Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 39

NATIONAL : हरिद्वार में पार्किंग फीस विवाद ने लिया खूनी रूप, कार चढ़ाकर मैनेजर की हत्या

0

हरिद्वार में पार्किंग फीस को लेकर हुए विवाद में कार सवार दो युवकों ने पार्किंग मैनेजर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना हर की पौड़ी के पास दीनदयाल पार्किंग की है. आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. कार भी जब्त कर ली गई है. दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है.

उत्तराखंड के हरिद्वार में पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. हर की पौड़ी के पास दींदयाल पार्किंग स्थल पर 55 साल के पार्किंग मैनेजर को कार से कुचल दिया गया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार को रोडी बेलवाला क्षेत्र स्थित दींदयाल पार्किंग में हुई. यहां कार सवार विशाल (22) और सूरज (34) ने अपनी गाड़ी पार्क की थी. जब वो लौटने लगे, तो पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार उनसे शुल्क लेने पहुंचे. इसी दौरान भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई.

आरोप है कि गुस्से में आकर आरोपियों ने अपनी कार तेज रफ्तार में सहदेव कुमार पर चढ़ा दी और पार्किंग का बैरियर तोड़ते हुए मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पार्किंग स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार को तत्काल जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पार्किंग संचालक प्रताप सिंह प्रताप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने न केवल शुल्क देने से इनकार किया, बल्कि जानबूझकर गाड़ी चढ़ाकर मैनेजर की हत्या कर दी और फरार हो गए.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी और आरोपियों की तलाश शुरू की. कुछ ही समय में पुलिस ने हर की पौड़ी के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है.

हरिद्वार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि घटना के समय कार विशाल चला रहा था, जबकि सूरज उसके साथ मौजूद था. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ENTERTAINMENT : ‘कुछ ऐसा कीजिए कि इससे नीचे ना जाएं…’, कुमार सानू को प्रेमानंद महाराज की नसीहत, विवादों में रहे सिंगर

फेमस सिंगर कुमार सानू वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. निजी जिंदगी के विवादों के बीच उनका यह दौरा मन की शांति और नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है. उन्होंने महाराज को अपना गाना भी गाकर सुनाया.

वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज की ख्याति दूर-दूर तक फैली है. कई स्टार्स-सेलेब्स अपने मन की शांति की तलाश में उनसे मिलने मीलों दूर से आते हैं. विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, बी प्राक के अलावा हाल ही में राजपाल यादव ने भी उनसे मुलाकात की थी. अब प्रेमानंद महाराज से मिलने फेमस सिंगर कुमार सानू पहुंचे. उन्होंने महाराज जी का आशीर्वाद लिया.

कुमार सानू प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे जहां उनकी टीम ने उनका परिचय कराया. टीम ने बताया कि कुमार सानू की उपलब्धि कितनी बड़ी है. वो 27 हजार गाने गा चुके हैं, 90 के दशक से आज तक एक्टिव हैं. उन्हें सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा है. इसके बाद कुमार सानू हाथ जोड़कर प्रेमानंद महाराज से कहते हैं कि- आपको देख लिया बस हो गया. सिर्फ आपका आशीर्वाद लेने आए. बस आप अपना आशीर्वाद दीजिएगा कि मैं जो काम कर रहा हूं वो ठीक से और कर पाऊं.

इसके बाद प्रेमानंद महाराज कहते हैं- देखिए, पूर्व में कोई बहुत बड़ा तप किया होगा आपने जो इतना लोकप्रिय हुए. ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं होती है. जनमानस स्तर पर आपने अपना अधिकार बनाया, हमारे भारतीय और अन्य भी जो प्रियजन हैं, उनके सदवचन आपकी वाणी में हैं. ये पूर्व जन्म के अच्छे कर्मों का फल है. अब कुछ ऐसा कीजिए कि इससे नीचे ना जाएं. समझ रहे हैं ना, ऐसा भजन, ऐसा पुण्य, ऐसा लोकोप्कार कीजिएगा जिससे भारत में आप फिर जन्में, फिर आपका यश हो, इससे नीचे स्तर पर अब जीना ठीक नहीं है.

‘इतना फेमस होने के बाद अगर हमारी गति बिगड़ जाए तो ये ठीक नहीं है. अब अगर हम जन्में तो मनुष्य रूप में ही जन्में और समाज सेवा करें. बहुत सुंदर, अच्छा लगा आपसे मिलकर.’इसके बाद कुमार सानू प्रेमानंद महाराज को अपना फेमस गाना ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ सुनाते हैं. महाराज भी बड़े ध्यान से उनका गाना सुनते हैं. सिंगर कहते हैं- ये गाना हम सबके लिए गा सकते हैं. माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी, कोई भी कह सकता है.

कुमार सानू पिछले दिनों अपने अफेयर, टूटी शादी और एक्स-वाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे. कुमार एक्ट्रेस कुनिका सदानंद संग लिव इन में रह चुके हैं. कुनिका ने खुद शादीशुदा सिंगर संग अपने रिश्ते को बिग बॉस में कुबूल किया था. हाल ही में एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्या ने भी उनपर चीटिंग समेत कई आरोप लगाए थे. जवाब में कुमार सानू ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और मानहानी का दावा ठोका. केस अब कोर्ट में है.

ऐसे में उनका प्रेमानंद महाराज के पास जाना इशारा करता है कि वो मन की शांति के लिए वहां गए थे. क्योंकि पिछले दिनों वो काफी परेशान रहे.

Delhi : परफ्यूम इस्तेमाल करने पर दुकान मालिक ने डिलीवरी बॉय को पीटा, केस दर्ज

0

पूर्वी दिल्ली के ओल्ड कोंडली में एक 18 वर्षीय डिलीवरी बॉय रिशा कुमार के साथ दुकान के मालिक ने परफ्यूम इस्तेमाल करने पर मारपीट की. विवाद के बाद दुकानदार ने उसे रोककर पीटा. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मेडिकल जांच हुई और पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी व गवाहों की जांच

नई दिल्ली के पूर्वी दिल्ली के ओल्ड कोंडली इलाके में एक 18 वर्षीय डिलीवरी बॉय के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है. यह युवक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए काम करता है. पुलिस के अनुसार, दुकान के मालिक ने उसे अपनी दुकान से परफ्यूम की बोतल इस्तेमाल करने पर रोका और फिर उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है.

पीड़ित डिलीवरी बॉय की पहचान रिशा कुमार के रूप में हुई है, जो ओल्ड कोंडली का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मामले पर संज्ञान लिया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रिशा कुमार ने कथित तौर पर दुकान से परफ्यूम छिड़क लिया था. यह देखते ही दुकानदार ने उसे डांटना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई. बहस बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ गई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने डिलीवरी बॉय को रोक लिया और उसके साथ शारीरिक रूप से मारपीट की. इससे युवक को चोटें आईं.मारपीट के बाद रिशा कुमार पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसका बयान भी जांच के हिस्से के रूप में दर्ज किया गया.

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. अब दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की सही जानकारी मिल सके. इसके अलावा, गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके.

Alwar: डेटोनेटर लगाकर किया जोरदार धमाका, ‘टाइमर बम’ डिफ्यूज

0

अलवर के विवेकानंद नगर में सोमवार सुबह मिली टाइमर वाली बमनुमा वस्तु को आखिरकार बम स्क्वायड टीम ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया है. पुलिस ने जोखिम कम करने के लिए इस ऑपरेशन को शहर से दूर जयसमंद बांध के खुले मैदान में अंजाम दिया.

अलवर के रिहायशी इलाके में मिले टाइमर बम के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है. जयपुर से पहुंची एटीएस (ATS) और बम निरोधक दस्ते की टीम ने भारी सुरक्षा के बीच संदिग्ध वस्तु को डेटोनेटर के जरिए धमाका कर नष्ट कर दिया.

संदिग्ध वस्तु में टाइमर लगातार चल रहा था और अंदर विस्फोटक जैसा पदार्थ भरा हुआ था, जिसके चलते इसे मैन्युअली खोलना बेहद खतरनाक हो सकता था. पुलिस पहले ही इसे शहर से दूर जयसमंद बांध की सूखी जमीन पर ले गई थी.

विशेषज्ञों ने सुरक्षित दूरी बनाकर वस्तु में डेटोनेटर लगाया और नियंत्रित धमाका किया. धमाके के बाद अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए इकट्ठा किया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि इसमें किस तरह के विस्फोटक का उपयोग किया गया था. विवेकानंद नगर निवासी बाबू सिंह के घर के पास एक अज्ञात व्यक्ति और उनके बीच हुई हाथापाई के दौरान यह वस्तु गिरी थी. संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है जिसकी शॉल में यह वस्तु छिपी थी.

उच्च अधिकारियों के अनुसार, समय रहते सूचना मिलने और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा संभावित हादसा टल गया. फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और फरार संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

UP : प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, चुपचाप किया अंतिम संस्कार, श्मशान पहुंची पुलिस ने बुझाई चिता!

0

कासगंज में प्रेम प्रसंग से नाराज माता-पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए परिजन रात के अंधेरे में शव जला रहे थे, तभी पुलिस ने जलती चिता बुझाकर अवशेष बरामद किए. आरोपी माता-पिता फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है.

यूपी के कासगंज में ऑनर किलिंग की खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने 16 वर्षीय बेटी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए रात के अंधेरे में श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना की सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर उससे अवशेष निकालकर पोस्टमार्टम हॉउस भिजवाया. फिलहाल, आरोपी मां-बाप घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

यह सनसनीखेज मामला कोतवाली ढोलना क्षेत्र के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक, युवती का गांव के ही युवक सचिन (18) से प्रेम संबंध था. कुछ दिन पहले दोनों घर से चले गए थे और आगरा में रह रहे थे. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे दोनों को ढूंढकर वापस गांव ले आए.बताया जा रहा है कि गांव लाकर परिजनों ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि इसी पिटाई के दौरान युवती की मौत हो गई. इसके बाद परिवार ने पुलिस से बचने के लिए देर रात चोरी-छिपे श्मशान घाट में शव जला दिया.

सुबह जब गांव वालों को इस पूरे मामले की भनक लगी तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट से जली हुई चिता के अवशेष बरामद किए. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि यह साबित किया जा सके कि लड़की की हत्या कर शव जलाया गया.

उधर खुलासा होने पर युवती के परिजन गांव से फरार हो गए हैं. पुलिस ने प्रेमी सचिन और उसके बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है. पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में मौजूद उस सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां प्रेम को इज्जत से जोड़कर बेटियों की जान ले ली जाती है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा करने का दावा कर रही है.

NATIONAL : ‘अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफियाओं के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन’, जनता दरबार में बोले CM योगी

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आपकी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक प्रार्थी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. आमजनों के प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया और कहा कि अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं है. भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है और नियमित रूप से होती रहेगी.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आपकी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ वादी जमीन कब्जा व मारपीट आदि की शिकायत लेकर पहुंचे.मुख्यमंत्री ने हर एक व्यक्ति के पास पहुंचकर उसकी शिकायत सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और फिर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर कानून व राजस्व के प्रकरण में तेजी से सुनवाई करते हुए इसका निस्तारण किया जाए. कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता में है. इसमें हीला-हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने प्रशासन और जनपद, मंडल, रेंज व जोन के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि दबंगों व भूमाफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखें. गंभीर बीमारी से जूझ रहे कुछ पीड़ितों ने ‘जनता दर्शन’ में पहुंचकर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई. सीएम ने कहा कि सरकार इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे रही है. आप भी हॉस्पिटल से जल्द एस्टिमेट बनवाकर दें, एस्टिमेट मिलते ही आपके इलाज में सरकार तुरंत आर्थिक मदद करेगी. धन के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा.

‘जनता दर्शन’ में कई बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे. नन्हे-मुन्ने बच्चों के सामने सीएम योगी का बालप्रेम फिर उमड़ पड़ा. मुख्यमंत्री ने बच्चों का हाल जाना, उन्हें दुलारा-पुचकारा और चॉकलेट दी. सीएम ने अभिभावकों से कहा कि ठंड में बच्चों का विशेष ध्यान रखें. यह अपनत्वपूर्ण भाव सुनकर अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

WORLD : डोनाल्ड ट्रंप बन गए वेनेजुएला के एक्टिंग प्रेसिडेंट? सामने आई चौंकाने वाली खबर

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की लीडरशिप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज (12 जनवरी) एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें ‘वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट’ (कार्यवाहक राष्ट्रपति) दिखाया गया है. यह फोटो विकिपीडिया की एक एडिटेड पेज की लग रही है, जिसमें ट्रंप को जनवरी 2026 तक ‘वेनेजुएला का राष्ट्रपति’ दिखाया गया है. इसमें उनके असली ऑफिशियल पद, यूनाइटेड स्टेट्स के 45वें और 47वें राष्ट्रपति का भी जिक्र है.

यह सब ट्रंप की उन टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स वेनेजुएला की लीडरशिप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहा है. साथ ही उन्होंने बेहतर होते संबंधों के संकेत के तौर पर तेल शिपमेंट और चल रही डिप्लोमैटिक बातचीत का जिक्र किया था.जब एयर फोर्स वन में पत्रकारों ने ट्रंप से काराकस में नई लीडरशिप के साथ रिश्तों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है. हम लीडरशिप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं और देखेंगे कि आगे सब कैसा रहता है. यह सवाल अमेरिका के उस हमले के बाद पूछा गया, जिसने निकोलस मादुरो को वेनेजुएला के नेता के पद से हटा दिया.

ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला ने अमेरिका से तेल की एक बड़ी खेप लेने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने हमसे पूछा, क्या हम 50 मिलियन बैरल तेल ले सकते हैं? और मैंने कहा, हां, हम ले सकते हैं.’ ट्रंप ने कहा कि तेल कंपनियों ने वेनेजुएला में काफी दिलचस्पी दिखाई है. एनर्जी कंपनियों को दिए गए भरोसे पर ट्रंप ने कहा कि गारंटी है कि वे सुरक्षित रहेंगे, कोई समस्या नहीं होगी.

उन्होंने पिछली मुश्किलों के लिए अमेरिका की पूर्व सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले दिक्कतें थीं क्योंकि उनके पास ट्रंप प्रेसिडेंट नहीं थे. इससे पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से क्यूबा को अब और तेल या पैसा नहीं जाएगा और दोनों देशों के बीच दूरी बनाए रखने में यूनाइटेड स्टेट्स की सेना शामिल होगी.ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला को अब उन गुंडों और जबरन वसूली करने वालों से सुरक्षा की जरूरत नहीं है जिन्होंने उन्हें इतने सालों तक बंधक बनाकर रखा था. वेनेजुएला के पास अब यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका है, जो दुनिया की सबसे पावरफुल सेना है और हम उनकी रक्षा करेंगे.

ENTERTAINMENT : बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने गुप चुप कर ली है शादी? दूल्हा बने हुए शेयर की मिस्ट्री वुमन संग तस्वीर

बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने दूल्हे के लिबास में एक मिस्ट्री वुमन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होने गुपचुप शादी कर ली है.

क्या बिग बॉस मराठी के विनर और बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप रहे शिव ठाकरे ने किसी मिस्टिरियस वुमन से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है? उनकी लेटेस्ट पोस्ट से तो यही हिंट मिल रहा है. दरअस शिव ठाकरे ने 12 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जो किसी मराठी वेंडिग फंक्शन की तस्वीर जैसी लग रही है. इसे देखने बाद फैंस चौंक गए हैं क्योंकि तस्वीर में शिव दूल्हे के लिबास में मिस्ट्री गर्ल के साथ खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं, जिसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है.

शिव ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए ने लिखा हैं, “फाइनली.”साथ ही उन्होंने रेड हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की है. शिव ठाकरे की इस तस्वीर के बाद से अटकलें लगने लगी हैं कि रियलिटी टीवी स्टार ने आखिरकार शादी कर ली है. वहीं उनके फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के रिएक्शन ने इन रूमर्स को और पुख्ता कर दिया है. बता दें कि शिव की पोस्ट के बाद, भारती ने रिएक्शन देते हुए लिखा, “ये कब हुआ भाई, बधाई हो.” पूनम पांडे ने भी लिखा, “बधाई हो.” जयंती वधधारे ने हैरानी जताते हुए कहा, “व्हाट?” माही विज, रिधिमा तिवारी, आकांक्षा पुरी और अन्य ने भी शिव को बधाई दी.

शिव ठाकरे के फेम की कहानी किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है. महाराष्ट्र के एक साधारण से कस्बे से आने वाले शिव ने एक-एक रियलिटी शो के जरिए इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. रोडिज़ से लेकर बिग बॉस मराठी और फिर बिग बॉस 16 तक, उनके सिंपल नेचर और हाई वैल्यूज ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी और प्यार दिलाया है. शिव खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा में नजर आ चुके हैं.

प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा, शिव के रिश्तों को लेकर फैंस में अक्सर एक्साइटमेंट बनी रहती है. टाइम्स नाउ को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अफवाहों पर बात करते हुए, शिव ने क्लियर किया था कि वे अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “कुछ चीजें मुझे निजी रखनी बहुत पसंद हैं. बाकी आप तय कर लो, पर मैं खुश हूं.” उन्होंने आगे कहा, “अगर मेरा किसी के साथ रिश्ता बन भी जाता है और मैं उन्हें सच में पसंद करता हूं, तब भी मैं इसे निजी रखना ही पसंद करूंगा.”

शिव ठाकरे हाल ही में ‘रज्ज रज्ज नाचन’ के म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे. दिव्या कुमार, इशिका हिरवे और सिकंदर मान द्वारा गाए गए इस डांस ट्रैक के बैकग्राउंड में शादी से पहले की रस्में दिखाई गई हैं. इस म्यूजिक वीडियो में शिव के साथ रश्मी देसाई भी नजर आ रही हैं, और दोनों ने अपने दमदार डांस मूव्स और बेमिसाल एनर्जी से सबका दिल जीत लिया है.

NATIONAL : PM मोदी के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे जर्मन चांसलर, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया, जो महात्मा गांधी के जीवन और विचारों का प्रतीक है. दोनों नेताओं ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और हृदय कुंज का अवलोकन किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक साबरमती आश्रम का दौरा किया. यह आश्रम महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों का प्रतीक माना जाता है. दोनों नेताओं ने आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

दौरे के दौरान उन्होंने गांधीजी के निवास स्थल हृदय कुंज का भी अवलोकन किया, जहां चरखे जैसे आत्मनिर्भरता और सरल जीवन के प्रतीक को करीब से देखा. आश्रम में आयोजित प्रदर्शनों के माध्यम से गांधीजी के सत्य, अहिंसा और आत्मबल के संदेशों पर गहन चर्चा हुई. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज साबरमती आश्रम की यात्रा से गहराई से प्रभावित नजर आए. उन्होंने अपनी विजिटर बुक में लिखा कि महात्मा गांधी की स्वतंत्रता की शक्ति और प्रत्येक व्यक्ति में मौजूद अटूट विश्वास आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने यह भी कहा कि गांधीजी की शिक्षाएं भारत और जर्मनी के बीच मित्रता को और मजबूत बनाती हैं.

चांसलर मर्ज ने उल्लेख किया कि गांधीजी की शिक्षाएं आज विश्व में शांति, सहिष्णुता और आपसी सम्मान के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. इस दौरे को भारत और जर्मनी के सांस्कृतिक और नैतिक संबंधों के आधार के रूप में देखा जा रहा है.प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर गांधीजी के विचारों की वैश्विक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दोनों देशों के साझा मूल्यों और मानवीय नजरिया का प्रतीक है. यह दौरा भारत-जर्मनी के गहरे और मजबूत संबंधों का संदेश देता है.

ENTERTAINMENT : ‘तुम लोगों पर थू..’नदीम संग लिंकअप की खबरों पर फूटा माही विज का गुस्सा, बेटी के अब्बा बोलने पर कही ये बात

माही विज ने जबसे जय भानुशाली संग तलाक की घोषणा की है, तबसे वो लाइमलाइट में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त नदीम कुरैशी बर्थडे पर पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद काफी हंगामा मच गया.टीवी के पॉपुलर कपल में से एक माने जाने वाले माही विज और जय भानुशाली ने अपनी 14 साल की शादी को खत्म कर लिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इन्होंने अलग होने की जानकारी दी.जय और माही ने जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया था कि दोनों ने तलाक ले लिया है. लेकिन, अपने बच्चों की परवरिश वो मिलकर ही करेंगे.

इन दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया. अब हाल ही में माही ने अपने खास दोस्त नदीं कुरैशी को बर्थडे विश किया और उन्हें अपना प्यार बताया.एक्च्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने नदीम को दिल से चुना है.माही ने जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, वैसे ही लोगों ने उनके और नदीम के रिश्ते के बारे में तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी.

अब हाल ही में माही ने उन लोगों को खूब खरीखोटी सुनाई है, जिन्होंने उनके और नदीम के रिश्ते को लेकर गलत बातें की थीं.अपने इंस्टाग्राम पर माही विज ने एक वाडियो शेयर किया, जिसमें वो लोगों की क्लास लगाती हुई दिखाई दीं.

वीडियो में माही ने कहा,’तो, सबने मुझसे कहा कि इस बारे में बात मत करो, इसे इग्नोर करो और जो लोग इन चीजों के बारे में जानते हैं, मीडिया जो कर रहा है, उस पर बहुत अजीब लग रहा है. सिर्फ इसलिए कि हमने एक-दूसरे के साथ बहुत इज्जत से तलाक लिया है, मुझे नहीं लगता कि आप लोग इसे पचा पा रहे हैं.आप लोगों को कंट्रोवर्सी चाहिए, आप लोगों को गंदगी चाहिए.ये सब कैसे हुआ?तो,नदीम, जो मेरा सबसे अच्छा दोस्त है और हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त रहेगा. मैं 6 साल से उसके लिए पोस्ट डाल रही हूं.और 6 साल से तारा उसे अब्बा कह रही है. जय और मेरा फैसला था कि वो नदीं को अब्बा कहेगी. अब्बा शब्द को आपने इतना गंदा बना दिया है.एक इंसान किसी चीज से गुजर रहा है. आप लोगों को कर्मा का डर नहीं है. आप लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं, आप पर शर्म आती है,आप लोगों पर थूकती हूं.’

वीडियो में माही ने आगे कहा,’मैं तुम लोगों पर थूकती हूं कि तुम मेरे और नदीम के बारे में ऐसी बकवास बातें लिख रहे हो, जो सिर्फ मेरी जिंदगी में ही नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए गॉडफादर है.तुम किसी के बारे में इतने बुरे लेवल तक जा सकते हो. क्या तुम अपने बेस्ट्र फ्रेंड्स को आई लव यू नहीं कहते?क्या तुम अपने भाई को आई लव यू नहीं कहते?क्या तुम अपनी बहन को आई लव यू नहीं कहते?या जो कमेंट्स मैं पढ़ रही हूं. उनमें से आधे फेक फॉलोवर्स हैं.मुझे नहीं पता कि ये सब कौन कर रहा है. इस चीज को और खराब करने की कोशिश कर रहा है.मैं तुम्हें ऐसा नहीं करने दूंगी. तुम लोग बकवास हो. तुम पर शर्म आती है.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा,’तुम लोग जो भी गंदगी फैला रहे हो, कर्म तुम्हारे सामने आएगा.कर्म सबके सामने आता है. लेकिन ये तुम्हारे सामने आएगा और यहां सबको भुगतना पड़ता है.सुबस से अब तक, मैं जो कुछ भी झेल रही हूं, अगर मैं इन सब चीजों को देखूं, जय का सबसे अच्छा दोस्त है.जय उसे पूरे दिल से प्यार करता है. वो हमारे पूरे ग्रुप का हिस्सा है और वो हमेशा यहीं रहेगा. मुझे नहीं पता कि कौन सा नेटवर्थ यह करने की कोशिश कर रहा है और जो कोई भी ये कर रहा है,तुम्हारे लिए नरक दूर नहीं है, सच में.तुम पर शर्म आती है. ऐसा बातें लिखने के लिए. ऐस बातें कहने के लिए.एक पवित्र रिश्ते के बारे में. किसी ऐसे इंसान के बारे में जो मेरा दिल है. मेरी आत्मा है. जो मेरा सब कुछ है. वो मेरा सबसे अच्छा दोस्त है.’

- Advertisement -

News of the Day