Tuesday, March 24, 2026
Home Blog Page 51

BOLLYWOOD : नयनतारा और पति विग्नेश शिवन ने चेन्नई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान लगेगा झटका

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन ने चेन्नई के पॉश इलाके पोएस गार्डन में एक लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है. रिपोर्ट के मुताबिक ये अपार्टमेंट चेन्नई के टेयनामपेट इलाके में बने ‘लेगेसी’ नाम के रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में है. ये डुप्लेक्स बिल्डिंग की चौथी और पांचवीं मंजिल पर बना हुआ है.

कितनी है कीमत?

इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 31.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस डील के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, डुप्लेक्स अपार्टमेंट का सुपर बिल्ट-अप एरिया 14,369 स्क्वायर फुट है. इसके साथ ही 5,308 स्क्वायर फुट गार्डन एरिया भी शामिल है. टोटल डील की कीमत के हिसाब से प्रति वर्ग फुट की कीमत करीब 21,946 रुपये बैठती है. बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की डील 15 दिसंबर 2025 को रजिस्टर्ड हुई थी.

विग्नेश शिवन का प्रॉपर्टी में 10 प्रतिशत हिस्सा

यह प्रॉपर्टी नयनतारा और विग्नेश शिवन दोनों के नाम पर है. नयनतारा के पास 90 फीसदी हिस्सा है, जबकि विग्नेश शिवन के पास 10 फीसदी हिस्सा है. डॉक्यूमेंट में विग्नेश का ऑफिशियल नाम विग्नेश्वर शिवकोलुंडु लिखा है. इस लग्जरी रेजिडेंस के साथ बिल्डिंग के स्टिल्ट एरिया में आठ कवर पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.
नयनतारा के पास है करोड़ो की प्रॉपर्टी
बता दें, नयनतारा के पास करोड़ो की प्रॉपर्टी है. उनके पास हैदराबाद से लेकर चेन्नई और केरल में उनकी कई प्रॉपर्टीज हैं. हैदराबाद के अपस्केल बंजारा हिल्स में उनके दो घर हैं. ‘जीक्यू’ के मुताबिक, हर घर की कीमत 15 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने रियल एस्टेट में 100 करोड़ के आसपास इंवेस्ट किए हैं.

नयतारा की अपकमिंग फिल्म

बात करें वर्कफ्रंट की, तो नयनतारा जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी. पहले ये फिल्म 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये 4 जून को रिलीज होगी. फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. इसमे यश, कियारा अडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंथ भी नजर आएंगी.

SPORTS : ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड कितने बार आए आमने-सामने, जानें कैसा है रिकॉर्ड?

0

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बीती रात यानी 5 मार्च को भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानी 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला होगा. ये खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि पहली बार दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी, लेकिन इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड का सामना आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में अलग-अलग टूर्नामेंट्स में हो चुका है. इसलिए आइए एक बार रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

2000 की चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड का हुआ था सामना

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2000 के चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला हुआ था. न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को इस खिताबी मुकाबले में 4 विकेट से हराया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 265 रन का टारगेट दिया था, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 49.4 ओवर में चेज कर लिया था.

2021 के WTC फाइनल में भी भारत और न्यूजीलैंड की हुई थी भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला गया था. ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल था. इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था.

भारत-न्यूजीलैंड की टीम 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी भिड़ी थीं

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. इस खिताबी मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 252 रन का टारगेट रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 49 ओवर में आसानी से चेज कर लिया था.

कुल मिलाकर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स के तीन फाइनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दो न्यूजीलैंड ने तो एक भारत ने जीता है. अब देखना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले खिताबी मुकाबले में कौन-सी टीम बाजी मारती है.

BOLLYWOOD : ‘द केरल स्टोरी 2’ हिट हुई या फ्लॉप? 7 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह की ‘द केरल स्टोरी 2’ की शुरुआत खराब हुई थी. हालांकि, दूसरे दिन से फिल्म ने जबरदस्त वापसी की और पहले हफ़्ते तक बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी. इस दौरान इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. ऐसे में चलिए यहां फिल्म के सात दिनों की कलेक्शन रिपोर्ट से जानते हैं कि ये हिट होने की ओर बढ़ रही है या फ्लॉप होने वाली है?

‘द केरल स्टोरी 2’ के 7 दिनों का कलेक्शन कितना रहा?
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ साल 2023 की फ़िल्म द केरला स्टोरी का सीक्वल है. अपने पहले पार्ट की तरह ही ये फिल्म भी रिलीज से पहले विवादों में फंस गई थी और काफी कानूनी परेशानी झेलने के बाद सिनेमाघरों में 27 फरवरी शुक्रवार की शाम को रिलीज हुई थी. पहले दिन देर से थिएटर में आने के चलते इसकी कमाई कम हुई थी लेकिन इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने पहले हफ्ते में अच्छा कारोबार कर दिखाया

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 75 लाख रुपयों से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन 2 इसने 4.65 करोड़, तीसरे दिन 4.75 करोड़, चौथे दिन 2.5 करोड़,, पांचवें दिन 4 करोड़ और छठे दिन 3.5 करोड़ की कमाई की.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने रिलीज के 7वें दिन 2.19 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की एक हफ्ते की कुल कमाई 22.34 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द केरल स्टोरी 2’ हिट हुई या फ्लॉप?
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 7 दिनों में अपनी आधी लागत से काफी ज्यादा कमाई कर ली है. वहीं कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 28 करोड़ के बजट में बनाया गया है. इसका मतलब है कि फिल्म ने एक हफ्ते में 22.34 करोड़ का कलेक्शन कर अपनी लागत का लगभग 80% पहले ही वसूल कर लिया है. ऐसे में इस फिल्म को हिट घोषित होने के लिए बस और अब 5.66 करोड़ की ज़रूरत है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म अपने 28 करोड़ के बजट को पार कर जाएगी और इसी के साथ इसे हिट का टैग भी मिल जाएगा.

‘द केरल स्टोरी 2’ बनने वाली है साल की दूसरी बड़ी फिल्म
बता दें कि ‘द केरल स्टोरी 2’ बेशक बंपर कमाई नहीं कर रही है लेकिन अपने कंट्रोल बजट की वजह से जहां ये अपने बजट को वसूलने से कुछ ही करोड़ दूर रग गई है को वहीं अब ये ‘बॉर्डर 2’ के ठीक बाद, 2026 की दूसरी बड़ी फिल्म बनने की ओर भी बढ़ रही है. बता दें कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को रिलीज़ हुई थी और इसकी बजट लगभग 275 करोड़ रुपये था. इस वॉर ड्रामा ने अकेले भारत में 361 करोड़ रुपयों से ज़्यादा कमाई की थी, जिससे प्रोड्यूसर्स को 31.37% से ज़्यादा का प्रॉफ़िट हुआ है.

SPORTS : टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश

0

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है. रविवार, 8 मार्च 2026 को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का गवाह बनेगा. इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. करीब 1.3 लाख दर्शकों के यहां पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में अहमदाबाद इन दिनों पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आ रहा है. बाहर से आने वाले फैंस के लिए टिकट, होटल और स्टेडियम के नियमों से जुड़ी जानकारी पहले से जानना बेहद जरूरी है, ताकि मैच का मजा बिना किसी परेशानी के लिया जा सके.

अहमदाबाद में बढ़ीं होटल के कमरों की कीमतें

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के चलते शहर में होटल के दाम आसमान छू रहे हैं. आईटीसी नर्मदा, ताज स्काईलाइन और द उमेद जैसे बड़े होटलों में लगभग सभी कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं. मैच से एक दिन पहले इन होटलों के किराए 60 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गए हैं. ऐसे में बजट में ठहरने के लिए कई लोग आसपास के इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं. गांधीनगर और प्रह्लाद नगर जैसे इलाकों में अभी भी कुछ होटल तुलना में सस्ते मिल रहे हैं, जहां कमरे 15 हजार से 25 हजार रुपये के बीच उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि गांधीनगर से स्टेडियम की दूरी करीब 20 मिनट की है और यहां से मेट्रो कनेक्टिविटी भी मिल जाती है.स्टेडियम पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे आसान विकल्प

मैच के दिन स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक काफी ज्यादा रहने की संभावना है. अनुमान है कि दोपहर 2 बजे के बाद सड़कें काफी व्यस्त हो जाएंगी. ऐसे में अहमदाबाद मेट्रो का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है. अहमदाबाद मेट्रो की रेड लाइन सीधे स्टेडियम तक जाती है. मैच वाले दिन मेट्रो सेवाएं रात 12:30 बजे तक चलेंगी ताकि मैच खत्म होने के बाद भी लोग आसानी से वापस जा सकें. इसके अलावा यात्रियों के लिए 50 रुपये का स्पेशल पेपर टिकट भी जारी किया गया है, जिससे आने-जाने की सुविधा मिलेगी. यह टिकट शहर के कई मेट्रो स्टेशनों जैसे कालूपुर और ओल्ड हाई कोर्ट स्टेशन पर पहले से खरीदा जा सकता है. मैच के दिन मेट्रो ट्रेनें हर 15 मिनट में उपलब्ध रहेंगी.

स्टेडियम में एंट्री से जुड़े नियम

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहने वाली है. दर्शकों को कम से कम तीन स्तर की सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है. स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे और मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी. भीड़ को देखते हुए दर्शकों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले पहुंच जाएं.

NATIONAL : ईरान पर बरस रही US-इजरायल की मिसाइल से उछली तेल की कीमतें, ट्रंप ने दिया बड़ा जवाब

0

ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई तेज होती जा रही है, वहीं ईरान भी आक्रामक जवाब दे रहा है. इस टकराव के बीच दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्ग Strait of Hormuz के बंद होने की आशंका से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मच गया है और कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ने लगी हैं. इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि उन्हें तेल और गैस की बढ़ती कीमतों की चिंता नहीं है, क्योंकि इस समय उनके लिए सैन्य अभियान ज्यादा महत्वपूर्ण है.

बढ़ती कीमतों से ट्रंप नहीं चिंतित

समाचार एजेंसी Reuters को दिए एक इंटरव्यू में जब राष्ट्रपति ट्रंप से पेट्रोल पंपों पर बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई खास चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतें तेजी से नीचे आ सकती हैं, लेकिन फिलहाल तेल और गैस से ज्यादा अहम यह युद्ध है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है.

पिछले शनिवार को लड़ाई शुरू होने के बाद से क्षेत्र से तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है और इसके बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 16 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ईंधन की कीमतों पर नजर रखने वाली अमेरिकी संस्था AAA के अनुसार, अमेरिका में पिछले एक सप्ताह के दौरान पेट्रोल की कीमतों में लगभग 27 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है और औसत कीमत बढ़कर करीब 3.25 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है. हालांकि, ट्रंप का कहना है कि यह बढ़ोतरी अभी बहुत ज्यादा नहीं है.

अमेरिका में 27 प्रतिशत उछले पेट्रोल के दाम

ट्रंप का यह बयान उनके पहले दिए गए बयानों से कुछ अलग माना जा रहा है. हाल ही में उन्होंने अपने संबोधन में देश में घटती ऊर्जा कीमतों का जिक्र किया था. इसके बाद टेक्सास में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी एक रैली में भी उन्होंने तेल की गिरती कीमतों की बात कही थी. इस बीच अमेरिका में बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है.

White House की प्रेस सचिव Karoline Leavitt ने बताया कि चीफ ऑफ स्टाफ Susie Wiles और ऊर्जा मंत्री Chris Wright ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर चर्चा की है.

NATIONAL : नीतीश कुमार बनें प्रधानमंत्री… ‘ सपा ने उठाई मांग, राज्यसभा जाने को लेकर मचा सियासी तूफान

0

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने राजनीति में हलचल मचा दी है। यह फैसला न सिर्फ बिहार में, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी नई बहस शुरू कर रहा है। विपक्षी दल इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी ने नीतीश कुमार को लेकर एक अलग तरह की मांग उठाई है।

नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का फैसला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। यह फैसला अचानक आया है, जिससे सब हैरान हैं। नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। अब वे राज्यसभा में जाएंगे, जिससे बिहार में नया मुख्यमंत्री बनेगा। जेडीयू के कई कार्यकर्ता इस फैसले से नाराज हैं। पटना में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कार्यकर्ता इसे साजिश बता रहे हैं और कह रहे हैं कि नीतीश कुमार पर दबाव डाला गया है।

NATIONAL : बड़ी बड़ी बोलिया बोलने वाले क्या सच में बोली में बोला गया रूपिया भरते हैं ? : हार्दिक हुंडिया

0

धर्म जगत में बहुत समय पहले एक चर्चा चली थी की एक मंत्री ने एक संत को कांबली ओढ़ाने का चढ़ावा लाखो में लिया था। संत और नेता की मिली भगत थी, संत ने कहा की तुम कांबली ओढ़ाने का चढ़ावा ले लेना, पैसा आपको भरना नहीं है क्योंकि ये कार्यक्रम मैदान में है तो इस में किसी संघ का नहीं मेरे प्राइवेट ट्रस्ट का प्रोग्राम है। आप बोली बोलोगे तो आप की जैन समाज में वाह वाह हो जायेगी, आप का जैनो में वर्चस्व बढ़ जाएगा की बहुत बड़े अजैन नेता को जैन धर्म के प्रति कितना प्यार है! साधु ने भी कहा की मेरा भी हमारे जैन समाज में वर्चस्व बढ़ जाएगा की ये संत कितने बड़े संत है की एक अजैन वो भी बहुत बड़े मिनिस्टर से कांबली ओढ़ाने का चढ़ावा लिया।आज तक ये बात सस्पेंस है की नेता ने पैसा भरा या नहीं ?

हार्दिक हुंडिया का यही कहना है की जैन शासन के कोई भी महोत्सव होते हैं, जिस में भी बोलिया बोली जाती है वो संघ के सामने बोली जाती है, जो बोलता है उनकी रकम और नाम सब के सामने लिये जाते है फिर संघ के सामने ही महोत्सव का हिसाब दे देना चाहिये। आज कल तो एक नया ट्रेंड चला है, ट्रस्ट के ट्रस्टियों को ज़ाज़म पर कौन कौन बैठे है वो सब देख लेते है , फिर जो बोली बोले ऐसा लगता है तो उनको मंच पे आगे बिठाया जाता है , गवैया को भी समझाया जाता है की किसका नाम ज़्यादा बोलना है ! कुछ ऐसे लोग भी श्रोता के साथ बैठे है जिनको बोलिया बोलनी है लेकिन रुपया भरना नहीं है ऐसे लोग , बोलिया कैसे बढ़े और ज़्यादा से ज़्यादा पैसा कैसे उनके प्राइवेट ट्रस्ट में आए वो इनका काम है । यदि कोई बोली किसी ऐसे इंसान को चली गई है जिनको पैसा नहीं भरना है , वो उनके प्राइवेट ट्रस्ट का ट्रस्टी हो , इनका काम सिर्फ बोली बढ़ाना है , भरना नहीं है फिर भी उनका नाम वहाँ गाजे बाजे के साथ लिया जाएगा। ये वो लोग है जो ट्रस्ट में ट्रस्टी है , इनको बिना ब्याज, बिना लिखापट्टी बहुत ही कम ब्याज में पैसा उनको मिलता है। वो चाहे कुछ भी करे ? उनका नाम समाज में होता है वो अलग बात है। *हार्दिक हुंडिया की देश के तमाम जैन धर्म प्रेमियों से दो हाथ जोड़कर के बिंनती है की आप जहाँ भी निर्दोष भाव से , लेकिन परमात्मा के आदर के साथ बोली बोलते है तो उनसे पूरा हिसाब भी लेना ? ताकि हमे मालूम पड़े की कुछ लोग जो रुपया लिखाते है , बोलते है वो पैसा भरते है या नहीं ? हार्दिक हुंडिया ने यह भी कहा कि जो प्रसंग धर्म के नाम होते है , इसमें गवैया को, प्रिंटर को, टेंट को , विधिकारक को , बेंड को , नृत्य करने वाले को , रसोइया को , घोड़ा बगी, फोटो वीडियो ग्राफर , मीडिया को , अखबार में जाहिरात के , इवेंट मार्केटिंग वाले को , हाथी , घोड़ा , बैल गाड़ी , सोशियल मीडिया द्वारा प्रचार जैसे जो भी चीजों का उपयोग होता है उनका कितना खर्च हुआ और कितनी इनकम हुई ? ये हिसाब ट्रांसफर होना चाहिये , ताकि समाज को ये भी मालूम पड़े की कितने लोगो ने बोलियां बोली और कितने लोगो ने रूपिया भरा और जो भी खर्चा हुआ है वो लोगो को मालूम पड़े ? वो समाज का पैसा खर्च करने वाले को ये भी कह सकते है की देखो आपने ने इस में ज़्यादा रुपया दिया है तो वो दूसरी बार ज़्यादा खर्च ना हो वो सभी का ध्यान रहता है और समाज का रुपया बचता है इस लिए हार्दिक हुंडिया ने कहा दानवीरों इस लिए रुपया लिखाते है की एक तो उनकी धर्म की प्रभावना करने को भावना , उनको लगता है की पैसे सही जगह सही काम में उपयोग हो। रुपया जब अच्छे कामो और कार्यो के लिए देते है तो उनका सही उपयोग होना जरूरी है । हिसाब से कोई ग़लत खर्च या ज़्यादा गया हो तो मालूम पड जाएं इसलिए समाज के सामने हिसाब रखना जरूरी है।

NATIONAL : अनिल अंबानी से जुड़े 10 से 12 ठिकानों पर ED की छापामारी, कार्रवाई के बीच उछले शेयर

0

उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ आज एक बार एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत, उनकी कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर छापामारी की गई है. यह कथित तौर पर उनके खिलाफ चल रही वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच का एक हिस्सा है.

अधिकारियों के मुताबिक, ED की करीब 15 अलग-अलग टीमों ने आज सुबह-सुबह 10 से 12 जगहों पर छापामारी की. इनमें से ज्यादातर लोकेशंस मुंबई में थे. सूत्रों ने बताया कि यह छापामारी रिलायंस पावर और उनसे जुड़ी दूसरी कंपनियों और लोगों के खिलाफ की जा रही है. इससे पहले, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंकिंग फ्रॉड का केस दर्ज किया था.

पिछले हफ्ते हुई 10 घंटे की पूछताछ
अभी पिछले ही हफ्ते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और दूसरे लेंडर्स से मिले लोन से जुड़े 40000 करोड़ रुपये के बैंकिंग फ्रॉड केस में ईडी ने अंबानी से 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी. हालांकि, अधिकारियों का यह भी कहना है कि वह यस बैंक से मिले लोन से जुड़ी एक अलग मनी-लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए. जांच के दौरान ED ने अंबानी से जुड़ी संपत्ति भी प्रोविजनल तौर पर अटैच की है, जिसमें लगभग 3761 करोड़ रुपये की एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी भी शामिल है. अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में अटैच की गई संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 15000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

NATIONAL : शाहरुख खान की ‘किंग’ में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- ‘हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा’

0

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर कोई भी अपडेट आता है तो फैंस काफी खुश हो जाते हैं. कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर सामने आया था. जिसने फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ा दिया था. वहीं अब एक्टर सौरभ शुक्ला ने भी इस फिल्म को लेकर अपने रीसेंट इंटरव्यू में बात की है. एक्टर ने बताया है कि फिल्म की कास्ट का हिस्सा कौन कौन है.

‘किंग’ में है आधी से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा एक्टर सौरभ शुक्ला भी हैं. सौरभ ने हाल ही में हिंदी रश के साथ बातचीत की है. इस बातचीत में एक्टर ने शाहरुख खान की इन मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर भी बात की है. उन्होंने बताया कि फिल्म में आधी से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री नजर आने वाली है. सैरभ ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘ना केवल मैं, किंग में 70 प्रतिशत फिल्म इंडस्ट्री है. हर बड़ा नाम जो अपने आप में ही काफी है, इस फिल्म का हिस्सा है.’सौरभ ने इस फिल्म के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए ये भी बताया कि उन्होंने शूटिंग के समय काफी एंजॉय किया है. शाहरुख खान की पर्सनालिटी की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म में खुद सौरभ का भी किरदार ऑडियंस के लिए यादगार रहने वाला है.

कौन- कौन है इस फिल्म का हिस्सा?
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल जैसे एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. ये एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी. जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इस फिल्म के साथ शाहरुख की बेटी सुहाना खान का भी बिग स्क्रीन पर डेब्यू होने जा रहा है. इससे पहले सुहाना ‘द आर्चीज’ में नजर आ चुकी हैं. जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

RASHIFAL : आज का राशिफल

*मेष *

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार में माहौल शांत रहेगा और आपकी सलाह का सम्मान होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बहुत अधिक भागदौड़ से बचें।

*वृषभ *

आज आप स्वयं को मानसिक रूप से संतुलित और सकारात्मक महसूस करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरी या व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में कोई लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी, जिससे आपको नए विचार मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन भोजन में लापरवाही न करें।

*मिथुन *
आज आपका संवाद कौशल आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। नए अवसरों के लिए तैयार रहें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक मामलों में लाभ संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

*कर्क *
आज भावनात्मक रूप से आप थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलने से मन शांत रहेगा। करियर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आगे चलकर लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार रहेगा लेकिन तनाव से बचें।

*सिंह *
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। कोई पुरानी समस्या आज हल हो सकती है। परिवार में किसी समारोह या शुभ घटना की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत बढ़िया रहेगी, बस दिनचर्या में संतुलन रखें।

*कन्या *
आज आपका ध्यान काम पर अधिक रहेगा। अनुशासन और योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता निश्चित है। आर्थिक तौर पर स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मुलाकात खुशी देगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके सहयोग की सराहना करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, केवल हल्का व्यायाम करें

*तुला *

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, विश्राम जरूर करें।

**वृश्चिक *

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है, परंतु खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

*धनु *
आज का दिन नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों से भरा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो शुभ साबित होंगे। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। परिवार में प्रेम और सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मन में उत्साह बना रहेगा।

*मकर *

आज काम की व्यस्तता अधिक रहेगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय लगेगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, केवल थकान महसूस हो सकती है।

*कुंभ *

आज आपके विचारों की स्पष्टता आपको दूसरों से अलग बनाएगी। कार्यस्थल पर नई योजना बन सकती है, जिसमें आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आर्थिक मामलों में लाभ संभव है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पानी का सेवन बढ़ाएं।

*मीन *

आज का दिन आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन का है। मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुज़रेगा। कामकाज में प्रगति होगी और नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी करें।

- Advertisement -

News of the Day