Wednesday, March 25, 2026
Home Blog Page 55

SPORTS : किसके सिर सजेगा फाइनल का ताज? जानें SA vs NZ सेमीफाइनल की हर डिटेल

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की नजर फाइनल का टिकट हासिल करने होगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होगा, जहां क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है.

साउथ अफ्रीका इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. टीम ने सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन किया और तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि प्रोटियाज ने ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था. ऐसे में टीम उस जीत को दोहराना चाहेगी.

वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बदला लेने का मौका है. कीवी टीम ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रही और अब वह साउथ अफ्रीका की जीत की लय को तोड़ना चाहेगी. न्यूजीलैंड 2021 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही है. ऐसे में यह सेमीफाइनल दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है.

कब और कितने बजे होगा मैच?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे होगा.

कहां देखें लाइव?

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

कब होगा फाइनल मैच?

गौरतलब है कि टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की नजर फाइनल के टिकट पर है. अब देखना होगा कि क्या साउथ अफ्रीका अपनी जीत की लय बरकरार रखती है या न्यूजीलैंड पलटवार कर इतिहास रचती है

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सिफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन और कोल मैककॉन्ची.

ENTERTAINMENT : ‘पकौड़े की जगह हाथ फ्राई कर दिया’, Laughter Chefs Season 3 के सेट पर अली गोनी को लगी चोट

टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी इन दिनों लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रहे हैं. ऐसे में शो की शूटिंग के दौरान उनकी उंगलियां जल गईं, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपडेट दिया.अली गोनी इन दिनों रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ 3 में अपने कुकिंग स्किल और कॉमेडी से लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. अली को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और हाई एनर्जी अंदाज के लिए जाना जाता है. वो चैलेंजिंग रेसिपी और किचन की अफरा-तफरी भरे टास्क को बेखौफ अंदाज से करके लोगों का दिल जीत लेते हैं.

मस्ती और हंगामे के बीच, हाल ही में अली गोनी को लाफ्टर शेफ 3 की शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार होना पड़ा. हालांकि, उन्होंने इस घटना को फैंस के सामने मजाकिया अंदाज में पेश किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फिंगर्स का फोटो शेयर किया.

साथ ही लिखा,’आज शूट पे पकौड़े की जगह रोजे में अपना ही हाथ प्राई कर दिया.’ मालूम हो इस शो में अली की जर्नी काफी शानदार रही है. इतना ही नहीं उन्होंने राहुल वैद्य के संग मिलकर पहले सीजन की ट्रॉफी जीती थी. दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था.अली और राहुल के एंटरटेनिंग एनर्जी ने उन्हें फैंस का फेवरेट बना दिया था. पहले सीजन में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, रीम शेख, जन्नत जुबैद, सुदेश लहरी और निया शर्मा जैसे सेलेब्स भी नजर आए थे. मालूम हो लाफ्टर शेफ तमिल हिट शो Cooku With Comali पर बेस्ड है.

इस शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस शो में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट की जोड़ी बनाकर उन्हें कुकिंग टास्क दिया जाता है. इस शो में कॉमेडी और क्यूलिनरी क्रिएटिविटी का मिक्सअप देखने को मिलता है.लाफ्टर शेफ 3 में कंटेस्टेंट के तौर पर विवियन डीसेना, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, देबीना बनर्जी, गुरमीत चौधरी और तेजस्वी प्रकाश जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं.वहीं शो में पुराने कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, एल्विश यादव और अली गोनी फिर से नजर आ रहे हैं.

NATIONAL : दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली कार्ड’ लॉन्च, बसों में मुफ्त सफर के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

0

दिल्ली की महिलाओं के लिए अब सफर करने का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. ‘पिंक सहेली कार्ड’ के आने से कागजी टिकटों का दौर खत्म होगा और स्मार्ट यात्रा शुरू होगी.

दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए बड़ी खबर है. अब डीटीसी बसों में मुफ्त सफर करने के लिए पुरानी कागजी पिंक टिकट लेने का झंझट खत्म होने वाला है. दिल्ली सरकार ने सोमवार को ‘पिंक सहेली कार्ड’ लॉन्च कर दिया है. यह एक स्मार्ट कार्ड होगा, जो न सिर्फ बसों में काम करेगा, बल्कि इसे आप मेट्रो में भी इस्तेमाल कर सकेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक खास कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की है.

इस कार्ड को बनवाना काफी आसान होगा. सरकार दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में करीब 50 सेंटर खोलने जा रही है. ये सेंटर जिला मजिस्ट्रेट और एसडीएम ऑफिस के अलावा डीटीसी के कुछ खास ठिकानों पर बनाए जाएंगे. खास बात यह है कि यह ‘पिंक सहेली कार्ड’ पूरी तरह मुफ्त होगा, यानी इसे बनवाने के लिए आपको अपनी जेब से कोई पैसा नहीं देना होगा.

सुरक्षा और सही पहचान के लिए हर कार्ड को लाभार्थी के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से जोड़ा जाएगा. इससे यह पक्का हो सकेगा कि कार्ड बनवाने वाला शख्स दिल्ली का ही रहने वाला है और उसकी उम्र और जेंडर की जानकारी भी सही है. इस डिजिटल सिस्टम से अब सफर ‘टच-फ्री’ हो जाएगा, यानी बस में चढ़ते समय बस कार्ड मशीन पर टच करना होगा और आपका टिकट मिल जाएगा

यह सिर्फ एक बस कार्ड नहीं है, बल्कि यह एक स्मार्ट मोबिलिटी कार्ड है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं, उन्हें डीटीसी बसों में तो मुफ्त यात्रा मिलेगी ही, साथ ही वे इसी एक कार्ड से दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल में भी सफर कर सकेंगी. मेट्रो के लिए कार्ड में पैसे डलवाने होंगे, लेकिन अब अलग-अलग सफर के लिए अलग कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

सफर को आसान बनाने के लिए सरकार ने तीन अलग-अलग रंगों के कार्ड जारी करने का फैसला किया है. इनमें महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को ‘पिंक कार्ड’ दिया जाएगा, जिससे वे बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे. वहीं, आम यात्रियों के लिए ‘ब्लू कार्ड’ होगा, जो बिल्कुल मेट्रो कार्ड की तरह काम करेगा. इसके अलावा, जो लोग मंथली पास बनवाकर चलते हैं, उनके लिए ‘ऑरेंज कार्ड’ लाया जाएगा, जिसकी सुविधा थोड़े समय बाद शुरू होगी.

कार्ड बनवाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है. साथ ही एक गाइड मैनुअल भी जारी किया गया है, जिसे पढ़कर आप कार्ड के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं. इस नई व्यवस्था से न केवल महिलाओं का पैसा बचेगा, बल्कि सरकारी बसों में सफर भी पहले से ज्यादा हाई-टेक और सुरक्षित हो जाएगा.

NATIONAL : घर में घुसकर 12वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट, मच्छरदानी हटाकर मां पर भी ताना तमंचा; अंतरंग वीडियो वायरल कर चुका है ‘कातिल’

0

बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में अंधी सनक के चलते बोर्ड परीक्षा दे रही छात्रा के सिर और सीने में गोलियां दाग दीं. वारदात के बाद आरोपी मां पर भी फायरिंग कर फरार हो गया.

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब मंदीप नामक युवक ने सो रही 12वीं की छात्रा अनुष्का की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने बरामदे में भाई के साथ सो रही छात्रा के सिर और सीने में ताबड़तोड़ दो गोलियां उतारीं. शोर सुनकर जागी मां पर भी आरोपी ने असलहा तानकर फायरिंग की, लेकिन गोली मिस होने से वह बच गईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मंदीप ने छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाकर उसके अंतरंग फोटो और वीडियो बना लिए थे. जब छात्रा ने उससे दूरी बनानी शुरू की, तो नाराज होकर आरोपी ने 18 दिसंबर 2025 को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. परिजनों की शिकायत पर कलवारी थाने में आईटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था. केस दर्ज होने के बाद से ही मंदीप फरार चल रहा था, लेकिन अचानक गांव लौटकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया.

गोली की आवाज सुनकर जब अनुष्का का भाई अवनीश और बाहर सो रही मां जगे, तो सिरफिरे आशिक ने उन पर भी हथियार तान दिया. उसने मां की मच्छरदानी हटाकर उन पर निशाना साधा. आधी रात को हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. मौके पर सीओ कलवारी और अपर पुलिस अधीक्षक समेत दो थानों की फोर्स पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूरी जानकारी ली गई है. तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है. फरार अभियुक्त मंदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और दबिश दी जा रही है. बैडारी एहतमाली गांव की छात्रा बोर्ड की परीक्षाएं दे रही थी, लेकिन एक सनकी की जिद ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा.

ENTERTAINMENT : सनी लियोनी की बेटी निशा बनी यंग एंटरप्रेन्योर, 10 साल की उम्र में कर रहीं कमाई

हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ एक्ट्रेस सनी लियोन के मुंबई वाले घर पहुंचीं. वहां उनकी मुलाकात सनी और उनके पति डेनियल वेबर से हुई. बातचीत के दौरान फराह ने उनके बच्चों निशा, अशर और नोआ के बारे में बात की.इसी बीच सनी ने बताया कि उनकी एडॉप्टेड बेटी निशा को पता है कि वो एडॉप्टेड है और वो बहुत समझदार है. सनी ने गर्व से कहा कि सिर्फ 10 साल की उम्र में ही निशा अपनी खुद की कमाई कर रही है. ये सुनकर फराह ने मजाक में कहा कि वो घर जाकर अपने बच्चों को डांटेंगी.

सनी ने आगे बताया कि उनकी बेटी ने एक छोटा सा इन्वेंशन भी किया है, जिसका पेटेंट कराया गया है. उन्होंने फराह को उसका प्रोटोटाइप दिखाया, जिसका नाम ‘बू बॉक्स’ है. सनी ने बताया कि मुंबई की धूल की वजह से निशा को एलर्जी रहती है और वो टिश्यू यूज करती रहती थी, लेकिन उन्हें इधर-उधर फेंक देती थी. एक दिन सनी ने देखा कि निशा ने टिश्यू बॉक्स के साथ टेप से एक डिस्पोजेबल कप चिपका दिया है, ताकि यूज किया हुआ टिश्यू सीधे उसी में डाला जा सके.

उन्होंने बताया ये टिश्यू बॉक्स 999 रुपये में मिल रहा है और अमेज़न जैसी शॉपिंग ऐप पर भी अवेलेबल है. इसे देखकर फराह खान भी काफी इंप्रेस हुईं. उन्होंने कहा, ‘वाह, ये तो बड़ा आसान और बढ़िया आइडिया है.’ फिर मजाक में बोलीं, ‘अब तो तुम्हारी लाइफ सेट है, मेरे बच्चों को भी जल्दी कुछ इन्वेंट करना पड़ेगा.’

इस पर सनी लियोन हंसते हुए बोलीं कि उनके बेटे अब थोड़ा जलने लगे हैं. उन्हें लगता है कि निशा के पास बहुत पैसे होंगे और उन्हें उससे ही मांगने पड़ेंगे. इस पर फराह ने भी हंसते हुए कहा, ‘हां, क्योंकि वही तो इतनी चीजें बना रही है.’ सनी ने गर्व से कहा, ‘वो 10 साल की उम्र में ही कमाई कर रही है.’ जाते-जाते फराह ने सनी और उनके पति डेनियल वेबर की पैरेंटिंग की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘आप दोनों बहुत अच्छे माता-पिता हो. मैं सनी को अक्सर बच्चों को मूवी या प्ले दिखाने ले जाते देखती हूं.’

NATIONAL : भाभी के सीने में चाकू उतारकर न्यूड भागा देवर, थाने के पास पेड़ पर झूलती मिली लाश! ‘लव ट्रायंगल’ में अहमदाबाद से झांसी तक पीछा

0

झांसी में प्रेम प्रसंग और धोखे की एक ऐसी दास्तां सामने आई है जिसने सबको झकझोर दिया. जिस मौसेरे भाई को पति ने अपने कपड़े और खाना दिया, उसी ने उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी देवर ने पहले सुसाइड किया और अब इलाज के दौरान भाभी ने भी दम तोड़ दिया.

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को महेंद्र नामक युवक ने अपने मौसेरे भाई की पत्नी माया के पेट, सीने, गले और मुंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी खून से सने कपड़े छोड़कर न्यूड हालत में भाग गया और पुलिस से बचने के लिए थाने से महज 300 मीटर दूर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी. इधर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही माया ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतका के पति ने बताया कि अहमदाबाद में काम के दौरान उसकी माया से शादी हुई थी, लेकिन मौसेरे भाई से पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर वह झांसी लौट आया था.

मृतका के पति ने बताया कि घटना वाले दिन वह काम पर गया था. घर में उसकी पत्नी पापड़ फ्राई कर रही थी और छोटी मासूम बेटी पास में खेल रही थी. तभी महेंद्र वहां पहुंचा और हैवानियत शुरू कर दी. घायल अवस्था में भी माया ने अपनी ममता का परिचय दिया और बेटी को वहां से भागने का इशारा किया. पति का कहना है कि यदि उसकी बेटी वहां से नहीं भागती, तो सनकी आरोपी उसकी भी हत्या कर देता.

पीड़ित पति इस बात से बेहद दुखी है कि उसने जिस भाई पर सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने उसका घर उजाड़ दिया. उसने बताया कि वह महेंद्र को अपने साथ अहमदाबाद ले गया था, उसे पहनने के लिए अपने कपड़े दिए और खाने के लिए भोजन दिया. लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भाई की वह मदद कर रहा है, वही उसकी दुनिया खत्म कर देगा. झांसी आए अभी उन्हें तीन महीने ही हुए थे कि यह हादसा हो गया.

प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने बताया कि घायल महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पहले ही सुसाइड कर चुका है, इसलिए अब पुलिस कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटी है. इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा है और पति का रो-रोकर बुरा हाल है.

SOLAPUR : मोबाइल न मिलने पर 13 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, रील देखने की थी लत

0

महाराष्ट्र स्थित सोलापुर जिले के मोहोल तालुका में एक नाबालिग किशोर की आत्महत्या का मामला सामने आया है. घटना 1 मार्च की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद 13 वर्षीय एक लड़के ने अपने घर पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.यह घटना मोहोल तालुका के पेनूर गांव में हुई. मृतक की पहचान यशराज धर्मराज डोके के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया रील देखना पसंद करता था. परिवार द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से मना करने पर वह नाराज़ हो गया.इसलिए उसने घर की चादर के लोहे के एंगल पर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी.

कुछ देर बाद जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ. दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह अंदर अचेत अवस्था में मिला. परिजन उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल और बाद में मोहोल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मोहोल पुलिस स्टेशन को दी गई. आबा दत्तात्रेय डोके ने मोहोल पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी और एक्सीडेंटल डेथ यानी की आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस कांस्टेबल नाले आगे की जांच कर रहे हैं.

यह घटना एक बार फिर बच्चों में बढ़ती मोबाइल निर्भरता और मानसिक संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. विशेषज्ञों का कहना है कि किशोरों के साथ संवाद और भावनात्मक सहयोग बेहद जरूरी है.अगर आपके आसपास कोई बच्चा मानसिक तनाव में दिखे, तो उसे डांटने के बजाय समझने और बात करने की कोशिश करें. समय पर संवाद कई दुखद घटनाओं को टाल सकता है. कुल मिलाकर मोबाइल की लत बच्चों के लिए जानलेवा होती जा रही है.

ENTERTAINMENT : ’30 साल से ज्यादा मुझे छत दी है’, अपने घर ‘जलसा’ को लेकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अपने घर ‘जलसा’ को लेकर एक भावुक ब्लॉग लिखा है. उन्होंने कहा कि यह लाखों लोगों के आशीर्वाद का प्रतीक है और यह घर उनके परिवार की यादों और खुशियों से जुड़ा है.मुंबई में समंदर किनारे खड़ा एक बंगला सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि करोड़ों चाहने वालों की भावनाओं से जुड़ चुका है. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की, जिन्होंने अपने घर ‘जलसा’ को लेकर एक ब्लॉग में दिल छू लेने वाली बातें लिखी. जलसा सिर्फ एक चार दीवारों से बना घर नहीं है, बल्कि लाखों लोगों से प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक है.

अमिताभ बच्चन ने अपने नोट में बताया कि “आपका प्यार, आशीर्वाद और अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ पल निकालकर मुझसे मिलने आना, मेरे लिए किसी ईश्वरीय एहसास से कम नहीं है. ‘जलसा’ मेरे लिए सिर्फ एक घर नहीं है, यह लाखों लोगों के आशीर्वाद का प्रतीक है. यही वह घर है जिसने मुझे 30 साल से ज्यादा समय तक छत दी है. इसी घर में मेरे बच्चों का जन्म हुआ, उनकी शादियां हुई. यहीं मेरे बच्चे बड़े हुए और अब उनके बच्चे भी यहीं बड़े हो रहे हैं. यह घर अपने और अपनों की खुशियों का गवाह है. यह हमारे जीने के तरीके से जुड़ा है. यह हर बीतते समय के साथ हमें साथ रहने, जश्न मनाने और जीवन का एहसास कराता रहता है.”

अमिताभ बच्चन की इन बातों ने सभी फैंस को भावुक कर दिया. काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. वह जल्द ही फिल्म कल्कि 2898 एड पार्ट 2 में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है. फिल्म के पहले पार्ट ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से जबरदस्त कमाई की थी और कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा था. इसके अलावा उनके पास ब्रह्मास्त्र पार्ट 2, सेक्शन 84, द इंटर्न और आंखें 2 जैसे प्रोजेक्ट भी हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह और काम के प्रति लगन साफ दिखती है. उनके फैंस भी उनकी आने वाली हर एक फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार करते है.

NATIONAL : ‘मिसाइल की आवाजें आ रहीं..’, हनीमून मनाने दुबई गए पंजाब के कपल ने बताया खौफनाक मंजर

0

ईरान-इजरायल तनाव के बीच फ्लाइट्स प्रभावित होने से सरदूलगढ़ का नवविवाहित जोड़ा गुरप्रीत सिंह और रुपिंदर कौर दुबई में फंस गया है. शादी के कुछ दिन बाद हनीमून पर गए कपल ने बताया कि वहां मिसाइलों की आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे डर का माहौल है. उधर मेरठ के कई लोग भी दुबई-अबूधाबी में अटके हैं. सभी सुरक्षित हैं, लेकिन परिवारों में चिंता है और सरकार से जल्द सुरक्षित वापसी की मांग की गई है.

हनीमून मनाने दुबई गए सरदूलगढ़ का एक नवविवाहित जोड़ा ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण फ्लाइट्स प्रभावित होने से दुबई में फंस गया है. परिवार गहरी चिंता में है और सरकार से उन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाने की अपील कर रहा है. कपल्स की पहचान गुरप्रीत सिंह और रुपिंदर कौर के रूप में हुई है. कपल्स का कहना है कि यहां बीच-बीच में मिसाइल की आवाजें आती हैं जिससे डर और दहशत का माहौल बना रहता है. उन्होंने सरकार से भारत वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है.

गुरप्रीत सिंह के पिता गुरजंत सिंह ने बताया कि उनके बेटे गुरप्रीत सिंह की शादी 22 फरवरी को हुई थी. 27 फरवरी को दोनों हनीमून के लिए दुबई गए थे और उनकी वापसी 3 मार्च को तय थी. लेकिन जंग जैसे हालात बनने और उड़ानों पर असर पड़ने के कारण दोनों दुबई में ही फंस गए हैं.उन्होंने बताया कि परिवार की उनसे वीडियो कॉल पर बात हुई है और वे सुरक्षित हैं, लेकिन स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है. परिवार ने भारत सरकार से मांग की है कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाया जाए.

मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात और ईरान-खाड़ी देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर अब मेरठ के परिवारों पर भी साफ दिखने लगा है. उड़ानें रद्द होने से कई भारतीय नागरिक दुबई और अबूधाबी में फंस गए हैं. मेरठ के भी कई लोगों के विदेश में अटक जाने से उनके घरों में चिंता और बेचैनी का माहौल है.मेरठ से कुछ लोग उमरा के लिए मक्का-मदीना गए थे, जबकि कई लोग घूमने के उद्देश्य से दुबई और अन्य खाड़ी देशों पहुंचे थे. मौजूदा स्थिति के चलते फ्लाइट सेवाएं बाधित हैं, जिससे उनकी वापसी संभव नहीं हो पा रही है. परिजन लगातार संपर्क में हैं, लेकिन हालात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

थापर नगर मिशन कंपाउंड निवासी राजा सलूजा अपनी पत्नी ईशा के साथ 21 फरवरी को विवाह की पहली वर्षगांठ मनाने दुबई पहुंचे थे. शनिवार को उनकी दिल्ली लौटने की फ्लाइट तय थी, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति के कारण उड़ान रद्द कर दी गई. राजा ने बताया कि वहां समय-समय पर मिसाइलों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है.

राजा की बहन दीपाली ने बताया कि फोन पर बातचीत में पता चला है कि दुबई में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं और अबूधाबी में भी मिसाइल गिरने की खबरें हैं. उनकी वापसी की फ्लाइट पूरी तरह निरस्त कर दी गई है और फिलहाल दोनों होटल में ठहरे हुए हैं.दीपाली के मुताबिक, पहले कुछ समय इंतजार करने को कहा गया था, लेकिन बाद में उड़ान पूरी तरह रद्द होने की सूचना मिली. भाई और भाभी फिलहाल सुरक्षित हैं, फिर भी परिवार बेहद चिंतित है और रात भर बेचैनी में गुजरी.

NATIONAL : प्रेमिका को लेकर भाग रहे युवक को गांव वालों ने पकड़ा, जमकर की कुटाई

0

वैशाली जिले के गोरौल चौक ओवरब्रिज के पास प्रेमिका को लेकर भाग रहे एक युवक और उसके साथी की भीड़ ने पिटाई कर दी. लड़की के परिजनों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया था. मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और कहासुनी के बीच मारपीट शुरू हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर थाने पहुंचाया. युवती को उसके परिजन अपने साथ ले गए.बिहार के वैशाली जिले के गोरौल में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब प्रेमिका को बाइक पर लेकर जा रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना गोरौल चौक ओवरब्रिज के पास की है, जहां कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और युवती बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई. परिवार के लोगों ने तुरंत पीछा शुरू किया और गोरौल चौक के पास दोनों को रोक लिया. इसके बाद वहां कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और माहौल गरमा गया. आरोप है कि इसी बीच कुछ लोगों ने युवक के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसकी पिटाई कर दी.स्थिति बिगड़ती देख किसी ने गोरौल थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक और उसके साथी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया.

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवकों की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी अमित कुमार और उसके मित्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया गया है कि अमित की मौसी युवती के गांव में रहती है, जिसके कारण उसका वहां आना-जाना था. पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बेलसर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को कथित तौर पर शादी की नीयत से लेकर जा रहे थे. इधर, हंगामे के बाद लड़की के परिजन उसे अपने साथ घर ले गए.

- Advertisement -

News of the Day