Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 961

अखिलेश ने पुलिस पर मतदाताओं के ID Card चेक करने का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में पुलिस अधिकारी मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच कर रहे हैं और निर्वाचन आयोग से इन पुलिस अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की है। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने सपा प्रमुख के आरोपों का खंडन किया है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट कर कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के ‘आईडी कार्ड’ चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।” सपा प्रमुख द्वारा साझा की गयी तस्वीर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किसी मतदाता का दस्तावेज देखता नजर आ रहा है।

यादव ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।” इसके जवाब में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने कहा कि ‘एक्स’ पर पोस्ट की गयी तस्वीर में पुलिसकर्मी एक मतदान एजेंट की पहचान की पुष्टि कर रहे हैं। नैयर ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस के अधिकारी मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच नहीं कर रहे हैं।

फैजाबाद के सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव जीतने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाकर मतदाताओं को धमकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले कुछ माह में खुद मिल्कीपुर का 10 बार दौरा किया और 16 मंत्रियों को तैनात किया लेकिन इससे मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ा और वे सपा का ही समर्थन कर रहे हैं।

अयोध्या में निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और शिकायतों पर गौर किया जा रहा है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। अयोध्या के जिलाधिकारी सह-जिला निर्वाचन अधिकारी सी. वी. सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। सिंह ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 255 केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है। हालांकि, समाजवादी पार्टी (सपा) ने ‘एक्स’ पर कई पोस्ट डालकर कुछ मतदेय स्थलों पर फर्जी मतदान कराये जाने और कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है।

अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी गश्त पर हैं। महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अर्द्धसनिक बलों को तैनात किया गया है।” उन्होंने कहा, ‘‘अफवाह फैलाने वालों या किसी अन्य अवैध गतिविधि में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित इस सीट पर 3.71 लाख से अधिक मतदाता मैदान में उतरे 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। हालांकि, मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है।

America से डिपोर्ट हुए पंजाबियों की List आ गई सामने, जानें पूरी Report

0

अमेरिकी के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों के खिलाफ़ सख्त सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत, एक अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान 205 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है, जिसके अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, वापिस भेजे जा रहे 205 भारतीयों में से 104 की लिस्ट सामने आई है। 104 में से 30 पंजाब के, 2 चंडीगढ़ के, 33 हरियाणा, गुजरात के 33, महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 3 लोग शामिल है। इनमें से 13 नाबालिग भी शामिल है।  अमृतसर प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार अमेरिकी विमान से आने वाले सभी लोगों के दस्तावेजों की अमृतसर एयरपोर्ट पर जांच की जाएगी।

इमिग्रेशन आदि के अलावा इन लोगों की पूरी पृष्ठभूमि, विशेषकर आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी। यदि किसी का आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया में पूरा दिन लग सकता है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका से निकाले गए इन भारतीयों में कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं, जिन्होंने भारत में कोई अपराध किया हो और अमेरिका चले गए हों।

पंजाब सरकार का बड़ा Action, इन कर्मचारियों को Suspend करने के Order

0

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार परिवहन विभाग के दो कर्मचारियों को नशा तस्करी में लिप्त पाए जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है और उनकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशा तस्करी में एक इंस्पेक्टर और एक कंडक्टर लिप्त पाए गए हैं। इन दोनों को जालंधर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, और उनके खिलाफ स्पेशल सेल, कमिश्नरेट, जालंधर द्वारा मामला दर्ज किया गया है। पंजाब के परिवहन मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में पंजाब रोडवेज जालंधर-2 के इंस्पेक्टर कीरत सिंह और कंडक्टर दीपक शर्मा को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों कर्मचारियों के निलंबन संबंधी विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि इन दोनों कर्मचारियों के साथ पकड़ा गया तीसरा व्यक्ति अजीत सिंह राजू, जो नशा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है, उसका परिवहन विभाग से कोई संबंध नहीं है। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का सपना राज्य से नशे को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस प्रतिबद्धता के तहत यदि विभाग का कोई भी कर्मचारी नशा तस्करी में लिप्त पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाएगी।

Jalandhar में बड़े Action की तैयार, Mayor की चेतावनी पर व्यापारियों में हलचल

0

गत रोज मेयर वनीत धीर द्वारा तहबाजारी विभाग के साथ मीटिंग करके सड़कों पर होने वाले अस्थाई कब्जों को हटाने के आदेश दिए गए थे। इन आदेशों के अगले ही दिन कार्रवाई होती हुई नजर आई है और सड़कों से कब्जे हटने लगे हैं। नगर निगम के तहबाजारी विभाग ने रामा मंडी, ढिलवां रोड और पंजाब एवेन्यू से अस्थाई कब्जे हटाते हुए सड़कों पर पड़ा सामान, दुकानों के बाहर लगे मेज, अवैध रेहड़ियों को जब्त कर लिया है, वहीं भविष्य में भारी भरकम जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। मेयर वनीत धीर के आदेश पर शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज होते नजर आ रहा जिससे जनता को रहात मिलेगी और सड़कों से अस्थायी कब्जे हटते हुए नजर आएंगे।

आज की यह कार्रवाई निगम कमिश्नर गौतम जैन और ज्वाइंट कमिश्नर डा. सुमनदीप कौर के नेतृत्व में की गई। इसमें तहबाजारी सुपरिंटैंडैंट अश्वनी गिल और तहबाजारी इंस्पैक्टर हितेश नाहर ने अपनी टीम के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाया। नगर निगम की टीम ने सड़क पर रखे गए डिस्पले के सामान, दुकानों के बाहर रखा सामान सामान जब्त किया और कब्जे करने वालों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर दोबारा कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी रहेगा। नगर निगम के मुताबिक यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और शहर के अन्य हिस्सों में भी कार्रवाई की जाएगी।

लोग को राहत, व्यापारियों में हलचल
नगर निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हलचल मच गई है, वहीं स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है, रामा मंडी, ढिलवां रोड और पंजाब एवेन्यू (अर्बन एस्टेट-2) के नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह अभियान जरूरी है क्योंकि अवैध कब्जों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। निगम को तंग बाजारों में भी अभियान चलाना चाहिए।

अधिकारियों की दो टूक, यह 1 दिन की कार्रवाई नहीं
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि शहर को अस्थाई कब्जों से मुक्त बनाने का अभियान है। उन्होंने व्यापारियों और आम जनता से अपील की कि वे फुटपाथों और सड़कों पर अवैध रूप से सामान न रखें और यातायात को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। नगर निगम ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा कब्जा करता है, तो न केवल उसका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई भी होगी।

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का संकल्प: वनीत धीर
मेयर वनीत धीर ने इस अभियान को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से शहर का सौंदर्य निखरेगा, यातायात व्यवस्था सुधरेगी और नागरिकों को सुविधाजनक माहौल मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि निगम का सहयोग करें ताकि शहर की समस्याओं का हल तेजी से हो।

लुधियाना में ग्लाडा की बड़ी कार्रवाई, गुस्से में आए मालिक ने दी ये चेतावनी

0

लुधियाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लुधियाना में ग्लाडा ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि रिहायशी इलाकों में अवैध कमर्शियल बिल्डिंगों के निर्माण के आरोप में आज ग्लाडा ने सख्त कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया है। इसके विरोध में जमालपुर कालोनी के एच.एम. ब्लॉक में मालिक ने छत पर चढ़कर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों को आत्महत्या करने की धमकी दी। मालिक के छत पर चढ़ने से हड़ंक मंच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पंजाब में यहां Energy Drink पर भी लग गई पाबंदी! नहीं मानें तो…

0

पंजाब सरकार जहां नशे को खत्म करने के लिए आगे बढ़ रही है, वहीं पंजाब पुलिस भी नशे को खत्म करने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इसी के मद्देनजर संगरूर जिले के खिलरियां गांव में पंचायत द्वारा अनोखा प्रस्ताव पारित किया गया है।

सरपंच ने अपनी पंचायत के साथ मिलकर गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए जो संकल्प रखे हैं, वे गांव और पंजाब के कल्याण के लिए बहुत अच्छे हैं। गांव के नवनियुक्त युवा सरपंच ने गांव व ग्राम पंचायत के सहयोग से इन प्रस्तावों को अलग से पंजीकृत करवाया, तांकि इन प्रस्तावों का उल्लंघन करने वालों से उसकी जो फंड राशि आएगी वो सरकार व पंचायत के बीच बांटी जाएगी। गांव की दुकानों में किसी भी प्रकार का नशा नहीं बेचा जाएगा।

जैसे बीड़ी, जर्दा, तंबाकू, कूल लिप या Sting आदि पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।ग्राम पंचायत और एन.आर.आई. के सहयोग से एक स्टेडियम का निर्माण किया गया है। सरपंच ने कहा कि एन.आर.आई. वीरों की मदद से इस स्टेडियम में जिम उपकरण और अन्य चीजों की भी व्यवस्था की गई है।

वोट देने के लिए दुबई से दिल्ली पहुंची महिला डॉक्टर, कहा- एक वोट से बदल सकता है देश का भविष्य

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट डाल रहे हैं। इसी कड़ी में एक महिला डॉक्टर 2200 किलोमीटर सफर कर दुबई से वोट करने के लिए दिल्ली आई। डॉक्टर ने बलदेव पार्क ईस्ट में अपना वोट डाला। खास बात यह रही कि डॉक्टर ने न सिर्फ वोट डालने के लिए दुबई से दिल्ली आने का फैसला किया, बल्कि सबसे पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालने वाली पहली वोटर बनीं।

सुबह-सुबह दिल्ली पहुंचकर डाला अपना वोट
निष्ठा भारद्वाज एक निजी न्यूज़ चैनल से बातचीत में बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन शादी के बाद एक साल पहले दुबई में शिफ्ट हो गईं। जहां वह स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम करती हैं। निष्ठा बताया कि जब उन्हें अपने पिता से पता चला कि दिल्ली में चुनाव हो रहे हैं, तो उन्होंने अपने कर्तव्यों को समझते हुए दुबई से दिल्ली का टिकट बुक किया और सुबह-सुबह दिल्ली पहुंचकर अपना वोट डाला।

‘जो भी उम्मीदवार या पार्टी जीते, वह महिला सुरक्षा पर खास ध्यान दे’
निष्ठा ने बताया कि दुबई पूरी दुनिया में एक सुरक्षित शहर है, जहां रात में महिलाएं बिना किसी डर के घूम सकती हैं। लेकिन, भारत में अभी भी महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। निष्ठा ने अपने वोट के जरिए महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी और चाहती हैं कि जो भी उम्मीदवार या पार्टी जीते, वह महिला सुरक्षा पर खास ध्यान दे और महिलाओं के विकास के लिए काम करें। उनका मानना है कि किसी भी देश के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है और इसके लिए महिला सुरक्षा बेहद जरूरी है।

‘वोट जरूर डालें, एक वोट देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है…’
निष्ठा ने लोगों से अपील की कि वे चुनाव में वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि एक वोट से कोई भी सरकार बन सकती है या हार सकती है। वोट देना हमारे कर्तव्यों में शामिल है और एक वोट देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। निष्ठा ने उदाहरण दिया कि वे दुबई से 2200 किलोमीटर की यात्रा कर वोट डालने आई हैं, तो दिल्ली में रहने वाले लोग अपने घर से बाहर क्यों नहीं निकल सकते? निष्ठा का संदेश साफ है: “आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, वोट डालना हमारा कर्तव्य है।”

दिल्लीवासी उन्हें चुनें जिन्होंने असल में काम किया है, ठगा नहीं है: Mallikarjun Kharge

0

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता को उन लोगों को चुनना चाहिए जिन्होंने असल में दिल्ली के लिए काम किया है न कि झूठे वादे करके जनता को ठगा है।

खरगे की जनता से अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली के लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा,

“दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान शुरू हो चुका है। मेरी अपील है कि सभी दिल्लीवासी अपने कीमती वोट का इस्तेमाल जरूर करें। आपका एक वोट दिल्ली में बदलाव ला सकता है।”

खरगे ने कहा कि यदि दिल्ली को फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना है तो जनता को उन नेताओं को चुनना चाहिए जिन्होंने सच में दिल्ली के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि वोट डालने से पहले सोचें कि कौन लोग झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रहे हैं और कौन असली काम कर रहे हैं।

‘टूटी सड़कें, गंदा पानी और प्रदूषित हवा देने वालों को न दें वोट’

खरगे ने दिल्ली की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा,

“जो लोग टूटी सड़कों, गंदे पानी और प्रदूषित हवा के लिए जिम्मेदार हैं उन्होंने इसके समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया। सिर्फ बहानेबाजी करते रहे। ऐसे लोगों को सत्ता में वापस नहीं लाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि कुछ नेता केवल जनता के सामने झगड़ा करने का नाटक करते हैं लेकिन असल में वे सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे लोगों को वोट न दें और सही उम्मीदवार को चुनें ताकि दिल्ली में भाईचारा, समृद्धि और विकास बना रहे।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मतदाताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा,

“दिल्ली के सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदान करने जरूर जाएं। आपका एक-एक वोट आपके अधिकारों की रक्षा करेगा संविधान को मजबूत करेगा और दिल्ली को फिर से प्रगति के रास्ते पर लेकर जाएगा।”

राहुल गांधी ने दिल्ली में मौजूदा समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को वोट डालने से पहले यह जरूर सोचना चाहिए कि दिल्ली की खराब हवा, गंदे पानी और टूटी सड़कों के लिए कौन जिम्मेदार है।

‘सबसे बड़ा घोटाला किसने किया?’

राहुल गांधी ने सीधे सवाल उठाते हुए कहा,

“जो लोग स्वच्छ राजनीति करने की बात कर रहे थे उन्होंने ही दिल्ली में सबसे बड़ा घोटाला किया है।”

8 फरवरी को आएंगे चुनाव के नतीजे

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। वहीं मतगणना 8 फरवरी को होगी और उसी दिन यह साफ होगा कि दिल्ली की जनता ने किसे चुना है।

PunjabKesari

नए और युवा वोटर्स से विशेष अपील

खरगे ने खासतौर पर पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं से कहा,

“जो लोग पहली बार मतदान कर रहे हैं उनके लिए यह लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होने का बेहतरीन अवसर है। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे वोट डालने जरूर जाएं और दिल्ली के भविष्य को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।”

अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव, यहां जानें नई टाइमिंग

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर स्थित भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के समयावधि में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है।

सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक रामलला का दर्शन होगा। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद कर दिया जायेगा, फिर सुबह छह बजे श्रृंगार आरती के साथ ही रामलला का मंदिर आम जन के लिये दर्शनार्थ खोल दिया जायेगा। दोपहर 12 बजे राजभोग के पश्चात पुन: श्रद्धालु रामलला का अनवरत दर्शन कर सकेंगे, जो शाम सात बजे संध्या आरती में पन्द्रह मिनट के लिये भगवान का पट बंद रहेगा। उसके बाद अनवरत दर्शन रात्रि दस बजे तक होगा। शयन आरती के बाद भगवान का पट बंद किया जायेगा।

ट्रस्ट ने बताया कि इसके पूर्व में रामलला की शयन आरती साढ़े नौ बजे तक हो जाया करती थी और सात बजे सुबह से श्रद्धालुओं के लिये भगवान का पट खोला जाता था। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके इसके लिये दर्शन अवधि बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग आधे घंटे शाम को और एक घंटे सुबह कुल मिलाकर डेढ़ घंटा का समय श्रद्धालुओं के दर्शन के लिये बढ़ा है।

PM नेतन्याहू के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप का Shocking ऐलान- गाजा पट्टी पर अमेरिका करेगा कब्जा

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अप्रत्याशित ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका ‘‘गाजा पट्टी (Gaza Strip) को अपने अधीन लेगा”, ‘‘इस पर अधिकार करेगा” और वहां आर्थिक विकास करेगा जिससे लोगों के लिए बड़ी संख्या में रोजगार और आवास” उपलब्ध होंगे। मंगलवार को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं। ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया कि अमेरिका उस जगह को विकसित करेगा लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी कि वहां किसे रहने की अनुमति दी जाएगी।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका गाजा पट्टी को अपने अधीन लेगा और हम इसे विकसित करेंगे। इस पर हमारा अधिकार होगा और वहां मौजूद सभी खतरनाक बमों और अन्य हथियारों को निष्क्रिय करने, जगह को समतल करने और तबाह हो चुकी इमारत को हटाने की जिम्मेदारी हमारी होगी।” उन्होंने कहा, ‘‘एक ऐसा आर्थिक विकास करेंगे जो क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के ढेरों अवसर पैदा करेगा और आवास उपलब्ध कराएगा। कुछ अलग किया जाएगा।” ट्रंप के कहा, ‘‘फलस्तीनी लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है यही कारण है कि वह गाजा वापस जाना चाहते हैं। यह (गाजा पट्टी) अभी एक तबाही स्थल है। हर एक इमारत ढह गई है। वे ढह चुकी कंक्रीट संरचनाओं के नीचे रह रहे हैं जो बेहद खतरनाक है।”

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में रहने के बजाय वे घरों और सुरक्षा के साथ एक सुंदर क्षेत्र में रह सकते हैं। वे शांति और सद्भाव के साथ अपना जीवन जी सकते हैं।” गाजा में अमेरिकी सैनिकों को भेजने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र को अमेरिका के अधीन लाने की योजना बनाई, इसीलिए अमेरिका ‘‘वही करेगा जो जरूरी है” तथा उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र का दौरा करेंगे।

जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका एक संप्रभु क्षेत्र को अपने अधीन ले रहा है तो क्या यह स्थायी होगा, ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे दीर्घकालिक अधिकार की स्थिति दिखाई देती है और मुझे लगता है कि यह पश्चिम एशिया के उस हिस्से में और शायद पूरे मध्य एशिया में स्थिरता लाएगा।” नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ‘‘गाजा कभी भी इजराइल के लिए खतरा न बने। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इसे और भी ऊंचे स्तर पर ले जा रहे हैं। उनका एक अलग विचार है। और मुझे लगता है कि इस पर ध्यान देना उचित है। हम इस बारे में बात कर रहे हैं।”

- Advertisement -