Tuesday, March 24, 2026
Home Blog Page 50

World : दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा

0

8 मार्च को दुनिया के कई हिस्सों में विमेंस डे मनाया जाता है. आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां पर इसे मनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है.हर साल 8 मार्च को दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में महिलाओं की कामयाबी को पहचानने और जेंडर इक्वलिटी के बारे में अवेयरनेस को बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है. कई देशों में इसे पब्लिक इवेंट, रैली, कल्चरल प्रोग्राम और महिलाओं के अधिकारों को हाईलाइट करने वाले कैंपेन के साथ मनाया जाता है. लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर इन सेलिब्रेशंस को आजादी से करने की इजाजत नहीं है. आइए जानते हैं कौन से हैं वे देश.
अफगानिस्तान
ईरान
पाकिस्तान
चीन


अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से महिलाओं के लिए हालात काफी बदल गए हैं. महिलाओं के अधिकारों पर काफी ज्यादा पाबंदियां लगाई गई हैं. इसमें एजुकेशन, नौकरी और पब्लिक गैदरिंग पर लिमिटेशन शामिल हैं. तालिबान के धार्मिक कानूनों के मतलब के तहत महिलाओं को कई पब्लिक इवेंट्स ऑर्गेनाइज्ड करने या फिर उनमें हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है. इन्हीं पाबंदियों की वजह से विमेंस डे पर होने वाले पब्लिक सेलिब्रेशन पर काफी हद तक बैन है. ऐसे इवेंट ऑर्गेनाइज करने की कोशिश करने वाले एक्टिविस्ट को कथित तौर पर अधिकारियों द्वारा लागू किए गए बुराई और अच्छाई नियमों के तहत अरेस्ट, डिटेंशन या सजा का सामना करना पड़ा है.

ईरान में 8 मार्च ऑफीशियली नेशनल हॉलिडे नहीं मनाया जाता. जबकि विमेन राइट्स एक्टिविस्ट कभी-कभी इस दिन को मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन पब्लिक प्रदर्शनों पर अक्सर रोक होती है. अधिकारी उन जमावड़ों पर कड़ी नजर रखते हैं जो विमेंस राइट्स की वकालत करते हैं. पहले भी रैलियां ऑर्गेनाइज करने की कोशिश को सिक्योरिटी फोर्स ने तितर बितर कर दिया था.

पाकिस्तान में विमेंस डे के इवेंट होते हैं. जिनमें सबसे खास औरत मार्च होता है. हालांकि इन इवेंट्स को अक्सर कंजरवेटिव और धार्मिक ग्रुप के कड़े विरोध का सामना करना पड़ता है. ऑर्गेनाइजर को कभी-कभी अधिकारियों से ऑफिशियल परमिशन लेने में मुश्किल होती है. इतना ही नहीं बल्कि इसमें शामिल होने वालों को धमकियां मिल सकती है या फिर कानूनी शिकायतों का सामना भी करना पड़ सकता है.

चीन में विमेंस डे को ऑफिशियल मान्यता मिली हुई है लेकिन इसे मनाने का तरीका कई दूसरे देशों से अलग है. महिलाओं को आमतौर पर 8 मार्च को कम से आधे दिन की छुट्टी दी जाती है लेकिन महिलाओं के अधिकारों से जुड़े बड़े प्रदर्शन या फिर विरोध प्रदर्शनों पर अधिकारी कड़ी नजर रखते हैं. कोई भी ऐसा इवेंट जो राजनीतिक रूप से सेंसिटिव या फिर सरकार की आलोचना करने वाला हो उस पर रोक लगाई जा सकती है.

Business : 300 लोगों के हाथ से गई नौकरी,फ्लिपकार्ट ने परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी से निकाले लोग

0

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू साइकिल के तहत करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो कंपनी के टोटल वर्कफोर्स का करीब 1.5-4 परसेंट हिस्सा है.वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 6-7 मार्च को हुई अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया गया है. इस क्रम में करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी हुई है.

इस नए दौर के एग्जिट से फ्लिपकार्ट के लगभग 1.5 परसेंट वर्कफोर्स पर असर पड़ा है. कंपनी का टोटल वर्कफोर्स लगभग 20000 कर्मचारियों का है. कंपनी की तरफ से की गई यह छंटनी इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस और मार्केटिंग सहित अलग-अलग विभागों में हुई है.

फ्लिपकार्ट की तरफ से उठाया गया यह कदम कंपनी के सालाना परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रोसेस का हिस्सा है, जिसके तहत कम परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को आमतौर पर कंपनी छोड़ने के लिए कहा जाता है. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में समय-समय पर ऐसा ही किया है.

2024 की शुरुआत में फ्लिपकार्ट ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू साइकिल के एक हिस्से के तौर पर लगभग 1000 कर्मचारियों को निकाल दिया था. यह इसके टोटल वर्कफोर्स का 5 परसेंट था. कई बड़ी कंपनियों की ही तरह Flipkart ने हाल के सालों में ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कॉस्ट डिसिप्लिन को बेहतर बनाने पर फोकस किया है.

कंपनी सिंगापुर से अपना बेस भारत में शिफ्ट कर रही है और इस क्रम में सीनियर लीडरशिप में बदलाव किया जा रहा है. इसके अलावा, कारोबारी साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू भले ही 14 परसेंटबढ़ा है, लेकिन घाटा अभी भी बना हुआ है. ऐसे में खर्चों को नियंत्रित करने के लिए कंपनी ने पिछले एक साल से नई हायरिंग पर रोक लगा रखी है.

World : गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत तो अखिलेश यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ

0

देश में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये तक पहुंच गई है. इसको लेकर अब अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है.देशभर में शनिवार (7 मार्च) से गैस से सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं. भारत में एलपीजी सिलेंडर अब महंगा हो गया है. ऐसे में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस बीच विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. फिलहाल इस बढ़ती महंगाई को देखते हुए राजनीतिक दलों की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई. अखिलेश का यह बयान गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के ठीक बाद में आया है.

अब देशभर में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये तक पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार, नई दर 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1883 रुपये में मिलेगा. सिलेंडर की कीमतों में यह नया बदलाव अप्रैल 2025 की कीमतों के बाद हुआ है.

कंपनियों ने गैस आपूर्ती घटाने की बनाई योजना
पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने कुछ ग्राहकों को गैस आपूर्ति घटाने की योजना बनाई है. गेल इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके एलएनजी आपूर्तिकर्ता ने ‘अपरिहार्य स्थिति’ नोटिस जारी किया है.

इस नोटिस के जरिए अनुबंध में असाधारण एवं नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण दायित्व पूरा न कर पाने की आधिकारिक सूचना दी गई है. बता दें कि भारत में गैस के दामों में बढ़ोतरी की वजह ईरान द्वारा हॉर्मूज जलडमरूमध्य बंद कर दिया गया. जिससे युद्ध के बीच अब इसका असर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है.

National : केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग होने पर बाल-बाल बचे डिप्टी

0

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार (7 मार्च) को कौशांबी जा रहे थे. इस दौरा उनके हेलीकॉप्टर में खराबी आने की वजह से केबिन चारो तरफ से धुएं से भरा नजर आया.उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार (7 मार्च) को हेलिकाप्टर से ला मार्टस् से कौशाम्बी जा रहे थे. इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पडी है. इस बीच पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया.

इस घटना में केशव प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए हैं. फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ला मार्टस् मैदान लखनऊ से हेलीकॉप्टर में कौशाम्बी के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन अचानक आई खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है.

धुंए से भर गया डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टरबताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य अभी भी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं. उनके साथ पायलट के अलावा एक सहयोगी, और एक पीएसओ हेलीकॉप्टर में मौजूद था. इस बीच सूत्रों का दावा है कि पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया था जिसकी वजह से आनन-फानन में लखनऊ एयरपोर्ट पर उनको उतारना पड़ा है.बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही केबिन धुंए से भरने लगा. पायलट की सूझबूझ से तुरंत आपातकालीन लैंडिंग का फैसला लिया गया. बता दें कि उपमुख्यमंत्री कौशांबी में आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जा रहे थे. खराबी देखते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ वापस ले लिया. जिसके बाद वहां सुरक्षित लैंडिंग हुई है.

इस घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. इस दौरान सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर की पूरी जांच की जा रही है. फिलहाल उनको अभी एयरपोर्ट पर ही ठहराया गया है. हेलीकॉप्टर में तकनीकी कमियों की जांच में टीम जुट गई है. फिलहाल इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की आशंका नहीं है.

World : ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें

0

ईरान युद्ध और होरमुज जलडमरूमध्य संकट के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो गई है. सरकार ने पेट्रोल की कीमत 335 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर कर दी है.इस समय पाकिस्तान पेट्रोल और डीजल की गंभीर कमी से जूझ रहा है.

बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वाह, पंजाब (पाकिस्तान) और सिंध जैसे कई इलाकों में लोग पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं. कई जगहों पर पेट्रोल पंप खाली पड़े हैं और लोगों को लंबी लाइन में लगने के बाद भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा है. इसी बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई कीमतों के अनुसार हाई स्पीड पेट्रोल की कीमत 335 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और सामान्य पेट्रोल की कीमत 321 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है.

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान अपनी कुल तेल जरूरत का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा ईरान से अवैध तरीके से आने वाले तेल से पूरा करता है. सबसे ज्यादा असर बलूचिस्तान में देखा जाता है, जहां लगभग 80 प्रतिशत पेट्रोल और डीजल की जरूरत ईरानी तेल से पूरी होती है. इसी तरह सिंध में लगभग 20 प्रतिशत, खैबर पख्तूनख्वाह में करीब 18 प्रतिशत और पंजाब में लगभग 13 प्रतिशत तेल की जरूरत ईरान से आने वाले तेल से पूरी होती है. ईरानी तेल अन्य देशों के तेल की तुलना में काफी सस्ता होता है, इसलिए पाकिस्तान के कई इलाकों में इसकी खपत ज्यादा है.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और होरमुज जलडमरूमध्य के प्रभावित होने से तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ा है. पाकिस्तान का कहना है कि उसके पास लगभग 24 दिनों का पेट्रोल और डीजल का भंडार मौजूद है, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण दूसरे रास्तों से तेल की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो पा रही है. इसके साथ ही ईरान में चल रहे युद्ध के कारण वहां से आने वाला पेट्रोल-डीजल भी पाकिस्तान तक नहीं पहुंच पा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर बलूचिस्तान में दिख रहा है, जहां 70 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल पंप खाली बताए जा रहे हैं.

Bollywood : ‘हमजा’ बन रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा, रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर फाइनली आज रिलीज कर दिया गया. उम्मीद के मुताबिक ट्रेलर काफी दमदार है और इसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर रही. ये फिल्म अपने जबरदस्त एक्शन और इमोशनल कहानी के साथ स्टार कास्ट की धुआंधार परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थी. वहीं पहले पार्ट को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद, कहानी के अगले चैप्टर को लेकर एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है. उम्मीद की जा रही है कि सीक्वल की कहानी भी नए डेवलपमेंट के साथ एक्शन सीक्वेंस और ड्रामेटिक पलों से भरी होगी और दर्शकों संग इमोशनल कनेक्शन भी बनाएगी. वहीं ‘धुरंधर 2’ के लिए एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है जो काफी दमदार है.

7 मार्च, 2026 को ठीक सुबह 11:01 बजे रिलीज़ हुआ धुरंधर 2 के ट्रेलर ने ये झलक दे दी है कि ये पहले पार्ट से ज़्यादा बड़ी, डार्क और ज़्यादा इंटेंस है. दमदार विज़ुअल्स, हाई-स्टेक्स ड्रामा और ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ, सीक्वल धुरंधर यूनिवर्स को बड़े स्केल पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार लग रही है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी जल रहा है और फिर हमजा ल्यारी का नया बादशाह बनता है. ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से ज्यादा खतनाक अवतार में दिखे हैं.

वहीं रणवीर सिंह के यंग जसकीरत सिंह रंगी के किरदार भी झलक ट्रेलर में मिलती है, जिससे पता चलता है कि सीक्वल में एक बैकस्टोरी होगी. मेजर इकबाल के तौर पर अर्जुन रामपाल और अजय सान्याल के तौर पर आर. माधवन भी एक्शन में लौट रहे हैं, ट्रेलर में संजय दत्त को एसपी चौधरी असलम के तौर पर एक्शन मोड में और एक नया डायलॉग, “जहां दर्द है, वहां मर्द है” दिखाते हुए दिखाया गया है.“हौसला, ईधन, बदला.” सीक्वल को आगे बढ़ाने वाले ज़बरदस्त बदले की ओर इशारा करता है.

ओवरऑल ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है कि इसे देखने के बाद फैंस अब फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्र हो गए हैं. उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ अपनी प्रीक्वल का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी.

‘धुरंधर 2’ में अंडरकवर इंडियन जासूस हमज़ा अली मज़ारी की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी, जिसका रोल रणवीर सिंह ने किया है, जो कराची के ल्यारी इलाके में जसकीरत सिंह रंगी के तौर पर अंडरकवर काम करता है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं.

Sports : शादी के एक दिन बाद ही अर्जुन तेंदुलकर ने किया ये बड़ा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे

0

अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को सानिया चंडोक से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के एक दिन बाद ही वो मैदान पर उतर आए हैं.भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार, 5 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी रचाई. उनके शादी समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. शादी के एक दिन बाद ही अर्जुन ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी करके सबको चौंका दिया है. अर्जुन शुक्रवार के दिन डीवाई पाटिल टी20 कप के सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए दिखे.

डीवाई पाटिल टी20 कप के सेमीफाइनल में अर्जुन तेंदुलकर डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेल रहे थे, जिसका सामना मुंबई कस्टम्स से हुआ. अर्जुन की टीम यह सेमीफाइनल मैच 5 विकेट से हार गई. अर्जुन के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी यह मैच खास साबित नहीं हुआ. अर्जुन बल्लेबाजी में 14 गेंद खेलकर सिर्फ 9 रन बना पाए, दूसरी ओर गेंदबाजी में उन्होंने एक ही ओवर में 20 रन दे डाले.

अर्जुन तेंदुलकर अपनी शादी से एक दिन पहले भी क्रिकेट मैच खेलते नजर आए थे. शादी से एक दिन पहले वो केनरा बैंक के खिलाफ लीग मैच खेले थे.अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने अगस्त 2025 में सगाई कर ली थी. उनके सगाई समारोह में कुछ करीबी लोग ही मौजूद रहे थे. वहीं शादी से पहले संगीत से मेकर मेहंदी कार्यक्रम की तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई थी.

आपको बता दें कि सानिया चंडोक भी एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं. सानिया, जाने माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. सानिया काफी समय से तेंदुलकर परिवार के टच में हैं, क्योंकि सानिया और सारा तेंदुलकर काफी समय से दोस्त रही हैं.क्रिकेट करियर की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर डोमेस्टिक लेवल पर गोवा की टीम के लिए खेलते हैं. वहीं IPL में वो अब तक मुंबई इंडियंस के स्क्वाड का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

NATIONAL : चारधाम यात्रा के लिए शुरू हो गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस

0

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. श्रद्धालु वेबसाइट, मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, इसका स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस आप यहां देख सकते हैं.उत्तराखंड में इस साल चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. 19 अप्रैल से होने जा रही है चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु घर बैठे वेबसाइट, मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

वैसे तो यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन पंजीकरण का भी विकल्प मौजूद है. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 50 काउंटर बनाए गए हैं. लेकिन ऑनलाइन माध्यम से आप घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं.

चारधाम यात्रा के लिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

अगर आप वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, तो सबसे पहले इसके ऑफिशियस वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Register/Sign In’ के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर वगैरह) भरकर आईडी बनाएं.
लॉग इन करने के बाद ‘Create/Manage Tour’ के विकल्प पर जाएं. यहां अपनी यात्रा की योजना (तारीख और कौन-कौन से धाम जाने हैं) दर्ज करें.
‘Add Pilgrim’ पर क्लिक करके सभी यात्रियों की डिटेल्स भरें. आपको अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी वगैरह) अपलोड करना होगा.
प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) जेनरेट होगा. इसके बाद आप अपना ‘यात्रा पंजीकरण पत्र’ डाउनलोड कर लें.
मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप से भी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा के लिए यात्री मोबाइल ऐप ‘Tourist Care Uttarakhand’ डाउनलोड करके भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा, व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 8394833833 पर मैसेज भेजकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.

हेल्पलाइन नंबर भी मौजूद

यात्रा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए श्रद्धालु आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं.

पहले ही दिन शाम 5 बजे तक कुल 1 लाख 23 हजार 788 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था और ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

RASHIFAL : आज का राशिफल

मेष :
आज कामकाज में प्रगति हो सकती है। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृषभ :
आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए अच्छा हो सकता है। निवेश के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
मिथुन :
आज आपको अपने काम में ध्यान केंद्रित करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क :
आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है।
सिंह :
आज मेहनत का फल मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन सकते हैं।


कन्या :
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। काम में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें।
तुला :
आज रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक :
आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सावधानी बरतें। नौकरी या व्यवसाय में नई योजना बन सकती है।
धनु :
आज भाग्य का साथ मिल सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर :
आज काम के सिलसिले में व्यस्तता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें।
कुंभ :
आज नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन :
आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

LIFE STYLE : क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा

कई लोग मानते हैं कि शराब पीने के बाद आत्मविश्वास थोड़ा बढ़ जाता है. यही वजह है कि कुछ लोग जब उदास, तनाव में या असहज महसूस करते हैं तो एक-दो पैग ले लेते हैं. इसी कारण यह धारणा भी बन गई है कि शराब अंतरंग पलों में झिझक कम कर देती है और बेडरूम में आत्मविश्वास बढ़ाती है. लेकिन सच यह है कि कुछ पुरुषों में शराब का असर बिल्कुल उल्टा भी हो सकता है. परफॉर्मेंस बेहतर होने के बजाय यह यौन प्रतिक्रिया और उत्तेजना को प्रभावित कर सकती है. आम बोलचाल में इसे व्हिस्की डिक कहा जाता है, यानी शराब पीने के बाद इरेक्शन पाने या उसे बनाए रखने में परेशानी होना.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली संस्था clevelandclinic के अनुसार, शराब एक तरह का डिप्रेसेंट है, जो शरीर में नसों के संकेतों को धीमा कर देती है और ब्लड फ्लो को प्रभावित करती है. जबकि इरेक्शन के लिए सही नर्व सिग्नल और ब्लड फ्लो दोनों जरूरी होते हैं. इसलिए कई बार हल्की मात्रा में शराब पीने पर भी यह समस्या हो सकती है, खासकर तब जब व्यक्ति थका हुआ, तनाव में या डिहाइड्रेटेड हो. ज्यादा शराब पीने पर इसकी संभावना और बढ़ जाती है.

डॉक्टर बताते हैं कि शुरुआत में शराब झिझक कम करती है, इसलिए लोग खुद को ज्यादा रिलैक्स और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं. लेकिन शरीर के स्तर पर यह टेस्टोस्टेरोन को अस्थायी रूप से कम कर सकती है और दिमाग की यौन उत्तेजना के प्रति प्रतिक्रिया को भी धीमा कर देती है. जैसे-जैसे शराब का असर बढ़ता है, वैसे-वैसे इच्छा कम होने लगती है.

क्या होती है दिक्कत?

सीधे शब्दों में कहें तो शराब आपको मानसिक रूप से रुचि महसूस करा सकती है, लेकिन शरीर की प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में कई बार व्यक्ति मानसिक रूप से तैयार होता है, लेकिन शरीर उसी तरह प्रतिक्रिया नहीं देता. यह स्थिति कई बार असहज या शर्मिंदगी का कारण बन सकती है, खासकर तब जब शराब डेट, पार्टी या खास मौकों का हिस्सा हो. डॉक्टरों के मुताबिक अगर यह समस्या कभी-कभी होती है तो आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती. शराब की मात्रा कम करना, पर्याप्त पानी पीना, सही भोजन करना और शरीर को आराम देना इससे राहत दिला सकता है. लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे या बिना शराब के भी बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी हो सकता है.

- Advertisement -

News of the Day