Saturday, June 20, 2026
Home Blog Page 1240

बागपत लड्डू महोत्सव में भीषण हादसा: 50 से अधिक श्रद्धालु दबे, भगदड़ मचने से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत शहर में भगवान आदिनाथ के निवार्ण लड्डू महोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। मानस्तंभ परिसर में आयोजित इस धार्मिक पर्व पर लकड़ी का एक पैड अचानक गिर गया, जिसके नीचे 50 से अधिक श्रद्धालु दब गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए एंबुलेंस के बजाय ऑटो रिक्शा का सहारा लिया गया। कई जैन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ौत कोतवाली के इंस्पेक्टर और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं है। पुलिस और शहरी प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं, और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

 

MP में प्रशासनिक फेरबदल: 42 IAS अधिकारियों और 12 कलेक्टरों का तबादला

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार रात को सामान्य प्रशासन विभाग ने 42 आईएएस अधिकारियों और 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदेश दौरे (जापान) पर रवाना होने से पहले यह सूची जारी की गई। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय के दो प्रमुख अधिकारी भरत यादव और अविनाश लवानिया का भी ट्रांसफर किया गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में बदलाव

➤ भरत यादव (2008 बैच) को सीएमओ से हटाकर एमपीआरडीसी भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
➤ अविनाश लवानिया (2009 बैच) को मुख्यमंत्री सचिवालय से हटाकर मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
➤ सीबी चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री का नया सचिव बनाया गया है। उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

42 IAS अधिकारियों के तबादले

➤ ललित कुमार दाहिमा (2008 बैच): राजस्व मंडल ग्वालियर के सदस्य बनाए गए।
➤ प्रीति मैथिल (2009 बैच): आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग।
➤ वंदना वैद्य (2009 बैच): आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं की संचालक।
➤ सत्येंद्र सिंह (2009 बैच): मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक।

➤ मनीष सिंह (2009 बैच): जेल विभाग के सचिव।
➤ कर्मवीर शर्मा (2010 बैच): खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त।
➤ नेहा मारव्या सिंह (2011 बैच): डिंडोरी की नई कलेक्टर।
➤ प्रवीण सिंह अढ़ायच (2012 बैच): लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संचालक।
➤ हर्षिका सिंह (2012 बैच): सीईओ, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन।
➤ अरविंद कुमार दुबे (2012 बैच): मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव।
➤ फ्रैंक नोबेल ए (2013 बैच): मध्यप्रदेश खनिज निगम भोपाल के प्रबंध संचालक।

12 जिलों के कलेक्टर बदले गए

➤ नेहा मारव्या सिंह (2011 बैच): डिंडोरी।
➤ सतीश कुमार एस (2013 बैच): सतना।
➤ विवेक क्षेत्रीय (2012 बैच): टीकमगढ़।
➤ किशोर कुमार कान्याल (2013 बैच): गुना।
➤ अरुण कुमार विश्वकर्मा (2014 बैच): रायसेन।
➤ ऋषभ गुप्ता (2014 बैच): खंडवा।
➤ भव्या मित्तल (2014 बैच): खरगोन।
➤ हर्ष सिंह (2015 बैच): बुरहानपुर।
➤ ऋतुराज (2015 बैच): देवास।
➤ अर्पित वर्मा (2015 बैच): शिवपुरी।
➤ बाला गुरु के (2015 बैच): सीहोर।
➤ गुंचा सनोबर (2015 बैच): बड़वानी।

नए पदस्थ अधिकारियों की सूची (कुछ अन्य प्रमुख नाम)

➤ प्रथम कौशिक (2018 बैच): उज्जैन अपर कलेक्टर और महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक।
➤ अंजू अरुण कुमार (2017 बैच): स्मार्ट सिटी भोपाल की सीईओ।
➤ हरसिमरनप्रीत कौर (2018 बैच): राज्य शिक्षा केंद्र की अपर मिशन संचालक।
➤ डॉ. नेहा जैन (2018 बैच): सीईओ जिला पंचायत सीहोर।

बता दें कि यह फेरबदल मध्यप्रदेश सरकार के प्रशासनिक सुधार और बेहतर कार्यक्षमता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

stock market: शेयर बाजार में आई बहार: सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी: 75,700 के स्तर पर कारोबार

0

शेयर बाजार में आज, 28 जनवरी 2025 को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 75,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में करीब 100 अंकों की बढ़त है और यह 22,900 के स्तर पर पहुंच गया है।

शुरुआती कारोबार का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी और 13 में गिरावट दर्ज की गई है। बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि FMCG और ऑटो सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

एशियाई बाजारों का हाल

जापान के निक्केई में 0.65% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी आज बंद हैं।

विदेशी और घरेलू निवेशकों का योगदान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, 27 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,015 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,642 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अमेरिकी बाजार का प्रदर्शन

27 जनवरी को अमेरिकी बाजार में डाओ जोंस 0.65% की बढ़त के साथ 44,713 पर बंद हुआ। हालांकि, S&P 500 इंडेक्स 1.46% की गिरावट के साथ 6,012 पर बंद हुआ और नैस्डैक इंडेक्स में 3.07% की गिरावट दर्ज की गई।

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर का IPO

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल, 29 जनवरी 2025 से खुल रहा है। निवेशक इस इश्यू में 31 जनवरी तक बिडिंग कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 5 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और धनु राशि वालों को व्यापार में होगा धन लाभ, पढ़ें बाकी राशि वालों का हाल

0

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रभाव बढे़गा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। कोई पुरस्कार मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने काम से काम मतलब रखें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी काम को लेकर आप आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन्हे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान को आज कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में खटपट रहने की संभावना है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से मिल बैठकर आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता रहेगी। आप अपने घरेलू कामों को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमाने फिरने का मौका मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुपये पैसे से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको मिल आसानी से मिल जाएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी जीवनशैली को भी बेहतर करने की कोशिश में लगे रहें। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप अपने भाई बहनों से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है। परिवार में किसी काम की शुरुआत को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो गई थी, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

बाप रे बाप! 23,000 करोड़ में बिकेंगे 247 अपार्टमेंट, एक की कीमत कितनी होगी? आप ही बताइए

0

खूब सारा पैसा हो तो महंगी चीज भी सस्ती लगने लगती है। शायद यही इस समय रियल एस्टेट सेक्टर में हो रहा है। करोड़ों रुपये के फ्लैट ऐसे बिक रहे हैं, जैसे उनकी कीमत कुछ हजारों में हो। हम बात कर रहे हैं रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ द्वारा ग्रुरुग्राम में डेवलप की जा रही बेहद आलीशान रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘द डहलियाज’ की। इस प्रोजेक्ट में करोड़ों के अपार्टमेंट खरीदने की होड़ लगी है। अब यह प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हुआ लेकिन धड़ाधड़ अपार्टमेंट की बुकिंग हो रही है। डीएलएफ ने अबतक इस आलिशान प्रोजेक्ट में 173 अपार्टमेंट बेची हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 18.5 लाख वर्ग फुट है और इससे कंपनी को 11,816 करोड़ रुपये की आय हुई है। डीएलएफ को इसमें प्रति अपार्टमेंट औसतन लगभग 70 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

अब बचे 247 अपार्टमेंट बेचने की तैयारी 

आपको बता दें कि DLF ने ‘द डहलियाज’ में बचे 247 अपार्टमेंट बेचने का फैसला किया है। कंपनी को इन सारे अपार्टमेंट की बिक्री से कम-से-कम 23,000 करोड़ रुपये के रेवन्यू की उम्मीद है। यानी 1 अपार्टमेंट की कीमत 93 करोड़ रुपये से अधिक होगी। पिछले वर्ष अक्टूबर में डीएलएफ ने गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-5 में 17 एकड़ की बेहद आलीशान आवासीय परियोजना ‘द डहलियाज’ शुरू की थी, जिसमें 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस शामिल हैं। एक अपार्टमेंट का न्यूनतम आकार 10,300 वर्ग फुट है। निवेशक प्रस्तुतीकरण के अनुसार, डीएलएफ ने प्रस्तुतीकरण में कहा, “शेष 27 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बेचा जाएगा। वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 23,000 करोड़ रुपये है।”

जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा 

डीएलएफ समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक त्यागी ने शनिवार को कहा था कि इस विशिष्ट पेशकश के लिए काफी मजबूत मांग देखने को मिल रही है। मार्केट कैप के लिहाज से डीएलएफ देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। दिल्ली-एनसीआर और तमिलनाडु के बाजारों में इसकी मजबूत उपस्थिति है। कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद से 185 से अधिक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विकसित कर चुकी है। समूह के पास आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में 220 मिलियन वर्ग फीट विकास क्षमता है। समूह के पास 44 मिलियन वर्ग फीट से अधिक का वार्षिकी पोर्टफोलियो है। डीएलएफ मुख्य रूप से आवासीय संपत्तियों के विकास और बिक्री (विकास व्यवसाय) और वाणिज्यिक और खुदरा संपत्तियों के विकास और पट्टे (वार्षिकी व्यवसाय) के व्यवसाय में लगी हुई है।

चटपटी चीज़ खाने का कर रहा है मन तो बना लें शकरकंदी चाट, टेस्ट ऐसा कि भूल जाएंगे गोलगप्पे का स्वाद, नोट करें रेसिपी

0

सर्दियों के इस मौसम में शकरकंदी (sweet potato) की खूब बिक्री होती है और लोग इसका सेवन जमकर करते हैं। अगर, आपको कुछ चटपटा और स्वाद से भरपूर खाने का मन कर रहा है तो हम आपके लिए लाए हैं शकरकंदी की चाट रेसिपी। यह रेसिपी बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है। अगर, आप एक बार शकरकंदी चाट खाएंगे तो आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। बता दें शकरकंदी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। शकरकंदी में विटामिन ए और सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। यानी, शकरकंदी चाट (Shakarkandi chaat recipe in hindi) खाने से स्वाद के साथ आपकी सेहत भी बेहतरीन होगी। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं स्वाद से भरपूर शकरकंदी चाट की रेसिपी?

शकरकंदी चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: Ingredients for shakarkandi chaat

शकरकंदी – 2-3, प्याज – 1, टमाटर – 1, हरी मिर्च – 1, धनिया पत्ती – 1/4 कप, चाट मसाला – 1 चम्मच, नमक – स्वादानुसार, नींबू का रस – 1 चम्मच, चटनी – 1/2 कप

शकरकंदी चाट बनाने की विधि: how to make Shakarkandi Chaat

  • पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन कर शकरकंदी को कुकर में डालें। तीन सिटी के बाद कुकर गैस पर से उतारें और ठंडा होने दें। अब, शकरकंदी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • दूसरा स्टेप: एक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के बारीक टुकड़े डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुनें (शकरकंदी चाट को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें अन्य सब्जियां जैसे कि गाजर, मटर और शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं)।
  • तीसरा स्टेप: भुने हुए मिश्रण में शकरकंदी के टुकड़े, धनिया पत्ती, चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। आखिरी में चटनी डालें और मिलाएं। अब, शकरकंदी चाट को गरमा गरम परोसें और इसका आनंद लें।

Kia Syros के X Line वेरिएंट को ला सकती है कंपनी, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जानें कब तक हो सकती है लॉन्‍च

 वाहन निर्माता Kia की ओर से भारत में सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में Kia Syros की कीमतों की घोषणा करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस एसयूवी के नए वेरिएंट को भी बाजार में लाया जा सकता है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसके नए वेरिएंट को कब तक लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आ सकता है Kia Syros का नया वेरिएंट

किआ की ओर से सिरोस एसयूवी को सब फोर मीटर सेगमेंट में लाया गया है। इस गाड़ी को अभी तक छह वेरिएंट्स, दो इंजन और तीन ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ लाया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके एक और वेरिएंट को लाने की तैयारी कर रही है। जिसे X Line नाम से लाया जा सकता है। 

कब तक आ सकता है Kia Syros X Line वेरिएंट

किआ की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि सिरोस के नए वेरिएंट के तौर पर लाए जाने वाले X Line को इस साल के आखिरी या फेस्टिव सीजन तक ऑफर किया जाए। 

कैसे होंगे फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Syros के टॉप वेरिएंट के तौर पर HTX+(O) को ऑफर किया जा रहा है। इसी वेरिएंट से मिलते हुुए फीचर्स के साथ X Line को लाया जा सकता है। जिसमें कुछ कॉस्‍मैटिक बदलाव किए जा सकते हैं। फीचर्स के तौर पर इसमें भी ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, 30 इंच ट्रिनिटी डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, छह एयरबैग जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।

 

कितना दमदार होगा इंजन

कंपनी की ओर से नए वेरिएंट X Line को भी दो इंजन के विकल्‍प के साथ लाया जा सकता है। जिसमें एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिससे इसे 118 बीएचपी की पावर और 172 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। वहीं दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जा सकता है जिससे इसे 114 बीएचपी की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। पेट्रोल इंजन के साथ 7स्‍पीड डीसीटी और डीजल इंजन के साथ 6स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

Kia Syros को सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाया जा रहा है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Skoda Kylaq जैसी एसयूवी के साथ होता है। लेकिन इसके X Line वेरिएंट का सीधा मुकाबला Hyundai Venue N Line के साथ होगा।

Noman Ali बने मुल्तान के ‘सुल्तान’, हैट्रिक लेकर मचाया धमाल; 141 साल में पहली बार पाकिस्तान क्रिकेट का चमका नाम

0
पाकिस्तान के 38 साल के स्पिनर नोमान अली ने मुल्तान टेस्ट में हैट्रिक लेकर नया कीर्तिमान रच डाला। मुल्तान टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन में उन्होंने हैट्रिक लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया।

मुल्तान में लगातार तीन विकेट लेकर वह पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के पहले स्पिनर बने, जिन्होंने इस फॉर्मेट में हैट्रिक लेने का कमाल कर दिखाया। वहीं, उन्होंने इस हैट्रिक लेने के साथ ही कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वह 141 साल के इतिहास में पहली बार ये कारनामा करने वाली पहले पाकिस्तानी स्पिनर भी बन गए हैं।

PAK vs WI 2nd Test: Noman Ali ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

मुल्तान में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम की हालत पाकिस्तानी स्पिनर ने खराब कर दी। 54 रन के स्कोर पर टीम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए थे और इसमें से 4 विकेट नोमान अली ने अपने नाम किए।इन 4 विकेट में से 3 विकेट नोमान ने लगातार तीन गेंद पर लिए। नोमान ने पहली पारी के पहले सेशन में वेस्टइंडीज जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच और केविन सिंक्लेयर को अपना शिकार बनाया। 

इस तरह हैट्रिक लेकर नोमान अली ने इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाला वह इतिहास के पहले स्पिनर बने।वहीं, पहले दिन लंच से पहले हैट्रिक लेने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज बने। इससे पहले 141 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के बिली बेट्स ने 1883 में इंग्लैंड के खिलाफ MCG में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, साल 2006 में इरफान पठान के बाद नोमान ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 

पहले दिन के खेल में लंच से पहले हैट्रिक लेने वाले बॉलर 

  • फ्रेड स्पोफोर्थ (इंग्लैंड)- 1879
  • बिली बेट्स (ऑस्ट्रेलिया)- 1883
  • नुवान जोयसा (श्रीलंका)- 1999
  • ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)-2000
  • इरफान पठान (भारत)-2006

PAK vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर पीटा

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 120 रनों से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई। वेस्टइंडीज की टीम ने मुल्तान टेस्ट में पहली पारी में 163 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में ये स्कोर हासिल नहीं कर पाई और पहली पारी में 154 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 244 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट मिला, लेकिन तीसरे दिन के खेल में पाकिस्तान की टीम 133 रन पर ढेर हो गई।

यहां रहेंगे कश्मीरी पंडित, प्रशासन बना रहे आशियाने

0

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत सड़क और भवन (आर एंड बी) प्रभाग हंदवाड़ा पंडित समुदाय के कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवास उपलब्ध कराने के लिए कुलंगम बाग में एक पारगमन आवास सुविधा का निर्माण कर रहा है। इस परियोजना में 18 ब्लॉक शामिल हैं, जिनमें कुल 288 आवासीय इकाइयां हैं। इन्हें सुरक्षित, आरामदायक और टिकाऊ रहने की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह पहल पंडित समुदाय के कल्याण और पुनर्वास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसमें सुरक्षित वातावरण में उनकी आवास आवश्यकताओं को संबोधित किया जाता है। प्रत्येक आवासीय इकाई का निर्माण गुणवत्ता और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करके किया जा रहा है, जो कर्मचारियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है।

परियोजना के बारे में बोलते हुए कार्यकारी अभियंता आर एंड बी हंदवाड़ा, फारूक अहमद शाह ने कहा कि कुलंगम बाग में पारगमन आवास का निर्माण पंडित समुदाय के कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। परियोजना लगातार आगे बढ़ रही है और प्रशासन उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यकारी अभियंता आर. एंड बी. फारूक अहमद शाह के अनुसार निर्माण कार्य जारी है। और इस साल के भीतर इमारतों के संबंधित विभाग को सौंप दिया जाएगा। एक बार पूरा हो जाने पर कुलंगम बाग में 288-यूनिट आवास बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और क्षेत्र में पंडित समुदाय के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण होगा।

लुफ्थांसा एयरलाइंस पर जुर्माना: देरी और खराब सेवा ने बिगाड़ी बुजुर्ग दंपत्ति की यात्रा

0

फ्रैंकफर्ट जाने वाली फ्लाइट में हुई असुविधा के चलते चेन्नई की एक अदालत ने लुफ्थांसा एयरलाइंस पर 55 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस 10 घंटे की यात्रा में एक बुजुर्ग दंपत्ति को गीली सीट के कारण भारी असुविधा हुई। उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया, जिससे उनकी यात्रा और अधिक कष्टदायक हो गई। देरी, गलत कनेक्शन, एक निर्धारित फेरी छूटने और ईंधन रिसाव की वजह से स्थिति और बिगड़ गई। दंपत्ति ने इन परेशानियों के लिए 3.50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की थी लेकिन अदालत ने 55 हजार रुपए देने का फैसला सुनाया। दंपत्ति ने इस निर्णय के खिलाफ अधिक मुआवजे की अपील की है।

विमान से उतारने की धमकी

69 साल की जोजू डोमिनिक और उनकी पत्नी जैस्मीन, 65 वर्षीय ने चेन्नई से वैंकूवर के लिए 3.5 लाख रुपए में फ्रैंकफर्ट के रास्ते राउंड-ट्रिप टिकट बुक किए थे। उनकी परेशानी 12 जून, 2023 को शुरू हुई, जब उनकी चेन्नई-फ्रैंकफर्ट फ्लाइट सफाई के लिए 90 मिनट देरी से चली। इस वजह से उन्हें एयरोब्रिज में इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट में चढ़ने पर, उन्होंने पाया कि उनकी सीटें भीग गई थीं और ओवरहेड कम्पार्टमेंट से पानी टपक रहा था। जोजू का कहना है कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। शिकायत करने पर केबिन क्रू ने उन्हें विमान से उतारने की धमकी भी दी।

कनेक्टिंग फ्लाइट से चूकना पड़ा

रिपोर्ट में बताया गया है कि काफी देर तक असुविधा के बाद, उन्हें वैकल्पिक सीटें दी गईं। फ्लाइट स्टाफ ने चेन्नई की जलवायु को इस समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया और सुझाव दिया कि टपकते पानी से निपटने के लिए कंबल का उपयोग करें। फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर, देरी और सहायता न मिलने के कारण उन्हें वैंकूवर जाने वाली एयर कनाडा की कनेक्टिंग फ्लाइट से चूकना पड़ा। एयरलाइन कर्मचारियों से काफी बहस के बाद, बाद की फ्लाइट में उन्हें जगह मिल पाई लेकिन देर होने के चलते कनाडा में अपनी निर्धारित फेरी नहीं ले पाए।

टिकट की लागत के बराबर मांगा मुआवजा

3 अक्टूबर, 2023 को फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर दंपत्ति को एक सेवा केंद्र में ले जाया गया, जहां जोजू ने आरोप लगाया कि उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। उन्हें आवास तक पहुंचने के लिए लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा क्योंकि उन्हें पहले से बुक की गई व्हीलचेयर सहायता से भी वंचित कर दिया गया था। जोजू ने देरी के दौरान अपर्याप्त भोजन प्रावधानों का आरोप लगाया और कहा कि उनके पास जरूरी दवाएं खत्म हो गई थीं। दंपत्ति ने अपने टिकट की लागत के बराबर 3.5 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। एयरलाइन को मानसिक पीड़ा और कानूनी लागतों के लिए 55,000 रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया गया। आयोग ने कहा कि दंपत्ति को वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की गई थी।

- Advertisement -