Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 960

हरियाणा में बड़ा फेरबदल, 103 अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

0

हरियाणा सरकार ने देर रात बड़े स्तर पर आईएएस, आईपीएस, HCS व एचपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 2007 बैच के आईपीएस पंकज नैन और पावरफुल हो गए हैं। उन्हें प्रमोशन पर सीएमओ का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari
PunjabKesari

इससे पहले वे तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर के भी विशेष अधिकारी रह चुके हैं। अब सीएम नायब सिंह सैनी के सीएमओ में भी नैन की एंट्री हो गई है। नैन समेत 11 आईपीएस की पदोन्नति पर नई पोस्टिंग की गई है। ये आदेश हरियाणा सीएमओ की ओर से जारी किए गए हैं।

वहीं 79 आईएएस और एचसीएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची में सीएमओ में तैनात आईएएस सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

हरियाणा के इन गांवों को लेकर आया बड़ा Update, नए जिले, तहसील, सब तहसील को लेकर मंथन जारी

0

हरियाणा में नए जिले, तहसील, सब तहसील सजिृत करने के लिए हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह की सब कमेटी की बैठक में मंगलवार को 2 प्रस्तावों को अनुशंसा प्रदान की गई।

कमेटी ने जिला सिरसा के गांव रंगा, लहंगेवाला, मत्तड़ और अलीकां को कालांवाली तहसील से निकालकर सिरसा तहसील में शामिल करने तथा जिला सोनीपत के गांव ज्वारा को गोहाना से जिला पानीपत में जोड़ने के अपनी सिफारिश की। अंतिम मंजूरी के लिए इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में सदस्य के रूप में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि नए जिले, तहसील, सब तहसील के संबंध में अब तक 27 प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि पहले प्राप्त गत बैठक में अनुशंसा प्रदान किए गए 4 प्रस्तावों को भी अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जा चुका है।

कृष्ण लाल पंवार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उपायुक्तों को गांव के नाम बदलने, उप-तहसील, नए तहसील, उपमंडल व जिला बनवाने के संबंध में लंबित प्रस्तावों की रिपोर्ट को जल्द से जल्द सब-कमेटी के पास भेजने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव कमलेश भादू व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हरियाणा में इस रेल लाइन को मिली मंजूरी, इन 3 जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

0

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी (Good News) सामने आई है। केंद्र सरकार ने हिसार से अग्रोहा होते हुए सिरसा तक 93 किलो मीटर लंबी नई रेलवे लाइन को स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना पर 410 करोड़ की लागत आएगी। इसकी जानकारी वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने दी।

बजरंग गर्ग ने बताया कि इसकी मांग लबें समय से लंबित थी। पिछले बजट में इसकी घोषणा हुई थी लेकिन काम शुरु नहीं हो पाया था।  इस रेल लाइन के बनने से 3 जिलों हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं श्रद्धालुओं को अग्रोहा धाम जाने के लिए फायदा मिलेगा।

हरियाणा के इस शहर की बदलेगी सूरत, जल्द पूरे होंगे ये काम…

0

पलवल जिले को स्वच्छता और सौन्दर्यकरण के मामले में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जाएगा। इसकी जानकारी राज्यमंत्री गौरव गौतम ने दी है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल के बस स्टैंड से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

मंत्री ने खुद कचरे को इकट्ठा करवा ट्रैक्टर-ट्राली में रखवाया

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण को लेकर पलवल के चौक-चौराहों सहित ओवरब्रिज पर वॉल पेंटिंग का कार्य चल रहा है। नगर परिषद के सौजन्य से बस स्टैंड से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं मंत्री गौतम ने कचरे को एकत्रित कर ट्रैक्ट-ट्रॉलियों में रखवा कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में तिरंगा लाइट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

Himachal: चिंतपूर्णी के चंबी गांव में कार को लगी आग, तीन गाड़ियों को भी चपेट में लिया

0

देर रात लगभग पौने बारह बजे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत चंबी गांव में एक कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा इतना भयंकर था कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। यही नहीं, आग की लपटों ने पास में खड़ी तीन अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उन्हें भी नुकसान पहुंचा है।

कार मालिक को भारी नुकसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना स्वाणा रोड पर जिला ऊना और कांगड़ा की सीमा पर स्थित भडियाल बस्ती में हुई। कार के मालिक अशोक कुमार, जो कि भडियाल बस्ती में किराए के मकान में रहते हैं, को इस आगजनी में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई, जिससे करीब 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

अन्य तीन गाड़ियां भी आग की चपेट में

इस घटना में न केवल अशोक कुमार की कार, बल्कि पास में खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुईं। आग की लपटों ने इन वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इनका भी काफी नुकसान हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इन तीन गाड़ियों को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट या हानि नहीं हुई।

आग कैसे लगी, इसके कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तुरंत जांच शुरू कर दी।

Himachal: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, इस दिन से मिल सकता है सरसों और रिफाइंड तेल

0

हिमाचल प्रदेश में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब सरसों तेल के साथ-साथ रिफाइंड तेल भी डिपो में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश सरकार ने सरसों तेल की सप्लाई के लिए ऑर्डर जारी कर दिया है, जबकि रिफाइंड तेल के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पहले की तरह प्रति राशनकार्ड पर एक लीटर सरसों तेल और एक लीटर रिफाइंड तेल उपलब्ध कराना है। इसके अलावा, शादी समारोह व अन्य आयोजनों में भी उपभोक्ताओं को डिमांड के मुताबिक तेल देना है। इसके चलते खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से रिफाइंड का टेंडर किया जा रहा है। इस निर्णय से लाखों राशनकार्ड धारकों को राहत मिलेगी।

राशनकार्ड धारकों को मिलेगा दो प्रकार का तेल

हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं इन्हें सरकार की ओर से दो लीटर तेल, तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करा रही है। सरकार के इस फैसले से उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प मिलेगा और वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सरसों तेल और रिफाइंड तेल का उपयोग कर सकेंगे।

तीन महीने से नहीं मिल रहा था सरसों का तेल

राज्य के डिपो में बीते तीन महीने से सरसों का तेल उपलब्ध नहीं था। अब खाद्य आपूर्ति निगम ने दावा किया है कि 10 फरवरी से सभी डिपो में सरसों तेल उपलब्ध करा दिया जाएगा। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि उपभोक्ता पिछले तीन महीने का कोटा एक साथ ले सकेंगे। इससे उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जो लगातार तेल न मिलने के कारण परेशान थे।

रिफाइंड तेल के टेंडर की प्रक्रिया जारी

खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि सरसों का सप्लाई ऑर्डर जारी किया गया है। अब रिफाइंड तेल के टेंडर किए जा रहे हैं। आगामी सप्ताह के भीतर कंपनियों से निविदाएं मांगी जाएगी। उपभोक्ताओं को डिपो में रिफाइंड और सरसों तेल दिया जाना है।

सरकार के इस कदम से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और वे अपनी जरूरतों के अनुसार तेल प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल न केवल खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने में भी सहायक होगी। सरकार की इस योजना से हिमाचल प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे और उन्हें गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुनिश्चित की जाएगी।

Himachal Weather: पहाड़ी इलाकों में हिमपात, आज भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना

0

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात और बारिश होने से मौसम एक बार फिर सर्द हो गया है। मंगलवार को कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों की ऊंची पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, शिमला, धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी, चंबा, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और कुल्लू के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना है, जबकि वीरवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

पर्वतीय इलाकों में हिमपात

अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल सहित पांगी, भरमौर, धौलाधार, सिरमौर के चूड़धार और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि रोहतांग और कुंजम दर्रा में 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई है। चंबा जिले के भरमौर और पांगी की चोटियों पर नौ सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। इसी तरह, मणिमहेश, कुगती, चौविया, खपरांस, कालीछौह और धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ है।

ताजा बर्फबारी के कारण अटल टनल होकर केलांग जाने वाली निगम की बस सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सैलानियों के लिए यह मौसम किसी रोमांच से कम नहीं है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

मैदानी क्षेत्रों में बारिश और कोहरा

कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। रबी की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है, हालांकि गेहूं की फसल को अभी और बारिश की जरूरत है। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि छह और सात फरवरी को प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता में कमी आएगी और यातायात प्रभावित हो सकता है।

पर्यटन पर प्रभाव

ताजा बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली और अटल टनल क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। होटल व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस मौसम में उनकी आय में वृद्धि होगी।

Himachal Tourism: रूस-यूक्रेन, इस्राइल-हमास युद्ध के चलते विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

0

रूस-यूक्रेन और इस्राइल-हमास युद्ध के चलते कुल्लू घाटी में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पार्वती घाटी के कसोल, मनाली और बंजार जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विदेशी सैलानियों की संख्या 90 फीसदी तक घट गई है। खासकर 2021 के बाद विदेशियों की पहली पसंद रही पार्वती घाटी के कसोल, मनाली और बंजार घाटी में अब गिने-चुने सैलानी ही देखने को मिल रहे हैं।

विदेशी सैलानियों में आई इस रिकॉर्ड कमी का असर न केवल कुल्लू बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। पहले इसका मुख्य कारण कोविड-19 महामारी को माना जा रहा था, जिसने 2020 और 2021 में पर्यटन कारोबार को बुरी तरह प्रभावित किया। इसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध ने विदेशियों के भारत आने पर असर डाला। 2023 में इस्राइल-हमास युद्ध छिड़ने के बाद हजारों  सैलानी अपने देश लौट गए, जिससे पर्यटकों की संख्या और भी घट गई।

आंकड़ों की नजर से

2016 से 2019 के बीच कुल्लू में करीब 4.49 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे थे, जबकि 2021 से 2024 तक यह संख्या मात्र 26,000 रह गई। इस गिरावट ने कुल्लू-मनाली, मणिकर्ण, कसोल, तीर्थन और बंजार घाटी के पर्यटन कारोबार को गहरा नुकसान पहुंचाया है।

नई रणनीति की जरूरत

सुनयना शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी, कुल्लू का कहना है कि वर्ष 2019 से 2021 तक कोरोना के चलते विदेशी पर्यटकों की आमद पर असर पड़ा है। इसके बाद रूस-यूक्रेन और इस्राइल-हमास युद्ध से विदेशी पर्यटकों में भारी कमी आई है।

शिमला शहर में बिजली उपभोक्ताओं का 5.6 करोड़ रुपए बिल बकाया

0

राजधानी शिमला शहर में बिजली उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। अकेले शिमला शहर के 5 सब डिवीजन में बिजली उपभोक्ताओं से बिजली बिलों के 5 करोड़ 6 लाख 22 हजार 758 रुपए की राशि बिजली बोर्ड को लेने को हैं। हैरानी की बात तो यह है बिजली बोर्ड को इस राशि में से 2 करोड़ 66 लाख 68 हजार रुपए सरकारी महकमों से लेने को हैं।

वहीं 62 लाख रुपए की राशि व्यावसायिक उपभोक्ताओं यानी कारोबारियों से लेने को है। यह राशि बढ़ती जा रही है, जबकि कई बार बोर्ड प्रबंधन ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किए हैं वहीं बिजली बिल जमा करवाने पर बिजली कनैक्शन भी काटे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि बिजली बिल जमा न करवाने में आम उपभोक्ताओं के साथ शहर के कई बड़े होटल व सरकारी महकमे भी हैं। वहीं इनमें सरकारी महकमे भी शामिल हैं। बोर्ड प्रबंधन की ओर से सभी को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।

ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली बोर्ड बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस देने के बाद मीटर काटने की प्रक्रिया भी शुरू करेगा। बोर्ड प्रबंधन ने विद्युत उपमंडल स्तर पर नोटिस जारी करने की प्रकिया भी शुरू की है। जिसमें बिजली बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय भी दिया जा रहा है।

अकेले संजौली डिवीजन से 2 करोड़ 65 लाख रुपए की रिकवरी

शिमला सिटी डिवीजन के तहत 5 सब स्टेशन आते हैं इनमें सबसे अधिक बिलों की राशि संजौली सब डिवीजन के तहत उपभोक्ताओं से लेने को है। संजौली सब डिवीजन के तहत बिजली उपभोक्ताओं से 2 करोड़ 65 लाख 71 हजार रुपए की राशि लेने को है। इसी तरह दूसरे नंबर पर छोटा शिमला डिवीजन है।

इसके तहत करीब बिजली उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 14 लाख 68 हजार 607 रुपए की राशि लेने को है। इसके अतिरिक्त रिज सब डिवीजन के तहत 24 लाख 62 हजार 104 रुपए, ईदगाह सब डिवीजन के तहत 47 लाख 1 हजार 148 रुपए की रिकवरी है। इसके अतिरिक्त बालूगंज सब डिवीजन के तहत 54 लाख 19 हजार 893 रुपए बोर्ड को लेने को है।

व्यावसायिक उपभोक्ताओं की 62 लाख रुपए की देनदारी

शिमला शहर के बड़े कारोबारी, होटल कारोबारी भी बिजली समय पर जमा नहीं करवा रहे हैं। शहर के व्यावसायिक बिजली उपभोक्ताओं से बोर्ड द्वारा 62 लाख 72 हजार 132 रुपए की राशि लेने को है। कारोबारी उपभोक्ताओं को जबकि नोटिस जारी किए गए है। इस तरह अस्थायी कनैक्शन वाले बिजली उपभोक्ताओं से 90 लाख 9 हजार 719 रुपए लेने को है।

दिए जा रहे नोटिस

तनुज गुप्ता, एक्सियन शिमला सिटी बिजली बोर्ड का कहना है कि शिमला शहर में बिजली बिल उपभोक्ताओं को बिल न देने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। शिमला शहर में भी बिजली बिल की देनदारियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से चकराई, 2 महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में ट्रक और बस की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पटना से महाकुंभ जा रहे दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक है। गंभीर हालत होने की वजह से उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज चंदौली के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी बस महाकुंभ में स्नान के लिए जा रही थी। इसी दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर आरटीओ ऑफिस के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

इस भीषण सड़क हादसे में बस सवार दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम और स्थानीय पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची।

- Advertisement -