Sunday, June 21, 2026
Home Blog Page 1242

दुनिया के हर हाथ में होगा Made in India iPhone! Apple भारत में करेगी नई डील

0

चीन से बढ़ती दूरी के बीच Apple जैसी दिग्गज कंपनी अब भारत में iPhone निर्माण पर अपना फोकस बढ़ा रही है। कंपनी न केवल अपने पॉपुलर iPhone स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन भारत में कर रही है, बल्कि लोकलाइजेशन पर भी जोर दे रही है यानी iPhone में भारतीय निर्मित कंपोनेंट्स का अधिक उपयोग किया जाएगा। इस दिशा में Apple, बाबा कल्याणी की कंपनी भारत फोर्ज के साथ एक डील को लेकर बातचीत कर रही है। अगर यह डील सफल होती है, तो भारत iPhone निर्माण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर सकता है और वह दिन दूर नहीं जब दुनिया भर में “मेड इन इंडिया” iPhones का बोलबाला होगा।

एप्पल ने साल 2020 से भारत में आईफोन बनाना शुरू किया और सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना का फायदा उठाया। कंपनी यहां बनने वाले अपने ज्यादातर आईफोन का एक्सपोर्ट करती है। साल 2024 में कंपनी का इंडिया में बने आईफोन का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 12.8 बिलियन डॉलर (करीब 1100 अरब रुपए) का रहा है। इसी तरह कंपनी ने आने वाले सालों में इंडिया में 30 बिलियन डॉलर की वैल्यू के प्रोडक्शन का लक्ष्य बनाया है।

बाबा कल्याणी बनेंगे एप्पल के साथी?

पुणे की ‘भारत फोर्ज’ को 76 साल के बाबा कल्याणी संभालते हैं। उनकी कंपनी ऑटोमोटिव से लेकर कंस्ट्रक्शन, माइनिंग, रेलवे, एरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में काम करती है। एप्पल के साथ अगर कंपनी की बातचीत सफल रहती है तो ये उसके लिए कंपोनेंट्स और मैकेनिक्स बनाएगी। भारत की ये चौथी ऐसी कंपनी होगी जो एप्पल आईफोन के लिए सप्लायर का काम करेगी। अभी टाटा ग्रुप, मदरसन ग्रुप और एइक्यूस कंपनी एप्पल के लिए काम कर रही हैं।

चीन छोड़कर भारत आए एप्पल सप्लायर

अगर एप्पल के सप्लायर्स की लिस्ट देखें, तो कई कंपनियों ने चीन छोड़कर भारत का रुख किया है। एप्पल की सबसे बड़ी असेंबलिंग पार्टनर फॉक्सकॉन ने इंडिया में अपना प्लांट लगाया है जबकि टाटा ग्रुप भी दो फैक्टरी में एप्पल की असेंबलिंग कर रहा है। इसके अलावा एप्पल के लिए बैटरीपैक्स बनाने का काम सनवोडा, केबल्स बनाने का काम फॉक्सलिंक और एंक्लोजर्स बनाने का काम एइक्यूस कर रहा है।

एप्पल के सबसे बड़े सप्लायर्स में से एक एमपेरेक्स टेक्नोलॉजी ने मानेसर हरियाणा में बैटरी सेल्स की फैक्टरी लगाई है जिसका प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है। वहीं मदरसन ग्रुप का हांगकांग की बीआईईएल क्रिस्टल मैन्युफैक्टरी के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर सरकार अभी विचार कर रही है।

एप्पल ने जब 2020 में भारत में आईफोन बनाना शुरू किया तो उसका लोकल वैल्यू एडिशन 5 से 8 प्रतिशत था। अब कंपनी इसे 15 से 18 प्रतिशत करने पर काम कर रही है।

भविष्य के लिए कार्यबल तैयार करने को बजट में कौशल विकास के लिए आवंटन बढ़ाने की जरूरत: टाटा टेक

0

टाटा टेक्नोलॉजीज ने आम बजट से पहले सोमवार को कौशल विकास उपायों के लिए आवंटन बढ़ाने की अपील की, ताकि भविष्य की जरूरतों के अनुसार कार्यबल तैयार किया जा सके। टाटा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वारेन हैरिस ने बयान में कहा कि 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के मसौदे में दर्ज भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बजट में नवाचार आधारित नीतियों, उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश और देश में उत्पादों के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट विनिर्माण, कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल बदलाव और सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाहनों (एसडीवी) जैसे प्रमुख वृद्धि के कारकों के लिए सरकारी समर्थन की आवश्यकता है। यह समर्थन अनुसंधान एवं विकास, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे में निवेश के रूप में हो सकता है। हैरिस ने बजट से कंपनी की उम्मीदों के बारे में कहा, ‘‘हम उद्योग 4.0 के साथ जुड़ी कौशल विकास पहल के लिए आवंटन बढ़ाने की सिफारिश करते हैं, जिससे भविष्य के लिए तैयार कार्यबल का निर्माण हो सके जो एआई, आईओटी और साइबर सुरक्षा जैसी उन्नत प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता पाने में सक्षम हो।”

उन्होंने कहा कि स्थिरता और हरित परिवहन पर भारत के ध्यान को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को अपनाने और विनिर्माण को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों से फायदा मिल सकता है। हैरिस ने यह भी कहा कि सुव्यवस्थित जीएसटी मानदंड और ईवी कलपुर्जों, उच्च तकनीक विनिर्माण और सॉफ्टवेयर सेवाओं के लिए उन्नत पीएलआई योजनाएं वृद्धि को गति देंगी।

पिता ने 2 साल की बेटी की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से की हत्या, पत्नी के चरित्र पर करता था शक

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी दो साल की दूधमुंही बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी। घटना डिंडौरी जिले के बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरकुटा गांव की है। सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि पिता राजकुमार अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और दो साल की बेटी को नाजायज संतान मानता था। इसी के चलते शनिवार दोपहर आरोपी और उसकी पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ जिसको लेकर आरोपी ने दो साल की बेटी के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गांव से लगे जंगल से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

वन नेशन, वन इलेक्शन’ रिपोर्ट पर सरकार ने कितने रुपए खर्च किए, RTI से हुआ खुलासा

0

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ योजना, जिसे लेकर उच्च स्तरीय कमेटी ने एक रिपोर्ट तैयार की है, इस रिपोर्ट के खर्च को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरटीआई (RTI) के माध्यम से सामने आई जानकारी के अनुसार, इस रिपोर्ट को तैयार करने में सरकार ने कुल 95 हजार 344 रुपये खर्च किए, यानी प्रति दिन लगभग 491 रुपये का खर्च आया। यह खुलासा RTI के जवाब में किया गया है।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ क्या है?

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का उद्देश्य देश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने का है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल सरकारी खर्च में कमी आएगी, बल्कि प्रशासनिक कामकाज में भी सुधार होगा और चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकेगा। इस योजना के तहत चुनावों के आयोजन में होने वाले खर्च और प्रशासनिक दबाव को घटाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था, जिसने इस रिपोर्ट को तैयार किया। कमेटी के अन्य सदस्य थे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुलाम नबी आजाद, एनके सिंह, सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे, संजय कोठारी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। कमेटी का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था, और उसने 14 मार्च 2024 को रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।

रिपोर्ट तैयार करने में आया कितना खर्च?

RTI से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रिपोर्ट को तैयार करने में कुल 95 हजार 344 रुपये का खर्च आया। यह खर्च रिपोर्ट के ड्राफ्ट, रिसर्च, ट्रैवल, प्रिंटिंग और पब्लिकेशन सहित कई श्रेणियों में बांटा गया है। हालांकि, रिपोर्ट तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों ने कोई भी फीस नहीं ली। वे सभी बिना किसी भुगतान के इस कार्य में शामिल हुए। इस खर्च का विवरण अलग-अलग कैटेगरी में आया है, जिसमें कार्यालय खर्च, प्रोफेशनल फीस, टेलीकम्यूनिकेशन, कंप्यूटर खर्च और डिजिटल उपकरण शामिल हैं। रिपोर्ट तैयार करने में जो समय लगा, उस दौरान इन खर्चों को ध्यान में रखते हुए यह आंकड़ा पेश किया गया है।

कमेटी के सदस्यों ने नहीं ली कोई फीस

रिपोर्ट तैयार करने वाली इस कमेटी के सदस्य सभी प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इन सदस्यों ने इस कार्य के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया। रिपोर्ट तैयार करने के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाएं पूरी तरह से नि:शुल्क थीं, जो एक महत्वपूर्ण बात है।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के फायदे

सरकार के अनुसार, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से न केवल खर्च में कमी आएगी, बल्कि यह प्रशासनिक कामकाज की गति को भी बढ़ाएगा। एक साथ चुनाव कराने से चुनावी आदर्शों का पालन सुनिश्चित होगा और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया जा सकेगा।

हालांकि, इस प्रस्ताव पर राजनीतिक बहस जारी है, और कई लोगों का मानना है कि इससे राज्यों की स्वतंत्रता और स्वायत्तता पर असर पड़ सकता है। इस प्रस्ताव पर अब चर्चा जारी है, और यह देखना बाकी है कि भविष्य में इसे लेकर कौन-कौन सी विधायिकाएं और निर्णय लिए जाएंगे।

अंतरिक्ष से दिखा संगम का अद्भुत नजारा, ISS ने खींची महाकुंभ की तस्वीरें

0

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से खींची गईं तस्वीरों में महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा दिखाई दिया है। दरअसल, नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से महाकुंभ की 2 तस्वीरें X पर शेयर की हैं। तस्वीरों में अंतरिक्ष से धरती पर सिर्फ महाकुंभ रोशनी से जगमग दिख रहा है।

तस्वीरों में दिख रहा कुंभ मेला रौशनी से जगमगाता
एक अधिकारिक बयान में कहा गया है विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ मेले की तस्वीरें सिर्फ जमीन पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष से भी खीचीं जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) ने रविवार रात को अंतरिक्ष से महाकुम्भ की आश्चर्यचकित कर देने वाली तस्वीरें कैद की हैं, जिनमें महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आईएसएस के अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट द्वारा ‘एक्स’ पर साझा की गईं इन तस्वीरों में गंगा नदी के तट पर आयोजित कुंभ मेला रौशनी से जगमगाता हुआ दिख रहा है।

महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला’
महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करते हैं। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। पेटिट ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से खींची गई तस्वीरों में 2025 के महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बयान के अनुसार पेटिट (69) ने ये तस्वीरें खीचीं हैं। वह बीते 555 दिन से आईएसएस में हैं और नासा के सबसे वृद्ध सक्रिय अंतरिक्ष यात्री हैं।

राहुल गांधी बोले- आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा करेंगे, भाजपा-RSS गरिबों दलितों को गुलाम बना रही

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा और आरएसएस पर बी आर आंबेडकर तथा उनके द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सत्ता में बैठे लोगों से संविधान को बचाने का काम करें। यहां ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने यह भी घोषणा की कि केंद्र में सत्ता में आने के तुरंत बाद कांग्रेस देशव्यापी जाति जनगणना कराएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा कभी नहीं कराएंगे।

गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस आरक्षण की सीमा को खत्म देगी इसे 50 फीसदी से बढ़ा देगी और लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों में इस संबंध में कानून लाएगी। उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों को एक बार फिर गुलाम बनाया जा रहा है क्योंकि रोजगार के अवसर खत्म किए जा रहे हैं और देश की संपत्ति केवल कुछ पूंजीपतियों को सौंपी जा रही है। गांधी ने कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस देश में आजादी से पहले जैसी स्थिति चाहते हैं, जहां गरीबों के पास कोई अधिकार न हो और यह केवल अमीरों के पास हो।”

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया और कहा कि इसीलिए उन्होंने पिछले साल के लोकसभा चुनाव में ‘‘400 पार” का नारा दिया था। गांधी ने रैली में कहा, ‘‘जिस दिन हमारा संविधान बदल जाएगा, उस दिन देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं बचेगा।”

तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, 2 लोगों की मौत

0

फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गांव लमोचड़ कलां के पास फिरोजपुर हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के दौरान कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में मृतकों की पहचान फाजिल्का निवासी साजन मदान और शुभम धूडिया के रूप में हुई, जबकि उनका तीसरा साथी गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि तीनों व्यक्ति अपने एक अन्य दोस्त को जलालाबाद छोड़कर फाजिल्का अपने घर लौट रहे थे।

हादसे से महज पांच मिनट पहले शुभम ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और कहा था कि वे जलालाबाद पहुंच चुके हैं और जल्द ही घर पहुंचेंगे। लेकिन लमोंचड़ के पास यह हादसा हो गया। दोनों मृतक विवाहित थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे।घुबाया पुलिस चौकी ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bharat Dynamics Limited (BDL) में सरकारी नौकरी का शानदार अवसर, लाखों में मिलेगी सैलरी

0

Bharat Dynamics Limited (BDL) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर पेश किया है। बीडीएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अभियान उन उम्मीदवारों के लिए है जो सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और अच्छी सैलरी की उम्मीद रखते हैं।

क्या है आवेदन प्रक्रिया ?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2025 से शुरू होगी, और इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 28 फरवरी 2025 तक संबंधित कार्यालय में जमा करनी होगी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए बीडीएल की आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

जानिए सभी पदों की जानकारी
बीडीएल के इस भर्ती अभियान में कुल 49 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें से 46 पद मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के हैं। इसके अलावा, अन्य पदों में एसिस्टेंट मैनेजर (AM) (लीगल), सिनियर मैनेजर (SM) (सिविल), और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) (सिविल) के एक-एक पद शामिल हैं। इस भर्ती से उन उम्मीदवारों के लिए भी अवसर खुले हैं जिनकी रुचि इन विशेष क्षेत्रों में है और जो सरकारी नौकरी में करियर बनाना चाहते हैं।

कैसी है आवश्यक योग्यताएं ?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न शैक्षिक योग्यताएँ पूरी करनी होंगी। इसके लिए योग्यताएँ निम्नलिखित हैं:
– मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पद के लिए उम्मीदवारों के पास बीई/ बीटेक या एमबीए जैसी शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।
– एसिस्टेंट मैनेजर (AM) (लीगल) के लिए उम्मीदवारों को एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए।
– सिनियर मैनेजर (SM) और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) (सिविल) पदों के लिए उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
– अन्य योग्यताएँ जैसे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ICAI या ICWAI जैसी डिग्रियाँ भी कुछ पदों के लिए मान्य हो सकती हैं।

कितनी है आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 27 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जो पद के अनुसार भिन्न हो सकती है। हालांकि, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:
– अनारक्षित (General), ईडब्ल्यूएस, और ओबीसी (NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
– एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन, और इंटरनल परमानेंट कर्मचारी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है और उन्हें शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

कैसे किया जाता है चयन 
उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और अन्य प्रक्रियाएँ शामिल हो सकती हैं। प्रत्येक पद के लिए चयन प्रक्रिया की विशेषताएँ बीडीएल द्वारा तय की जाएंगी।

वेतन पैकेज
इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा। विभिन्न पदों के लिए निर्धारित वेतन इस प्रकार है:
– मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) को 15.91 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा।
– एसिस्टेंट मैनेजर (AM) को 15.91 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा।
– सिनियर मैनेजर (SM) को 25.26 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा।
– डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) को 28.37 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा।
यह वेतन पैकेज बीडीएल में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आकर्षक अवसर पेश करता है, जो उनके करियर के लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
– आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत: 30 जनवरी 2025
– आवेदन की अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2025
– आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2025

कैसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीडीएल की आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन फॉर्म को सही से भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में भेजें। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्य करने का सपना देखते हैं और आकर्षक वेतन पैकेज के साथ एक स्थिर करियर चाहते हैं।

Google लेकर आया गजब का फीचर, फोन चोरी करने वाला भी पकड़ लेगा माथा… जानिए इसके फायदे

0

गूगल ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए नया “Identity Check” फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर खासतौर पर फोन चोरी होने की स्थिति में यूजर्स के डेटा और प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर इतना गजब का है कि अब चोरी करने वाला भी अपना माथा पकड़ लेगा।

किन डिवाइस पर मिलेगा यह फीचर?

यह नया सिक्योरिटी फीचर फिलहाल सिर्फ Android 15 पर चलने वाले Pixel और Samsung Galaxy डिवाइस पर उपलब्ध है। गूगल ने बताया है कि यह फीचर चोरी की स्थिति में चोरों को स्मार्टफोन की डिजिटल सेटिंग्स और अकाउंट्स तक पहुंचने से रोकता है चाहे आपका फोन अनलॉक ही क्यों न हो।

क्यों खास है यह फीचर?

: बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन
इस फीचर को ऑन करने के बाद किसी भी सेंसिटिव अकाउंट या डिवाइस सेटिंग्स को एक्सेस करने के लिए फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।

: ट्रस्टेड लोकेशंस
यूजर्स अपने घर, ऑफिस या किसी अन्य सुरक्षित स्थान को ट्रस्टेड लोकेशंस में सेट कर सकते हैं।

: सिक्योरिटी लॉक
इस फीचर के जरिए चोर बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के आपके फोन का पिन पासवर्ड नहीं बदल पाएंगे। इसके अलावा वे Find My Device जैसे सिक्योरिटी फीचर्स को भी बंद नहीं कर सकेंगे।

72 घंटों के बाद कैसे काम करेगा फोन?

गूगल ने बताया कि यह फीचर अल्ट्रासोनिक या 3D फेस रिकग्निशन वाले स्मार्टफोन पर काम करेगा। अगर 72 घंटों तक फोन एक्सेस नहीं किया गया तो यूजर को सिर्फ पिन, पासकोड या पैटर्न का इस्तेमाल करके ही फोन खोलने का विकल्प मिलेगा।

“Identity Check” फीचर ऐसे करें ऑन

➤ अपने फोन की Settings में जाएं।
➤ Security & Privacy या Biometric & Password ऑप्शन पर क्लिक करें।
➤ नीचे स्क्रॉल करके Identity Check का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

➤ फीचर ऑन करने से पहले Fingerprint या Face Unlock सेट करें।
➤ Trusted Locations में घर या ऑफिस जैसी सुरक्षित जगह ऐड करें।
➤ Enable Identity Check पर क्लिक करें और दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।

गूगल का मकसद

वहीं गूगल का यह नया फीचर स्मार्टफोन की सुरक्षा को बेहतर बनाने के साथ-साथ यूजर्स को चोरी और डेटा लीक से बचाने में मदद करेगा। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो अपने स्मार्टफोन पर सेंसिटिव डेटा स्टोर करते हैं।

WEF का काला सच: जिस्मफरोशी वाली पार्टियों में 9-9 करोड़ में बुक हुईं Girls… रिपोर्ट से दुनिया में मचा तहलका

0

विश्व आर्थिक मंच की पांच-दिवसीय वार्षिक बैठक शुक्रवार को समाप्त हुई। विश्व आर्थिक मंच की इस सलाना बैठक में 130 देशों के 3,000 से अधिक दुनियाभर के नेताओं ने भी हिस्सा लिया लेकिन इस सम्मेलन के खत्म होने के बाद एक रिपोर्ट ने पूरी दुनिया में तहलका मचाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि दावोश में विश्व आर्थिक मंच में शामिल होने आए लोगों ने जमकर सेक्स पार्टियां की हैं।

एस्कॉर्ट एजेंसियों ने खुलासा किया है कि इस कार्यक्रम में सेक्स पार्टियों, वेश्याओं और ट्रांससेक्सुअल महिलाओं के लिए खूब मांग रही। आइए आपको बतातें है कि इस पूरे मामले का आखिरकार काला सच क्या है?

डब्ल्यूईएफ में सेक्स पार्टियों का खुलासा

रिपोर्ट में दावा किया है कि दावोस में डब्ल्यूईएफ के दौरान दुनिया के सबसे अमीर लोगों ने सेक्स पार्टियों और एस्कॉर्ट्स (वेश्याओं) की सेवाएं बड़े पैमाने पर लीं।

इस साल की बैठक में लगभग 3,000 व्यापारिक और राजनीतिक नेता शामिल हुए थे लेकिन इसके साथ ही सेक्स पार्टियों और ट्रांसजेंडर महिलाओं की भारी मांग भी चर्चा का विषय बन गई।

कैसे हुई सेक्स पार्टियों की मांग?

एक वेबसाइट, जो “डेट्स यू पे फॉर” (भुगतान कर मिलने वाले साथी) की सेवा प्रदान करती है ने खुलासा किया कि इस आयोजन के दौरान कई लोगों ने सेक्स ऑर्गी (समूह सेक्स पार्टियों) का आयोजन किया।
Titt4Tat नाम की एक एस्कॉर्ट एजेंसी के प्रवक्ता एंड्रियास बर्गर ने बताया कि इस साल दावोस और आसपास के इलाकों में 300 महिलाओं और ट्रांस महिलाओं को बुक किया गया। यह संख्या पिछले साल की 170 महिलाओं से काफी ज्यादा थी।

एस्कॉर्ट्स की बढ़ी मांग

एस्कॉर्ट एजेंसी लिया मॉडल्स ने बताया कि डब्ल्यूईएफ जैसे बड़े आयोजनों में एस्कॉर्ट्स की मांग बहुत बढ़ जाती है क्योंकि इस बैठक में दुनिया भर से कई अमीर और उच्च-श्रेणी के लोग आते हैं।

➤ इन एस्कॉर्ट्स को 6,000 पाउंड (लगभग 6.2 लाख रुपये) प्रति बुकिंग मिलते हैं।
➤ औसतन, प्रत्येक बुकिंग की अवधि 4 घंटे होती है।
➤ एजेंसी के मुताबिक सिर्फ पहले तीन दिनों में 300 बुकिंग के जरिए लगभग 3 लाख स्विस फ्रैंक (2.7 करोड़ रुपये) कमाए गए।

क्यों आते हैं अमीर लोग?

डब्ल्यूईएफ जैसी बैठकों में अमीर लोग अपने पैसे खर्च करने में हिचकिचाते नहीं हैं। कई एस्कॉर्ट एजेंसियों ने बताया कि उनके ग्राहक अक्सर सीईओ और बड़ी कंपनियों के मालिक होते हैं जो सेक्स पार्टियों और साथ बिताने के लिए भारी रकम चुकाते हैं।

डब्ल्यूईएफ की बैठक जहां एक ओर वैश्विक निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने का मंच है वहीं इस पर लगे सेक्स पार्टियों और वेश्यावृत्ति के आरोपों ने इसकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह रिपोर्ट यह भी दिखाती है कि इन आयोजनों के पीछे सिर्फ व्यापारिक फैसले ही नहीं बल्कि अनैतिक गतिविधियां भी छिपी रहती हैं।

भारत ने भले ही इस बैठक से आर्थिक लाभ उठाया हो लेकिन इन विवादों ने वैश्विक मंच की सच्चाई को उजागर कर दिया है।

- Advertisement -