Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 180

NATIONAL : साउथ ब्लॉक नहीं, सेवा तीर्थ… आज से बदल जाएगा पीएम मोदी के दफ्तर का पता, जानें- नए PMO की खासियत

0

मकर संक्रांति से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता और कामकाज का तरीका दोनों बदलने जा रहे हैं. साउथ ब्लॉक से निकलकर पीएमओ अब ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में शिफ्ट होगा. यहां खुला कार्यस्थल, आधुनिक ढांचा और हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था तैयार है. यह बदलाव सत्ता और प्रशासन की कार्यशैली में नए दौर की शुरुआत बताया जा रहा है.

मकर संक्रांति के दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दफ्तर का पता बदलने वाला है. साउथ ब्लॉक में मौजूद पीएमओ पर ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में ट्रांसफर हो सकता है. पीएमओ की सिर्फ जगह नहीं बदलेगी, काम करने का अंदाज भी नया होगा. मतलब अब, देश का शीर्ष प्रशासनिक तंत्र एक नए और आधुनिक परिसर से काम करेगा. ‘सेवा तीर्थ’ दारा शिकोह रोड (पहले डलहौजी रोड) पर बना है.

बता दें कि देश की आजादी के बाद से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) साउथ ब्लॉक में ही मौजूद है. लेकिन अब ये वहां से हटाया जा रहा है. नया कार्यालय परिसर सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है.

1,189 करोड़ रुपये की लागत से बना आधुनिक परिसर

‘सेवा तीर्थ’ एक आधुनिक प्रशासनिक परिसर है, जिसे करीब 1,189 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किया गया है. यह करीब 2.26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है. पूरे परिसर में तीन अलग-अलग इमारतें हैं, जिनकी भूमिका तय की गई है.

सेवा तीर्थ-1 वह मुख्य इमारत है, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ काम करेगा.
सेवा तीर्थ-2 कैबिनेट सचिवालय का नया मुख्यालय है, जो 2025 के आखिर से कार्यरत है.
सेवा तीर्थ-3 राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के कार्यालय के लिए निर्धारित जगह होगी.

नए पीएमओ में ‘ओपन फ्लोर’ मॉडल अपनाया गया है. साउथ ब्लॉक की बंद और ऊंची दीवारों वाली दफ्तर व्यवस्था से अलग यहां खुला कार्यस्थल बनाया गया है. इसका मकसद कामकाज को आसान बनाना और आपसी सहयोग को बढ़ाना है.

जहां सामान्य कार्यालय आधुनिक और सादे रखे गए हैं, वहीं प्रधानमंत्री का निजी कक्ष और सेरोमोनियल रूम्स अपेक्षाकृत भव्य बनाए गए हैं. इन कमरों में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से मुलाकात होगी. इनकी सजावट में भारत की सांस्कृतिक विरासत और 5,000 साल पुरानी सभ्यता की झलक दिखाई देती है.

सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स के अंदर ‘इंडिया हाउस’ नाम से एक आधुनिक कॉन्फ्रेंस फेसेलिटी भी बनाई गई है. इसे खास तौर पर उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के लिए तैयार किया गया है.

यह पूरा परिसर उच्चतम भूकंपीय और सुरक्षा मानकों के मुताबिक बनाया गया है. यहां टॉप की साइबर सुरक्षा व्यवस्था और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन लाइंस मौजूद हैं. कुल मिलाकर, मकर संक्रांति पर पीएमओ का ‘सेवा तीर्थ’ में जाना सत्ता और प्रशासन के कामकाज में एक नए दौर की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

पीएमओ 1947 से साउथ ब्लॉक से काम कर रहा है. लेकिन अब उसे वहां से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट किया जाएगा. नॉर्थ ब्लॉक में पहले गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय थे, ये मंत्रालय अब कर्तव्य भवन में चले गए हैं.

पूरी तरह खाली होने के बाद, साउथ और नॉर्थ ब्लॉक दोनों को ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ नाम के एक पब्लिक म्यूजियम में बदल दिया जाएगा. म्यूजियम प्रोजेक्ट पर टेक्निकल सहयोग के लिए 19 दिसंबर, 2024 को फ्रांस की म्यूजियम डेवलपमेंट एजेंसी के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया गया था.

DELHI : राजघाट बनेगा दिल्ली का नया नाइट लाइफ हब, यमुना किनारे बदलेगी राजधानी की तस्वीर

दिल्ली सरकार यमुना किनारे राजघाट पावर प्लांट की जगह को नाइट लाइफ जोन के रूप में विकसित कर रही है. जिसमें राजघाट में न्यूयॉर्क की तर्ज पर एलिवेटेड पार्क बनाया जाएगा, जहां लोग टहल सकेंगे.

दिल्ली सरकार यमुना किनारे स्थित राजघाट पावर प्लांट की जगह को नाइट लाइफ जोन के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है. सरकार का कहना है कि, यहां फूड हब, नाइट मार्केट, शो और घूमने की सुविधाएं होंगी. वहीं यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के लिए सीखने का मौके और सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र भी होगा. सरकार द्वारा इस नाइट लाइफ तक लोगों को पहुंचाने के लिए स्पेशल बस सेवा और नजदीकी मेट्रो स्टेशन पर देर रात तक सेवाएं चलाने का प्रस्ताव भी रखा गया है. अगर यह योजना लागू होती है, तो राजघाट दिल्ली का ऐसा नया ठिकाना बनेगा जहां इतिहास, आधुनिकता और नाइट लाइफ एक साथ देखने को मिलेगी.

दिल्ली सरकार योजना के तहत राजघाट में न्यूयॉर्क की तर्ज पर एलिवेटेड पार्क बनाया जाएगा, जहां लोग टहल सकेंगे. इसके साथ ही LED-लिट वॉकवे, सिटिंग जोन, सोलर लाइट्स और लोगों के बैठने के लिए रीसाइकल्ड मटीरियल से बेंच भी बनाई जाएगी. वहीं यमुना में सोलर पैडल बोट चलाने की योजना भी है, जिससे ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही पुरानी दिल्ली के स्वाद वाली फूड स्ट्रीट, वीकेंड नाइट मार्केट और 24 घंटे चलने वाला यूथ लर्निंग हब भी बनेगा.

सरकार द्वारा नाइट लाइफ जोन में फूड स्ट्रीट बनाया जाएगा. इसके लिए पुरानी टेक्सटाइल मिल्स को फूड ट्रक जोन, स्ट्रीट फूड्स के रूप में विकसित किया गया है. वहीं शुक्रवार-शनिवार को वीकेंड नाइट मार्केट लगाने की सुविधा मिलेगी, जहां चांदनी चौक, दिल्ली हाट और जनपथ के कारीगर भी अपनी दुकान लगा सकेंगे. इन सब चीजों से छोटे व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा लोगों के लिए नाइट हेरिटेज म्यूजियम बनाया जाएगा. वहीं दिल्ली की कहानी बताने के लिए साउंड लाइट शो का आयोजन किया जाएगा. जिसमें क्रांतिकारियों और हमारी हिस्ट्री की झलक भी दिखेगी. आधी रात तक खुलने वाले इस म्यूजियम से एजुकेशन टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा.

ENTERTAINMENT : आरजे महवश के साथ रिश्ते पर पहली बार बोले युजवेंद्र चहल, सबकुछ कर दिया साफ; जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आरजे महवश के रिलेशनशिप की खबरें लंबे वक्त से मीडिया में आ रही हैं. अक्सर दोनों के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. दोनों के डेटिंग की खबरें लगातार सुर्खियों में रहती हैं. अब युजवेंद्र चहल ने पहली बार आरजे महवश के साथ अपने रिलेशन पर खुलकर बात की है. महवश के साथ रिश्ते के अलावा चहल ने एक्स वाइफ धनश्री वर्मा से तलाक पर भी प्रतिक्रिया दी है.

इंटरव्यू में एक्स वाइफ धनश्री वर्मा को लेकर युजवेंद्र चहल ने कहा, “वो चैप्टर अब खत्म हो चुका है. वो मेरी लाइफ का एक चैप्टर था, जो खत्म हो गया. मैं अब उससे आगे निकल गया हूं. मैं अब उस बारे में बात भी नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं आगे बढ़ चुका हूं. मैं उसमें अटका नहीं रहना चाहता. मेरी अपनी लाइफ चल रही है और उसकी (धनश्री) अपनी अलग जिंदगी चल रही है. वो अपनी लाइफ में खुश रहे. कोर्ट से बाहर आने के बाद सब खत्म हो गया था.”

युजवेंद्र चहल ने इंटरव्यू में इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आरजे महवश के डेटिंग पर कहा, “वो सिर्फ मेरी दोस्त है. दोस्त साथ घूमते हैं तो फोटोज और वीडियोज आ ही जाते हैं. कोई रिलेशनशिप नहीं है. हैप्पी सिंगल.” इससे साफ होता है कि चहल और महवश सिर्फ दोस्त हैं. चहल ने साफ किया है कि वह अभी सिंगल हैं.

बता दें कि चहल 2020 में लॉकडाउन के दौरान धनश्री से मिले थे. इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार. 2020 में ही दोनों ने सगाई कर ली थी. फिर दोनों की शादी हुई. धनश्री अक्सर चहल को सपोर्ट करने स्टेडियम भी जाती थीं. हालांकि, अचानक 2024 में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं, ये सभी फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी. 2025 में दोनों ने कानूनी रूप से कोर्ट में तलाक लिया. धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल को आरजे महवश के साथ देखा गया. महवश कई बार चहल का मैच देखने स्टेडियम गई, उनकी आईपीएल टीम को चीयर किया. इसने अफवाहों को और बढ़ाया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

ENTERTAINMENT : बेटा बन अर्जुन बिजलानी ने निभाई ससुर के अंतिम संस्कार की सभी रस्में,पिता को खोने के बाद नेहा स्वामी का छलका दर्द

अर्जुन बिजलानी के ससुर और नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्रा स्वामी का हाल ही में स्ट्रोक आने की वजह से निधन हो गया. जब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब नेहा और अर्जुन दुबई में थे.टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी को नए साल के मौके पर बहुत ही तकलीफ से गुजरना पड़ा. दरअसल, 1 जनवरी को ही नेहा के पिता राकेश चंद्र स्वामी का निधन हुआ था. उस दौरान अर्जुन और नेहा दुबई गए हुए थे. उन्हें जैसे ही पिता के तबीयत खराब होने की खबर मिली तो वापस मुंबई आ गए.

आपको बता दें राकेश चंद्र स्वामी को स्ट्रोक आया था, इसी वजह से उनका निधन हो गया.राकेश चंद्र स्वामी का ऐसे चले जाना अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी के लिए किसी सदमे से बिल्कुल भी कम नहीं है. अब हाल ही में नेहा ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

उन्होंने अंतिम संस्कार से जुड़े रस्मों की तस्वीरें शेयर की है.तस्वीरों में अर्जुन को अपने ससुर के अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है. एक्टर के संग उनके बेटे अयान भी नजर आ रहे हैं.तस्वीरों में अर्जुन और नेहा अपने बेटे के संग मिलकर राकेश चंद्र स्वामी को श्रद्धांजलि देते हुए दिख रहे हैं.

तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है.नेहा ने लिखा,’डैडी, मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि आप चले गए हैं और मैं इसे मानना भी नहीं चाहती.मेरा दिल उस दुनिया को स्वीकार करने से इंकार कर रहा है, जिसमें आप नहीं हैं. ये खालीपन सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि हमारे पूरे परिवार को महसूस हो रहा है.फिर भी,किसी न किसी तरह मैं आपको हर जगह महसूस करती हूं-खामोशी में, यादों में. मैं आपको बहुत याद करने वाली हूं डैडी. मैं बार-बार उस डिनर के बारे में सोचती हूं, जो हमने साथ में किया था.उस दौरान जो बातें हुए थीं वो याद आती हैं.और वो प्यारा सा मैसेज जो एक दिन पहले आपने मुझे भेजा था.उसे मैं ऐसे संभालकर रखती हूं, जैसे वो आपका एक हिस्सा हो जिसे मैं आज भी छू सकती हैं.’

नेहा ने पोस्ट में आगे लिखा,’मुझे पता है कि आप हर दिन, हर पल मां को कितना याद किया करते थे. मैंने वो दर्द आपमें देखा, उसे महसूस किया. मैं जानती हूं कि आप फिर से उनके साथ रहना चाहते थे, क्योंकि मुझे पता था कि आप उनसे कितना प्यार करते थे.ऐसा प्यार बहुत कम ही देखने को मिलता है डैडी.आप और मम्मा जैसे पेरेंट्स पाकर मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं. आपने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है.उसकी पवित्रता, ईमानदारी, गहराई और सच्चाई. आपने मुझे बताया कि जब प्यार असली होता है तो कैसा महसूस होता है.मम्मा ने भी मुझे बहुत कुछ सिखाया. आज मैं जो भी हूं, आप दोनों की वजह से हूं.’

WORLD : कनाडा की इतिहास की सबसे बड़ी सोने की चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार; फरार साथी भारत में छिपा?

0

Canada Gold Heist: इस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच की गई और आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए. पुलिस ने साफ किया कि कोई भी आरोपी चाहे कहीं भी भागे, उसे पकड़ लिया जाएगा.

कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी सोने की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पील क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को प्रोजेक्ट 24K के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह जांच 2 करोड़ डॉलर (20 मिलियन डॉलर) से ज्यादा की सोने की चोरी से जुड़ी है.

पुलिस ने 43 वर्षीय अरसलान चौधरी को टोरंटो के पियरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. वह दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से कनाडा लौट रहा था. पुलिस के मुताबिक, अरसलान चौधरी का कोई स्थायी पता नहीं है. उस पर 5,000 डॉलर से ज्यादा की चोरी, अपराध से मिली संपत्ति रखने और गंभीर अपराध की साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं.

यह मामला 17 अप्रैल 2023 का है. उस दिन स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से एक विमान टोरंटो पियरसन एयरपोर्ट पहुंचा था. विमान में करीब 400 किलो शुद्ध सोना था, जो लगभग 6,600 गोल्ड बार के बराबर था. इसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई गई थी. इसके साथ ही 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा भी थी. एयरपोर्ट पर कार्गो उतारने के बाद इस खेप को एयरपोर्ट परिसर के एक अलग स्थान पर ले जाया गया, लेकिन कुछ घंटों बाद यह पूरी खेप गायब पाई गई.

इसके बाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच शुरू की. इस मामले में अब तक 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है या उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. इनमें एक नाम सिमरन प्रीत पनेसर का भी है. वह 33 साल का है और ब्रैम्पटन का रहने वाला है. पनेसर एयर कनाडा का पूर्व कर्मचारी रह चुका है और उस पर आरोप है कि उसने एयरलाइन सिस्टम से छेड़छाड़ कर कार्गो की पहचान बदली और उसे दूसरी जगह भिजवाने में मदद की. माना जा रहा है कि वह फिलहाल भारत में है. पिछले साल उसे चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में एक किराए के फ्लैट में ट्रेस किया गया था. उसके खिलाफ पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी है.

इस मामले में एक और आरोपी आर्चित ग्रोवर को मई 2024 में टोरंटो एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जब वह भारत से लौट रहा था. अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:

54 वर्षीय परमपाल सिद्धू, एयर कनाडा के पूर्व कर्मचारी
40 वर्षीय अमित जलोटा (ओंटारियो)
36 वर्षीय प्रसाथ परमालिंगम (ब्रैम्पटन)
37 वर्षीय अली रजा (टोरंटो)
43 वर्षीय अम्मद चौधरी (ब्रैम्पटन)
27 वर्षीय ड्यूरांटे किंग मैकलीन (ब्रैम्पटन)
ड्यूरांटे किंग मैकलीन फिलहाल अमेरिका में हथियार तस्करी से जुड़े मामले में हिरासत में है.

पील रीजनल पुलिस प्रमुख निशान दुरईअप्पाह ने कहा, ;यह जांच दिखाती है कि पील रीजनल पुलिस कितनी गंभीर और जटिल अपराधों से निपटने में सक्षम है. प्रोजेक्ट 24K इस बात का उदाहरण है कि कैसे हमारी पुलिस ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर संगठित अपराध को तोड़ा. हम साफ कहना चाहते हैं, आप कहीं भी भागें या छिपें, हम आपको ढूंढ निकालेंगे.’ पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

NATIONAL : बेटे की मौत के बाद ससुर ने दी बहू की सुपारी, LIC के पैसों के लालच में रची साजिश

0

महाराष्ट्र के गोंदिया में एक ससुर ने अपनी बहू को जान से मारने के लिए सुपारी देकर दुर्घटना करवाई, ताकि बेटे की मौत के बाद मिलने वाली LIC के पैसे और जमीन का हक बहू को न मिले.महाराष्ट्र के गोंदिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां ससुर ने अपनी बहू को जान से मारने के लिए सुपारी देकर दुर्घटना करवाई, ताकि बेटे की मौत के बाद मिलने वाली एलआईसी के पैसे और जमीन का हक बहू को न मिले. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह पूरी घटना गोंदिया के गोरेगांव तालुका के गिधाडी में हुई है.

बेटे की मौत के बाद बहू को मिलने वाले एलआईसी के पैसे और जमीन का हक उसे न मिले, इस उद्देश्य से ससुर ने ही दो लोगों को सुपारी देकर बहू को जान से मारने की कोशिश की. यह घटना गोरेगांव पुलिस जांच में सामने आई. आरोपी ससुर का नाम चुडामन कटरे, निवासी गिधाडी, तालुका गोरेगांव है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसका नाम गुप्त रखा गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला शिकायतकर्ता अश्विनी कटरे अपने पिता के साथ गोरेगांव से चिल्हाटी मार्ग से अपने गांव गिधाडी जा रही थीं, तभी घोटी के नाले के पास एक नीले रंग के चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

इस घटना में वह घायल हो गईं. इस मामले में उनकी शिकायत पर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. इस बीच मामले की जांच में तकनीकी सबूतों और गुप्त सूचना देने वालों से मिली जानकारी के आधार पर, अश्विनी के पति उमेश कटरे की मृत्यु के बाद मिलने वाले एलआईसी के 60 लाख रुपये और जमीन उसे न मिले.ससुर आरोपी चुडामन कटरे ने आरोपियों को उसे जान से मारने के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी देकर दुर्घटना करवाई. पुलिस ने कहा है कि अपराध के अन्य आरोपी फरार हैं. इस घटना पर गुस्सा व्यक्त किया जा रहा है. यह दुर्घटना 19 नवंबर 2025 को हुई थी.

BUSINESS : सोने- चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, जानिए 13 जनवरी को सोना खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च

0

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में मंगलवार, 13 जनवरी को हल्की तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,41,847 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ…

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में मंगलवार, 13 जनवरी को हल्की तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,41,847 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,42,032 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 13 जनवरी की सुबह 10:40 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,42,157 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 125 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,42,206 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,71,597 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 2650 रुपये की उछाल दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,72,202 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी का ताजा भाव क्या है….

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,42,680 रुपए
22 कैरेट – 1,30,800 रुपए
18 कैरेट – 1,07,050 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,42,530 रुपए
22 कैरेट – 1,30,650 रुपए
18 कैरेट – 1,06,900 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,43,680 रुपए
22 कैरेट – 1,31,700 रुपए
18 कैरेट – 1,09,800 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,42,530 रुपए
22 कैरेट – 1,30,650 रुपए
18 कैरेट – 1,06,900 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,42,580 रुपए
22 कैरेट – 1,30,700 रुपए
18 कैरेट – 1,06,950 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,42,680 रुपए
22 कैरेट – 1,30,460 रुपए
18 कैरेट – 1,07,050 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,42,580 रुपए
22 कैरेट – 1,30,700 रुपए
18 कैरेट – 1,06,950 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,42,530 रुपए
22 कैरेट – 1,30,650 रुपए
18 कैरेट – 1,06,900 रुपए

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की जा रही है. ऐसे में अगर आप आज इन बहुमूल्य धातुओं की खरीदारी करने वाले हैं, तो अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर जान लें. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो.

NATIONAL : ‘कोई बात नहीं मेरी जान’, मौत के डेढ़ महीने बाद अलमारी से मिला सुसाइड नोट, परिजन आवाक

0

जालोर में युवक की आत्महत्या के डेढ़ माह बाद सुसाइड नोट मिला. पिता ने प्रेमिका पर उकसाने का आरोप लगाया. पुलिस नोट, मोबाइल और हैंडराइटिंग की जांच कर रही है.

जालोर जिले में एक युवक की आत्महत्या के करीब डेढ़ महीने बाद सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप मच गया है. दरअसल, सुसाइड नोट युवक के कमरे में रखी अलमारी से बरमाद हुआ है. जिसमें युवक ने प्रेम में धोखा मिलने और मानसिक पीड़ा का उल्लेख करते हुए अपनी प्रेमिका को संबोधित भावुक शब्द लिखे हैं. सुसाइड नोट सामने आने के बाद मृतक के पिता ने प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार आहोर थाना क्षेत्र के गोदन गांव निवासी सुरेश कुमार (21) पुत्र दूदाराम मेघवाल ने 29 नवंबर 2025 को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. प्रारंभिक जांच में कोई ठोस कारण सामने नहीं आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. उस समय कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था. हाल ही में जब परिजन युवक के कमरे की सफाई कर रहे थे, तब अलमारी में रखा एक सुसाइड नोट मिला. जिस पर 29 नवंबर 2025 की तारीख अंकित है.

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसने अपनी प्रेमिका को जीवनसाथी मान लिया था और अब किसी और से प्रेम नहीं कर सकता. उसने लिखा कि वह उसका पहला प्यार थी, लेकिन उसने धोखा दे दिया. नोट के अंत में युवक ने ‘कोई बात नहीं मेरी जान, अब मैं अलविदा कह रहा हूं’ जैसे शब्द लिखते हुए हमेशा के लिए विदा लेने की बात कही है.

मृतक के पिता दूदाराम मेघवाल सोमवार (12 जनवरी) को सुसाइड नोट लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस को बताया कि सुरेश का करीब 8-9 महीने से आहोर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों रिश्तेदार थे, जिस कारण परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था. पिता का आरोप है कि समझाइश के बावजूद युवती लगातार उनके बेटे को मैसेज भेजती रही. 29 नवंबर को युवती ने जहर की डिब्बी की फोटो और भावुक मैसेज भेजा, जिससे सुरेश को लगा कि वह आत्महत्या करने जा रही है. इसी मानसिक दबाव में आकर उसने खुद जान दे दी.

आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा सुसाइड नोट उपलब्ध कराया गया है. नोट की हैंडराइटिंग की जांच करवाई जा रही है और युवक का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. मोबाइल मैसेज, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों की गहन जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

GUJARAT : डोरबेल बजाने पर महिला ने की हैवानियत की हदें पार, बच्चे को जमीन पर पटककर पीटा, घसीटा

0

सूरत के सरथाणा स्थित सिलिकॉन रेजिडेंसी में एक महिला ने सिर्फ डोरबेल बजाने पर सात साल के बच्चे देवांश के साथ मारपीट की. महिला ने बच्चे को पटककर घसीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी महिला अपेक्षा वैष्णव ने हिरासत में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है.

गुजरात के सूरत स्थित सरथाणा इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने सात साल के मासूम बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार किया जैसा कोई पशुओं के साथ भी कोई नहीं करता है. योगीचौक स्थित एक सोसाइटी में मात्र डोरबेल बजाने जैसी मामूली बात पर महिला ने बच्चे पर हमला कर दिया था. पार्किंग में बच्चे को पटकने और घसीटने के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. हालांकि, पुलिस हिरासत में आने के बाद महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है.

सरथाणा पुलिस थाना क्षेत्र के योगीचौक स्थित ‘सिलिकॉन रेजिडेंसी’ में सुधीरभाई वघासिया अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनका सात साल का बेटा देवांश सोसाइटी में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलते समय बच्चों ने पड़ोस में रहने वाली अपेक्षाबेन नाम की महिला के घर की डोरबेल बजा दी थी. बस इतनी सी बात पर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. उसने मासूम देवांश को पकड़ लिया, उसे जमीन पर जोर से पटका और फिर बेरहमी से घसीटते हुए ले गई. महिला के इस हमले में मासूम देवांश बुरी तरह घायल हो गया है.

जमीन पर घसीटे जाने के कारण बच्चे के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. पिटाई की वजह से उसका दायां पैर सूज गया है. बच्चे के पेट और चेहरे पर भी चोटों के निशान हैं. सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह बच्चे को उठाकर पटकती है और उसे खींचकर ले जाती है.

पड़ोसी महिला द्वारा पिटाई का शिकार हुए बच्चे के पिता सुधीर भाई भोलाभाई वघासिया ने बताया कि मैं सिलिकॉन रेजीडेंसी में रहता हूं. 9 तारीख की शाम को करीब 9 से 10 बजे के बीच मेरे बेटे को बेरहमी से पीटा गया था. मुझे इस बारे में पता नहीं था, लेकिन जब मैं एक घंटे बाद करीब 10 बजे नीचे गया, तो वहां बच्चों ने मुझे बताया कि आपके बेटे को मारा गया है. मैंने देखा कि उसके गाल पर चोट के निशान थे और उसकी आंख सूज गई थी. यह देखकर मैंने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के लिए अपनी बिल्डिंग (C3) के प्रमुख को सूचित किया.

पिता ने बताया कि अगले दिन शाम को हमने सीसीटीवी फुटेज देखे. फुटेज में साफ दिख रहा है कि उसे कोने से घसीटकर पिलर के पास लाया गया और फिर वहां उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद हमने अगले दिन सुबह सरथाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने हमारी अर्जी ले ली है. मेरी पत्नी जब उस महिला से पूछने गई कि उसने हमारे बच्चे को क्यों मारा, तो उसने जवाब दिया कि ‘अगर वह फिर से मेरा डोरबेल बजाएगा, तो मैं उसे फिर से मारूंगी’. हमने पुलिस में शिकायत कर दी है और अब मैं आगे की कानूनी कार्यवाही की मांग करता हूं, ताकि मेरे बेटे को न्याय मिल सके. हम कानून में विश्वास रखते हैं और चाहते हैं कि कानून अपना काम करे. हमने कोई झगड़ा नहीं किया है, बस हम उचित कानूनी कार्यवाही चाहते हैं.

सरथाना पुलिस की गिरफ्त में आई बच्चे की पिटाई करने वाली महिला ने पुलिस थाने में दिए गए वीडियो में जो बयान दिया है उसमें उसने कहा है कि मेरा नाम अपेक्षा ऋत्विक वैष्णव है. मैं सिलिकॉन रेजिडेंसी C-3 में रहती हूं. मेरा फ्लैट नंबर 101 है. मेरी बिल्डिंग का एक लड़का, जिसका नाम देवांश है, वह रात 10 बजे के बाद बार-बार मेरे घर की डोरबेल बजाकर भाग जाता था. उसने ऐसा लगभग 6 से 7 बार किया. जब यह चौथी बार हुआ, तब मैंने दरवाज़े के पास खड़े रहकर देखा कि यह कौन कर रहा है, तब देवांश वहां था. उसने मुझे पूरे सिलिकॉन रेजिडेंसी की दसों बिल्डिंगों के चक्कर लगवाए. जब मैंने उससे पूछा कि ‘तुम्हारे पिता का नाम क्या है?’, तो उसने जवाब दिया कि ‘मुझे नहीं पता.’ ऐसे जवाब मिलने पर मैंने उसे 2 से 3 थप्पड़ मार दिए. यह मेरी गलती है और मैं अपनी इस गलती को स्वीकार करती हूं. ऐसी गलती किसी को नहीं करनी चाहिए और मैं भी अब पूरा ध्यान रखूंगी कि आगे से ऐसा कुछ न हो.

NATIONAL : जिस पति के लिए छोड़ी ऊंची सैलरी वाली नौकरी, वो गर्लफ्रेंड संग रूम में रंगे हाथों पकड़ा गया

0

बेंगलुरु में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति का करियर बनाने के लिए अपनी ऊंची सैलरी वाली नौकरी तक कुर्बान कर दी, लेकिन बदले में उसे मिला धोखा और शारीरिक प्रताड़ना. आरोपी टेक कर्मचारी को पुलिस ने उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में पुलिस ने एक टेक कर्मचारी को पत्नी के साथ धोखाधड़ी, मारपीट और जातिगत उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी तब हुई जब पत्नी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को एक पीजी में उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा.पुलिस जांच में पीड़ित पत्नी और आरोपी के बीच के संघर्ष की एक दुखद कहानी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि पत्नी एक प्राइवेट फर्म में सीनियर पद पर कार्यरत थी और अच्छी सैलरी पा रही थी. उसने अपने बेरोजगार पति को नौकरी दिलाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी.

पति के नौकरी पर लगने और बच्चे के जन्म के बाद आरोपी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. आरोपी जैकब अरूप अपनी पत्नी को उसकी जाति के आधार पर गंदी गालियां देता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. आरोप है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि पत्नी का गर्भपात तक हो गया.आरोपी का इलेक्ट्रॉनिक सिटी में एक युवती के साथ अवैध संबंध चल रहा था, जिसके साथ वह अक्सर समय बिताता था. पत्नी की शिकायत के आधार पर अत्याचार और मारपीट के आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए.

फरियादी महिला की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसकी प्रेमिका के घर से गिरफ्तार कर लिया. बेंगलुरु के DCRE वेस्ट डिवीजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

- Advertisement -

News of the Day