Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 958

पंजाब में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश! एक रात का 10 हजार…

0

बस स्टैंड के निकट जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले 2 होटलों में पुलिस ने रेड की। इसमें धंधा करने वाली 3 लड़कियों सहित 5 लोगों को पुलिस ने काबू किया है। थाना प्रभारी बलविन्द्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के निकट गु्प्त सूचना के आधार पर जी स्टार ओर अरमान होटल में रेड की। दोनों होटल से 3 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। जबकि जी स्टार होटल के मालिक व मैनेजर बंटी व अरमान होटल के मालिक ओर मैनेजर परवेज खान को गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी इंस्पैक्टर बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़ी गई 3 लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि लड़कियों से होटल का मालिक जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहा है। पुलिस ने लड़कियों को अदालत में पेश कर उनके धारा 164 के बयान दर्ज करवाए है। होटल मालिक व मैनेजर बंटी ओर परवेज के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासल किया गया है।

हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और

बस स्टैंड स्थित होटल में बैठेने वाले मैनेजर और मालिक पर यह कहावत फिट बैठती है कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के कुछ और है। दरअसल बस स्टैंड के निकट अधिकतर होटल के मालिक रसूखदार है जो कि करिंदों के नाम पर होटल की लीज बनवाते है। पुलिस रेड के दौरान इन करिंदों को मालिक समझ कर पुलिस गिरफ्तार कर लेती है जबकि रसूखदार असली होटल के मालिक इन करिंदों को कुछ घंटो में छुड़वा कर वापिस धंधे पर बिठा देते है। कहने का तात्पर्य है कि बस स्टैंड के निकट जिस्मफरोशी का धंधा करने वाला ग्रुप एक माफिया का रुप धारण कर चुका है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इनकी असलियत की जानकारी नहीं है परंतु राजनेता ओर रसूखदारों के दबाव में पुलिस अक्सर काम करती है।

लड़कियां करती है चिट्टे का नशा

होटल में धंधा करने वाली लड़की एक रात का 5 हजार से 10 हजार रुपए चार्ज करती है। जिनमें से कई लड़कियां चिट्टे का मंहगा नशा करती है। जवाहर नगर कैंप के अधिकतर नशा तस्कर इन लड़कियों को चिट्टे की सप्लाई करने के लिए इन होटल में जाते है। थाना डिवीजन नंबर 5 के इलाका जवाहर नगर कैंप चिटटे की तस्करी के लिए मशहूर है। इसके बावजूद चिट्टा ओर जिस्मफरोशी का धंधा किन कथित राजनेताओं और रसूखदारों की शह पर चल रहा है यह बात भी जगजाहिर है।

पंजाब में लैंड हुई Deport हुए भारतीयों की 17वीं Flight, खड़ा हुआ विवाद

0

वर्ष 2009 से 2025 तक विभिन्न देशों से 15,756 भारतीयों को 17 विशेष उड़ानों के माध्यम से डिपोर्ट किया गया है। इन सभी गैर-कानूनी प्रवासी भारतियों को अमेरिका व अन्य देशों द्वारा भारत भेज दिया गया था। गैर-कानूनी प्रवासी भारतियों को सरकारों ने आसानी से प्रवान कर लिया था भले ही वह मनमोहन सिंह सरकार के समय आई 5 उड़ानें हों या मोदी सरकार के दौरान 12 उड़ानें।

तथ्य बताते हैं कि इन गैर-कानूनी प्रवासियों को अमेरिकी जहाजों द्वारा लाया गया था। बीते समय में मित्र देशों की सरकारों की मदद से भी भारत सरकार ने प्रबंध किया था। बीते समय दौरान 16 उड़ानें दिल्ली में उतरी थी। बाद में इन गैर-कानूनी प्रवासियों को उनके स्थानों पर भेज दिया गया था पर जैसे ही 7वीं उड़ान अमृतसर में उतरी तो हंगामा हो गया क्योंकि फ्लाईट में बैठे 104 गैर-कानूनी प्रवासियों में से अधिक्तर पंजाब के थे। इस उड़ान में अन्य राज्यों के लोगों को भी भेजा गया था।

विदेश मंत्री जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 2019 में सबसे अधिक देश निकाले हुए थे। तब 2,042 गैर-कानूनी भारतीय प्रवासियों को देश वापिस भेजा गया था। हालांकि, सवाल यह है कि जब पहली 16 उड़ानें दिल्ली में उतरीं तो 17वीं उड़ान अमृतसर में क्यों उतरी? यह मंजिल क्यों चुनी गई?

विरोधी दल और कुछ अन्य भी कह सकते हैं पर मुद्दा यह है कि अमेरिकी सरकार को अपना सैन्य विमान पंजाब में उतारने के लिए क्यों कहा  दिल्ली में क्यों नहीं? सरकारी सूत्रों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और इससे एक और राजनीतिक लड़ाई शुरू हो सकती थी। गैर-कानूनी प्रवासी मनमोहन सिंह के शासन के दौरान भी आये और मोदी के शासन के दौरान भी।

Panjab : फर्जी DSP ने चक्करों में डाला इमिग्रेशन एजेंट, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

0

मोहाली के एक इमिग्रेशन एजेंट को धमकी देकर 15 लाख की फिरौती वसूलने के आरोप में खरड़ पुलिस ने एक फर्जी डी.एस.पी. सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर-11 मोरिंडा निवासी शाम लाल शर्मा ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह 3बी 2 मोहाली में डायनेमिक इमीग्रेशन कंपनी चलाता है और उसके पास टॉय पैम नस्ल का एक कुत्ता है। उसकी हेयर ग्रूमिंग वह सन्नी एन्क्लेव के निकट स्थित पेट शॉप से करवाता है। इस दुकान के बारे में उसे उसके दोस्त सन्नी एनक्लेव निवासी जसवीर सिंह गिल उर्फ राजा ने बताया था। 30 जनवरी, 2025 को उसने राजा को कहकर अपने कुत्ते के बाल कटवाने के लिए 1 फरवरी की शाम के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करवाई।

वह 9 वर्षीय बेटे यवन शर्मा व अपने दोस्त संदीप कुमार उर्फ सोनू के साथ फॉर्च्यूनर कार में कुत्ते को लेकर गया था। यूनीक पेट शॉप के पास पहुंचने पर उसे राजा अपनी पत्नी के साथ मिला। वह कुत्ते को लेकर दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद उसे एक दोस्त का फोन आया। वह फोन उठाने के लिए दुकान से बाहर आया। इसी दौरान पांच अज्ञात लोग उसके करीब आए। इनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी, जिसकी बेल्ट पर पिस्टल भी बंधी हुई थी। इन पुलिस अधिकारियों ने उसे हथकड़ी लगा दी और उसकी ही कार में बिठा लिया।

इस दौरान एक ने खुद को जालंधर क्राइम ब्रांच में तैनात डी.एस.पी. बता कर धमकाया और कहा कि इमीग्रेशन कंपनी के माध्यम से गैंगस्टर को विदेश भेजा है। उसे कार में बिठाकर कर होटल के पास ले गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए 30 लाख की डिमांड की। दोस्त राजा भी फर्जी डी.एस.पी. का साथ दे रहा था और पैसे अरेंज करने के लिए कहने लगा। मामला 18 लाख में सेटल करने को कहा, जिस पर वह 15 लाख पर मान गया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पास सोना पड़ा है, जो मोरिंडा उसके घर में है। उसने भाई लखी वर्मा से बात की और बताया कि 10 लाख चाहिए। लखी ने सोना भेजने को कहा। राजा, फर्जी डी.एस.पी. और उसका दोस्त राजा की गाड़ी में उसके घर गए। उसकी पत्नी ने मां की चार चूड़ियां और सोने का हार राजा को दे दिया। गले में पहनी तीन तोले की सोने की चेन भी ले ली। उसने सारी बात दोस्त सुखविंदर सिंह को फोन पर बताई। जिसके बाद उनके द्वारा सिटी पुलिस स्टेशन खरड़ के एस.एच.ओ. को शिकायत दी गई। निजी तौर पर जांच करने पर पाया गया कि फर्जी डी.एस.पी. का असली नाम पन्नू है, जबकि साजिश में उसका दोस्त जसवीर सिंह गिल उर्फ राजा भी शामिल था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच फर्जी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है।

Ludhiana में बीच सड़क मच गई अफरा-तफरी, दहशत में लोग

0

शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके बस स्टैंड के नजदीक पड़ते आत्म नगर पुल के पास शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे रोड पर कथित तौर पर चलती हुई पिकअप गाड़ी को आग लग गई हादसे के दौरान पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने खुद कर अपनी जान बचाई l

मामले संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण पिकअप गाड़ी (छोटा हाथी) पूरी तरह से जल गया है l उन्होंने बताया कि गाड़ी में आग लगने के कारण दहशत में गिरे ड्राइवर की चीखों पुकार सुनकर रह गई इकट्ठे हो गए और मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मचारी थी मौके पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने इलाका निवासियों के घरों से प्लास्टिक की पाइपें मंगवा कर पानी की बौछारें मारते हुए आग की भयानक लपटों पर काबू पाया है करमजीत ने दावा किया कि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत हादसे की जानकारी दमकल विभाग को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मचारियों घटना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी l

वहीं दूसरी और चर्चा है कि पिकअप गाड़ी के ड्राइवर द्वारा आत्म नगर पुल के नीचे पार्क की गई थी और वह गाड़ी में सो रहा था इस दौरान गाड़ी के इंजन सपार्किंग होने के कारण आग लग गई l ऐसे में आग की भयानक लपटों का सेक महसूस होने पर घबराकर नीद से जागे से ड्राइवर के होश उड़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने के बाद उसने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई है l

पंजाब में ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, जानें कैरा रहेगा आने वाले दिनों का हाल…

0

पंजाब के मौमस को  लेकर बड़ी खबर सामने आ रही  है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पंजाब में देखने को मिल रहा है, यानि पंजाब में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण पंजाब में ठंड बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के मौसम में अब हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

पंजाब में इस दिन से बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का बड़ा Update - punjab latest  weather-mobile

इसके साथ ही आज से  एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ सकता है। इस सप्ताह मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह-सुबह खिली तेज धूप ने जहां लोगों को ठंड से राहत दी थी, वहीं अचानक कोहरा छाने से मौसम एक बार फिर बदल गया।

विभाग के अनुसार  4-5 फरवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश भी देखने को मिली। कई स्थानों पर शीतलहर का असर भी देखने को मिला। हालांकि मौसम विभाग ने 12 फरवरी तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं 8 फरवरी से हिमालय क्षेत्र की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है।

बीजेपी ऐतिहासिक जीत की ओर, वीरेंद्र सचेदवा ने बताया कौन बनेगा दिल्ली का सीएम

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी पार्टी की बढ़त को लेकर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि इस बार बीजेपी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को हराएगी, और रुझान उसी के अनुरूप आ रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है और पहले पांच-छह राउंड की गिनती में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी को 42 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सिर्फ 28 सीटों पर ही आगे चल रही है। वहीं, कई बड़े नेता, जिनमें अरविंद केजरीवाल और आतिशी जैसे नाम शामिल हैं, भी अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और ओखला से अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री के सवाल पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

जब दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से पूछा गया कि अगर उनकी पार्टी सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बारे में निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगा। हालांकि, वह इस समय चुनाव आयोग द्वारा नतीजों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह चुनाव बीजेपी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और पार्टी हाईकमान की जीत है।

अरविंद केजरीवाल पर तंज

वीरेंद्र सचदेवा ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस बार दिल्ली के असल मुद्दों पर चुनाव लड़ा, जबकि केजरीवाल ने लोगों को मुद्दों से भटकाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली की जनता ने बीजेपी के पक्ष में अपने मत डाले हैं। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी ने दिल्ली की जनता को एक स्थिर सरकार देने का वादा किया था। उनका मानना है कि बीजेपी सरकार बनने के बाद दिल्ली में विकास की गति तेज होगी और आम जनता को वास्तविक लाभ मिलेगा।

अमरीका जाने के लिए ‘डंकी’ रूट का नया हब बना दुबई, एजेंटों के जाल में फंसे पंजाब के नौजवान

0

पंजाब के कई परिवार अपने  बच्चों को अमरीका भेजने के लिए जमान-जायदाद व पशु धन तक दांव पर लगा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उनके सपने अधूरे रह गए हैं। पंजाब कई युवक दिल्ली, दुबई और यूनाइटेड किंगडम जैसे स्थानों से सक्रिय एजेंटों के नेटवर्क में फंस गए, जो अवैध रूप से अमरीका भेजने का दावा करते हैं।  पंजाब सरकार की टीमें गुरुवार को विभिन्न जिलों में पहुँचीं ताकि डिपोर्ट किए गए युवाओं की यात्रा और उनके अनुभवों की जानकारी इकट्ठा कर सकें।

इन युवाओं ने उन एजेंटों के नाम भी बताए, जिन्हें उन्होंने अमरीका पहुँचाने के लिए बड़ी रकम दी थी। सरकारी जांच के मुताबिक, दुबई अब अमरीका जाने वाले ‘डंकी’ रूट का मुख्य केंद्र बन चुका है। पंजाब में कुछ लोग दुबई के एजेंटों से जुड़े हुए हैं, और उनके नेटवर्क की गहन जांच की जाएगी। पंजाब सरकार ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि वे डिपोर्ट किए गए युवाओं को सही दिशा दिखाने और वैकल्पिक करियर विकल्पों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।

सरकार युवाओं को कौशल विकास योजनाओं, निजी क्षेत्र में नौकरियों और यहाँ तक कि सेना में भर्ती होने के लिए आवेदन करने की सलाह दे रही है। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि वे डिपोर्ट हुए युवाओं से संपर्क करें और उन्हें सुरक्षित और वैध रोजगार विकल्पों की जानकारी दें।

अब अमेरिका से 487 और अवैध भारतीय प्रवासियों को किया जाएगा डिपोर्ट

0

अमेरिका ने 104 भारतीयों के बाद अब 487 और भारतीयों को डिपोर्ट करने की तैयारी कर ली है। इसी बीच भारत ने अवैध प्रवासियों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की संभावना को लेकर चिंता जताई है। केंद्र सरकार ने बताया कि अमेरिका में रह रहे 487 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की गई है और उन्हें जल्द ही भारत वापस भेजा जाएगा।
PunjabKesari
अमानवीय व्यवहार को लेकर भारत ने जताई गंभीर चिंता
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस मुद्दे पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री ने अमेरिकी अधिकारियों द्वारा साझा किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) को ध्यान से देखा है। इसमें इमिग्रेशन और कस्टम इन्फोर्समेंट से संबंधित प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया है। विक्रम मिस्री ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया पहले से ही चल रही है, लेकिन निर्वासित भारतीय नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के अमानवीय व्यवहार को लेकर भारत ने अपनी गंभीर चिंता जताई है।
PunjabKesari
‘नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार होता है तो भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा’
विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अमेरिका ने भारत को सूचित किया है कि 487 भारतीय नागरिकों के खिलाफ निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अमेरिकी प्रशासन से स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अगर इन नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार होता है तो भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि ऐसी कोई घटना होती है, तो हम इसे उच्च स्तर पर उठाएंगे और तत्काल कार्रवाई करेंगे।

‘हमें इस पूरे सिस्टम पर कार्रवाई करने की जरूरत है…’
इसके साथ ही, विदेश सचिव ने अवैध प्रवास को बढ़ावा देने वाले गिरोहों और नेटवर्क्स के खिलाफ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमें इस पूरे सिस्टम पर कार्रवाई करने की जरूरत है, जो अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा देता है।” भारत की चिंता इस कारण भी बढ़ी है क्योंकि अमेरिका से लौटने वाले प्रवासियों के साथ कभी-कभी दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि निर्वासित भारतीयों के साथ सम्मानजनक और मानवीय तरीके से पेश आया जाए।

ब्राजील में दुर्घटनाग्रस्त हुआ छोटा विमान, 2 यात्रियों की मौत

0

ब्राजील के साओ पाउलो शहर में शुक्रवार सुबह एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम दो यात्रियों की मौत हो गई। अग्निशमन दल ने बयान में कहा कि साओ पाउलो के बारा फंडा इलाके के मध्य क्षेत्र के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान का एक हिस्सा टूटकर एक बस से टकरा गया, जिससे बस में मौजूद एक महिला घायल हो गई।

वहीं, मोटरसाइकिल से जा रहा एक व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया। बाद में जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि घटनास्थल पर मौजूद चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय मीडिया द्वारा साझा की गई तस्वीरों में विमान और बस में आग लगी हुई नजर आ रही है तथा अग्निशमन कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। विमान ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल के पोर्टो एलेग्रे की ओर जा रहा था।

भारतीय पेशेवरों के लिए खुशखबरी ! अमेरिका में H-1B वीजा के लिए पंजीकरण हो रहा शुरू

0

अमेरिका की नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने घोषणा की है कि फिस्कल ईयर 2026 के लिए H-1B वीजा पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च 2025 से शुरू होगी। इस बार  24 मार्च 2025  तक इच्छुक आवेदक पंजीकरण करा सकते हैं। USCIS ने बताया कि इस बार चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए नई सुधारात्मक प्रणाली  अपनाई गई है।  H-1B वीजा की अमेरिका में उच्च मांग  रहती है, खासकर IT और इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों के लिए।

 हर साल हजारों भारतीय इस वीजा के जरिए अमेरिका में नौकरी के अवसर तलाशते हैं।  USCIS के अनुसार, इस बार की चयन प्रक्रिया 2026 फिस्कल ईयर के लिए होगी। अमेरिका में कई टेक कंपनियां और बहुराष्ट्रीय संस्थान भारतीय पेशेवरों पर काफी निर्भर  हैं, जिससे यह वीजा खासकर आईटी और स्वास्थ्य सेवाओं  से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  USCIS ने बताया कि इस बार पंजीकरण शुल्क 215 डॉलर  होगा, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है।

चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन सूचना 
–  24 मार्च तक पंजीकरण करने वाले आवेदकों  में से लॉटरी प्रणाली  के जरिए चयन किया जाएगा।
– चयनित आवेदकों को उनकी  यूएससीआईएस ऑनलाइन अकाउंट के जरिए  नौकरी प्रस्ताव और अन्य विवरण  भेजे जाएंगे।
– यदि पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार नहीं चुने जाते, तो दूसरी लॉटरी आयोजित की जा सकती है।

 महत्वपूर्ण तिथियां 
–  पंजीकरण शुरू:  7 मार्च 2025
–  अंतिम तिथि: 24 मार्च 2025
–  पंजीकरण शुल्क:  215 डॉलर

हालांकि, यह बदलाव आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है। पिछले वर्षों में  फर्जी पंजीकरण और धोखाधड़ी  के कई मामले सामने आए थे, जिनमें कुछ कंपनियां कई नामों से आवेदन करके चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करती थीं। USCIS ने बताया कि इस बार एक ही व्यक्ति के नाम पर किए गए कई आवेदन अमान्य  कर दिए जाएंगे, जिससे  सभी आवेदकों को समान अवसर मिलेगा ।

- Advertisement -

News of the Day