Sunday, June 21, 2026
Home Blog Page 1246

Share Market Crash: जानें क्यों Crash हुई Share Market? इन दिग्गज शेयरों को भी लगा झटका…अगला सप्ताह बेहद अहम

0

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कई बड़े और हैवीवेट शेयरों में गिरावट देखने को मिली।  बीएसई सेंसेक्स 500 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी50 23,000 के नीचे चला गया। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी50 की गिरावट के बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, इंफोसिस और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज शेयरों पर भी दबाव बना रहा।

दिग्गज शेयरों का हाल

खबर लिखे जाने तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 1% गिरकर ₹1,233.80 पर कारोबार कर रहा था। अन्य बड़े शेयरों में भी नरमी का रुख देखा गया:

  • Adani Ports: 1.06% गिरावट
  • BSE Ltd: 3.48% गिरावट
  • इंफोसिस: 1.19% गिरावट
  • टाटा मोटर्स: 1.31% गिरावट
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा: 0.75% गिरावट
  • TCS: 0.73% गिरावट
  • HDFC बैंक: 0.85% गिरावट

गिरावट के कारण

  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की लगातार बिकवाली बाजार पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।
  • कमजोर तिमाही नतीजे: दिसंबर तिमाही में कई कंपनियों के निराशाजनक प्रदर्शन ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है।
  • अंतरराष्ट्रीय कारक: अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिका की नीतियों में स्पष्टता की कमी ने भी बाजार पर दबाव डाला है।

कंपनियों के तिमाही नतीजे आज

आज कई बड़ी कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी होंगे, जो बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। जिन कंपनियों के परिणाम आने वाले हैं, उनमें शामिल हैं:

  • बजाज फाइनेंस
  • केनरा बैंक
  • अडानी टोटल गैस
  • अडानी विल्मर
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • फेडरल बैंक
  • IGL
  • IOC
  • ACC
  • कोल इंडिया
  • टाटा स्टील

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी केंद्रीय बजट 2025 बाजार के लिए एक बड़ा ट्रिगर साबित हो सकता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार की अस्थिरता के बीच सतर्कता बरतें और बड़े फैसलों के लिए बजट घोषणाओं का इंतजार करें।  अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है, क्योंकि 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। इस दिन बाजार में विशेष ट्रेडिंग सत्र होगा, जिसमें बजट की घोषणाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।

Brokerage Radar: गिरती मार्केट में इन 10 शेयरों में तगड़ी कमाई का मौका? ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट

0

आज बाजार में करीब 10 कंपनियों के शेयर ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर हैं। इन फर्मों ने कंपनियों के तिमाही नतीजों का आकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें ICICI बैंक, NTPC, लॉरेस लैब्स, श्रीराम फाइनेंस, इंडस टावर्स और IEX जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन रिपोर्ट्स में निवेशकों के लिए खरीद, होल्ड या बेचने की सिफारिश और टारगेट प्राइस दिए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं, किन शेयरों को लेकर ब्रोकरेज का क्या कहना है।

1. ICICI Bank

  • कोटक: खरीदारी की सलाह, टारगेट ₹1,500
  • CLSA: आउटपरफॉर्म रेटिंग, टारगेट ₹1,600
  • Jefferies और JPMorgan: खरीदारी की सलाह, टारगेट ₹1,500-₹1,600
  • Bernstein: आउटपरफॉर्म, टारगेट ₹1,440
  • फोकस: मजबूत एसेट क्वालिटी और स्थिर मार्जिन।

2. NTPC

  • बर्नस्टीन: आउटपरफॉर्म, टारगेट ₹440
  • जेफरीज: खरीदारी की सलाह, टारगेट ₹500
  • CLSA: आउटपरफॉर्म, टारगेट ₹459
  • चुनौतियां: प्रोजेक्ट्स में देरी और बिजली की मांग में नरमी।

3. लॉरेस लैब्स (Laurus Labs)

  • गोल्डमैन सैक्स: बेचने की सलाह, टारगेट ₹475
  • मोतीलाल ओसवाल: खरीदारी की सलाह, टारगेट ₹720
  • फोकस: EBITDA मार्जिन में सुधार और बेहतर तिमाही प्रदर्शन।

4. श्रीराम फाइनेंस Shriram Finance

  • HSBC: खरीदारी की सलाह, टारगेट ₹725
  • UBS: खरीदारी बरकरार, लेकिन टारगेट घटाकर ₹700
  • फोकस: लोन पोर्टफोलियो विस्तार और स्थिर क्रेडिट लागत।

5. IEX (Indian Energy Exchange)

  • बर्नस्टीन: अंडरपरफॉर्म, टारगेट ₹130
  • फोकस: वॉल्यूम ग्रोथ धीमी, लेकिन भविष्य में सुधार की उम्मीद।

6. टोरेंट फार्मा Torrent Pharma

CLSA: होल्ड रेटिंग, टारगेट ₹3,450

गोल्डमैन सैक्स: खरीदारी की सलाह, टारगेट ₹3,925

फोकस: भारत और ब्राजील में प्रदर्शन मजबूत, अमेरिका में रिकवरी।

7. Indus Towers

CLSA: आउटपरफॉर्म, टारगेट ₹575

फोकस: EBITDA और मुनाफे में FY25 तक 16-26% की ग्रोथ का अनुमान।

8. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड  United Spirits Limited

मैक्वेयरी: अंडरपरफॉर्म, टारगेट ₹1,250

फोकस: मिड-सेगमेंट का प्रदर्शन मजबूत, प्रीमियम सेगमेंट कमजोर।

9. AU स्मॉल फाइनेंस बैंक

  • मॉर्गन स्टैनली: ओवरवेट, टारगेट ₹685
  • जेपी मॉर्गन: न्यूट्रल, टारगेट ₹625
  • Nomura: कमजोर रेटिंग, टारगेट ₹500
  • फोकस: लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी।

10. Vishal Megamart
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को 161 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ओवरवेट की रेटिंग दी है। रिपोर्ट के अनुसार, FY24-29 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 20% और मुनाफा 27% की CAGR दर से बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, ग्राहकों की प्राथमिकताओं में बदलाव और सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव जैसे जोखिमों का ध्यान रखना जरूरी है।

निवेशकों के लिए सुझाव

  • खरीदारी और होल्ड की सलाह वाले स्टॉक्स में लंबे समय तक बने रहें।
  • जिन शेयरों को बेचने की सलाह दी गई है, उनमें सतर्कता बरतें।
  • तिमाही नतीजों और बाजार में आई रिपोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए निवेश फैसले लें।

Stock Market Crash: सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की गिरावट, ये 75,375 पर कर रहा कारोबार

0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,375 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 260 अंक की गिरावट है, ये 22,831 पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में बढ़त देखने को मिल रही है। IT, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.33% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.30% की तेजी है। कोरिया का कोस्पी आज बंद है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 24 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,758 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,402 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 24 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.32% की गिरावट के साथ 44,424 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.29% गिरकर 6,101 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.50% की गिरावट रही।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 24 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 329 अंक की गिरावट के साथ 76,190 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 113 अंक की गिरावट रही, ये 23,092 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

सरकारों की नई पहल: हर साल 13 करोड़ महिलाओं को 2 लाख करोड़ कैश ट्रांसफर

0

भारत में महिलाओं को कैश ट्रांसफर देने की योजनाओं का चलन बढ़ता जा रहा है। इसका मकसद महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसी के चलते भारत में सरकारें 13 करोड़ महिलाओं को हर साल 2 लाख करोड़ कैश दे रहीं हैं। साथ ही इन योजनाओं का सियासी फायदा उठाने के लिए भी राजनीतिक दल इन्हें बढ़ावा दे रहे हैं।

कैश ट्रांसफर से जुड़ी मुख्य बातें

➤13 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा:
एक्सिस बैंक की एक रिसर्च के मुताबिक भारत की लगभग 20% वयस्क महिलाओं को कैश ट्रांसफर का लाभ मिल रहा है।

➤ हर साल 2 लाख करोड़ रुपए खर्च:
देशभर के 11 राज्यों में हर साल महिलाओं के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपए की धनराशि दी जा रही है जो भारत की जीडीपी का 0.6% है।

सियासी दलों का मुख्य लक्ष्य:
महिलाओं के साथ-साथ किसानों को भी नकद लाभ पहुंचाने की योजनाओं में काफी निवेश किया जा रहा है।

महिलाओं के खातों में पैसा पहुंचाने का असर

➤ कैश ट्रांसफर से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मसम्मान मिला है।
➤ एक्सिस बैंक की रिसर्च बताती है कि गरीब परिवारों का खर्च 7% से 45% तक बढ़ गया है।
➤ इससे महिलाओं को अपनी मर्जी से खर्च करने का अधिकार मिला है जिससे उनके आत्मविश्वास में इजाफा हुआ है।

राज्यों पर वित्तीय बोझ: एसबीआई की रिपोर्ट

➤ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं के लिए बनाई गई डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाएं राज्यों की वित्तीय स्थिति को कमजोर कर रही हैं।
➤ अकेले 8 राज्यों में इन योजनाओं की लागत 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।
➤ कर्नाटक, ओडिशा और दिल्ली जैसे राज्यों में ये योजनाएं राजस्व का बड़ा हिस्सा ले रही हैं।

राज्यों में कैश ट्रांसफर योजनाएं

➤ कर्नाटक की गृह लक्ष्मी योजना:
महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए दिए जा रहे हैं। इसका कुल खर्च 28,608 करोड़ रुपए है, जो राज्य की राजस्व का 11% है।

 पश्चिम बंगाल की लक्ष्मी भंडार योजना:
कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए दिए जा रहे हैं। इस पर 14,400 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं।

➤ दिल्ली की योजना:
महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए देने का वादा किया गया है। इसके लिए 2,000 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है।

कैश ट्रांसफर का राजनीतिक फायदा

➤ पॉलिटिकल साइंटिस्ट्स नीलांजल सरकार और यामिनी अय्यर की रिसर्च बताती है कि कैश ट्रांसफर योजनाओं ने क्षेत्रीय पार्टियों को बीजेपी के आधार क्षेत्रों में सेंध लगाने में मदद की है।
➤ आधार से जुड़े बैंक खातों की वजह से ऐसी योजनाओं पर अमल करना आसान हुआ है।
➤ 2019 में केंद्र सरकार की 507 योजनाएं थीं, जो 2024 में बढ़कर 1,206 हो गई हैं।

नुकसान और आलोचना

➤ कैश ट्रांसफर योजनाओं की वजह से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों का बजट प्रभावित हो रहा है।
➤ महाराष्ट्र में कैश ट्रांसफर पर कुल सरकारी बजट का 50% हिस्सा खर्च हो रहा है जबकि स्वास्थ्य पर सिर्फ 4.6% और ग्रामीण विकास पर 3.9% खर्च किया जा रहा है।
➤ जेएनयू के प्रोफेसर हिमांशु का कहना है कि ये योजनाएं लंबे समय में जरूरी सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद नहीं करती हैं।

वहीं महिलाओं को कैश ट्रांसफर योजनाओं से जरूर फायदा हो रहा है लेकिन राज्यों की वित्तीय स्थिति पर इसका नकारात्मक असर भी देखा जा रहा है। इन योजनाओं के चलते शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जरूरी क्षेत्रों पर खर्च कम हो रहा है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा: पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना इलाके में एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार दूसरी लाइन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसी पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला।

हादसे में पूरा परिवार हुआ खत्म 
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (चार) के रूप में हुई है। ओमप्रकाश रविवार रात को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुंभ स्नान करके लौट रहे थे तभी आधी रात करीब साढ़े बारह बजे थाना फतेहाबाद इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनकी  कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव  
दूसरी तरफ खड़े डीसीएम कैंटर से टकरा गई। उसने बताया कि इस हादसे में ओमप्रकाश और उनके परिवार के तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमरदीप ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक को झपकी लगने के कारण कार बेकाबू हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें बाकी राशि वालों का हाल

0

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रभाव बढे़गा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। कोई पुरस्कार मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने काम से काम मतलब रखें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी काम को लेकर आप आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन्हे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान को आज कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में खटपट रहने की संभावना है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से मिल बैठकर आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता रहेगी। आप अपने घरेलू कामों को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमाने फिरने का मौका मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुपये पैसे से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको मिल आसानी से मिल जाएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी जीवनशैली को भी बेहतर करने की कोशिश में लगे रहें। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप अपने भाई बहनों से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है। परिवार में किसी काम की शुरुआत को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो गई थी, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

रणजी मैच से पहले Virat Kohli ने पूर्व RCB कोच के साथ बल्लेबाजी प्रैक्टिस, वीडियो

0

संजय बांगड़ ने 2014 से 2019 तक विराट कोहली का एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में शानदार दौर देखा है और इसलिए जब इस स्टार बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में 12 साल बाद वापसी करने से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच को मदद के लिए बुलाया तो किसी को हैरानी नहीं हुई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सभी केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों को घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहने के निर्देश के बाद पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे कोहली 30 जनवरी से यहां रेलवे के खिलाफ दिल्ली के आखिरी लीग मैच में खेलेंगे।

कोहली ने अपने 80 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से अधिकतर शतक 2014 से 2019 के बीच लगाए जब बांगड़ राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। बांगड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कोहली ने पिछले पांच वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में केवल दो शतक लगाए हैं। बांगड़ का कार्यकाल वनडे विश्व कप 2019 के बाद समाप्त हो गया था और उनकी जगह विक्रम राठौड़ को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वनडे विश्व कप 2019 के बाद जब सहायक स्टाफ के लिए कोहली की प्रतिक्रिया मांगी गई थी तो उन्होंने बांगड़ की खूब प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी तकनीकी सलाह से इन वर्षों में उन्हें काफी फायदा हुआ। बांगड़ राष्ट्रीय टीम में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से जुड़ गए थे जहां कोहली की बात को काफी तवज्जो मिलती है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि कोहली का बांगड़ पर कितना भरोसा है।

कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी के पिछले दौर में भाग लेकर इन निर्देशों का पालन किया। इन स्टार खिलाड़ियों में से केवल जडेजा (12 विकेट, 38 रन) और गिल (दूसरी पारी 102) ने ही अच्छा प्रदर्शन किया। कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था तथा वह नौ पारियों में 190 रन ही बना पाए जिससे टेस्ट क्रिकेट में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। कोहली ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर अपना विकेट गंवाए। इन तकनीकी पहलुओं पर काम करने के लिए ही कोहली ने बांगड़ की मदद ली जो इस स्टार क्रिकेटर के पांच महत्वपूर्ण वर्षों के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रहे थे। बांगड़ कोहली के खेल की अच्छी समझ रखते हैं।

 

 

 

J&K में दिल देहला देने वाली घटना, पति ने पत्नी को उतारा मौ*त के घाट

 जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक दुखद मामला सामने आया है जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। घरेलू विवादों के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में  घरेलू विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी वैष्णो देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार को हुई, जिसमें 25 वर्षीय वैष्णो देवी की जान चली गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, आरोपी पति का नाम कमल चंद है, जो सरंगधर गांव के लामसोरा पंचायत का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि कमल ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या के लिए देसी बंदूक का उपयोग किया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कमल को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने यह भी बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक को बरामद कर लिया गया है।

मृतक वैष्णो देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, जो इस दुखद घटना का कारण बने। इस घटना से इलाके में सहम का माहौल बन गया है।

J&K : JKPSC ने निकाली सरकारी नौकरियां, इस तारीख तक भरें Form

जम्मू डेस्क: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने व्याख्याता के पदों के लिए भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी, संस्कृत और संगीत विषयों के लिए कुल 19 पदों पर नियुक्ति करना है।

पदों की संख्या: 19
विषय: हिंदी, संस्कृत, संगीत
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी, 2025

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय (हिंदी, संस्कृत या संगीत) में Master’s Degree होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: jkpsc.nic.in
भर्ती टैब पर जाएं: होमपेज पर “नौकरियां/ऑनलाइन आवेदन” अनुभाग में जाएं।
प्रत्यक्ष भर्ती टैब पर क्लिक करें: आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें: सभी आवश्यक जानकारी भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें, और फॉर्म सबमिट करें।
प्रिंट आउट लें: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ज़रूर लें।

इस जिले के बस यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2 साल बाद दोबारा शुरू हुआ बस स्टैंड

0

5 अगस्त 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा बनाया गया बस स्टैंड तकरीबन 2 साल बाद बंद हो गया था ।इसके कुछ समय पश्चात इसको जर्जर हालत में घोषित कर दिया गया । 6 बार अलग-अलग सरकारी बनी और सात बार विधायक उचाना से चुने गए लेकिन जर्जर हालत में पड़े बस स्टैंड की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया था ।

पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे रहे दुष्यंत चौटाला द्वारा उचाना बस स्टैंड का नवनिर्माण करवाया गया लेकिन उसके बाद भी यह बस स्टैंड शुरू नहीं हुआ और बसों की एंट्री अंदर नहीं हुई । नई सरकार बनने के बाद शुरू से ही बस स्टैंड का मकसद लेकर चले हुए विधायक देवेंद्र अत्री ने आज उचाना के बस स्टैंड का उद्घाटन किया और इसमें बस अंदर जाना शुरू हो गई जिससे आसपास के इलाकों से आने वाले लोगों के लिए खास सुविधा होगी ।

पहले सवारियों को बस के इंतजार में बाहर सड़क पर खड़ा होना पड़ता था । कई बार तो बारिश के चलते सवारी की बस भी छूट जाती थी ,  जिसे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता था ।अब बस स्टैंड उचाना को सुचारू रूप से शुरू कर दिया है और सभी बस ड्राइवरों को बस अड्डे के अंदर बस ले जाने के लिए कहा गया है । साथ ही बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी जमीन पर अभी भी काम चल रहा है जहां पार्क की व्यवस्था की जाएगी ।

उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के बारे में भी बात कही । आने वाले समय में शहरों की तरह पर इस बस स्टैंड को बनाया जाएगा । जो सुविधा बड़े शहरों के बस स्टैंड पर मिलती है ।
वह सभी सुविधाएं उचाना के इस बस स्टैंड पर मिलेंगे ।बस स्टैंड के पीछे पड़ी खाली जगह पर पार्क बनने बस स्टैंड के आसपास रह रहे लोगों के लिए पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी । उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि उचाना के बंद पड़े बस स्टैंड को शुरू करवाना इलेक्शन के समय भी हमारा वादा था जो वादा आज हमने पूरा किया । विकसित उचाना के सपने को लेकर हम आगे चल रहे हैं और इसको शतप्रतिशत पूरा करेंगे ।

- Advertisement -