टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए घोषणा की कि वह भारत में घरेलू उड़ानों पर वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी सेवाएं देने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। अब एयर इंडिया के यात्रियों को एयरबस A350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस A321neo विमानों में यह सुविधा मिलेगी।

Wi-Fi इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा
एयर इंडिया के अनुसार यह नई सेवा यात्री को अपनी उड़ान के दौरान इंटरनेट से जुड़े रहने की सुविधा प्रदान करेगी। यात्री उड़ान के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकेंगे, ईमेल भेज सकेंगे या काम से जुड़ी गतिविधियां कर सकेंगे। इसके अलावा वे अपने परिवार और दोस्तों से जुड़ने के लिए भी इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
राजेश डोगरा का बयान
एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा, “आजकल कनेक्टिविटी यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। कुछ लोगों के लिए यह आराम और वास्तविक समय में जानकारी साझा करने का एक जरिया है जबकि दूसरों के लिए यह कार्यक्षमता और उत्पादकता से जुड़ा है।” उन्होंने आगे कहा कि एयर इंडिया को विश्वास है कि इस नई सेवा के साथ उनके मेहमान अपनी उड़ानों के दौरान अधिक सुविधा और कनेक्टिविटी का अनुभव करेंगे।
Wi-Fi सेवा कैसे करेगी काम?
एयर इंडिया के अनुसार इस वाई-फाई सेवा का उपयोग करने के लिए यात्रियों को आईओएस या एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना होगा। इस सुविधा के तहत 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ कई डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।
इससे पहले भारतीय एयरलाइनों में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं थी और यह एयर इंडिया का बड़ा कदम है जो तकनीकी रूप से भी इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में है।







ट्रेन समय में बदलाव के मुख्य कारण


साल 2025 की शुरुआत में यूपी के 52 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें से 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है। 31 दिसंबर को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के रिटायर होने के बाद दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है।
राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री एवं विधायक को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा राज्यपाल से आज राजभवन में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 अजीत कुमार सिन्हा, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि PRTC द्वारा 83 नई बी.एस.6 अनुकूल साधारण स्टैंडेट बसें अपने बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि ये बसें किलोमीटर स्कीम के तहत 6 साल के लिए लीज आधार पर ली जाएंगी। इसके अलावा बसों के बेड़े में बढ़ोतरी के लिए पंजाब रोडवेज/पनबस द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत 20 सुपर इंटीग्रल बीएस-6 अनुकूल सामान्य बसें और 19 HVAC बसें खरीदी जा रही हैं।