Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 179

NATIONAL : कार में बच्चे को लॉक कर शापिंग को निकले मां- बाप, भीड़ ने शीशा तोड़कर निकाला

0

छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक पर माता-पिता की लापरवाही से मासूम की जान खतरे में पड़ गई. बच्चे को बंद कार में छोड़कर शॉपिंग करने गए दंपती की गैरमौजूदगी में लोगों ने शीशा तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया.

भीड़-भाड़, चकाचौंध और खरीदारी की जल्दबाजी में कभी-कभी इंसान सबसे बड़ी जिम्मेदारी भूल जाता है. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब एक मासूम को उसके ही माता-पिता बंद कार में छोड़कर चले गए और उसकी सांसें राहगीरों की सूझबूझ के सहारे सुरक्षित रह सकीं.

दरअसल, सोमवार देर शाम शहर के व्यस्त फव्वारा चौक इलाके में एक पति-पत्नी अपने छोटे बच्चे को कार में अकेला छोड़कर शॉपिंग करने चले गए. कुछ ही देर में कार के अंदर बंद बच्चे की हालत देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा कार के अंदर अकेला था. बाहर भीड़ जमा होने लगी और लोगों को आशंका हुई कि लंबे समय तक बंद कार में रहने से बच्चे की तबीयत बिगड़ सकती है. गर्मी और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लोगों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकालने का फैसला लिया.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं. कई लोग दरवाजा खोलने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं निकलता तो एक शख्स पत्थर से कार का शीशा तोड़ देता है. शीशा टूटते ही दरवाजा खोला जाता है और आखिरकार बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. हैरानी की बात यह रही कि वीडियो में पूरे घटनाक्रम के दौरान बच्चे के माता-पिता कहीं नजर नहीं आए. बताया जा रहा है कि वे शॉपिंग में व्यस्त थे और उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी लापरवाही बच्चे की जान पर भारी पड़ सकती है.

SPORTS : कौन हैं आयुषी सोनी? जिन्हें जबरन किया गया रिटायर्ड आउट, WPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

0

आयुषी सोनी WPL इतिहास की पहली बल्लेबाज बन गईं, जिन्हें रिटायर्ड आउट किया गया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वह 11 रन बनाकर आउट नहीं हुईं, बल्कि रणनीति के तहत रिटायर्ड आउट की गईं. इसके बाद भारती फुलमाली की तेज पारी ने गुजरात जायंट्स को 192 रन तक पहुंचाया.

आयुषी सोनी ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह WPL इतिहास की पहली बल्लेबाज बन गई हैं, जिन्हें रिटायर्ड आउट किया गया. यह घटना WPL 2026 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुई. यह मैच मंगलवार, 13 जनवरी को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया.

आयुषी सोनी को प्लेइंग इलेवन में अनुष्का शर्मा की जगह शामिल किया गया था, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान लगी चोट के कारण बाहर हो गई थीं. हालांकि, आयुषी का WPL डेब्यू आसान नहीं रहा.

वह नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरीं, जब हेली मैथ्यूज ने कनिका आहूजा को आउट किया. आयुषी रन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आईं और 14 गेंदों पर सिर्फ 11 रन ही बना सकीं. 16वें ओवर के अंत में उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया और उनकी जगह भारती फुलमाली क्रीज पर आईं .गुजरात जायंट्स का यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ. भारती फुलमाली ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की और 15 गेंदों पर नाबाद 36 रन ठोक दिए. उनकी पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे. फुलमाली की इस तेजतर्रार पारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने 5 विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

आयुषी सोनी दिल्ली की ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने की क्षमता रखती हैं. वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की मीडियम पेस गेंदबाज हैं. घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें पहचान दिलाई.गुजरात जायंट्स ने उन्हें WPL ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था. वह बेथ मूनी और सोफी डिवाइन जैसी अनुभवी खिलाड़ियों से सजी टीम को गहराई देती हैं. हाल के जोनल टी20 टूर्नामेंट्स में शानदार रन बनाने के चलते उन्हें एक उभरती हुई प्रतिभा माना जा रहा है.

आयुषी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी सीमित अनुभव है. उन्होंने 2021 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान अपना एकमात्र T20 इंटरनेशनल मैच खेला था. उस मैच में दीप्ति शर्मा ने उन्हें भारत की कैप सौंपी थी. वह तीसरे टी20 मुकाबले में खेलीं, लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, क्योंकि शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी थी. इसके अलावा आयुषी सोनी दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से भी खेल चुकी हैं.

NATIONAL : कार सीखते समय बड़ा हादसा, जोधपुर में महिला को कुचलने से मौत, चालक गिरफ्तार

0

जोधपुर के देव नगर थाना क्षेत्र में कार चलाना सीख रहे चालक ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसा संकरी गली में हुआ और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई. मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.

राजस्थान के जोधपुर शहर में कार चलाना सीख रहे चालक की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई. यह घटना देव नगर थाना क्षेत्र की वीर दुर्गादास कॉलोनी में हुई. हादसे में 62 वर्षीय भंवरी देवी की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतका के बेटे ने देव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

मृतका के बेटे करण शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 10 जनवरी की शाम करीब 8 बजे उनकी मां भंवरी देवी पत्नी घेवरराम दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थीं. उसी समय बबीता फैंसी स्टोर के सामने से आ रही हुंडई ईऑन कार ने उन्हें तेज गति से टक्कर मार दी. कार का नंबर आरजे 36 सीए 4808 बताया गया है. टक्कर इतनी तेज थी कि कार भंवरी देवी के ऊपर चढ़ गई और उन्हें घसीटते हुए आगे ले गई.

करण शर्मा के अनुसार कार नरेंद्र प्रजापत पुत्र आडाराम चला रहा था. उसके साथ उसका भांजा और दो अन्य लोग भी कार में सवार थे. आरोप है कि कार चलाना सीखा जा रहा था और कार में मौजूद कुछ लोगों ने शराब का सेवन भी किया हुआ था. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार हटाकर भंवरी देवी को बाहर निकाला और मथुरा दास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि घटना स्थल एक बेहद संकरी गली है. फुटेज में नजर आता है कि कार पहले गली के कोने पर खड़ी थी. एक स्कूटर निकलने के बाद चालक ने कार आगे बढ़ाई और कार तेजी से अनियंत्रित होकर वाहनों को टक्कर मारती हुई भंवरी देवी के ऊपर चढ़ गई.

करण शर्मा ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है. देव नगर थाना प्रभारी सोमकरण ने बताया कि आरोपी कार चालक नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी पहलुओं की जांच अभी जारी है. इस मामले पर एसीपी प्रताप नगर जोधपुर रविंद्र बोथरा ने भी जानकारी दी है.

MAHARASHTRA : अगला 36 घंटा तय करेगा कि मुंबई का बॉस कौन? BMC के लिए वोटिंग कल, 25 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

0

महाराष्ट्र की 29 नगर महानगरपालिकाओं के लिए प्रचार अभियान मंगलवार को थम गया है. मुंबई में बीएमसी (BMC) की सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी नीत महायुति और एकजुट ठाकरे मोर्चे के बीच कांटे की टक्कर है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच गुरुवार को मतदान और शुक्रवार को नतीजों का ऐलान होगा.

मुंबई में 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में महायुति गठबंधन और फिर से एक हुए ठाकरे चचेरे भाइयों के बीच कड़ी टक्कर है. यह चुनाव मराठी बनाम गैर-मराठी पहचान की राजनीति से लबालब भरा हुआ है, जिसमें मेयर पद पर बहस और मुंबई की ग्लोबल पहचान पर विवादित टिप्पणियां शामिल हैं. मुख्य मुद्दों में अवैध प्रवासियों को हटाने का वादा, शिवसेना के गुटों, बीजेपी, कांग्रेस और MNS के बीच सीटों के लिए कड़ी टक्कर और कल्याणकारी योजनाओं पर कानूनी चुनौतियां शामिल हैं.

मुंबई सहित महाराष्ट्र की 29 नगर महानगरपालिकाओं के 2,869 सीटों के लिए मतदान गुरुवार, 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की 227 सीटों और अन्य निकायों के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुंबई में 25 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं. सुरक्षा घेरे में 10 एडिशनल कमिश्नर, 33 डीसीपी और 84 एसीपी सहित होमगार्ड्स, एसआरपीएफ और क्विक रिस्पॉन्स टीमें शामिल हैं.

राज्य के कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें अकेले मुंबई से 1,700 और पुणे से 1,166 प्रत्याशी मैदान में हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति के लिए कमान संभाली, जबकि उद्धव और राज ठाकरे 20 साल बाद एकजुट होकर मराठी वोटों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. 16 जनवरी को होने वाली मतगणना से तय होगा कि देश की सबसे अमीर निकाय संस्था पर किसका कब्जा होने जा रहा है.

इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प है क्योंकि करीब दो दशक बाद उद्धव और राज ठाकरे मराठी अस्मिता के नाम पर एक साथ आए हैं. साल 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद यह पहला बीएमसी चुनाव है, जहां एकनाथ शिंदे गुट असली शिवसेना के रूप में चुनाव लड़ रहा है. वहीं, महायुति गठबंधन में रणनीतिक रूप से अजीत पवार की एनसीपी को अलग रखा गया है, जिससे ‘गैर-हिंदू’ मतदाताओं को मिलाया किया जा सके. मुख्यमंत्री फडणवीस ने हिंदू और मराठी मेयर का वादा कर चुनाव को भावनात्मक मोड़ दे दिया है.

दोनों खेमों ने अपने घोषणापत्रों में महिलाओं के लिए लोकलुभावन वादे किए हैं. महायुति ने बेस्ट (BEST) बसों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी रियायत का वादा किया है, तो वहीं ठाकरे भाइयों ने घरेलू कामगार महिलाओं के लिए 1,500 रुपये मासिक भत्ते और 700 वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफी का आश्वासन दिया है. दूसरी तरफ, कांग्रेस ने प्रदूषण नियंत्रण और मुंबई की वित्तीय स्थिति सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया है.

मुंबई में सीटों के बंटवारे में बीजेपी 137 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि अजीत पवार की एनसीपी 94 सीटों पर अलग चुनाव लड़ रही है. विपक्ष में शिवसेना (UBT) ने 163, एमएनएस (MNS) ने 52, कांग्रेस ने 143 और वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने 46 उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने राज्य स्तर पर भी 1,263 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जो महाविकास अघाड़ी के सहयोगियों से हटकर अपनी अलग छवि बनाने की कोशिश में हैं.

प्रचार के दौरान मेयर पद को लेकर जमकर बहस हुई. बीजेपी ने आरोप लगाया कि अगर शिवसेना (UBT) सत्ता में आई तो मुंबई को मुस्लिम मेयर मिलेगा. इसके जवाब में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने मराठी मेयर का वादा किया. आखिरकार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी गारंटी दी है कि मेयर ‘हिंदू और मराठी’ ही होगा. इस चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी, इमरान प्रतापगढ़ी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों ने भी अपनी पार्टी के लिए स्टार कैंपेनर के रूप में जोर लगाया है.

ENTERTAINMENT : ‘अर्जुन कपूर हैं लाइफ का जरूरी हिस्सा’, ब्रेकअप के दो साल बाद बोलीं मलाइका अरोड़ा, मिस्ट्री मैन को लेकर कह दी ऐसी बात

2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद से मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है. अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते और ब्रेकअप ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा. तब से, जब भी मलाइका को किसी मेल फ्रेंड के साथ देखा जाता है, सोशल मीडिया पर उनके लिंकअप के रूमर्स फैल जाते हैं. वहीं अब, हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे लोग उनकी पर्सनल लाइफ पर चर्चा करते समय ‘हद से ज्यादा ताक-झांक’ करते हैं.

नम्रता जकारिया शो में बातचीत के दौरान, मलाइका ने अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि गुस्सा और दुख जीवन के किसी खास पड़ाव पर आते हैं, और मुझे लगता है कि हर किसी के साथ ऐसा होता है. हम इंसान हैं, हम सभी गुस्से और निराशा के दौर से गुजरते हैं. ये ह्यूमन नेचर है. लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, और सबसे फेमस कहावत है, समय सब कुछ ठीक कर देता है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह अलग नहीं है. लेकिन, चाहे कुछ भी हो, मुझे लगता है कि अर्जुन कपूर मेरे लिए बहुत जरूरी हैं और मेरे लाइफ का एक जरूरी हिस्सा हैं. चाहे कुछ भी हो. मैं अपने अतीत या भविष्य के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती… इस बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है. बहुत कुछ हर जगह फैलाया जा चुका है, एक तरह से यह मीडिया के लिए मसाला बन गया है.”

52 साल की एक्ट्रेस का मानना ​​है कि आजकल लोगों को फेमस सेलेब्स की पर्सनल तक पहुंचने की एक्सेस है. उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, इसके साथ कुछ रिस्क भी जुड़े होते हैं. यह एक तरह से ताक-झांक करने जैसा है. अगर आप इस बिजनेस में हैं, तो आपको इससे जुड़ी हर चीज के लिए तैयार रहना होगा. इसमें से बहुत कुछ ऐसा भी हो सकता है… मुझे लगता है कि हमें यह तय करने की इजाजत है कि हम कितना पब्लिकली करना चाहते हैं. हमारी पर्सनल लाइफ कितनी हमारी है और कितनी पब्लिकली होनी चाहिए. लेकिन आज के दौर में, चाहे आप छींकें या कहीं भी जाएं, कुछ भी खबर बन जाता है, हर किसी की उस तक पहुंच होती है.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे रिश्तों के बारे में हमेशा चर्चा होती रही है और वे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. मुझे याद है, एक समय मैंने कहा था कि मेरी लाइफ सिर्फ मेरी पर्सनल लाइफ नहीं है. यह बहुत ज्यादा ध्यान का केंद्र बन रहा था. दुर्भाग्य से, लोग यह बात भूल जाते हैं क्योंकि इससे कोई सुर्खियां या खबर नहीं बनती, मैं अब लाइफ के उस पड़ाव पर हूं जहां मुझे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है, बल्कि मुझे वो काम करने की जरूरत है जो मुझे खुशी देते हैं, और मैं चाहती हूं कि लोग इसे देखें.”

जब होस्ट ने अर्जुन से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा से किसी मिस्ट्री मैन के साथ उनकी तस्वीरों के बारे में पूछा, तो मलाइका ने कहा, “लोगों को बातें करना पसंद है. अगर आपको किसी के साथ देखा जाता है, तो आप बाहर जाती हैं और यह एक बड़ा मुद्दा बन जाता है. मैं बेवजह इन बातों को हवा नहीं देना चाहती, इन्हें और हवा नहीं देना चाहती. मैं ऐसा नहीं करना चाहती क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं होता.

यकीन मानिए, जब भी मैं बाहर निकली हूं, चाहे वह मेरा कोई पुराना दोस्त हो, कोई समलैंगिक दोस्त हो, कोई शादीशुदा दोस्त हो, कोई पुराना दोस्त हो, कोई मैनेजर हो या कोई भी हो, मुझे तुरंत उस व्यक्ति से जोड़ दिया जाता है. हम इस पर हंसते हैं और मजाक करते हैं. मेरी मां मुझे फोन करके पूछती हैं, ‘यह कौन है बेटा? लोग किसके बारे में बात कर रहे हैं?’ यह तो बस हंसी की बात हो गई है.”

NATIONAL : सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में की थी नोएडा की दीपा की हत्या, कार के नीचे फेंक दी थी लाश

0

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में 27 वर्षीय कॉल सेंटर कर्मी युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पार्क के पास कार के नीचे शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने 30 घंटे के भीतर सनकी आशिक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया.

हाल में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना बीटा-2 क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीटा-2 पार्क के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे 27 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ. इलाके में रहने वाले लोग स्तब्ध रह गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी और 30 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी युवती के सनकी आशिक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने एकतरफा प्यार में कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती दीपा की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी

मंगलवार शाम को ढकिया वाले बाबा गोलचक्कर पर हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद उसे दबोचकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है . आरोपी की पहचान अंकित कुमार निवासी गांव जैत वैशपुर सूरजपुर के रूप में हुई . आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, अवैध तमंचा, दो कारतूस और चोरी की बरामद की गई है .

आपको बता दें कि कॉल सेंटर में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती का शव सोमवार को बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के एक पार्क के बाहर कार के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था . वह रविवार सुबह घर से ड्यूटी पर निकली थी, अगले दिन सुबह किराए के मकान से कुछ दूरी पर खड़ी कार के नीचे उसका शव मिला. परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था .

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही थी . इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे नोएडा कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया था . पुलिस आयुक्त के निर्देश पर तत्काल छह विशेष टीमों का गठन किया गया . इन टीमों की निगरानी एसीपी सार्थक सेगर व एसीपी हेमंत उपाध्याय कर रहे थे . जबकि थाना बीटा-2 प्रभारी विनोद कुमार ने पूरे ऑपरेशन की लीड संभाली . सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई और आखिरकार उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया . आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार 11 जनवरी की रात ई-ब्लॉक बीटा-1 क्षेत्र में युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद उसका शव सेक्टर क्षेत्र में फेंक दिया गया था. घटना की सूचना मिलते ही बीटा-2 थाना पुलिस, ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई थी . प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती पर एक युवक लंबे समय से दोस्ती और रिश्ते का दबाव बना रहा था. युवती द्वारा इनकार किए जाने से वह बुरी तरह सनकी हो गया और एकतरफा प्यार में उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया था . सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान अंकित कुमार निवासी गांव जैत वैशपुर सूरजपुर के रूप में हुई .

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताा कि मंगलवार शाम को सूचना मिली कि आरोपी ढकिया वाले बाबा गोलचक्कर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा है . पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया . लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया . जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा . मौके पर ही उसे काबू में ले लिया गया . जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे . आरोपी युवती से जबरन दोस्ती करना चाहता था और उस पर लगातार दबाव बना रहा था . युवती द्वारा बार-बार मना करने और उससे दूरी बनाए रखने के कारण वह मानसिक रूप से कुंठित हो गया . इसी सनक में उसने मौका पाकर युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की .

फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार रखने, पुलिस पर फायरिंग और चोरी की बाइक रखने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है . पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी पहले से किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा तो नहीं रहा है और उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया .

NATIONAL : बाइक चुराकर भाग रहा था चोर, मालिक की तत्परता से पकड़ाया, लोगों ने जमकर पीटा

0

राजगढ़ में एक बाइक चोर बाइक चुराकर भाग रहा था. तभी बाइक मालिक की उसपर नजर पड़ गई और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसे देखकर सभी बाइक मालिक की तारीफ कर रहे हैं.मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक बाइक मालिक की हिम्मत से उसकी बाइक चोरी होने से बच गई और चोर भी पकड़ा गया. हां इतना जरूर हुआ कि बाइक मालिक को इसके लिए चलती बाइक से करीब 50 फीट से अधिक तक घसीटते हुए जाना पड़ा. बाद में आसपास के लोगों ने चोर को पकड़ लिया व पुलिस को सौंप दिया.

मामला राजगढ़ जिले के खिलचीपुर का बताया जा रहा है. जहां पर सेमली के रहने वाले 25 वर्षीय बद्रीलाल तंवर अपने साथी सूरज तंवर के साथ मजदूरी करने के लिए आया था. इसी बीच मंगलवार की शाम को जब वह काम से फ्री हुआ तो खिलचीपुर में ही छापीहेड़ा नाके के पास नाश्ता करने के लिए रुक गया. इसके बाद बाइक को वहीं खड़ी कर होटल में बैठा था.

तभी मास्टर चाबी से उसकी बाइक को चोर ने स्टार्ट कर लिया और लेकर जाने लगा. अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक लेकर जाते देख बाइक मालिक तुरंत भागा और पीछे से केरियर को पकड़ लिया. इस दौरान उसने बाइक रोकने का प्रयास किया. लेकिन चोर तेजी से बाइक ले जाने का प्रयास करता रहा. इस बीच करीब 50 फीट तक बाइक से बद्रीलाल तंवर घिसटता चला गया. कुछ दूरी पर जब स्पीड एक मोड़ पर जाकर कम हुई तो बाइक रुक गई.

बाइक रुकने के बाद चोर गिर गया और पैदल भागने लगा. साथ ही वह कृषि उपज मंडी के पास 6 फीट ऊंची दो दीवारें भी कूदकर बचने की कोशिश की. लेकिन सफल नहीं हो पाया और इस बीच आसपास के लोग भी जमा होते गए और बाइक चोर को पकड़ लिया. पकड़ने के बाद लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया. जिसका वीडियो भी सामने आया है.

खिलचीपुर पुलिस ने फरियादी बद्रीलाल तंवर की सूचना पर बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि बाइक चोर का साथी जगदीश तंवर अभी फरार है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ENTERTAINMENT : ‘टूट चुकी हूं’, बेटों से मिलने को तड़पीं सेलिना जेटली, बोलीं- उन्हें ब्रेनवॉश किया जा रहा

सेलिना के तीन बच्चे है- विंस्टन, विराज और आर्थर. फिलहाल सभी पीटर हाग के साथ ऑस्ट्रिया में हैं. अब अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में सेलिना जेटली ने दावा किया है कि ऑस्ट्रियन फैमिली कोर्ट ने उन्हें जॉइन्ट कस्टडी का ऑर्डर दिया था. इसके बावजूद उन्हें बच्चों से बातचीत और मुलाकात करने से रोका जा रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने पति पीटर हाग से तलाक की लड़ाई लड़ रही हैं. 2011 में पीटर से शादी के बाद सेलिना ऑस्ट्रिया चली गई थीं. पिछले साल अक्टूबर में वह भारत लौट आईं. एक्ट्रेस ने वापस आने के बाद पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. कपल के तीन बच्चे है- विंस्टन, विराज और आर्थर. फिलहाल सभी पीटर हाग के साथ ऑस्ट्रिया में हैं. अब अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में सेलिना जेटली ने दावा किया है कि ऑस्ट्रियन फैमिली कोर्ट ने उन्हें जॉइन्ट कस्टडी का ऑर्डर दिया था. इसके बावजूद उन्हें बच्चों से बातचीत और मुलाकात करने से रोका जा रहा है.

अपने एक्स हैंडल पर सेलिना ने एक लंबी पोस्ट में अपनी आपबीती सुनाई है. उन्होंने लिखा, ‘मैंने ऑस्ट्रिया छोड़कर अपनी गरिमा, अपने बच्चों और अपने भाई की रक्षा करने का फैसला किया, उसी दिन मैंने अपने बच्चों को खो दिया. उन हजारों पुरुषों और महिलाओं के लिए जो मुझे अपनी शादी में सहन किए गए उत्पीड़न के बारे में लिखते हैं, मैं चाहती हूं कि आप जानें कि आप अकेले नहीं हैं. 11 अक्टूबर 2025 को सुबह के शुरुआती घंटों में, मैंने पड़ोसियों की मदद से ऑस्ट्रिया छोड़ा ताकि मैं उस उत्पीड़न और दुर्व्यवहार से बच सकूं जो मैंने महसूस किया था. उसके बाद मुझे बहुत कम पैसे के साथ भारत लौटना पड़ा और बाकी जीवन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ा.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘भारत में मुझे अदालत का रुख करना पड़ा सिर्फ अपने ही घर में एंट्री करने और पहुंचने के लिए. एक प्रॉपर्टी जो मैंने 2004 में खरीदी थी, शादी से बहुत पहले, जिस पर अब मेरा पति अपना दावा कर रहा है. यह सब करने के लिए मुझे बड़ा कर्ज भी लेना पड़ा. ऑस्ट्रियन फैमिली कोर्ट के जॉइन्ट कस्टडी और मौजूदा आदेश के बावजूद, मुझे आज भी अपने 3 बच्चों से किसी भी तरह की बातचीत से वंचित रखा जा रहा है और मैं टूट चुकी हूं.’

सेलिना जेटली ने यह भी शेयर किया कि उन्होंने बार-बार बच्चों की भलाई को ध्यान में रखते हुए सेपरेशन को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की थी. लेकिन उन्हें अनुचित शर्तें दी गईं. एक्ट्रेस ने बताया, ‘मेरे बच्चों तक मेरी पहुंच में बार-बार हस्तक्षेप किया गया है, जिसमें चुनिंदा मीडिया नैरेटिव के जरिए एक्सपोजर शामिल है, जिससे पेरेंट्स और बच्चों की बातचीत में खलल पड़ा. साथ ही ब्रेनवॉशिंग और धमकी देकर उन्हें मेरे खिलाफ बातें कहने के लिए मजबूर किया जा रहा है. एक ऐसी मां के खिलाफ जो उनके जन्म से लेकर अब तक उनकी देखभाल करती आई है, उनके पिता के करियर को सपोर्ट करने के लिए एक देश से दूसरे देश गई है. सितंबर की शुरुआत में, मेरे पति ने मुझे 15वीं शादी की सालगिरह के लिए ऑर्डर किए गए गिफ्ट को लोकल पोस्ट ऑफिस से लेने के बहाने तलाक का नोटिस थमाया, जहां वह खुद मुझे ले गए थे.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इसके बाद मैंने अच्छे विश्वास में बार-बार और कानूनी रूप से आपसी सहमति के साथ अलगाव की मांग की, जिसमें सिर्फ बच्चों की भलाई को प्राथमिकता दी. इन प्रयासों का जवाब मेरी प्री-मैरिटल संपत्तियों से संबंधित मांगों और ऐसी अनुचित शर्तों से मिला जो तलाक के बाद भी मेरी स्वतंत्रता और गरिमा छीनने के इरादे से थीं. रातोंरात मुझे अपनी मां होने की, पेरेंट होने की भूमिका साबित करनी पड़ी, जबकि मैं उनकी मां हूं और प्राइमरी केयरगिवर रही हूं. मेरा पूरा संसार एक पल में छीन लिया गया.’

44 साल की सेलिना जेटली ने ये भी कहा, ‘जब मैंने आपसी सहमति से अलगाव मांगा, तो मुझे बताया गया कि मेरा प्रोफेशनल बैकग्राउंड और उपलब्धियां बेमतलब हैं और मुझे सलाह दी गई कि ऑस्ट्रिया के छोटे गांव में जहां हम रहते थे, वहां क्लीनर का या सुपरमार्केट में काम कर लूं, सिर्फ बच्चों की जॉइन्ट कस्टडी बनाए रखने के लिए. मैंने सवाल किया कि जब मैं अपने देश में अपनी शर्तों पर सफल जीवन बना सकती हूं, तो मुझे बच्चों से, जीवन और काम की गरिमा से क्यों वंचित किया जा रहा है. 15 साल तक वफादारी और समर्पण से एक दुर्व्यवहार वाली शादी को बचाने की कोशिश के बाद, मेरी संपत्तियां लेकर मुझे बेरहमी से त्याग दिया गया.’

उत्पीड़न और शादीशुदा जिंदगी में अब्यूज के बारे में बात करते हुए सेलिना ने कहा, ‘आज की स्थिति में मैं अपने बच्चों तक नहीं पहुंच पा रही हूं. ऐसी परिस्थितियों में जहां क्षेत्रीय बाधाएं, वित्तीय दबाव और सिस्टेमिक असंतुलन हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने अपने अधिकारों के लिए खड़े होने और लड़ने का फैसला किया. 2024 में मुझे अपनी ही रेंटल इनकम के एक हिस्से से वंचित रखा गया, जिससे मैं अपने भाई मेजर विक्रांत के लिए कानूनी मदद लेने दुबई नहीं जा सकी. शादी में दुर्व्यवहार आपको अलग-थलग कर देता है, चुप करा देता है और अदृश्य महसूस कराता है. यही सिस्टेमटिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का उद्देश्य होता है. हम जल रहे थे जबकि वे हमें राख की बदबू के लिए दोषी ठहराते आए.’

सेलिना जेटली ने साल 2025 में अपने पति और ऑस्ट्रियन होटलियर पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया था. दोनों 12 दिसंबर को अंधेरी कोर्ट में पेश हुए थे. अपनी याचिका में एक्ट्रेस ने तीन बच्चों की कस्टडी मांगी है और अपने अलग हुए पति पर आर्थिक दुरुपयोग, उनकी फाइनेंशियल आजादी छीनने और गरिमा का हनन करने का आरोप लगाया है.

NATIONAL : दिल्ली-एनसीआर में ठंड और शीतलहर का कहर, गंगासागर-प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब, लगा रहे आस्था की डुबकी

0

दिल्ली-एनसीआर में आज शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है. विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई है. वहीं मकर संक्रांति और एकादशी के मौके पर प्रयागराज और गंगासागर में हजारों श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे आम जनजीवन और यातायात पर असर पड़ रहा है. राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है.देश के कई हिस्सों में आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित गंगासागर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान एकादशी के अवसर पर संगम घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. ड्रोन विजुअल्स में संगम क्षेत्र में भारी भीड़ देखी गई. प्रशासन की ओर से हाई सिक्योरिटी व्यवस्था की गई है और पूरे इलाके की पुलिस निगरानी की जा रही है.

माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने बताया कि एकादशी के मौके पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे तक करीब 9 लाख 50 हजार लोग संगम में स्नान कर चुके थे. सभी घाटों पर श्रद्धालु मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति गुरुवार को है, लेकिन 14 जनवरी होने के कारण आज भी लोग स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और हर जगह निगरानी की जा रही है. इसी तरह, उत्तरकाशी में भी मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है. हर की पौड़ी को कोहरे में ढकी है.

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर बने रहने की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया. कुछ जगहों पर यह सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा, जबकि कुछ इलाकों में 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. अधिकतम तापमान भी कई जगहों पर सामान्य से कम या सामान्य के आसपास दर्ज किया गया. सफदरजंग और पालम एयरपोर्ट पर सबसे कम विजिबिलिटी भी दर्ज की गई.

IMD के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही. न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे है. यह पिछले तीन सालों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही. इससे पहले 16 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. लोधी रोड में अधिकतम तापमान 22 डिग्री, आयानगर में 21.9, रिज में 21.4 और पालम में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान भी सभी स्टेशनों पर सामान्य से काफी नीचे रहा.

14 जनवरी को आसमान साफ रहेगा. कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और सुबह हल्की से मध्यम धुंध रहेगी. 15 और 16 जनवरी को आंशिक बादल और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.अगले 5 से 6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. इससे एयरपोर्ट, रेलवे और राजमार्गों पर असर पड़ सकता है. यात्रा में देरी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी. बहुत घने कोहरे वाले इलाकों में बिजली लाइनों के ट्रिप होने की भी संभावना जताई गई है.

घने कोहरे में मौजूद प्रदूषक फेफड़ों में जमा होकर सांस संबंधी समस्याएं बढ़ा सकते हैं. अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों को ज्यादा परेशानी हो सकती है. आंखों में जलन, लालिमा और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से फ्लू, नाक बहना, नाक से खून आना और फ्रॉस्टबाइट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कंपकंपी को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई है.

वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें. यात्रा से पहले एयरलाइन, रेलवे और परिवहन विभाग से संपर्क में रहें. ढीले और गर्म ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें. सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को अच्छी तरह ढककर रखें.

NATIONAL : जिस दोस्त ने शादी के जेवर बनाए, उसी ने डाली डकैती… विरोध किया तो हत्या कर दी, सामने आई पूरी कहानी

0

सोनीपत के गांव मल्हा माजरा में हुए साहिल हत्याकांड की जांच में हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. जिस दोस्त ने साहिल की शादी के जेवरात तैयार किए थे, उसी ने लालच में आकर उसके घर डकैती की साजिश रच डाली. वारदात की रात जब साहिल ने विरोध किया और दोस्त को पहचान लिया, तो बदमाशों ने उसे चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. अब मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं.

हरियाणा के सोनीपत में 8 जनवरी की रात मल्हा माजरा गांव में डकैती के दौरान साहिल नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. सोनीपत क्राइम ब्रांच और स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 ने मुठभेड़ के बाद इस मामले के मुख्य सरगना शेखर और उसके साथी शफीक को पकड़ लिया.

जानकारी के मुताबिक, 8 जनवरी की ठंड भरी रात को छह युवक दीवार फांदकर गांव मल्हा माजरा स्थित साहिल नाम के युवक के घर में घुसे थे. घर में घुसते ही बदमाशों ने कमरों की तलाशी लेनी शुरू कर दी और जो भी कीमती सामान मिला, उसे समेटने लगे. इसी दौरान साहिल और उसकी मां की नींद खुल गई. दोनों ने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपियों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया.

इसके बाद साहिल ने जब लगातार विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी.जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि साहिल के दोस्त शेखर ने रची थी. शेखर गांव नाहरा का रहने वाला है और पेशे से सुनार था. उसी ने ही साहिल की शादी के जेवरात तैयार किए थे और उसे पता था कि साहिल के घर में कितना सोना है.

पुलिस के अनुसार शेखर कर्ज में डूबा हुआ था और लालच में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की साजिश रची. साहिल ने जब शेखर को पहचान लिया और विरोध किया, तो उसकी हत्या कर दी गई.पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की कई टीमों को जांच में लगाया. क्राइम ब्रांच कुंडली और स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीमों ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसी कड़ी में पुलिस ने सबसे पहले एक आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार किया. शाहनवाज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अन्य आरोपियों तक पहुंचने में अहम सुराग मिले.

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य सरगना शेखर और उसका साथी शफीक देर रात फिर से गांव मल्हा माजरा के आसपास रेकी करने आ रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीमों ने इलाके में जाल बिछाया.जैसे ही शेखर और शफीक गांव की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया. खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के पैरों में लगी और वे घायल होकर गिर पड़े. इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया.

- Advertisement -

News of the Day