई प्राइवेट तरीके से की। सीमित संसाधनों के बावजूद तेजेंद्र ने कभी अपने लक्ष्य से मुंह नहीं मोड़ा। सीडीएस की तैयारी के लिए उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया और घर पर ही अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की।

तजेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी छोटी मां रीना चौहान को दिया, जिन्होंने उनकी परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनका कहना है कि मेरी सफलता का सबसे बड़ा कारण मेरे माता-पिता और गुरुजन हैं, जिनसे मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती रही।

तेजेंद्र की यह सफर हर उस युवा के लिए एक प्रेरणा है, जो यह मानते है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प हो और सही दिशा में मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। तेजेंद्र के संघर्ष और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि कठिनाइयों के बावजूद सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Shimla: सीपीएस पद से हटाए गए 6 विधायक बने विधानसभा समितियों के सभापति

0

हाईकोर्ट की तरफ से मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) पद से हटाए गए 6 विधायकों को विधानसभा समितियों का सभापति बनाया गया है। इसके तहत मोहन लाल ब्राक्टा को कल्याण समिति, आशीष बुटेल को जन प्रशासन समिति, संजय अवस्थी को सामान्य विकास समिति, किशोरी लाल को लोक उपक्रम समिति, सुंदर सिंह को मानव विकास समिति तथा राम कुमार को ग्रामीण नियोजन समिति का सभापति नामांकित किया गया है। विधानसभा सचिवालय की तरफ से वर्ष 2024-25 को लेकर समितियों में किए गए आंशिक संशोधन में इसका नामांकन किया गया है। किशोरी लाल लोक उपक्रम समिति के सभापति होंगे, जबकि विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, सुखराम, इंद्रदत्त लखनपाल, सुरेंद्र शौरी, भुवनेश्वर गौड़, पूर्ण चंद ठाकुर, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा एवं विवेक शर्मा को इसका सदस्य बनाया गया है।

मोहन लाल ब्राक्टा कल्याण समिति के सभापति होंगे तथा विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, राम कुमार, रीना कश्यप, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, चंद्रशेखर, सुदर्शन सिंह बबलू, विनोद सुल्तानपुरी व अनुराधा राणा इसकी सदस्य होंगी। आशीष बुटेल जन प्रशासन समिति के सभापति होंगे तथा विपिन सिंह परमार, मोहन लाल ब्राक्टा, संजय रत्न, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह, डी.एस. ठाकुर, लोकेंद्र कुमार और कैप्टन रणजीत राणा इसके सदस्य होंगे। सुंदर सिंह ठाकुर मानव विकास समिति के सभापति होंगे तथा बिक्रम सिंह, विनोद कुमार, बलबीर सिंह वर्मा, संजय अवस्थी, रणवीर सिंह निक्का, मलेंद्र राजन, कुलदीप सिंह राठौर एवं अनुराधा राणा इसकी सदस्य होंगे। संजय अवस्थी सामान्य विकास समिति के सभापति होंगे, जबकि अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, राकेश कालिया, रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, दलीप ठाकुर सुदर्शन सिंह बबलू और हरदीप सिंह बाबा इसके सदस्य होंगे।

राम कुमार ग्रामीण नियोजन समिति के सभापति होंगे तथा सुखराम, इंद्रदत्त लखनपाल, प्रकाश राणा, नीरज नैय्यर, दीपराज, आशीष शर्मा, त्रिलोक जम्वाल व कमलेश ठाकुर इसकी सदस्य होंगी। अनिल शर्मा लोक लेखा समिति के सभापति तथा डा. हंसराज, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न, सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह, जीत राम कटवाल, डा. जनक राज, मलेंद्र राजन, कैप्टन रणजीत सिंह व कमलेश ठाकुर इसकी सदस्य होंगी। राकेश कालिया प्राकलन समिति के सभापति होंगे, जबकि सुधीर शर्मा, सतपाल सिंह सत्ती, पवन कुमार काजल, राकेश जम्वाल, नीरज नैय्यर, दलीप ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, अजय सोलंकी, कुलदीप सिंह राठौर और हरदीप सिंह बाबा को इसका सदस्य बनाया गया है।

संजय रत्न स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति होंगे, जिसमें सदस्य के रूप में डा. हंसराज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रकाश राणा, रणवीर सिंह निक्का, केवल सिंह पठानिया, आशीष शर्मा और विवेक शर्मा को स्थान दिया गया है। अधीनस्थ विधायक समिति के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष होंगे, जिसमें पवन कुमार काजल, किशोरी लाल, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, भुवनेश्वर गौड़, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार और विनोद सुल्तानपुरी इसके सदस्य होंगे। विशेषाधिकार समिति की कमान विधानसभा उपाध्यक्ष के पास रहेगी, जिसमें सदस्य के रूप में आशीष बुटेल, नीरज नैय्यर, डी.एस. ठाकुर, पूर्ण चंद ठाकुर, चंद्रशेखर व अजय सोलंकी को स्थान दिया गया है।

- Advertisement -

News of the Day