Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 68

NATIONAL : शादी के प्रेशर में तमिल टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

0

कन्नड़ और तमिल टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस नंदिनी सी.एम ने आत्महत्या कर ली है. नंदिनी की आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद से हर कोई चौंक गया है. इसके बाद से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं. नंदिनी ने अपने बेंगलुरु स्थित घर पर आत्महत्या की है. उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपने मरने के पीछे की वजह भी बताई है.

नंदिनी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके माता-पिता उन पर शादी करने लिए प्रेशर बना रहे थे. वो शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं. इसके अलावा कई कारणों की वजह से वो डिप्रेशन में भी चल रही थीं. हालांकि अभी तक नंदिनी की आत्महत्या का असली कारण सामने नहीं आ पाया है.

पुलिस ने अभी तक इस केस में कोई जानकारी नहीं दी है. उनका कहना है कि पूर जांच खत्म होने के बाद ही वो जानकारी देगी. रिपोर्ट्स की माने तो नंदिनी ने अपने नोट में लिखा है कि उनके पेरेंट्स उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे. जिसकी वजह से वो मेंटली स्ट्रेस में थी. पुलिस अभी उस नोट की जांच करने में लगी है क्योंकि ये भी केस का एक अहम हिस्सा है.

नंदिनी के निधन से उनके को-स्टार सदमे में हैं. वो उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जरुर जाएंगें. नंदिनी को गौरी सीरियल से बहुत पहचान मिली थी. इस शो में उन्होंने डबल रोल किया था. इस शो में नंदिनी को बहुत पसंद किया गया था. ये शो अभी भी ऑन एयर हो रहा था. नंदिनी ने हाल ही में शो का नया प्रोमो भी शेयर किया था. जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था. बता दें नंदिनी के निधन के बाद से उनके फैंस भी चौंक गए हैं. वो उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.

ENTERTAINMENT : डिप्रेशन के बाद बढ़े वजन को लेकर आमिर खान की बेटी आयरा ने की खुलकर बात, बोलीं- हां मैं मोटी हूं

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने हाल ही में बढ़े वजन और बॉडी इमेज ईश्यूज को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि वो काफी समय से इससे जूझ रही हैं.
आमिर खान की बेटी आयरा खान अक्सर अपनी परेशानियों को लेकर खुलकर बात करती हैं. अब आयरा ने अपने बढ़े वजन और बॉडी इमेज ईश्यू को लेकर बात की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने बताया कि वो पिछले कुछ समय तक डिप्रेशन से जूझ रही थीं.

वीडियो में आयरा ने कहा, ‘चलिए सबसे बड़ी परेशानी पर बात करते हैं. हां, मैं. मैं मोटी हूं. मैं अपनी अपनी उम्र और हाईट से ज्यादा मोटी हूं. मैं 2020 से अपनी बॉडी इमेज ईश्यूज और खाने के साथ मेरे रिश्ते को लेकर स्ट्रगल कर रही हूं. पहले मैं डिप्रेशन से जूझ रही थी इसीलिए इसे लेकर बात करने में मैं कम्फर्टेबल नहीं थी. तो मुझे नहीं पता कि ये कैसे होने वाला है. ये मेरे दोस्तों की ज़िंदगी में शामिल होने की मेरी क्षमता और पति नूपुर शिखरे के साथ मेरे रिश्ते, मेरी सेल्फ-वर्थ, काम और हर चीज़ को लेकर मेरे सामने आ रहा है.’

आगे उन्होंने कहा, ‘ये उतना ही इंटेंस है जितना मेरा डिप्रेशन कभी-कभी मेरी लाइफ में दखल देता था. कभी-कभी अब भी देता है. इसी कारण से मैं इसके बारे में बात करना चाहती हूं. मैं उस सबके बारे में बात करना चाहती हूं जिससे मैं जूझ रही हूं. मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे मदद मिलेगी. मेरी सलाह है कि कमेंट सेक्शन में न जाएं. अगर आप जाते हैं, तो अपने रिस्क पर.’

आयरा ने ये भी कहा, ‘हां, मैं कब से मोटी या अनफिट होने के बीच झूल रही थी. मैं ओवरवेट हो गई और 2020 से मोटी हूं. इसे लेकर बहुत कुछ कहने को है. मुझे लगता है कि छोटा सा भी चेंज आपके लिए अच्छा है इसीलिए मैंने इसके बारे में बात करने का सोचा. जब मैंने अपने डिप्रेशन के बारे में बात की थी उस वक्त मैं उतनी कॉन्फिडेंट नहीं थी. लेकिन मुझे लगता है कि इसे लेकर बात की जानी चाहिए. मुझे ईटिंग डिसऑर्डर नहीं है. न ही मैं एक्सपर्ट हूं. सिर्फ अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही हूं.’

NATIONAL : जनरेटर से तालाब का पानी निकाला, ड्रोन कैमरों से स्कैनिंग कराई, तब मिला तीसरे युवक का शव

0

गाजीपुर के गहमर में 24 दिसंबर की रात लापता हुए तीसरे दोस्त अंकित सिंह का शव पांच दिन बाद पोखरे से बरामद हो गया है. जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की हत्या कर शवों को पानी में फेंक दिया गया था. इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है.

गाजीपुर के गहमर कोतवाली क्षेत्र में 24/25 दिसंबर की रात हुए चर्चित हत्याकांड में लापता तीसरे युवक अंकित सिंह का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. अंकित, विक्की सिंह और सौरभ सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, तभी गांव के दूसरे गुट से उनकी हिंसक झड़प हो गई थी. आरोपियों ने तीनों दोस्तों की हत्या कर उनके शवों को 10 बीघा में फैली पोखरी/तालाब में फेंक दिया था. विक्की और सौरभ के शव पहले ही मिल चुके थे, जबकि अंकित का शव पांचवें दिन पोखरे का पानी निकलवाने के बाद मिला.

लापता अंकित की मां लगातार थाने में बेटे की तलाश के लिए गुहार लगा रही थीं. मामले की गंभीरता देख एसपी डॉ. ईरज राजा ने पोखरे की व्यापक तलाशी के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कीं.

इसके बाद जनरेटर मंगवाकर पोखरे का पानी खाली कराया गया और ड्रोन कैमरों से स्कैनिंग की गई. आखिरकार पांचवें दिन अंकित का शव भी उसी जगह से बरामद हुआ, जिससे अब इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है.इस खूनी वारदात के पीछे गांव के ही दो गुटों का पुराना विवाद सामने आया है. दोनों पक्षों के बीच सितंबर के महीने में भी विवाद हुआ था और एफआईआर दर्ज हुई थी. आरोप है कि पुलिस ने उस समय कड़ी कार्रवाई नहीं की, जिसकी परिणति इस तिहरे हत्याकांड के रूप में हुई.

इस गंभीर लापरवाही पर पुलिस प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है. गहमर थाने के एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि एक अन्य इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है. फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

LIFESTYLE : क्या रात-दिन स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं आप? आंखों से लेकर इन अंगों को खुद ही कर रहे खराब

0

मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल से कमर दर्द, गर्दन और कंधों में तनाव, स्पॉन्डिलाइटिस और रीढ़ की हड्डी की समस्याएं बढ़ रही हैं. इसे टेक नेक या स्मार्टफोन सिंड्रोम भी कहते हैं.

मोबाइल हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है. रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोग मोबाइल के साथ समय बिताते हैं. सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया ने हमें जोड़ने का काम तो किया है, लेकिन इसने एक बड़ा साइड इफेक्ट हमारी सेहत पर भी डाला है. लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल करने से न केवल हमारी आंखें थकती हैं, बल्कि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं.

विज्ञान के अनुसार, मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से कमर दर्द, गर्दन और कंधों में तनाव, स्पॉन्डिलाइटिस और रीढ़ की हड्डी की समस्याएं बढ़ रही हैं. इसे ‘टेक नेक’ या ‘स्मार्टफोन सिंड्रोम’ भी कहा जाता है. जब हम लंबे समय तक फोन को झुककर देखते हैं, तो हमारी रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द और हड्डियों की कमजोरी तक हो सकती है.

स्पॉन्डिलाइटिस एक ऐसी समस्या है, जिसमें रीढ़ की हड्डी के जोड़ों में सूजन आ जाती है. मोबाइल फोन का लगातार झुककर इस्तेमाल करने से यह खतरा बढ़ता है. खासकर युवा और किशोर वर्ग में यह समस्या तेजी से फैल रही है. लोग लंबे समय तक मोबाइल पर गेम खेलते हैं, वीडियो देखते हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. इस दौरान वे अपनी पीठ और कमर को सही मुद्रा में नहीं रखते, जिससे मांसपेशियों और हड्डियों पर लगातार दबाव पड़ता है. धीरे-धीरे यह स्थिति कमर और गर्दन के गंभीर दर्द में बदल सकती है.

मोबाइल फोन के लगातार उपयोग से केवल कमर या गर्दन ही नहीं, बल्कि हमारी आंखें भी प्रभावित होती हैं. मोबाइल स्क्रीन की नीली रोशनी आंखों की रेटिना और रोशनी पर असर डाल सकती है. लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, सूखापन, धुंधला दिखना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

मोबाइल का अत्यधिक उपयोग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं प्रभावित करता, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है. लगातार नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया की तुलना और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की आदत तनाव, चिंता और नींद की कमी का कारण बन सकती है. नींद की कमी से शरीर की ऊर्जा और मांसपेशियों की रिकवरी प्रभावित होती है, जिससे मानसिक रूप से भी थकान महसूस होती है.

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मोबाइल का उपयोग सीमित समय के लिए करें और स्क्रीन को आंखों की ऊंचाई पर रखें. लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें और स्ट्रेचिंग करें. सही मुद्रा में बैठना बहुत जरूरी है, पीठ सीधी और कंधे आराम से रखने चाहिए. इसके अलावा ब्लू लाइट को कम करने वाले ऐप्स या स्क्रीन फिल्टर्स का इस्तेमाल करना आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करता है.

BUSINESS : छोटे लोन पर खतरे की घंटी! RBI ने माइक्रोफाइनेंस संस्थानों को किया सतर्क, देश में एटीएम की संख्या घटी

0

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्त संस्थानों से अपने ऋण बही खाते में दबाव बनने पर नजर रखने को कहा है. आइए जानते हैं, क्या कहती है आरबीआई की रिपोर्ट?

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्त संस्थानों से अपने ऋण बही खाते में दबाव बनने पर नजर रखने को कहा है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ‘बैंकिंग में रुझान और प्रगति’ रिपोर्ट में आरबीआई ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में दक्षिणी राज्यों में ऋण वितरण कम रहा.

इसके मुताबिक प्रदर्शन में सुधार के लिए उद्योग ने कई कदम उठाए हैं. साथ ही अगर आगे चलकर इस सेक्टर में दबाव बढ़ता है, तो विनियमित संस्थाओं को इस पर लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत होगी.पिछली कुछ तिमाहियों में ऋणदाताओं को सूक्ष्म वित्त खंड में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. जिसके कारण उधारकर्ताओं पर अत्यधिक कर्ज का बोझ रहा. इसके चलते उद्योग ने मिलकर कुछ सुरक्षा उपाय अपनाए, जिनमें एक ही उधारकर्ता को दिए जाने वाले ऋणों की संख्या सीमित करना भी शामिल है.

पैसे की निकासी के लिए इस्तेमाल होने वाली एटीएम की संख्या में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान हल्की गिरावट आई. जबकि बैंक शाखाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आरबीआई की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में मार्च, 2025 तक कुल 2,51,057 एटीएम सक्रिय थे. जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 2,53,417 था. निजी क्षेत्र के बैंकों के एटीएम नेटवर्क में तुलनात्मक रूप से अधिक गिरावट आई है.

निजी बैंकों के एटीएम साल भर पहले के 79,884 से घटकर 77,117 रह गए. वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एटीएम 1,34,694 से घटकर 1,33,544 रह गए. रिपोर्ट कहती है, एटीएम की संख्या घटने के पीछे डिजिटलीकरण के बढ़ते कदम और दोनों तरह के बैंकों द्वारा एटीएम की बंदी मुख्य कारण रहे.हालांकि इसी दौरान स्वतंत्र रूप से संचालित व्हाइट लेबल एटीएम की संख्या बढ़कर 36,216 हो गई. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एटीएम ग्रामीण, कस्बाई, शहरी एवं महानगरीय क्षेत्रों में समान रूप से वितरित हैं जबकि निजी एवं विदेशी बैंकों का ध्यान मुख्य रूप से शहरी एवं महानगरीय क्षेत्रों पर केंद्रित है.

UP : सौतेले पिता की हैवानियत, कांस्टेबल मां की 13 साल की मासूम बेटी से किया रेप

0

संतकबीरनगर में पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 13 साल की बच्ची को उसके सौतेले पिता ने हवस का शिकार बनाया. लड़की की मां एक पुलिस कॉन्सटेबल है जिसने कोतवाली में मामले को लेकर तहरीर दी है.

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.एक सौतेले पिता की हैवानियत का कारनामा ऐसा कि किसी की भी रूह कांप जाए. आरोप है कि उसने 13 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया . बच्ची की मां कांस्टेबल है और उसी ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. क्षेत्र में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

पांचवीं छात्रा अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है. कांस्टेबल मां ने पहली शादी के टूटने के दस वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी. रेप की शिकार हुई बच्ची मां के पहले पति की थी. मां की शादी के बाद कांस्टेबल मां बेटी को लेकर उसे सौतेला पिता के साथ रहती थी. आरोप है कि उसने दो दिन पूर्व बेटी के साथ रेप किया. पुरी घटना के बारे में मां को बताया उसने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वहीं मामले पर क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा मामले की सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया और और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

NATIONAL : UPSC ने बना दी जोड़ी! तैयारी के दौरान मिले और अब हो रही शादी, जानिए खुशबू ओबेरॉय और राहुल सांगवान की कहानी

0

दिल्ली की 2023 बैच की IRS अधिकारी खुशबू ओबेरॉय और हरियाणा के भिवानी से ताल्लुक रखने वाले IRS अधिकारी राहुल सांगवान अब शादी करने जा रहे हैं. दोनों की मुलाकात यूपीएससी की तैयारी के दौरान हुई थी और समय के साथ उनकी दोस्ती एक मजबूत रिश्ते में बदल गई.

परिवार की जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी को दिल्ली के एक होटल में रिंग सेरेमनी होगी जिसमें लगभग 100 करीबी लोग शामिल होंगे. शादी समारोह सादगीपूर्ण तरीके से होगा लेकिन पारिवारिक रखा जाएगा, ताकि दोनों परिवार के सदस्य सहज महसूस करें.

खुशबू ओबेरॉय नई दिल्ली की रहने वाली हैं और एक बिजनेस परिवार से आती हैं. उनके पिता संजीव ओबेरॉय दिल्ली में होटल, बैंक्वेट हॉल और मैरिज गार्डन का व्यवसाय करते हैं. खुशबू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज से होम साइंस में बीएससी की पढ़ाई की है. वर्तमान में वह आईआरएस (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) में प्रोबेशनर के रूप में सेवाएं दे रही हैं. चयन के समय उन्हें IPS का विकल्प भी मिला था, लेकिन उन्होंने IRS को चुना.

राहुल सांगवान का परिवार हरियाणा के भिवानी जिले के मिताथल गांव में रहता है, जबकि उनका मूल गांव चरखी दादरी जिले का चरखी गांव है. उनके पिता नीर सांगवान गांव में एक स्कूल का संचालन करते हैं और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं, जबकि उनकी मां उर्मिला आंगनवाड़ी वर्कर हैं.

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में स्नातक की पढ़ाई की और अपनी स्कूली शिक्षा भिवानी से पूरी की. उन्होंने यूपीएससी में 508वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस चुना और इससे पहले हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में 27वीं रैंक हासिल की.

दोनों अधिकारी दिल्ली की एक ही बैच के हैं और फिलहाल अपनी सेवाएं दिल्ली में ही दे रहे हैं. यूपीएससी की तैयारी के दौरान मिलने वाले इस जोड़े की कहानी प्रेरणादायक है क्योंकि दोस्ती, मेहनत और समान पेशे ने उन्हें न केवल करीब लाया, बल्कि जीवनसाथी के रूप में भी जोड़ दिया. उनकी शादी का कार्यक्रम पारिवारिक माहौल में होगा और यह जोड़ी अब अपने करियर और निजी जीवन में नया अध्याय शुरू करने जा रही है.

PUNJAB : 7 रुपए खर्च कर 10000000 करोड़ रुपए जीत गया किसान, रातोंरात पलट गई किस्मत

0

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के किसान ने 7 रुपए के लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. व्यक्ति पिछले लगभग 10 सालों से इसी स्टॉल से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान ने 7 रुपये की लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. किसान बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद के बिट्टू लॉटरी स्टॉल से सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट खरीदा था. लॉटरी का नतीजा उसी दिन घोषित हो गया था, लेकिन कई दिनों तक इस बड़े इनाम की जानकारी सामने नहीं आ सकी.

बलकार सिंह पिछले लगभग 10 सालों से इसी स्टॉल से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे हैं. उन्हें पहले भी छोटे-मोटे इनाम मिले हैं, जिसमें एक बार 90 हजार रुपये का इनाम भी शामिल है. माजरी सोधियां गांव के रहने वाले बलकार अपनी परिवार की खेती-बाड़ी से पालन करते हैं.

लॉटरी स्टॉल के मालिक मुकेश कुमार बिट्टू ने बताया कि वह 45 सालों से लॉटरी बिजनेस में हैं. उनके स्टॉल से पहले 10 लाख रुपये तक के इनाम निकले हैं, लेकिन 1 करोड़ रुपये का इनाम पहली बार लगा.

मालिक ने बताया कि 24 दिसंबर को लॉटरी पाई थी और नतीजा भी उसी दिन आ गया था. हालांकि, फतेहगढ़ साहिब की शहीदी सभा के दौरान वह लगातार तीन दिन लंगर सेवा में व्यस्त थे, जिस कारण उनका कारोबार बंद रहा और उन्हें जानकारी नहीं मिल सकी. मुकेश कुमार बिट्टू ने बताया कि जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत बलकार सिंह को सूचित किया कि उनके टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम लगा है.

बलकार सिंह ने अपनी जीत को गुरु साहब की कृपा बताया. उन्होंने कहा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने खेती कार्य को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे. इसके साथ ही, उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए इनाम की लगभग 10 प्रतिशत राशि खर्च करने की भी बात कही.

बताना जरूरी है कि सिक्किम स्टेट लॉटरी रोजाना निकलती है. लॉटरी कारोबारी मुकेश कुमार के मुताबिक, इस लॉटरी के तहत दिन में तीन बार ड्रा निकाला जाता है. पहला ड्रा दोपहर 1 बजे. दूसरा ड्रा शाम 6 बजे. तीसरा ड्रा रात 8 बजे निकलता है. इस लॉटरी की एक टिकट की कीमत 7 रुपये होती है. कई लोग पूरी लॉटरी बुक भी खरीदते हैं, जिसकी कीमत लगभग 140 रुपये होती है.

ENTERTAINMENT : ‘जो तकलीफ थी, डर था वो निकल चुका है’, गोविंदा ने कंफर्म किया कमैबक, बोले- हीरो नंबर वन आ रहा है

गोविंदा के सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से कमबैक करने की खबरें चर्चा मेें बनी हैं. अब एक्टर ने अपने कमबैक को लेकर रिएक्ट किया है.एक्टर गोविंदा सालों से फिल्मों से दूर हैं. फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्र हैं. अब गोविंदा के सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में कैमियो रोल करने को लेकर खबरें चर्चा में हैं. गोविंदा ने हाल ही में एक इवेंट में इसे लेकर रिएक्ट किया. गोविंदा ने बताया कि वो जल्द ही कमबैक करने जा रहे हैं.

गोविंदा ने जय श्रीराम के नारे लगाए. फिर उन्होंने कमबैक को लेकर बात की. गोविंदा ने कहा, ‘आप लोगों के साथ मैं वो कहने जा रहा हूं जो इससे पहले कभी नहीं कहा. जो तकलीफ थी, जो भय था वो निकल चुका है. और अब आपका हीरो, हीरो से निकलकर जो हीरो नंबर वन हुआ है वो आ रहा है. आप लोगों का प्रेम हमेशा ऐसे ही साथ रखना.’

आगे गोविंदा ने कहा, ‘मैं आप लोगों की सेवा में हूं. मैं वो गोविंदा जो गरीबी के दौर से आया. जिसकी कभी किसी तरह की प्लानिंग नहीं हुई, सिर्फ ऊपरवाले ने और मेरे मां-बाप आशीर्वाद ने मुझे गोविंद से गोविंदा तैयार किया. आप लोगों के प्यार ने किया. वो गोविंदा अब फिर से आ रहा है. हनुमान दी कृपा करें.’

बता दें कि गोविंदा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. गोविंदा के कुछ समय पहले पत्नी सुनत आहूजा संग अनबन की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, सुनीता ने खुद इन खबरों को नकार दिया था. वहीं गोविंदा के एक एक्ट्रेस संग अफेयर की खबरें भी चर्चा में थीं. सुनीता आहूजा ने इन खबरों को भी नकारा था और कहा था कि एक्ट्रेस के साथ गोविंदा का अफेयर नहीं है. एक्ट्रेस ऐसे गंदे काम नहीं करती हैं.

RAJASTHAN : नए साल पर खाटू श्याम के VIP दर्शन संभव नहीं! 5 जनवरी तक प्रतिबंध, सभी के लिए होगी सामान्य कतार

0

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर में भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से 5 जनवरी तक वीआईपी दर्शन बंद कर दिए गए हैं. नववर्ष, एकादशी और पांच दिवसीय मेले के संयोग के चलते यहां एक हफ्ते में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

प्रशासन, पुलिस और श्याम मंदिर कमेटी ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि दर्शन सुचारू और सुरक्षित तरीके से कराए जा सकें. सभी श्रद्धालुओं को अब आम भक्तों की तरह ही निर्धारित कतारों में लगकर बाबा श्याम के दर्शन करने होंगे, जिससे समान व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखा जा सके.हारे के सहारे बाबा श्याम की नगरी खाटूधाम में पांच दिवसीय नववर्ष मेले का आगाज हो चुका है, जो 2 जनवरी तक चलेगा, जिस वजह से मंदिर में श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आने की उम्मीद है. इसी को ध्यान में रखते हुए दर्शन व्यवस्था फाल्गुन मेले की तर्ज पर की गई है.

मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा लागू नहीं होगी. सभी भक्त एक ही प्रणाली के तहत दर्शन करेंगे. इससे न केवल भीड़ नियंत्रण आसान होगा, बल्कि किसी तरह के भेदभाव की स्थिति भी नहीं बनेगी. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.रींगस से पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत और नियंत्रित मार्ग तय किए गए हैं. रींगस रोड, मेला डायवर्जन, पुराना बिजली ग्रिड, खटीकान मोहल्ला, होटल खाटूश्यामजी पैलेस, कैरपुरा तिराहा, चारण खेत, लखदातार मैदान और कुमावत कृषि फार्म से होते हुए श्रद्धालु मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचेंगे.

यहां 75 फीट चौड़े मुख्य मेला मैदान में बनाई गई 14 कतारों से गुजरने के बाद बाबा श्याम के दर्शन कराए जाएंगे. श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए खाटूश्यामजी क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है.पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. 5 दिवसीय मेले के दौरान रींगस से आने वाले वाहनों को 52 बीघा सरकारी पार्किंग में खड़ा किया जाएगा, जिनका निकास मंढा मार्ग से होगा. पलसाना या जीणमाता से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सांवलपुरा किसान गौशाला के पास रोके जाएंगे और वहां से पैदल प्रवेश कराया जाएगा.

दांता मार्ग से आने वालों के लिए श्याम पाठशाला के पास पार्किंग तय की गई है. श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार 30 दिसंबर को एकादशी पर बाबा श्याम का दरबार सुगंधित फूलों और आर्टिफिशियल सामग्री से सजाया जाएगा.

- Advertisement -

News of the Day