Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 42

ENTERTAINMENT : 5 साल की हुईं विराट-अनुष्का ने बेटी, जब कपल ने वामिका को लेकर दिल छू लेने वाली बातें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका 5 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर कपल एक बार फिर चर्चा में है. विराट और अनुष्का हमेशा वामिका की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन कभी-कभी पैरेंटिंग को लेकर अपने दिल की बातें भी शेयर करते हैं. उनकी सोच, भावनाओं की समझ और छोटे-छोटे पलों की खुशी से जुड़े हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 प्यारे मौके, जब विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका को लेकर खुलकर बात की.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेहद प्यार करने वाले माता-पिता हैं और जानबूझकर अपनी बेटी वामिका को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. दोनों ने आज तक सोशल मीडिया पर वामिका का चेहरा शेयर नहीं किया है, ताकि उसकी प्राइवेसी बनी रहे. एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि मां बनने के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने कहा था कि प्यार, साथ और आभार के साथ तो वे पहले भी जी रहे थे, लेकिन वामिका के आने से ये सब और गहरा हो गया. कभी आंसू, कभी हंसी, कभी चिंता तो कभी खुशियां ये सारे एहसास कुछ ही पलों में महसूस होते हैं. नींद भले ही पूरी न हो, लेकिन दिल खुशियों से भरा रहता है.

अनुष्का शर्मा ने बताया है कि वामिका को अपनी मां को हंसाना बहुत पसंद है. छोटी-सी वामिका अक्सर मजेदार हरकतें करती है, सिर्फ इसलिए ताकि अनुष्का हंस पड़ें. जैसे ही वह देखती है कि मां हंस रही हैं, तो वही हरकत बार-बार दोहराती है और अपनी इस कामयाबी पर बहुत खुश होती है. 2022 में Harper’s Bazaar India को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि वामिका इतनी छोटी उम्र में भी पूरी कोशिश करती है और जब उन्हें हंसी आ जाती है, तो वामिका को बेहद खुशी मिलती है. अनुष्का के मुताबिक, यह छोटी-सी बात उन्हें दिल से छू जाती है.

कम उम्र में ही वामिका में मजबूत इरादा और आत्मविश्वास नजर आने लगा है. 2021 में Grazia India से बातचीत में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि वामिका बेहद डिटरमाइंड है. अनुष्का के मुताबिक, अगर वामिका कुछ करना ठान लेती है तो वह उसे जरूर पूरा करती है, और यही गुण आगे चलकर उसकी जिंदगी में काम आएगा. अनुष्का ने यह भी कहा कि वह खुद भी बचपन में ऐसी ही थीं, इसलिए अपनी बेटी में ये खूबियां देखकर उन्हें अच्छा लगता है. मां के तौर पर उनका रोल वामिका को सही दिशा दिखाने और उसका साथ देने का है, बिना ज़्यादा रोक-टोक या कंट्रोल किए. साथ ही, अनुष्का चाहती हैं कि वामिका के अंदर दया और संवेदनशीलता जैसे मूल्य हमेशा बने रहें.

अनुष्का के लिए पेरेंटिंग का मतलब सिर्फ समझाना नहीं, बल्कि खुद उदाहरण बनकर दिखाना है. उनका मानना है कि बच्चे बोलकर नहीं, बल्कि माता-पिता को देखकर सीखते हैं. इसलिए वह सीधी सीख देने के बजाय अपने रोज़मर्रा के व्यवहार पर ध्यान देती हैं जैसे आभार जताना, दूसरों के लिए दयालु होना और सम्मान देना. एक इवेंट में बात करते हुए अनुष्का ने कहा था कि उनकी बेटी अभी बहुत छोटी है और उसे सीधे कुछ सिखाना संभव नहीं है. असली सीख इस बात से मिलती है कि हम अपनी ज़िंदगी कैसे जीते हैं. हम दूसरों के साथ कैसे पेश आते हैं, आभार कैसे जताते हैं बच्चे वही सब देखकर अपनाते हैं.

बता दें, वामिका के जन्म के बाद फैंस ने प्यार से उनका नाम ‘विरुष्का’ रख दिया था, लेकिन विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी के लिए एक बेहद पारंपरिक नाम चुना. बाद में विराट ने एक फैन से बातचीत में वामिका नाम का मतलब बताया. उन्होंने कहा कि वामिका देवी दुर्गा का एक नाम है. विराट के मुताबिक, यह नाम शक्ति और दिव्यता का प्रतीक है. कपल की यही चाह है कि उनकी बेटी की ज़िंदगी में ये गुण हमेशा उसके साथ रहें.

BIHAR : दिल्ली से पंजाब तक सफर होगा आसान… बिहार में होली से पहले 149 नई डीलक्स बसें चलेंगी, अंतरराज्यीय यात्रियों को बड़ी राहत

0

BSRTC ने होली से पहले 149 नई डीलक्स बसों का परिचालन शुरू करने का फैसला किया है, जो अंतरराज्यीय और राज्य अंतर्गत लंबी दूरी की सेवाओं के लिए काम आएंगी. नई बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल सहित 9 राज्यों में संचालित होंगी.

बिहार में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के लिए बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BSRTC) ने होली से पहले 149 नई डीलक्स बसों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है. इन बसों में 75 एसी डीलक्स और 74 नॉन-एसी डीलक्स बसें शामिल हैं, जो यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराएंगी.नई एसी डीलक्स बसों का मुख्य ध्यान अंतरराज्यीय मार्गों पर रहेगा. ये बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल समेत कुल 9 राज्यों के लिए संचालित होंगी. इसके साथ ही बिहार के अंदर भी लंबी दूरी की यात्राओं के लिए नई एसी बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है, जिससे प्रदेशवासियों का सफर और भी सुगम हो सके.

परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि घाटे वाले रूटों की पहचान कर वहां बस परिचालन बंद किया जाएगा. इन रूटों पर बहाल बसों को नई बसों के साथ बेहतर रूट प्रबंध के तहत समायोजित किया जाएगा ताकि संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो सके और परिचालन प्रभावी बने.

अंतरराज्यीय बस परिचालन की प्रक्रिया को भी सरल और तीव्र बनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के लिए पुराने रूट परमिट के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जबकि दिल्ली के लिए नए रूटों की सूची अंतिम चरण में है. पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के साथ एमओयू भी पहले ही हो चुके हैं.

परिवहन मंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया है कि बसों के परिचालन से पहले सभी रूटों को अधिसूचित किया जाए, ताकि परिचालन में किसी भी तरह की देरी न हो. इस संदर्भ में 7-8 जनवरी को दिल्ली में संबंधित राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है.वर्तमान में BSRTC के बेड़े में 884 बसें हैं, जो हर साल लगभग 3 करोड़ यात्रियों को सेवा देती हैं. नई बसों के जुड़ने से बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होकर त्योहारों के दौरान यात्रियों को विश्वसनीय और सुरक्षित सेवा मिलेगी.

NATIONAL : ठंड से बचने को कमरे में जलाई अंगीठी, कोडरमा में दम घुटने से दंपति की दर्दनाक मौत

0

कोडरमा जिले के पूर्णानगर में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई गई अंगीठी दंपति की मौत का कारण बन गई. सैलून संचालक वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी कांति देवी ने रात में चूल्हा कमरे में रखकर दरवाजा बंद कर सो गए. सुबह दोनों मृत मिले. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है.

झारखंड के कोडरमा जिले के पूर्णानगर में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाना एक दंपति के लिए जानलेवा साबित हुआ. दम घुटने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मृतकों की पहचान सैलून संचालक वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी कांति देवी के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, दोनों रोज की तरह रात में घर पर ही मौजूद थे और किसी तरह की अस्वाभाविक बात सामने नहीं आई थी.

परिजनों ने बताया कि रात में वीरेंद्र शर्मा और कांति देवी ने लकड़ी-कोयले के चूल्हे पर खाना बनाया था. ठंड अधिक होने के कारण वे उसी जलते चूल्हे को कमरे के अंदर ले गए. इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दोनों सो गए.रात करीब 11:30 बजे परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए थे. उस समय तक किसी को किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी. घर में सब कुछ सामान्य लग रहा था.

सुबह जब बहू ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर वह घबरा गई. वीरेंद्र शर्मा और कांति देवी दोनों अचेत अवस्था में पड़े थे. परिजन तुरंत उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमरे में जल रही अंगीठी से निकली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के बेटे सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि रात में सब कुछ ठीक था और सुबह अचानक यह घटना सामने आई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

SPORTS : ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को मिली वनडे टीम में जगह, BCCI ने न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया रिप्लेसमेंट का एलान

0

ऋषभ पंत को नेट में बैटिंग करते समय अपने दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक दर्द महसूस हुआ. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के रूप में ध्रुव जुरेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया है. भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे आज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है, पंत ने शनिवार को करीब एक घंटे का अभ्यास किया था. लेकिन अचानक उनको दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें अभ्यास छोड़कर लौटना पड़ा था.

बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में बताया, “विकेटकीपर ऋषभ पंत को शनिवार दोपहर वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट में बैटिंग करते समय अपने दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक दर्द महसूस हुआ.”

बीसीसीई ने आगे बताया, “उन्हें तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया और बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उनकी क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट पर एक एक्सपर्ट के साथ विस्तार से चर्चा की. पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) का पता चला है और इसलिए उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है. पुरुषों की सिलेक्शन कमेटी ने ध्रुव जुरेल को पंत की जगह टीम में शामिल किया है, और जुरेल टीम के साथ जुड़ गए हैं.”

जुरेल ऋषभ पंत का सबसे बेहतर रिप्लेसमेंट हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज का विजय हजारे ट्रॉफी के जारी संस्करण में शानदार प्रदर्शन रहा है, उन्होंने 7 मैचों में 500 से ज्यादा रन बना दिए हैं. उन्होंने बंगाल के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 123 रन बनाए थे. उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे ध्रुव जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ नाबाद 160 रनों की पारी खेली थी. इनके आलावा 4 पारियों में उन्होंने अर्धशतक लगाया है. शानदार फॉर्म में चल रहे जुरेल को नेशनल टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है.

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

BIHAR : वैशाली में किराना गोदाम में लगी भीषण आग, CCTV में कैद हुई आरोपी की साजिश, 10 लाख का नुकसान

0

बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को एक किराना दुकान के गोदाम में भीषण लगी. बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने गोदाम में माचिस जलाकर फेंका था.

बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी चौक सिनेमा रोड पर शनिवार को देर रात एक किराना दुकान के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस आगजनी की घटना में गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. जिसके बाद आग लगाने की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार, यह गोदाम सिनेमा रोड निवासी राजू चौधरी का बताया जा रहा है. बताया गया कि आग लगने से महज एक दिन पहले ही गोदाम में नया किराना सामान भरा गया था, जो आग की भेंट चढ़ गया. वहीं देर रात अचानक गोदाम से उठती लपटों और धुएं को देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई थी. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं थी.

दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. इस दौरान आग आसपास की दुकानों और मकानों तक न फैले, इसके लिए विशेष सतर्कता भी बरती गई. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि देर रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति गोदाम के पास पहुंचता है और माचिस जलाकर अंदर फेंक देता है. इसके तुरंत बाद गोदाम में आग भड़क उठती है और आग लगते ही आरोपी मौके से फरार हो जाता है.

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि यह घटना दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस आसपास के इलाकों के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.

ENTERTAINMENT : फराह खान ने की नुसरत भरूचा की तारीफ, बोलीं- फिल्म अकेली देखकर बढ़ गया ब्लड प्रेशर

अपने व्लॉग्स में फराह सेलिब्रिटीज के घर जाकर उनके किचन में उनके साथ नई-नई रेसिपीज बनाती हैं. इसके साथ ही दर्शकों को उनके घर का टूर भी करवाती हैं. खाना बनाते-बनाते मजेदार बातें होती रहती हैं.

फिल्मी दुनिया में जब किसी कलाकार की मेहनत को उनके सीनियर की सराहना मिलती है, तो वो खास पल बन जाता है. हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने अभिनेत्री नुसरत भरूचा की खुलकर तारीफ की.

‘द फराह खान शो’ व्लॉग्स के सिलसिले में फराह नुसरत के घर पहुंची. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने न सिर्फ फिल्मों को लेकर बातें कीं, बल्कि एक्ट्रेस के घरेलू और सादगी भरे अंदाज को भी दिखाया.नुसरत भरूचा ने फराह खान के लिए ‘मटन उप्पु करी’ डिश बनाई. फराह खान ने नुसरत की कुकिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें एक घरेलूपन है, जो उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है.

बातचीत आगे बढ़ी तो फराह खान ने नुसरत की मां को भी चर्चा में शामिल किया. उन्होंने बड़ी सहजता से पूछा कि बतौर दर्शक उन्हें अपनी बेटी की कौन-सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है. नुसरत की मां ने बिना किसी झिझक के ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘अकेली’ का नाम लिया. ये सुनते ही फराह खान ने खासतौर पर फिल्म ‘अकेली’ का जिक्र किया और नुसरत की परफॉर्मेंस को शानदार बताया.

फराह खान ने कहा कि ‘अकेली’ जैसी फिल्म करना आसान नहीं होता. उन्होंने नुसरत से कहा, ”पूरी फिल्म में वह अकेली स्क्रीन पर थीं और कहानी का पूरा बोझ उन्हीं के कंधों पर था.”फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा, ”फिल्म इतनी इंटेंस थी कि देखते समय उनका ब्लड प्रेशर तक बढ़ गया. नुसरत ने जिस मजबूती और सच्चाई के साथ किरदार निभाया, वही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनी.”

फराह खान ने नुसरत की तारीफ करते हुए आगे कहा, “वो उन अभिनेत्रियों में से हैं जो शोर मचाए बिना अपना काम करती हैं. उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह किरदार को सजाती नहीं हैं, बल्कि उसे जीती हैं. ‘अकेली’ में नुसरत की आंखें और उनकी खामोशी और डर को दिखाने का तरीका दर्शकों को सीधे कहानी से जोड़ता है.”

फिल्म ‘अकेली’ नुसरत भरूचा के करियर का एक अहम मोड़ मानी जाती है. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया, जो एक खतरनाक माहौल में अकेली फंस जाती है. पूरी कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है.

NATIONAL : यूनाइटेड नेशन की नौकरी, 2016 में दिल्ली वापसी… बुजुर्ग दंपत्ति ने 15 दिन में गंवाए 15 करोड़, डिजिटल अरेस्ट की कहानी

0

साउथ दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में रहने वाले संयुक्त राष्ट्र (UN) से रिटायर्ड डॉ. ओम तनेजा और डॉ. इंदिरा तनेजा को साइबर ठगों ने 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा. इस दौरान ठगों ने 14.85 करोड़ रुपये इस बुजुर्ग दंपत्ति से ठग लिए. फर्जी पुलिस, नकली कोर्ट, जज और जाली अरेस्ट मेमो के जरिए इतना डराया गया कि बुजुर्ग अपने ही घर में कैद हो गए.

साइबर ठगी की ये कहानी दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश की है. यहां बुजुर्ग डॉक्टर दंपत्ति एक आलीशान मकान में रहते हैं. डॉ. ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉ. इंदिरा तनेजा दोनों ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में वर्षों तक नौकरी की. अमेरिका में लंबे करियर के बाद वे साल 2016 में भारत लौटे और दिल्ली में शांति से जिंदगी जी रहे थे.

24 दिसंबर 2025 को उन्हें एक फोन कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड से जुड़े एक बैंक अकाउंट का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग ट्रैफिकिंग में हुआ है. इसके कुछ ही मिनटों बाद एक और वीडियो कॉल आया… स्क्रीन पर पुलिस की वर्दी में बैठे लोग, पीछे दिल्ली पुलिस का लोगो और गंभीर चेहरों वाले अधिकारी. फिर खेल शुरू हुआ.

साइबर ठगों ने डॉक्टर दंपत्ति से कहा कि वे अब डिजिटल अरेस्ट हैं. घर से बाहर निकलना, किसी से बात करना, फोन काटना… सब कुछ अपराध माना जाएगा. हर पल उन्हें वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा गया. डर यहीं खत्म नहीं हुआ.अगली वीडियो कॉल में एक नकली कोर्ट, जज दिखाई दिया. काला कोट, पीछे कोर्ट जैसा सेटअप, दीवार पर तस्वीरें… सब कुछ असली जैसा. कुर्सी पर बैठे ठग ने कहा कि अगर आप सहयोग नहीं करेंगे तो तुरंत गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती होगी. यह देश का पहला ऐसा मामला था, जिसमें साइबर अपराधियों ने न सिर्फ फर्जी पुलिस, बल्कि नकली सुप्रीम कोर्ट और जज भी बनाया.

जब डॉक्टर तनेजा को शक हुआ और उन्होंने दिल्ली पुलिस के एक स्थानीय SHO से बात करने की कोशिश की, तो साइबर ठगों ने उसी SHO को वीडियो कॉल पर धमका दिया. नकली जज ने कहा कि यह मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है और स्थानीय पुलिस इसमें दखल नहीं दे सकती.डॉ. तनेजा पूरी तरह टूट चुके थे. 24 दिसंबर से 9 जनवरी तक पूरे 15 दिन डॉक्टर दंपत्ति अपने घर में डिजिटल कैद में रहे. साइबर अपराधियों ने उन्हें अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया. कभी जांच शुल्क, कभी जमानत, कभी कोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए गए.

हर बार फर्जी दस्तावेज भेजे गए. अरेस्ट मेमो, कोर्ट के आदेश, बैंक नोटिस, सरकारी जैसी दिखने वाली सील… सब कुछ नकली, लेकिन बेहद प्रोफेशनल. 15 दिनों में उनके अकाउंट से 14 करोड़ 85 लाख रुपये चले गए. वह पैसा जो उन्होंने UN में दशकों की मेहनत से कमाया था.

डॉक्टर दंपत्ति के बच्चे विदेश में रहते हैं. यह बुजुर्ग दंपत्ति ग्रेटर कैलाश के घर में रहते हैं. जब इस कपल को एहसास हुआ कि वे ठगे जा चुके हैं, तो उन्होंने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल साइबर यूनिट से संपर्क किया. दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. बैंक ट्रांजेक्शन, IP एड्रेस, कॉल रिकॉर्ड, फर्जी दस्तावेज सबकी जांच चल रही है.

WORLD : चीन में भारतीय सभ्यता की गूंज, धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदी दिवस

0

चीन में विश्व हिंदी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया. एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को जीवंत करने के लिए एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

चीन के शंघाई शहर में स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास ने प्रधान वाणिज्य दूत प्रतीक माथुर की अगुवाई में विश्व हिंदी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया. हिंदी की गरिमा और वैभव को उजागर करते हुए मुख्य वाणिज्य दूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश पढ़ा, जिसमें लिखा कि हिंदी केवल एक भाषा मात्र नहीं, बल्कि भारत की संवेदना, संस्कार और चिंतन को विश्व तक पहुंचाने वाली सशक्त कड़ी है.

पीएम मोदी का यह संदेश सभी एकत्रित भारतीय समुदाय के मित्रों के बीच साझा किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य देशों के राजदूत भी उपस्थित थे. पूर्वी चीन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों Fudan, SISU और ECNU के छात्रों एवं शिक्षकों ने इस विशेष मौके पर अपनी रचनाएं और विचार सभी श्रोताओं के साथ साझा किए, जिससे मंच और अधिक जीवंत हो उठा.

एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को जीवंत करने के लिए एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शंघाई रंगमंच अकादमी के प्रतिभाशाली बच्चे भी शामिल हुए. साथ ही, भारतनाट्यम में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को सभा में सम्मानित किया गया. हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को चमकाते हुए सोमनाथ मंदिर पर लहराते राष्ट्र के तिरंगे का सभी ने गर्व से अनुसरण किया.

चीन में हिंदी और भारतीय सभ्यता की गूंज! 🇮🇳☀️🪔

हिंदी हमें जोड़ती है, सीमाओं से परे#VishwaHindiDiwas 🌍🤝🪷

🔸 चीन के शंघाई शहर में स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास ने आज प्रधान वाणिज्य दूत श्री @PratikMathur1 की अगुवाई में विश्व हिंदी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया।

वीरांगना सुनीता मेहता ने अपनी स्वरचित कविता “कर्तव्य की अंतिम पंक्ति” पढ़ी, जो अपने दिवंगत पति ब्रिगेडियर रवि दत्त मेहता (कीर्ति चक्र से सम्मानित) को समर्पित थी. कविता सुनते ही सभा भाव-विभोर हो उठी. आधुनिक नाटककार मोहन राकेश के अमर नाटक “आषाढ़ का एक दिन” का मंचन शंघाई में रह रहे भारतीयों द्वारा किया गया था और शंघाई थिएटर अकादमी ने इसका चीनी अनुवाद भी प्रस्तुत किया.

यह भारतीय साहित्य को चीन में लोकप्रिय बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है. सभी राष्ट्रभक्त प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद मुख्य वाणिज्य दूत ने सभा को संबोधित करते हुए भाषा विशेषकर हिंदी हमारी राजभाषा के हमारे दैनिक जीवन और वैश्विक मंच पर महत्व को विस्तार से बताया.

ENTERTAINMENT : गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ आकांक्षा का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रह रहे हैं, फिर चाहे वो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हो या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हो. एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला.’बिग बॉस 19′ के विनर गौरव खन्ना एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं.हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्टर अपनी वाइफ आकांक्षा चमोला के संग टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में आकांक्षा के संग गौरव दुबई में बिग बॉस की सक्सेस पार्टी एंजॉय करने गए थे.

उसके बाद एक्टर ने अपनी वाइफ के संग सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की. बता दें गौरव ने अपनी वाइफ आकांक्षा चामोला के जन्मदिन से ठीक पहले तस्वीरें शेयर की हैं.बता दें गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला का 18 जनवरी को जन्मदिन है.जन्मदिन आने से पहले ही एक्टर ने पत्नी का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है.गौरव और आंकाक्षा की तस्वीरों ने सोशल मीडिया के पारा को बढ़ा दिया है.अभी से ही फैंस भी आकांक्षा को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.जैसे ही केक आया आकांक्षा चामोला सरप्राइज हो गईं.

इतना ही नहीं आसपास जल रही आग को देखकर भी एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई दीं. पति गौरव का सरप्राइज आकांक्षा को खूब पसंद आया.इतना ही नहीं गौरव ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें वो अपनी पत्नी के माथे पर किस करते हुए दिखाई दिए. इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि गौरव रियल लाइफ में भी अनुज की तरह ही है.

वहीं, गौरव और आकांक्षा का कार में रोमांस देखने को मिल रहा है. तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है.ये कहना गलत नहीं होगा कि गौरव और आकांक्षा टीवी के पॉपुलर कपल में से एक हैं. ये दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लूटाते हुए दिखाई देते हैं.इतना ही नहीं बल्कि गौरव ने कई बार ये कहा है कि वो अपनी पत्नी की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं. गौरव और आकांक्षा की उम्र में 10 साल का फासला है, लेकिन इनके बीच प्यार बेशुमार है.

RAJASTHAN : जयपुर में ट्रैफिक पुलिस की खुलेआम लूट… अवैध वसूली का वीडियो वायरल, 2 कांस्टेबल सस्पेंड

0

जयपुर में ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वीडियो में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी बिना चालान किए वाहन चालकों से पैसे लेते दिखे. शिकायत मिलने पर डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने कांस्टेबल शेरसिंह मीणा और जितेंद्र को तत्काल सस्पेंड कर दिया. मामले की जांच जारी है.

जयपुर में ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहन चालकों से बिना चालान किए पैसे वसूलते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक ने बनाया, जो रोजाना गोपालपुरा से रिद्धी-सिद्धि मोड़ होकर कोचिंग जाता था. युवक ने बताया कि उसने इन दोनों पुलिसकर्मियों को कई बार इसी तरह रिश्वत लेते देखा और सबूत जुटाने के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

जैसे ही पुलिसकर्मियों को वीडियो बनने की भनक लगी, उन्होंने पहले युवक से माफी मांगते हुए वीडियो अपलोड न करने की गुहार लगाई. लेकिन कुछ ही देर बाद मामला बिगड़ गया. आरोप है कि दोनों कांस्टेबलों ने युवक को बुलाया, उसके साथ मारपीट की, मोबाइल जबरन छीना और वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया. विरोध करने पर उनका मोबाइल फोन तक तोड़ दिया गया.

मारपीट और धमकियों से आहत युवक ने डीसीपी ट्रैफिक को पूरी घटना की शिकायत दी. मामले की जानकारी मिलने पर डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैफिक कांस्टेबल शेरसिंह मीणा और जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत को गंभीरता से लिया गया है.

- Advertisement -

News of the Day