Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 22

NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा

0

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट-यूजी 2026 उम्मीदवारों के लिए फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 27 मई तक बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं। 3 मई की परीक्षा अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द हुई थी। अब पुनर्परीक्षा 21 जून को होगा और इसके लिए कोई नया शुल्क नहीं लिया जाएगा।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने शुक्रवार को एक विशेष ऑनलाइन सुविधा शुरू की, जिसके जरिए छात्र अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं। यह सुविधा 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

एनटीए ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि नीट-यूजी 2026 के उम्मीदवार आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करके ‘फीस रिफंड’ लिंक के जरिए अपनी बैंक डिटेल भर सकते हैं। छात्रों को अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड जैसी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा, सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए छात्र चाहें तो कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं।

एजेंसी ने साफ कहा है कि एक बार जमा की गई बैंक डिटेल अंतिम मानी जाएगी और बाद में उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। साथ ही एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क के लिए किसी तरह का चार्जबैक रिक्वेस्ट न करें।

दरअसल, 3 मई को आयोजित होने से पहले नीट-यूजी 2026 परीक्षा को परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की थी कि नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को कराई जाएगी। एनटीए पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पुनर्परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नया परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही पहले जमा की गई फीस भी उम्मीदवारों को वापस की जाएगी।

NATIONAL : दुनिया ने माना भारतीय नारी शक्ति का लोहा… मेजर अभिलाषा बराक को मिलेगा प्रतिष्ठित UN जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड

0

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ तैनात भारतीय शांतिरक्षक मेजर अभिलाषा बराक को विश्व निकाय द्वारा प्रतिष्ठित 2025 यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

मेजर बराक को लेबनान में महिलाओं और लड़कियों के साथ अपने आउटरीच प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्होंने तैनाती के दौरान महिलाओं व किशोरियों के साथ सामुदायिक जुड़ाव और शांतिरक्षकों के लिए जेंडर संवेदीकरण प्रशिक्षण दिए हैं।

भारत के स्थायी मिशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मेजर अभिलाषा बराक को 2025 यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

उन्हें महिलाओं और किशोर लड़कियों के साथ आउटरीच व कम्युनिटी एंगेजमेंट गतिविधियों तथा शांतिरक्षकों के लिए जेंडर संवेदीकरण प्रशिक्षण के लिए मान्यता दी जा रही है।

मेजर अभिलाषा बराक की उपलब्धियां
यूएनआईएफआईएल में भूमिका: भारतीय बटालियन में फीमेल एंगेजमेंट टीम (FET) की कमांडर।
ऐतिहासिक उपलब्धि: भारतीय सेना की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट।
सम्मान समारोह: 29 मई को अंतरराष्ट्रीय यूएन शांतिरक्षक दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस उपलब्धि के साथ मेजर अभिलाषा बराक भारत की तीसरी अधिकारी बन गई हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। इससे पहले यह सम्मान प्राप्त करने वाली भारतीय अधिकारी हैं…

NATIONAL : ‘अगर माता-पिता IAS अधिकारी हैं, तो उनके बच्चों के लिए आरक्षण क्यों?’, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

0

सुप्रीम कोर्ट ने यह देखते हुए कि शैक्षणिक और आर्थिक रूप सशक्तिकरण के साथ साथ सामाजिक गतिशीलता भी आती है, कोर्ट ने शुक्रवार को पिछड़े वर्गों के उन्नत परिवारों के बच्चों को लगातार आरक्षण का लाभ देने पर सवाल उठाया।कोर्ट ने टिप्पणी की कि अगर माता पिता दोनों आईएएस हैं तो उन्हें आरक्षण क्यों मिलना चाहिए? शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तीकरण के साथ साथ सामाजिक गतिशीलता भी आती है। ये टिप्पणियां न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और उज्जवल भुइयां की पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कीं।

याचिका में कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी जिसमें हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को आरक्षण से बाहर रखने के फैसले को सही ठहराया था। याचिकाकर्ता के माता पिता दोनों ही राज्य सरकार के कर्मचारी हैं।मामले पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर छात्रों के माता पिता अच्छी नौकरियों में हैं और उनकी आय भी अच्छी खासी है, तो बच्चों को आरक्षण के दायरे से बाहर हो जाना चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि सरकार द्वारा जारी कई आदेशों में पहले से ही ऐसे समृद्ध वर्गों को आरक्षण के लाभ से बाहर रखने का प्रविधान है। लेकिन अब उन आदेशों को चुनौती दी जा रही है।

पीठ ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और वंचित समूहों के मामले में , सामाजिक पिछड़ापन नहीं बल्कि केवल आर्थिक पिछड़ापन होता है। इसमें कुछ संतुलन होना चाहिए।

सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए, यह बात सही है लेकिन जब माता पिता आरक्षण का लाभ उठाकर एक निश्चित स्तर तक पहुंच चुके हैं, तो फिर उनके बच्चों को आरक्षण क्यों मिलना चाहिए।

वैधता प्रमाणपत्र देने से इनकार
याचिकाकर्ता को कर्नाटक पावर ट्रांसमीशन कारपोरेशन लिमिटेड में आरक्षित श्रेणई के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर नियुक्ति के लिए चुना गया था।

हालांकि जिला जाति और आय सत्यापन समिति ने ये निष्कर्ष निकालते हुए कि वह क्रीमी लेयर (सम्पन्न वर्ग) के अंतरगत आता है, उसे जाति वैधता प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया।

अधिकारियों ने पाया कि याचिकाकर्ता के माता पिता दोनों ही सरकारी कर्मचारी थे और उनकी संयुक्त आय निर्धारित क्रीमी लेयर सीमा से अधिक थी। याचिकाकर्ता को क्रीमी लेयर मे वर्गीक्रत करने का आधार उसके माता पिता की आय थी।

क्रीमी लेयर को बाहर रखने पर जोर
वे दोनों ही वेतनभोगी कर्मचारी थे और कथित तौर पर उनकी संयुक्त आय 800000 (आठ लाख) रुपये से अधिक थी। परिणामस्वरूप याचिकाकर्ता को जारी किया गया जाति प्रमाणपत्र रद कर दिया गया, जिसमें उसे कुरुबा समुदाय का सदस्य प्रमाणित किया गया था।

इससे पहले जनवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने एक अलग मामले में मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बच्चों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लाभों से बाहर रखने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था।

कोर्ट ने कहा था कि स्टेट बैंक बनाम दविंदर सिंह के मामले में सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ द्वारा अगस्त 2024 में दिए गए फैसले में एससी और एसटी कोटे से क्रीमी लेयर को बाहर रखने का जो जिक्र किया गया था, वह केवल एक राय थी, इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार विधायिका के पास है।

NATIONAL : PM मोदी ने बांटे 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, 47 शहरों में होगा मेगा शो

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा दे दिया है. उन्होंने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे दिया है. यह प्रोग्राम देश के 47 शहरों में आयोजित किया गया है. बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी युवाओं को संबोधित किया और तौहफा सौंपा. इस दौरान रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय समेत अन्य विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी. सरकार का दावा है कि अब तक 18 रोजगार मेलों में करीब 12 लाख युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं.

देश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के जरिए 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके लिए पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी 5 दिनों की यात्रा का भी जिक्र किया है.यह आयोजन केवल नौकरी बांटने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि युवाओं के लिए बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है.

खास बात ये है कि इस प्रोग्राम का आयोजन देश के अगल-अगल जगहों पर किया जा रहा है. इसके पहले सरकार ने दावा किया है कि रोजगार मेले के जरिए भर्ती प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और मिशन मोड में बदला गया है. यही वजह है कि रोजगार मेलों में करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं. कई क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं. आने वाले समय में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं. यहां तक पहुंचने के लिए आप सभी ने लंबी तैयारी और कड़ा परिश्रम जरूर किया होगा.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं तो भारत की युवा ताकत की चर्चा करता हूं. मैं एक नए संकल्प की बात करता हूं. 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के तहत देश अलग-अलग सेक्टर में निवेश कर रहा है. इससे युवाओं के रोजगार के लिए लाखों अवसर बन रहे हैं. भविष्य में भारत की 10 बड़ी सेमीकंडक्टर यूनिट दुनिया में अपना परचम लहराएगी. इसमें बड़ी संख्या में भारत के नौजवानों की भागीदारी होगी.

स्वाभाविक है कि इससे युवाओं को रोजगार के बड़े एवसर मिलेंगे. भारत आज शिप बिल्डिंग से लेकर शिप रिपेयरिंग और ओवरहॉलिंग का इको सिस्टम को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. भारत आज एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरर है. ऐसे कई अभियानों पर भारत का पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर मिलकर बहुत बड़ा निवेश कर रहा है. ये निवेश देश के युवाओं को देश के भीतर ही नौकरी मिल रही है और वह अपना सपना पूरा कर रहे हैं.

सरकार लगातार इस बात पर फोकस कर रही है कि सिर्फ सरकारी नौकरियां ही नहीं, बल्कि स्किल, स्टार्टअप और डिजिटल सेक्टर में भी युवाओं के लिए नए मौके पैदा किए जा रहे हैं. जनवरी में आयोजित हुए 18वें रोजगार मेले के दौरान पीएम ने इस बात पर जोर दिया था कि रोजगार मेला सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में लाने के लिए शुरू किया गया था और पिछले कुछ वर्षों में यह एक संस्था बन गया है. उन्होंने आगे कहा था कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है.

NATIONAL : प्रधानमंत्री मोदी आज रोजगार मेले में ५१ हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे

0

नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से १९वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। वे आयोजन को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री आज रोजगार मेला में 51 हजार से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देशभर के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता निरंतर बनी हुई है।

यह रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित होगा। चयनित अभ्यर्थी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाएं और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

RAJASTHAN : राजस्थान में गर्मी से मिली थोड़ी राहत, 24 मई से फिर लू चलने की चेतावनी

0

जयपुर, 23 मई (हि.स.)। राजस्थान में भीषण गर्मी से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। हालांकि बीकानेर, चूरू, फलोदी और चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। लगातार दो दिन सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह हल्की बारिश होने से लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने 24 मई से गर्मी फिर तेज होने और कई जिलों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 मई से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सीवियर हीटवेव, जबकि पूर्वी और उत्तरी जिलों में हीटवेव तथा वार्म नाइट का असर रहने की संभावना है। 23 मई के लिए सात जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

श्रीगंगानगर जिले में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। इससे पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली। वहीं बीते 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में रिकॉर्ड किया गया।

फलोदी, चूरू, बीकानेर और गंगानगर सहित कई इलाकों में हीटवेव का असर बना रहा। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि रात का तापमान 30.7 डिग्री तक पहुंच गया। शहर में दिनभर तेज धूप और लू का असर बना रहा। रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

जोधपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। लोगों को राहत देने के लिए शहर में कई जगह प्याऊ लगाए गए हैं। उदयपुर में लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में अस्थायी बाथ टब और कूलिंग इंतजाम करते नजर आए। वहीं सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भालुओं को ठंडक पहुंचाने के लिए फ्रूट आइसक्रीम और फल दिए जा रहे हैं।

अलवर में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया। तेज गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। गर्मी के चलते कोल्ड ड्रिंक, जूस और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

कोटा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। तेज धूप से इंसानों के साथ वन्यजीव भी परेशान दिखाई दिए। कई जगह बंदरों और अन्य जानवरों को पेड़ों की छांव में बैठे देखा गया।

सीकर में पिछले छह दिनों से लगातार तेज गर्मी का असर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही।

NATIONAL : कोलकाता से शुरू हुआ मार्को रुबियो का भारत दौरा, पत्नी संग पहुंचे मदर हाउस

0

कोलकाता, 23 मई (हि.स.)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार सुबह पत्नी के साथ कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आगमन के बाद वह सीधे तालतला स्थित मदर (टेरेसा) हाउस गए। दोपहर में उनके दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर रुबियो के कोलकाता पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के अलावा व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और क्वाड जैसे मुद्दों पर कई दौर की चर्चा होगी।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के बीच यह यात्रा अहम मानी जा रही है। भारत लगातार संवाद के जरिए क्षेत्र में शांति कायम करने की वकालत करता रहा है। साथ ही, नई दिल्ली ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया है।कोलकाता रवाना होने से पहले मार्को रुबियो ने कहा कि भारत अमेरिका का “बेहद करीबी मित्र” है और वह भारतीय मंत्रियों तथा क्वाड देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक को लेकर उत्साहित हैं।

रुबियो अपने भारत दौरे के अंतिम दिन 26 मई को होने वाली क्वाड बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु भी मौजूद रहेंगे।

BUSINESS : FM रेडियो पर संकट, सरकार से राहत की मांग:कंपनियों ने कहा- लाइसेंस फीस हटाएं, GST घटाएं; नहीं तो थम जाएगी इंडस्ट्री की रफ्तार

स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल एक रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि पांच शहरों में तीन रेडियो ब्रांड बंद किए जाएंगे। एचटी मीडिया मुंबई में 91.9 एफएम पर प्रसारित होने वाले रेडियो नशा का प्रसारण बंद कर देगी। इसकी सहायक कंपनी नेक्स्ट रेडियो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में 94.3 एफएम पर प्रसारित होने वाले रेडियो वन का प्रसारण बंद कर देगी। एक अन्य पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एचटी म्यूजिक एंड एंटरटेनमेंट कंपनी चेन्नई में 91.9 एफएम पर प्रसारित होने वाले रेडियो फीवर का प्रसारण बंद कर देगी।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि लाइसेंसों का समर्पण स्वैच्छिक है और इसका किसी भी सरकारी कार्रवाई, रद्द करने या जुर्माने से कोई संबंध नहीं है। लाइसेंसों के समर्पण के लिए आवेदन वर्तमान में सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) को प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिसने मूल रूप से लाइसेंस जारी किए थे।

एचटी मीडिया ने कहा कि बंद होने का मुख्य कारण यह है कि रेडियो व्यवसाय “वित्तीय और रणनीतिक रूप से अव्यवहार्य” हो गया है।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के ऑडिट किए गए वित्तीय विवरणों के अनुसार, रेडियो व्यवसाय से 29.19 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो एचटी मीडिया के समेकित राजस्व में मात्र 1.62% का योगदान देता है। वहीं, इन रेडियो स्टेशनों की संयुक्त शुद्ध संपत्ति 172.08 करोड़ रुपये ऋणात्मक रही, जो कंपनी की समेकित शुद्ध संपत्ति का 10.33% ऋणात्मक है। तुलनात्मक रूप से, एचटी मीडिया की कुल समेकित शुद्ध संपत्ति लगभग 1,666 करोड़ रुपये धनात्मक बनी हुई है।

जिन लाइसेंसों को सरेंडर किया जा रहा था, वे कई और वर्षों तक वैध थे। रेडियो नाशा का लाइसेंस 20 मार्च, 2031 तक वैध था, जबकि नेक्स्ट रेडियो और एचटी म्यूजिक एंड एंटरटेनमेंट कंपनी के लाइसेंस 31 मार्च, 2030 तक वैध थे। इसके बावजूद, कंपनी ने समय से पहले एफएम रेडियो व्यवसाय से बाहर निकलने का फैसला किया है।

एचटी मीडिया ने यह भी पुष्टि की कि उसने रेडियो स्टेशनों या संबंधित विभागों के लिए किसी भी बिक्री समझौते में प्रवेश नहीं किया है।

WORLD : ‘भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार’, इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान

0

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने आगामी भारत दौरे से पहले वाशिंगटन की ओर से नई दिल्ली को असीमित ऊर्जा बेचने की प्रतिबद्धता जताई है.

अपने आगामी भारत दौरे से ठीक पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया है कि वाशिंगटन भारत को उतनी ऊर्जा (एनर्जी) बेचने के लिए तैयार है, जितनी नई दिल्ली खरीदने की इच्छा रखती है. मियामी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रुबियो ने भारत को एक बेहतरीन सहयोगी और भागीदार बताया.उन्होंने कहा कि उनका यह भारत दौरा बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान उन्हें क्वाड (Quad) देशों के मंत्रियों से मिलने का मौका मिलेगा.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ मजबूत रिश्तों की वकालत करते हुए कहा, “हम उनके साथ मिलकर बहुत अच्छा काम करते हैं. इसलिए यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है. मुझे खुशी है कि हम यह दौरा कर पा रहे हैं क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ होगा.” उन्होंने आगे कहा, “हम वहां क्वाड देशों के नेताओं से भी मिलेंगे, जो कि बेहद जरूरी है. विदेश मंत्री के रूप में मेरी पहली बैठक भी क्वाड के साथ ही हुई थी. मुझे खुशी है कि अब हम यह बैठक भारत में करने जा रहे हैं और इस साल के अंत में भी हमारी एक और बैठक होगी.”

मार्को रुबियो ने इस दौरान एक और बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भी अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आ रही हैं, जहां वे भारत को तेल बेचने के मुद्दे पर चर्चा करेंगी. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल फरवरी की शुरुआत में भारत द्वारा वेनेजुएला से तेल खरीदे जाने का पहली बार जिक्र किया था. उसी समय वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच एक अहम व्यापार समझौते की घोषणा हुई थी, जिसके तहत भारतीय आयातों पर पारस्परिक टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया था.

अमेरिकी विदेश मंत्री 23 मई से 26 मई तक भारत के दौरे पर रहेंगे. अपने इस चार दिवसीय दौरे के दौरान वे नई दिल्ली, कोलकाता, आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि मार्को रुबियो पिछले लगभग 14 वर्षों में कोलकाता का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी विदेश मंत्री होंगे. उनसे पहले साल 2012 में तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कोलकाता की यात्रा की थी. बता दें कि कोलकाता में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate General) दुनिया में अमेरिका का दूसरा सबसे पुराना वाणिज्य दूतावास है.

इस दौरे के आखिरी दिन यानी 26 मई को क्वाड (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक तय की गई है. इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे. बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु भी शामिल होंगे.

- Advertisement -