Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 41

NATIONAL : जमीन का मुआवजा मिलते ही पति को दिया धोखा, लाखों रुपये और जेवर लेकर प्रेमी संग भागी पत्नी

0

झांसी में एक विवाहिता मुआवजे का पैसा मिलने के बाद अपने प्रेमी के साथ रुपये लेकर फरार हो गई. इस घटना से परिवार वाले भी टेंशन में हैं. वहीं पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) के तहत जमीन अधिग्रहण के बाद मिले मुआवजे ने एक परिवार की खुशियों को गहरे विवाद और तनाव में बदल दिया. यहां के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नया गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम बाजना निवासी युवक की पत्नी मुआवजे की रकम और लाखों के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति ने पत्नी पर न केवल धोखा देने बल्कि घर से नकदी और जेवरात चोरी कर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है.

पीड़ित पति चंदन अहिरवार ने बताया कि उसके पिता ग्यासी अहिरवार की जमीन बीड़ा योजना के तहत अधिग्रहित हुई थी. जिसके एवज में उन्हें मुआवजा मिला था. ग्यासी अहिरवार ने यह रकम अपने तीनों बेटों जगत, अर्जुन और चंदन को बराबर-बराबर करीब 8-8 लाख रुपए के रूप में दी थी. चंदन के अनुसार इसी रकम से वह मकान निर्माण और पारिवारिक भविष्य की योजना बना रहा था.

चंदन ने आगे बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले प्रेमनगर निवासी रेशमा अहिरवार से हुई थी. दंपति के एक बेटा और एक बेटी हैं. चंदन का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही रेशमा के पड़ोस में रहने वाले युवक अभिषेक अहिरवार से प्रेम संबंध हो गए थे. इसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता था.

चंदन के मुताबिक 4–5 दिन पहले उसने अपनी पत्नी को अभिषेक से मोबाइल पर बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था. जिसको लेकर उसका कई बार झगड़ा भी हुआ था. इसी बीच 5 जनवरी को विवाद इतना बढ़ गया कि रेशमा ने उस पर खौलती चाय फेंक दी, जिससे वह झुलस गया. वहीं अगले दिन रेशमा ने चंदन से कहा कि उसके माता-पिता गांव में भंडारे का आयोजन कर रहे हैं. ऐसे में वह वहां जाएगी और संक्रांति के दिन वापस लौट आएगी.

इस पर चंदन उसे प्रेमनगर के नया गांव छोड़कर आया भी था. लेकिन 9 जनवरी को भंडारे के दिन परिवार के सभी सदस्य मंदिर गए हुए थे. इसी दौरान रेशमा ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर मंदिर जाने से इनकार कर दिया और अपनी बेटी को साथ लेकर पड़ोसी अभिषेक अहिरवार के साथ फरार हो गई. बाद में जब चंदन ने पत्नी के भाई से जानकारी ली तो उसने पत्नी द्वारा फोन पर बात किए गए एक नंबर के बारे में जानकारी दी.

पति ने जांच की तो पता चला कि वह नंबर अभिषेक अहिरवार का है. बाद में चंदन जब घर पहुंचा और जांच की तो पाया कि मकान बनवाने के लिए रखे 50 हजार रुपए नकद व बीड़ा के पैसों से खरीदे गए करीब 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात घर से गायब थे. चंदन ने इस संबंध में अपने ससुराल पक्ष से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

रंजना देवी ने बताया कि देवरानी रेशमा के पड़ोसी अभिषेक के साथ प्रेम संबंध थे. दोनों छत से एक-दूसरे को इशारे किया करते थे, जिसको लेकर घर में रोज झगड़े होते थे. रंजना के अनुसार जाते समय रेशमा करीब 5 लाख के जेवर और 50 हजार रुपए नकद साथ ले गई. वहीं चंदन की मां और रेशमा की सास गुड्डी देवी ने बताया कि बहू चोरी-छिपे अभिषेक से बात करती थी. झगड़े के दौरान उसने उनके बेटे पर खौलती चाय डाल दी थी. मोहल्ले वालों के मुताबिक रेशमा मुंह बांधकर किसी गाड़ी में बैठकर गई थी.

चंदन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि बीड़ा मुआवजे के बाद बढ़ रहे ऐसा यह पहला मामला नहीं है. बीड़ा के तहत मुआवजा मिलने के बाद आसपास के इलाकों में ऐसे कई विवाद और परिवार टूटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. फिलहाल इस घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है.

NATIONAL : 10-10 रुपये जोड़कर ‘राजू भिखारी’ ने लगाया कंबलों का लंगर; 500 जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से दी राहत

0

जहां कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है, वहीं ‘मन की बात’ फेम राजू भिखारी एक बार फिर चर्चा में हैं. खुद बेघर होने के बावजूद राजू ने सर्दी की मार झेल रहे बेसहारा लोगों के लिए कंबलों का लंगर लगाया और करीब 500 गर्म कंबल वितरित किए.

पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप पूरी तरह से जारी है और इस प्रकोप के चलते कई लोग बीमार हो रहे हैं. ऐसे हालात में बेसहारा और जरूरतमंद लोग इस कड़ाके की ठंड से सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा इंसान, जो खुद भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता है, उसने आज जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कंबलों का लंगर लगाया और करीब 500 कंबल जरूरतमंदों में वितरित किए.

राजू का कहना है कि यह लंगर किसी बड़े दान से नहीं, बल्कि उनके द्वारा मांगे गए 10-10 रुपये के सिक्कों को इकट्ठा करके संभव हो पाया है. राजू भावुक होकर कहते हैं, “शायद भगवान ने मेरी ड्यूटी लगा रखी है कि जो भी जरूरतमंद आए, उसकी मदद करूं. भगवान करवाता जाता है और मैं करता जाता हूं.”एक ओर जहां लोग संपन्न होकर भी दान से कतराते हैं, वहीं राजू ने अपनी भूख और सुख की चिंता किए बिना दूसरों की रक्षा को प्राथमिकता दी.

यह पहली बार नहीं है जब राजू ने समाज सेवा की हो. कोरोनाकाल के दौरान महामारी के दौरान जब देश संकट में था, तब राजू ने अपनी जमापूंजी से गरीबों की मदद की थी. उनके इस निस्वार्थ जज्बे का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कर चुके हैं.

इस संबंध में जब राजू भिखारी से बातचीत की गई तो उन्होंने सरकार से अपने लिए एक घर देने की मांग की. उन्होंने कहा कि उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है और उन्हें रहने के लिए कोई स्थायी स्थान दिया जाना चाहिए.आज किए गए इस नेक कार्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दस-दस रुपये इकट्ठा करके उन्होंने यह कंबलों का लंगर लगाया है. उन्होंने कहा कि शायद भगवान ने उनकी ड्यूटी लगा रखी है कि जो भी जरूरतमंद उनके पास आता है, उसकी मदद की जाए. भगवान करवाता जाता है और वह करते जाते हैं.

वहीं, मौके पर पहुंचे स्थानक लोगों ने राजू की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए.जहां कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है, वहीं ‘मन की बात’ फेम राजू भिखारी एक बार फिर चर्चा में हैं. खुद बेघर होने के बावजूद राजू ने सर्दी की मार झेल रहे बेसहारा लोगों के लिए कंबलों का लंगर लगाया और करीब 500 गर्म कंबल वितरित किए.

पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप पूरी तरह से जारी है और इस प्रकोप के चलते कई लोग बीमार हो रहे हैं. ऐसे हालात में बेसहारा और जरूरतमंद लोग इस कड़ाके की ठंड से सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा इंसान, जो खुद भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता है, उसने आज जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कंबलों का लंगर लगाया और करीब 500 कंबल जरूरतमंदों में वितरित किए.

राजू का कहना है कि यह लंगर किसी बड़े दान से नहीं, बल्कि उनके द्वारा मांगे गए 10-10 रुपये के सिक्कों को इकट्ठा करके संभव हो पाया है. राजू भावुक होकर कहते हैं, “शायद भगवान ने मेरी ड्यूटी लगा रखी है कि जो भी जरूरतमंद आए, उसकी मदद करूं. भगवान करवाता जाता है और मैं करता जाता हूं.”एक ओर जहां लोग संपन्न होकर भी दान से कतराते हैं, वहीं राजू ने अपनी भूख और सुख की चिंता किए बिना दूसरों की रक्षा को प्राथमिकता दी.

यह पहली बार नहीं है जब राजू ने समाज सेवा की हो. कोरोनाकाल के दौरान महामारी के दौरान जब देश संकट में था, तब राजू ने अपनी जमापूंजी से गरीबों की मदद की थी. उनके इस निस्वार्थ जज्बे का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कर चुके हैं.

इस संबंध में जब राजू भिखारी से बातचीत की गई तो उन्होंने सरकार से अपने लिए एक घर देने की मांग की. उन्होंने कहा कि उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है और उन्हें रहने के लिए कोई स्थायी स्थान दिया जाना चाहिए.आज किए गए इस नेक कार्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दस-दस रुपये इकट्ठा करके उन्होंने यह कंबलों का लंगर लगाया है. उन्होंने कहा कि शायद भगवान ने उनकी ड्यूटी लगा रखी है कि जो भी जरूरतमंद उनके पास आता है, उसकी मदद की जाए. भगवान करवाता जाता है और वह करते जाते हैं.

वहीं, मौके पर पहुंचे स्थानक लोगों ने राजू की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए.

NATIONAL : साप्ताहिक बाजार से 4 महीने का बच्चा हुआ चोरी, जांच में जुटी पुलिस

0

पूर्वी सिंहभूम जिले से एक 4 महीने का बच्चा चोरी हो गया. बताया जाता है कि बच्चे को एक महिला चुराकर ले गई है. फिलहाल बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक साप्ताहिक बाज़ार से चार महीने के बच्चे को चुरा लिया गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ, जिसमें वह बच्चा भी शामिल था, डुमरिया के रंगमटिया में साप्ताहिक देगाम बाज़ार गई थी.

उसने बच्चे को अपनी 8 साल की बेटी की देखरेख में छोड़ दिया और कुछ काम से चली गई. लड़की को अकेला देखकर एक महिला उसके पास आई और उसे 20 रुपये देकर कुछ खरीदने को कहा, साथ ही बच्चे की देखभाल करने का भरोसा भी दिलाया.

जैसे ही लड़की वहां से गई, वह महिला बच्चे को लेकर भाग गई. बेटी के घटना बताने के बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कोवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि हम महिला की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज देख रहे हैं और आस-पास के पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया है.हम गांव वालों से भी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. महिला ने बताया कि बाजार में खरीददारी कर रही थी और दोनों बच्चों को बड़ी बेटी की देखरेख में छोड़ दिया था. इसी दौरान एक महिला चार महीने के बच्चे को लेकर चली गई. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है.

NATIONAL : लावारिस मिठाई का पैकेट बना काल… खाने के 15 मिनट बाद हुई उल्टियां, 1 मौत, परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती

0

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में एक अज्ञात मिठाई खाने से PHE कर्मचारी दसरू यदुवंशी की मौत हो गई. दुकानदार मुकेश कचौरिया के परिवार के 4 सदस्य भी गंभीर रूप से बीमार हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में एक चाय की दुकान पर छोड़ी गई अज्ञात मिठाई जानलेवा साबित हो गई. मिठाई खाने के बाद पीएचई विभाग में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी दसरू यदुवंशी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चाय दुकानदार मुकेश कचौरिया के परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना जुन्नारदेव के पीएचई कार्यालय के पास स्थित वार्ड नंबर-3 की है. जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाय की दुकान पर मिठाई का एक पैकेट छोड़ दिया गया था. पीएचई कार्यालय में कार्यरत दसरू यदुवंशी ने वह मिठाई खा ली, जिसके करीब 15 मिनट बाद उन्हें तेज उल्टियां, दस्त और घबराहट शुरू हो गई.

चाय दुकानदार मुकेश कचौरिया ने बताया, ”परसों एक थैली में मिठाई का पैकेट मिला था. दसरू यदुवंशी ने मिठाई खाई, करीब 15 मिनट बाद उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं. वे खुद बाजार जाकर दवा लाए, लेकिन कोई आराम नहीं मिला. बाद में उनके साले को बुलाया गया और उन्हें जुन्नारदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, फिर प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया गया. वहां एक अंग ने काम करना बंद कर दिया और सुबह उनकी मौत की खबर मिली.”

मुकेश कचौरिया ने आगे बताया कि,“सुबह मेरी पत्नी को वही मिठाई के दो टुकड़े मिले, जिसे वह घर ले गई. मेरी दूसरी नंबर की बेटी खुशबू ने मिठाई खाई और तुरंत उल्टियां शुरू हो गईं. इसके बाद मेरे पिता, पत्नी और दोनों बेटियां बीमार हो गईं. चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ”वार्ड नंबर 3 में मुकेश कचौरिया की चाय की दुकान है. वहां कोई अज्ञात व्यक्ति मिठाई का पैकेट भूल गया था. पीएचई के कर्मचारी दसरू यदुवंशी ने मिठाई खाई और संभवतः दूसरों को भी दी. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मुकेश कचौरिया के परिवार के चार सदस्यों ने भी मिठाई खाई, जिन्हें उल्टियां हुईं. सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मिठाई उनकी स्थिति स्थिर है.

बीएमओ सुरेश नागवंशी ने बताया कि 10 जनवरी को दसरू यदुवंशी (50 वर्ष) को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ सामुदायिकसुरेश स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. परिजनों ने बताया कि उन्होंने किसी अज्ञात मिठाई का सेवन किया है. हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

उन्होंने आगे बताया इसके बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों ने भी उसी मिठाई का सेवन किया था. इनमें से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. 72 वर्षीय सुंदरलाल को उल्टी-दस्त में सुधार न होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य की हालत सामान्य है.

IRCTC Tour Package: सस्ते में करें राम नगरी अयोध्या से लेकर जगन्नाथ पुरी तक की यात्रा, रहना-खाना फ्री! EMI पर करें बुकिंग

0

IRCTC ने फरवरी में 9 दिन और 10 रात का धार्मिक यात्रा टूर पैकेज लॉन्च किया है. जो ताजनगरी आगरा से शुरू होकर गया, पुरी, कोणार्क, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी और अयोध्या की यात्रा कराएगा. यात्रा में नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन तथा स्थानीय भ्रमण शामिल हैं. बुकिंग के लिए EMI की सुविधा भी उपलब्ध है.

अगर आप फरवरी में धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. 9 दिन और 10 रात का यह टूर पैकेज 5 फरवरी से 14 फरवरी तक संचालित किया जाएगा. ताजनगरी आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा शुरू होने वाले इस टूर पैकेज में गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी.

इस यात्रा के दौरान विष्णुपद मंदिर गया, पुरी का जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर कोलकाता में गंगासागर, जसीडीह में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या में श्री राम मंदिर, हनुमानगढ़ी का भ्रमण कराया जाएगा. श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या 767 है. जिसमें 2 एसी में कुल 49 सीटें, 3 एसी मे कुल 70 सीटें और स्लीपर क्लास में कुल 648 सीटें निर्धारित की गई हैं

इस यात्रा के दौरान ट्रेन पकड़ने और उतरने की सुविधा आगरा कैंट – ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी,उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और बनारस स्टेशनों पर की गई है. इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है.

इकोनामी श्रेणी में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 19110/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0 17950/- है. जिसमें स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर शेयरिंग नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी.

स्टैंडर्ड श्रेणी में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 31720/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0 30360/- है. जिसमें 3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग – पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है.

कम्फर्ट श्रेणी में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 41980/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0 40350/- है. जिसमें 2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी.

इस तरह करें बुकिंग:
IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.

इसके साथ ही इस यात्रा सेवा में LTC और EMI की सुविधा भी उपलब्ध है. ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:
9236391908, 8287930908, 9305111763, 8595924294, 8595924299, 8287930926, 8595924293

NATIONAL : आठ घंटे पहले जन्मी बेटी, स्ट्रेचर पर पत्नी… तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान की अंतिम विदाई में फफक पड़े लोग

0

महाराष्ट्र के सातारा में जब भारतीय सेना के जवान प्रमोद जाधव को अंतिम विदाई दी गई, तो पूरा गांव खामोश हो गया. हादसे में जान गंवाने वाले जवान की पत्नी को अस्पताल से स्ट्रेचर पर पति के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, जबकि उनकी सिर्फ 8 घंटे पहले जन्मी बेटी भी पिता को आखिरी बार देखने गोद में लाई गई. सेना की सलामी, बिलखते परिजन… यह दृश्य देख पूरा शहर फफक पड़ा.

महाराष्ट्र के सातारा के आरे दरे गांव में ऐसी कहानी सामने आई, जिसने लोगों को रुला दिया, आंखें नम हो गईं. हर चेहरा बुझा हुआ, हर आंख नम और हर दिल किसी अनकहे दर्द से भरा हुआ था. गांव की गलियों से जब तिरंगे में लिपटा एक पार्थिव शरीर गुजर रहा था, तो लोग हाथ जोड़कर सिर झुकाए खड़े थे. यह अंतिम यात्रा भारतीय सेना के वीर जवान प्रमोद जाधव की थी, उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही थी. यह वीर जवान अपने परिवार की खुशियों के बीच से अचानक मौत के आगोश में चला गया.

प्रमोद जाधव कुछ ही दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे. उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थीं. हर कोई उस पल का इंतजार कर रहा था, जब घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजेगी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. एक दर्दनाक सड़क हादसे ने प्रमोद जाधव की जिंदगी छीन ली. जिस घर में खुशियां आने वाली थीं, वहां मातम पसर गया.

प्रमोद जाधव के निधन के कुछ ही घंटों बाद उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया. पिता इस दुनिया से जा चुके थे और बेटी ने इस दुनिया में कदम रखा. यह जीवन और मृत्यु का ऐसा टकराव था, जिसने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया. जिस बच्ची को अपने पिता की बाहों में झूलना था, वह जन्म लेते ही अनाथ हो गई.

गांव में लोगों को पता चला तो मातम पसर गया. जब सेना और प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई, तो हर आंख नम थी. सबसे दिल को चीर देने वाला पल तब आया, जब प्रमोद जाधव की पत्नी को अस्पताल से सीधे स्ट्रेचर पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया. अभी-अभी डिलीवरी हुई थी, शरीर बेहद कमजोर था, लेकिन पति को आखिरी बार देखने के लिए उन्हें वहां लाया गया. आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, होंठ कांप रहे थे और दिल उस दर्द को सहने की कोशिश कर रहा था, जिसे शब्दों में बयान करना नामुमकिन है.

जो दृश्य इसके बाद सामने आया, उसने हर शख्स को रुला दिया. सिर्फ 8 घंटे पहले जन्मी मासूम बेटी को गोद में लेकर उसे उसके पिता के पास लाया गया. नन्ही सी बच्ची, जिसे अभी दुनिया की कोई समझ नहीं थी, तिरंगे में लिपटे अपने पिता के सामने थी. वह पिता, जिसने देश की सेवा की, लेकिन अपनी बेटी को कभी गोद में नहीं उठा सका. इस दृश्य को देखकर मौजूद बुजुर्गों की आंखों से आंसू बह निकले. कोई अपने आंसू पोंछ रहा था, तो कोई नजरें झुकाए खड़ा था.

सेना की ओर से राजकीय सम्मान के साथ प्रमोद जाधव को सलामी दी गई. बंदूकों से हवा में चली सलामी की आवाज गूंज रही थी, लेकिन उस गूंज में एक परिवार की टूटती हुई दुनिया भी सुनाई दे रही थी. गांव के लोग, रिश्तेदार, प्रशासनिक अधिकारी… सभी की आंखें नम थीं.

प्रमोद जाधव एक सैनिक होने के साथ एक पति थे, एक होने वाले पिता थे और अपने माता-पिता की उम्मीद थे. उनके जाने से एक परिवार उजड़ गया. उनकी बेटी अब बिना पिता के बड़ी होगी, पत्नी को जिंदगी भर उस खालीपन के साथ जीना होगा, और माता-पिता को अपने बेटे की यादों के सहारे जिंदगी काटनी पड़ेगी. आज सातारा का आरे दरे गांव शोक में डूबा है.

सातारा की मिट्टी के सपूत प्रमोद जाधव, जिन्होंने देश की सेवा की… बलिदान, उनका समर्पण और उनकी कहानी हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी. एक पिता जो अपनी बेटी को देख नहीं सका, एक पति जो अपनी पत्नी के हाथ थाम नहीं सका… हर शख्स इस वीर सपूत को नम आंखों से सलाम कर रहा था.

NATIONAL : स्टेडियम के बाथरूम में रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई लड़की, हॉकी ट्रेनिंग कोच गिरफ्तार

0

रेवाड़ी में एक लड़की रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई. मामले में एक हॉकी कोच को गिरफ्तार किया गया है. लड़की ने दावा है कि हॉकी कोच ने उसे ट्रेनिंग के दौरान स्टेडियम के बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया.रियाणा के रेवाड़ी में एक जूनियर हॉकी कोच को एक नाबालिग लड़की से रेप करने और उसे प्रेग्नेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के एक गांव की 12वीं क्लास की छात्रा ने शुक्रवार को खोल पुलिस स्टेशन में रेप की शिकायत दर्ज कराई.

लड़की ने बताया कि वह हॉकी खेलती है. लड़की का आरोप है कि चार महीने पहले एक जूनियर कोच उसे ट्रेनिंग स्टेडियम के बाथरूम में ले गया. फिर उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हो गई थी और 5 जनवरी को उसका मिसकैरेज हो गया. तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट और कानून की दूसरी संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. रेवाड़ी पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि हमने आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार कर लिया है. उसे शहर की कोर्ट में पेश करने के बाद हमने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है.

पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपी जूनियर कोच से पूछताछ की जा रही है. वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. उन्होंने आरोपी जूनियर कोच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही इस घटना ने एक बार फिर स्पोर्ट्स अकादमी में ट्रेनिंग ले रही महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ENTERTAINMENT : बर्थडे के मौके पर ‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल ने खूब किया ‘शो ऑफ’

बिग बॉस 19 से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली तान्या मित्तल एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, आज यानी 11 जनवरी को उनका बर्थडे है. इस मौके पर उन्होंने पानी की तरह पैसे बहाए है.सलमान खान का शो बिग बॉस 19 बेशक खत्म हो चुका है. लेकिन, इसके कंटेस्टेंट अभी भी लाइमलाइट बटोरते हुए नजर आ रहे हैं.मालूम हो दुबई में बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें सारे कंटेस्टेंट शामिल हुए थे.तान्या मित्तल ने इस दौरान चमचमाती कार में एंट्री मारी थी.

उसके बाद उन्हें प्राइवेट जेट और प्लेन में घूमते देखा गया. तान्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अभी पिक्चर बाकी है.उनके पोस्ट को देख ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस खत्म होने के बाद से तान्या लगातार लोगों को बताने की कोशिश कर रही है कि वो झूठ नहीं बोल रही थीं.तान्या मित्तल ने इसी बीच सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है. दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में तान्या को उनका बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है.वीडियो में तान्या अपना बर्थडे केक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

वहीं, तान्या के सामने तीन चीयर लीडर्स डांस करती दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा तान्या की टेबल पर ढे़र सारा खाना भी रखा है.तान्या को वीडियो में ग्रीन कलर की साड़ी पहने देखा जा सकता है. अपने लुक को तान्या ने शानदार नेकपीस के संग कंप्लीट किया है.वीडियो में तान्या को जमकर पोज देते देखा जा सकता है.

तान्या की इस वीडियो को देखने के बाद ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर खूब पैसे फूंके हैं.तान्या की अमीरी को देख फैंस हैरान नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए तान्या ने खुद को जन्मदिन की बधाई दी है. तान्या ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’हैप्पी बर्थडे टू मी.’तान्या की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. ये तो हर कोई जानता है कि तान्या को लग्जरी लाइफ जीना बेहद पसंद है.

NATIONAL : ‘अयोध्या में मुसलमानों की एंट्री हो बैन’, राम मंदिर में नमाज मामले पर बोले महंत राजू दास

0

अयोध्या के राम मंदिर में नमाज पढ़े जाने को हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने निंदनीय बताते हुए अयोध्या में मुसलमानों की एंट्री बैन और सख्त कार्रवाई की मांग की है.अयोध्या में राम मंदिर के एग्जिट गेट पर नमाज पढ़े जाने के कथित मामले को लेकर विवाद तेज हो गया है. इस घटना पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस घटना को दुखद और निंदनीय बताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है.

महंत राजू दास का कहना है कि राम जन्मभूमि परिसर में कुछ मुसलमानों द्वारा नमाज पढ़े जाने की जानकारी सामने आई है. उन्होंने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं माहौल को बिगाड़ने वाली हैं और इन पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है.

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, “आज राम जन्मभूमि में 3-4 मुसलमानों द्वारा नमाज पढ़े जाने की घटना संज्ञान में आई है. यह दुखद और अति निंदनीय है. यह किस मानसिकता के लोग हैं, जो आज भी मन में यह भाव पाले हुए हैं कि राम मंदिर में नमाज पढ़ें और इस्लाम का ढांचा स्थापित करें.”

हनुमानगढ़ी के महंत ने आगे कहा, “मैं प्रशासन से निवेदन करता हूं कि अयोध्या में मुसलमानों की एंट्री पर प्रतिबंध होना चाहिए. हिंदू अगर कट्टर होता और राम मंदिर में इस तरह की कोई हरकत करता, तो आप समझ सकते हैं कि वह जिंदा नहीं रहता. लोग उसे मार-पीट कर ठीक कर देते. लेकिन आज जिस प्रकार से राम मंदिर में आकर ऐसा दुस्साहस किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.”

महंत राजू दास ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. मुस्लिम अभी भी यह चाहते हैं कि देश में दंगे हो, बवाल हो और राम मंदिर जो पवित्र स्थल हिंदुओं का है, वहां पर किसी न किसी प्रकार से अपवित्र करें और वहां पर ऐसे कृत्य, ऐसे कार्य करें जिससे हिंदू की आस्था आहत हो.”

MATURA : प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद

0

फ्लैट में अचानक धुआं और आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े. गनीमत यह रही कि प्रेमानंद महाराज पिछले एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में निवास कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट संख्या 212 में भीषण आग लग गई. आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि घटना के दौरान महाराज के सेवादारों द्वारा स्थानीय लोगों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता ने मामले को और गरमा दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार फ्लैट में अचानक धुआं और आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े. गनीमत यह रही कि प्रेमानंद महाराज पिछले एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में निवास कर रहे हैं, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द काबू पा लिया.

मौके पर उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब महाराज के सेवादारों ने कवरेज कर रहे पत्रकारों और वीडियो बना रहे स्थानीय लोगों को जबरन रोकना शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेवादारों ने कई लोगों के मोबाइल फोन छीन लिए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की.संत के सेवादारों के इस उग्र और अमर्यादित व्यवहार से स्थानीय ब्रजवासियों में गहरा रोष है. लोगों का कहना है कि एक ओर जहां संकट के समय लोग मदद के लिए पहुंचे थे, वहीं सेवादारों ने सेवा भाव के बजाय अभद्रता का परिचय दिया. स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से सेवादारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. सेवादारों के व्यवहार ने वृंदावन के धार्मिक और सामाजिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है.

इस मामले में दमकल ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय प्रशसान ने आग से बचाव को लेकर बिल्डिंग में उपकरणों की जांच भी शुरू कर दी है.

- Advertisement -

News of the Day