Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 43

BUSINESS : हो जाएं तैयार! आ रहा है रिलायंस जियो का धाकड़ IPO, जानें कब होने जा रहा लॉन्च?

0

आईपीओ के जरिए रिलायंस ग्रुप की यह कंपनी अपनी 2.50 परसेंट की हिस्सेदारी बेचकर 4.5 अरब डॉलर जुटा सकती है. इसी के साथ यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है.

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना आईपीओ लेकर आ सकती है. हाल ही में हुई रिलायंस AGM में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जून 2026 तक कंपनी के शेयरों को लिस्ट कराने के अपने प्लान का जिक्र किया था. कई इंवेस्टमेंट बैंकरों के लगाए गए अनुमान के मुताबिक, , रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन 130 बिलियन डॉलर से 170 बिलियन डॉलर के बीच है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीओ के जरिए रिलायंस ग्रुप की यह कंपनी अपनी 2.50 परसेंट की हिस्सेदारी बेचकर 4.5 अरब डॉलर जुटा सकती है. इसी के साथ यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है. इससे पहले साल 2025 में ह्युडई मोटर इंडिया 3.3 अरब डॉलर का आईपीओ लेकर आई थी इसलिए अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड इसी कंपनी के नाम है.


जेरोधा वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, “अगस्त 2025 में 48वीं रिलायंस इंडस्ट्रीज AGM में मुकेश अंबानी ने औपचारिक रूप से कहा था कि जियो IPO के लिए फाइल करने की सभी तैयारियां कर रहा है. उन्होंने बताया कि कंपनी भारतीय मार्केट अथॉरिटीज से सभी जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने के बाद 2026 के पहले छमाही में जियो को लिस्ट करने का प्लान बनाकर चल रही है इसलिए रिलायंस जियो IPO के जून 2026 तक भारतीय प्राइमरी मार्केट में आने की उम्मीद है.

रिलायंस जियो IPO GMP बिगुल के मुताबिक, रिलायंस जियो IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल 93 रुपये प्रति शेयर चल रहा है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर DRHP फाइलिंग से काफी पहले ग्रे मार्केट में उपलब्ध हैं. जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि कंपनी आईपीओ के जरिए 2.50 परसेंट हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है. इससे पहले, मार्केट रेगुलेटर सेबी IPO लाने वाली बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बिक्री का न्यूनतम साइज 5 परसेंट की जगह घटाकर 2.5 परसेंट करने का प्रस्ताव लेकर आई थी, जो अभी वित्त मंत्रालय की मंजूरी के अधीन है.

रिलायंस जियो IPO की अनुमानित प्राइस बैंड को लेकर बोनान्जा के रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी ने कहा, “कंपनी के बताए गए वैल्यूएशन रेंज 130 बिलियन डॉलर से 170 बिलियन डॉलर के हिसाब से और रिटेल इन्वेस्टर्स को 15-20 परसेंट तक डिस्काउंट मिलने की बात को लेकर चले, तो रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिलायंस जियो IPO शेयर की अनुमानित कीमत 1,048 से 1,457 प्रति शेयर के बीच रहने की संभावना है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आखिर में कौन सा वैल्यूएशन बैंड तय होता है.”

ENTERTAINMENT : ‘बा बहू और बेबी’ फेम बेनाफ दादाचंदजी ने कई सालों पर TV पर किया कमबैक, चाइनीज पति संग इस शो में आएंगी नजर

0

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस बेनाफ दादाचंदजी कई सालों पर एक नए अवतार में टीवी पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. एक्ट्रेस के कमबैक में उनके पति भी अहम भूमिका निभानेवाले हैं.’बा बहू और बेबी’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली बेनाफ दादाचंदजी इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं.जल्द ही वो टीवी पर वापसी कर रही हैं. इस बार वो एक नए अंदाज में दिखाई देंगी. बेनाफ अपने चाइनीज पति नॉर्मन हुओ के संग ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के जोड़ी स्पेशल सीजन में दिखाई देंगी.

जोड़ी स्पेशल सीजन में कपल एक साथ किचन में दिखाई देंगे.साथ ही वो अपनी कुकिंग स्किल्स और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कहानियों को भी शेयर करेंगे.बेनाफ ने टीवी पर वापसी के बारे में बात करते हुए कहा,’मास्टरशेफ इंडिया के जरिए टीवी पर वापस बहुत खास महसूस हो रहा है.

इस बार, मैं कोई किरदार नहीं निभा रही हूं.मैं बस खुद जैसी हूं. मैं नॉर्मन के साथ खाना बनाउंगी.मैं दोनों की संस्कृतियों और फ्लेवर्स को एक साथ लाउंगी.ये सब एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर करूंगी जिसे भारत पसंद करता है.ये सफर यादगार होगा.’सोनी लिव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो को शेयर किया है, जिसमें बेनाफ और उनके पति ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के किचन में एंट्री करते दिख रहे हैं.

दोनों अपना परिचय देते हैं और अपने बारे में बताते हैं. इसके बाद एक डिश भी बनाते हैं. मास्टरशेफ के इस नए सीजन में विकास खन्ना, कुणाल कपूर और रणवीर बरार जज के तौर पर नजर आ आएंगे. बता दें बेनाफ दादाचंजजी ने 2019 में चाइनीज बॉयफ्रेंड नॉर्मन हुओ संग शादी की थी.

शादी से पहले कपल ने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था.बता दें बेनाफ के पति नॉर्मन हुओ एक पॉपुलर शेफ हैं. उनका खुद का एक रेस्टोरेंट भी है. आपको बता दें बेनाफ दादाचंदजी बचपन से ही एक्टिंग कर रही हैं. वो नजराना और चाइना गेट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है. फिर बड़े होने के बाद उन्होंने सीरियल में काम किया. बेनाफ का शो बा बहू और बेबी छह सालों तक चला था.

MAHARASHTRA : मंत्री नितेश राणे के बंगले के बाहर मिला संदिग्ध बैग, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

0

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए बैग की गहन जांच शुरू की गई. इस दौरान पूरी तरह अफरा-तफरी का मौहाल रहा.

महाराष्ट्र बीजेपी के नेता और राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के सरकारी आवास सुवर्णगड बंगले के बाहर रविवार को एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति बंगले के बाहर बैग रखकर मौके से चला गया था. बैग दिखाई देने के बाद तुरंत पुलिस और जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई.सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए बैग की गहन जांच शुरू की गई. इस दौरान आसपास की आवाजाही पर भी एहतियातन नजर रखी गई.

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, संदिग्ध बैग की जब जांच की गई तो उसमें किसी भी तरह की विस्फोटक या खतरनाक सामग्री नहीं पाई गई. बैग के अंदर एक पत्र और बड़ी संख्या में जूते बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि पत्र में लिखा था, “जिसे भी जूते चाहिए, मुफ्त में ले लो.” बैग में अलग-अलग प्रकार के कई जूते रखे हुए थे. लेकिन किसी ने ऐसा क्यों किया यह सवाल अब लोगों को परेशान कर रहा है. अगर वाकई विस्फोटक होता तो क्या होगा ?

सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो बैग को बंगले के बाहर रखकर वहां से चला गया. फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की पहचान और तलाश में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद बैग से किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई. इस मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.पुलिस के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर बैग वहां क्यों रखा गया और इसके पीछे उस व्यक्ति की मंशा क्या थी.उधर इस मामले में नितेश राणे की प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

MP : अस्पताल की लापरवाही से नवजात की हुई मौत तो टूट गया पिता, सड़क किनारे ही कर दिया अंतिम संस्कार

0

सीहोर जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने नवजात बच्ची का सड़क किनारे ही अंतिम संस्कार कर दिया. जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.मध्य प्रदेश के सीहोर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बेबस पिता ने सड़क किनारे ही अपनी नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया. जिसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो 6 जनवरी का है.

जानकारी के अनुसार संतोष जाट की पत्नी ममता जाट को 30 दिसंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 2 जनवरी 2026 की रात 2:22 बजे महिला ने एक प्री-मैच्योर बच्ची को जन्म दिया, जिसका वजन मात्र 900 ग्राम था. गंभीर हालत में शिशु को एसएनसीयू में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान 5 जनवरी दोपहर 3:30 बजे उसकी मौत हो गई.मासूम की मौत के बाद पिता संतोष जाट ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए और अस्पताल के सामने सड़क पर बैठ गया. वहीं काफी मशक्कत के बाद संतोष को सड़क से हटाया गया. जिसके बाद लाचार बेबस पिता ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से आहत होकर घर ले जाते वक्त अपनी बच्ची का सड़क किनारे ही अंतिम संस्कार कर दिया.

मामले में जिला अस्पताल के सीएस ने बताया कि नवजात प्रीमेच्योर था, उसके पिता को घर तक जाने की शव वाहन की व्यवस्था भी कराई गई थी. लेकिन वह शव वाहन में नहीं गया. अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई है. फिलहाल अस्पताल प्रशासन का जो भी कहना हो, लेकिन इस घटना ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

NATIONAL : प्रेमिका की शादी तय हो गई, प्रेमी को पता चला तो बौखला गया… रात में घर जाकर बेरहमी से कर दी हत्या

0

यह सनसनीखेज घटना यूपी के श्रावस्ती में हुई. यहां प्रेमिका की शादी तय हो जाने प्रेमी बौखला गया. उसने सरिया और लकड़ी से बेरहमी से प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मामले का खुलासा कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. उसकी निशानदेही पर सरिया व लकड़ी भी बरामद कर ली गई है.

श्रावस्ती के सिरसिया इलाके के बरगदवा गांव में बीते दिनों एक युवती की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि लड़की की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी. उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई थी. प्रेमी इस बात से नाराज था. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सरिया और लकड़ी के टुकड़े के साथ एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

दरअसल, बीती 1-2 जनवरी की रात सिरसिया इलाके के शाहपुर बरगदवा में एक लड़की सुनीता की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की. जांच-पड़ताल करते हुए आकाश नाम के युवक को पकड़ा. वह जोखवा बाजार का रहने वाला है. पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद हत्या में इस्तेमाल किया गया सरिया का टुकड़ा और लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया.

पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि 8 महीने पहले बरगदवा गांव में डीजे बुकिंग के दौरान उसकी पहचान सुनीता से हुई थी. मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत होने लगी. धीरे-धीरे प्रेम संबंध हो गए. सुनीता से शादी करना चाहता था, उस पर काफी पैसे भी खर्च किए थे.

कुछ समय बाद आकाश को पता चला कि सुनीता अन्य लड़कों से भी बातचीत कर रही है. उसकी शादी कहीं और तय की जा रही है. इसको लेकर विवाद होने लगा. करीब 20 दिन पहले सुनीता की शादी की जानकारी मिली, इस बात को लेकर आकाश गुस्से से भर गया.वह पुणे से 31 दिसंबर को गांव लौटा और सुनीता से मुलाकात की तो पता चला कि उसके परिजन उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराना चाहते हैं. इसी दौरान आकाश ने साजिश रच डाली.

1 जनवरी 2026 को आकाश अपने चाचा की लड़की के बर्थडे में था. रात में सुनीता को कई बार फोन किया तो फोन व्यस्त आया. मैसेज भी किए. आकाश को लगा कि सुनीता किसी अन्य युवक से बात कर रही है. इसी को लेकर रात करीब 3:30 से 4 बजे वह मोबाइल घर पर छोड़कर बाइक से सुनीता के गांव बरगदवा पहुंचा. नहर पटरी पर बाइक खड़ी कर दी. इसके बाद पैदल सुनीता के घर गया, जहां सुनीता आंगन में थी. पूछताछ की तो सुनीता ने मोबाइल देने से मना कर दिया और शोर मचाने का प्रयास किया.

गुस्से में आरोपी ने लकड़ी से गला दबाकर और सरिये से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने लकड़ी और सरिया धोकर नहर किनारे झाड़ियों में छिपा दिया. पकड़े जाने के डर से सिम तोड़कर फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चीजें बरामद कर ली हैं. उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

NATIONAL : कजाकिस्तान में राजस्थान के MBBS छात्र की मौत, घर के इकलौते चिराग के बुझने से टूटा परिवार

0

कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए राजस्थान के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई. छात्र की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि 7 महीने बाद उसकी डिग्री पूरी होने वाली थी.

कजाकिस्तान के अल्माटी शहर के पास हुए एक सड़क हादसे में राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ के स्टूडेंट की मौत हो गई. 4 सितंबर 2025 को ही राहुल यादव घर से कजाकिस्तान गया था. शनिवार दोपहर 3:30 बजे राहुल का शव दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा. जहां से गांव के लिए रवाना हुआ. परिजनों ने बताया कि इसी साल जून में राहुल की डिग्री पूरी होने वाली थी लेकिन पढ़ाई पूरी होने से 7 महीने पहले ही सड़क हादसा हो गया और राहुल की मौत हो गई.

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोड़िया गांव के रहने वाले राहुल यादव (25) पुत्र दीपचंद साउथ कजाकिस्तान मेडिकल एकेडमी के स्टूडेंट था. वो माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है. पिता दीपचंद ने बताया कि 6 जनवरी को हादसे की सूचना मिली थी. परिवार वालों ने बताया 6 जनवरी को राहुल अपने 4 दोस्तों के साथ घूमने गया था. इस दौरान अल्माटी (कजाकिस्तान) के पास एक गांव में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया.

हादसे में कार के ड्राइवर समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई. राहुल और उसका दोस्त मंजीत गंभीर घायल हो गए. इलाज के दौरान 9 जनवरी की दोपहर को राहुल की भी मौत हो गई. गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार देर शाम तक राहुल का शव गांव पहुंचेगा. इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा. राहुल के पिता दीपचंद गुरुग्राम (हरियाणा) में टैक्सी चलाते हैं.

पड़ोसियों ने बताया कि राहुल पढ़ाई में काफी अच्छा था. साथ ही वह जब घर आता था तो पड़ोसियों से जरूर मिलता है. उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है.

NATIONAL : बार गर्ल्स पर नोट उड़ाते पुलिस कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल, सस्पेंड

0

नवी मुंबई के पुलिस कॉन्स्टेबल अनिल सुखदेव मंडोले को बार में महिला डांसर्स पर पैसे बरसाते वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया. वे आईएचटीपीसी से जुड़े थे, जो मानव तस्करी रोकने का काम करती है. डीसीपी (क्राइम ब्रांच) ने इसे गंभीर कदाचार करार दिया और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

नवी मुंबई के एक पुलिस कॉन्स्टेबल अनिल सुखदेव मंडोले को निलंबित कर दिया गया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे कोपरखैरणे स्थित नटराज लेडीज बार में महिला डांसर्स पर पैसे बरसा रहे थे. मंडोले इमोरल ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन सेल (IHTPC) से जुड़े थे. वीडियो में उन्हें शराब पीते हुए महिलाओं पर नोट्स बरसाते दिखाया गया.

वीडियो वायरल होने के बाद, डीसीपी (क्राइम ब्रांच) सच्चिन गुंजल ने 9 जनवरी को तत्काल प्रभाव से मंडोले को निलंबित कर दिया. आदेश में कहा गया कि यह व्यवहार अनुशासित पुलिस बल के सदस्य के लिए उचित नहीं है और गंभीर कदाचार के अंतर्गत आता है, खासकर उनके जिम्मेदारी क्षेत्र को देखते हुए.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में विभागीय जांच भी की जाएगी.

गौरतलब है कि मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बार और नाइट क्लब्स पर कई बार कानूनी पाबंदियां और प्रतिबंध लगाई गईं, लेकिन यह पूरे शहर या पूरे समय के लिए स्थायी नहीं रही. महाराष्ट्र में शराब और मनोरंजन गतिविधियों पर Maharashtra Prohibition Act और Bombay Police Act जैसी कानूनी व्यवस्थाएं लागू होती हैं. बार और नाइट क्लबों में काम करने वाली महिलाओं के लिए कुछ सुरक्षा और लाइसेंस नियम बनाए गए हैं.

2013–2015 के आसपास कुछ समय के लिए कम उम्र की महिलाओं, अवैध भड़काऊ प्रदर्शन या सेक्सवर्किंग के आरोप के कारण बार में डांसर्स पर नियम कड़े किए गए. कई बार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में यह प्रतिबंध अस्थायी रूप से लागू होता था, जैसे रात के समय घंटे तय करना, ड्रिंकिंग लिमिट, और महिलाओं के प्रदर्शन पर लाइसेंस शर्तें.

ENTERTAINMENT : जय भानुशाली से अलग होने के बाद माही विज ने दोस्त के लिए शेयर की पोस्ट, कहा- आप मेरा परिवार…

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के खास दोस्त नदीम के जन्मदिन पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने अपने ‘बेस्ट फ्रेंड’ के लिए कई सारी बातें लिखीं. जय भानुशाली से अलग होने के बाद, एक्ट्रेस का ये पोस्ट जमकर वायरल हुआ.

माही विज इन दिनों अपने तलाक की खबर से चर्चाओं में बनी हुई हैं. वो एक्टर जय भानुशाली से अलग हो गई हैं. शादी के करीब 14 साल बाद दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया है. माही इस बीच सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उन्होंने शनिवार को एक नया पोस्ट डाला है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

माही ने अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट में सुपरस्टार सलमान खान के खास दोस्त नदीम के साथ अपना एक फोटो शेयर किया, जिसमें वो उन्हें केक खिला रही हैं. एक्ट्रेस ने उन्हें जन्मदिन पर खास तरीके से विश किया. माही ने अपनी पोस्ट में ‘बेस्ट फ्रेंड’ नदीम के लिए कई सारी चीजें लिखीं. एक्ट्रेस ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘आप वो हो जो मेरी बात तब भी सुनते हो जब मैं कुछ बोलती ही नहीं. आप वो हो जो मेरे साथ खड़े रहते हो, मजबूरी में नहीं, बल्कि दिल से. आप मेरे परिवार हो, मेरी सबसे सुरक्षित जगह हो, हमेशा के लिए. आप सिर्फ मेरे बेस्ट फ्रेंड नहीं हो, आप मेरा सुकून हो, मेरी ताकत हो, मेरा घर हो. आपके सामने मैं पूरी तरह खुद बन सकती हूं. टूटी हुई, खुश, भावुक, अधूरी और फिर भी मुझे पूरा कबूल किया हुआ और बहुत प्यार किया हुआ महसूस होता है.’

‘हां, हम कभी-कभी गुस्सा भी करते हैं. हां, हम लड़ते भी हैं. हां, कभी-कभी कई दिनों तक बात नहीं करते. लेकिन चाहे चुप्पी कितनी भी लंबी हो जाए, वो हमेशा उसी जगह खत्म होती है. हम दोनों के पास. क्योंकि दिल के अंदर हम दोनों को पता है कि नदीम और माही एक हैं. हमारी रूहें जुड़ी हुई हैं, ऐसा तरीके से जो शब्द कभी पूरा बता नहीं सकते.’

माही ने आगे लिखा, ‘जिंदगी आसान नहीं रही हमेशा, लेकिन आपके साथ होने से सब हल्का हो जाता है, सब मजबूत हो जाता है, सब बेहतर हो जाता है. जब मैं कमजोर होती हूं, आप मेरी कलाई पकड़ते हो. जब मैं खुद पर भरोसा भूल जाती हूं, आप मुझ पर यकीन करते हो. और आप मुझे ऐसे प्यार करते हो कि मेरे वो हिस्से भी ठीक होने लगते हैं, जिनके टूटे होने का मुझे पता भी नहीं था. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं नदीम. न सिर्फ आप जो हो उसके लिए, बल्कि आप मुझे जो महसूस करवाते हो. आप मेरे साथ जो खड़े रहते हो. आप मेरे दिल हो, मेरा घर हो, मेरा परिवार हो, इसके लिए. आज और हमेशा.’

बता दें कि नदीम, सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस का कामकाज संभालते हैं. जब टीवी पर कपिल शर्मा शो आता था, तब वही पूरे शो का प्रोडक्शन देखते थे. उन्हें कई बार शो के दौरान और सलमान के साथ भी देखा गया है.

NATIONAL : ‘गजनी से औरंगजेब तक इतिहास में दफन ​हो गए, सोमनाथ वहीं खड़ा है’, शिव साधना कर बोले PM मोदी

0

पीएम मोदी ने सोमनाथ में आयोजित शौर्य सभा को संबोधित करते हुए सोमनाथ मंदिर पर हुए विदेशी आक्रांताओं के हमलों, उनके विरुद्ध संघर्ष करने वाले वीरों के बलिदान और सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण की नींव रखे जाने के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए. उन्होंने यहां 108 अश्वों के साथ निकाली गई शौर्य यात्रा में शिरकत की. यह शोभा यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से निकाली गई थी, जो शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और एक जनसभा को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने शौर्य सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपना बहुत बड़ा सौभाग्य मानता हूं कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में मुझे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में सक्रिय सेवा का अवसर मिला है. आज देश के कोने-कोने से लाखों लोग हमारे साथ जुड़े हैं, उन सबको मेरी तरफ से जय सोमनाथ. ये समय अद्भुत है, ये वातावरण अद्भुत है, ये उत्सव अद्भुत है. एक ओर देवाधिदेव महादेव, दूसरी ओर समुद्र की लहरें, सूर्य की किरणें, मंत्रों की ये गूंज, आस्था का ये उफान और इस दिव्य वातावरण में भगवान सोमनाथ के भक्तों की उपस्थिति… इस अवसर को भव्य और दिव्य बना रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर कहा कि इस आयोजन में गर्व है, गरिमा है, गौरव है और इसमें गरिमा का ज्ञान भी है. इसमें वैभव की विरासत है, इसमें अध्यात्म की अनुभूति है, अनुभूति है, आनंद है, आत्मीयता है और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद है. पीएम मोदी ने कहा, ’72 घंटों तक अनवरत ओंकार नाद, 72 घंटों का अनवरत मंत्रोच्चार. मैंने देखा, कल रात 1000 ड्रोन द्वारा, वैदिक गुरुकुलों के 1000 विद्यार्थियों की उपस्थिति, सोमनाथ के 1000 वर्षों की गाथा का प्रदर्शन… और आज 108 अश्वों के साथ मंदिर तक शौर्य यात्रा, मंत्रों और भजनों की अद्भुत प्रस्तुति… सब कुछ मंत्र-मुग्ध कर देने वाला है. इस अनुभूति को शब्दों में अभिव्यक्त नहीं किया जा सकता, इसे केवल समय ही संकलित कर सकता है.’

NATIONAL : पति के धोती-कुर्ता पहनने और पंडिताई करने से SI पत्नी को हो रही शर्मिंदगी, मांगा तलाक

0

भोपाल से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां पंडिताई करके व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया. लेकिन जब उसकी पत्नी सब-इंस्पेक्टर बन गई तो उसे पति से शर्मिंदगी होने लगी. क्योंकि उसका पति पंडिताई करता है और चोटी रखता है.मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पति और पत्नी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां पति ने दिन रात पंडिताई करके पत्नी को सब इंस्पेक्टर बनाया. मगर सब इंस्पेक्टर बनते ही पत्नी को अपने पति से शर्मिंदगी होने लगी. क्योंकि उसका पति पंडिताई करता है. ऐसे में पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन किया है.

पत्नी ने फैमिली कोर्ट में बताया है कि मेरे पति धोती- कुर्ता पहनते हैं. जो मुझे पसंद नहीं है. साथ ही मेरे पति चोटी भी रखते हैं, जो मुझे अच्छा नहीं लगता है. मेरे कई बार कहने के बावजूद भी पति अपनी पंडिताई नहीं छोड़ रहे हैं और पूजा-पूठा कराने जाते रहते हैं. जिसको लेकर मैं परेशान हो गई हूं और अब मैं तलाक लेना चाहती हूं.

वहीं अब जब महिला सब इंस्पेक्टर बन गई तो पति से ही उसे शर्मिंदगी होने लगी है. मामला फिलहाल कोर्ट में है और पति-पत्नी की कई बार काउंसलिंग भी हो गई है. मगर पत्नी तलाक लेने की जिद पर अड़ी हुई है. अब देखना होगा कि जिला न्यायालय के न्यायाधीश तलाक की याचिका पर क्या विचार करते हैं?

जिला न्यायालय में फैमिली कोर्ट के वकील परिहार ने बताया कि पति पत्नी के तलाक के ऐसे मामले कई बार कोर्ट में आते हैं. कोर्ट में मामले आने के बाद काउंसलिंग भी की जाती है. कई बार परिवार मान भी जाता है. अगर कोई परिवार नहीं मानता है तो जिला न्यायाधीश द्वारा विचार करके तलाक का फैसला लिया जाता है.

- Advertisement -