Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 962

हमास ने गाजा पर कब्जे को लेकर ट्रंप का बयान किया खारिज, कहा-ये नामुमकिन

0

फिलीस्तीनियों को गाजा से निकालकर किसी अन्य जगह फिर से बसाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है, जो अब भी इजराइल-हमास युद्ध से प्रभावित है। कतर से पूरे अरब में प्रसारण करने वाला समाचार चैनल ‘अल जजीरा’ ने ट्रंप की टिप्पणियों को ‘‘अप्रत्याशित घोषणा” करार दिया।

अल जजीरा संघर्ष विराम के लिए एक प्रमुख वार्ताकार रहा है। हमास ने कहा कि वह ट्रंप के इस सुझाव को खारिज करता है कि गाजा निवासियों को क्षेत्र छोड़ देना चाहिए। हमास ने एक बयान में कहा, ‘‘नरसंहार और विस्थापन के अपराध के लिए ‘जायोनी’ (यहूदियों की सुरक्षा के लिए एक स्वतंत्र यहूदी राज्य की वकालत करने वाले राष्ट्रवादी) को जिम्मेदार ठहराने के बजाय, उन्हें एक तरह से सम्मानित किया जा रहा है और दंडित होने से बचाया जा रहा है।”

बयान में कहा गया, ‘‘हम ट्रंप के उन बयानों को खारिज करते हैं जिसमें उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी के निवासियों के पास वहां से चले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और हम उन्हें क्षेत्र में अराजकता और संघर्ष की वजह मानते हैं।” उन्होंने कहा कि ट्रंप गाजा पर अमेरिका के कब्जे का ख्याल छोड़ दें क्योंकि ये नामुमकिन है।

पाकिस्तान की फिर बेइज्जती ! चेतावनी के बाद भी विदेश में भीख मांगते पकड़े पाकिस्तानी

0

हज और उमराह के नाम पर सऊदी अरब जाने के बाद वहां भीख मांगने की घटनाओं पर सऊदी प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। ऐसे कई पाकिस्तानियों को पकड़ा गया और उन्हें वापस उनके देश भेज दिया गया, जिससे इस्लामाबाद की छवि को नुकसान पहुंचा है। सऊदी अधिकारियों ने पाकिस्तान सरकार से इस मामले पर पहले भी चिंता जताई थी, जिसके बाद अब निर्वासन की कार्रवाई तेज हो गई है। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने पुष्टि की है कि हाल ही में 10 पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब से निर्वासित किया गया , जो उमराह वीजा पर वहां पहुंचे थे लेकिन उन्हें भीख मांगते हुए पकड़ा गया।

 पाकिस्तानी मीडिया ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार,  सऊदी अरब ने कई बार इस मुद्दे को इस्लामाबाद के सामने उठाया था  और पाकिस्तान से ठोस कार्रवाई की मांग की थी। नवंबर 2023 में, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी  ने सऊदी अधिकारियों को आश्वासन दिया था कि  हज या उमराह वीजा का दुरुपयोग कर भीख मांगने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । हालांकि, इस आश्वासन के बावजूद बड़ी संख्या में पाकिस्तानी अब भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहे हैं। रविवार, 2 फरवरी को एफआईए ने कराची एयरपोर्ट पर एक बड़े अभियान के तहत कई संदिग्धों को हिरासत में लिया ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये लोग महीनों से  सऊदी अरब में भीख मांगने में लिप्त थे और उमराह वीजा की आड़ में वहां पहुंचे थे। FIA  ने कहा कि  विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है , विशेष रूप से उन लोगों पर नजर रखी जा रही है जो उमराह या हज वीजा पर जाते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए हवाई अड्डों पर  इमिग्रेशन प्रक्रिया को सख्त किया जा रहा है  और पकड़े गए भिखारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले ने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को झटका दिया है और सरकार पर सऊदी अरब के साथ संबंधों को लेकर दबाव बढ़ रहा है।

स्वीडन के स्कूल में फायरिंग, 10 लोगों की मौत; पुलिस ने घेरा इलाका

0

स्वीडन में मंगलवार को एक वयस्क शिक्षा केंद्र में हुई गोलीबारी में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई। स्वीडिश पुलिस ने यह जानकारी दी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदूकधारी मृतकों में शामिल है या नहीं। माना जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती लोगों में से एक है।

PunjabKesari

पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों द्वारा की गई एक प्रेसवार्ता से और कुछ ठोस जानकारियां सामने आईं जिनके तहत ऑरेब्रो के बाहरी क्षेत्र में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस और चिकित्सा अधिकारी नजर आये।

PunjabKesari

ऑरेब्रो स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्टो एड फोरेस्ट ने मीडिया से कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी के बारे में और जानकारियां जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल (भवन) के अंदर हुई या क्या और भी हमलावर रहे होंगे।”

पुलिस ने केवल इतना कहा कि बंदूकधारी मंगलवार की गोलीबारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये लोगों में से एक था। कैंपस रिसबर्गस्का नामक इस विद्यालय में 20 साल से अधिक उम्र के लोग पढ़ते हैं। स्वीडिश मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि यह “पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है।”

बांग्लादेश में अवामी लीग के पर्चे बांटने पर 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार

0

बांग्लादेश पुलिस ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के पर्चे बांटने पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अंतरिम सरकार द्वारा इस तरह के अभियान में शामिल लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दिए जाने के एक दिन बाद यह कदम उठाया। ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने मंगलवार को खबर दी कि अवामी लीग के फेसबुक पेज पर पर्चे बांटने का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने सोमवार रात दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अखबार ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, ‘‘उन्हें सोमवार रात नारायणगंज के बांदर उपजिला के सोनाकांडा इलाके में एक ऑटो-रिक्शा गैराज से गिरफ्तार किया गया।” खबर में कहा गया है कि वे “अवामी लीग के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश” पर पिछले दो दिनों से पर्चे बांट रहे थे। पुलिस ने कहा कि दोनों कार्यकर्ता उसकी हिरासत में हैं और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि पर्चों में ऐसी सामग्री थी, जो “कानून-व्यवस्था में व्यवधान डाल सकती थी।”

ये गिरफ्तारियां मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीक आलम के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुईं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘फासीवादी” अवामी लीग के समर्थन में पर्चे बांटने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगभग 16 साल पुरानी अवामी लीग सरकार को पिछले वर्ष पांच अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद अपदस्थ कर दिया गया था। तीन दिन बाद यूनुस और उनके सलाहकारों की परिषद ने अंतरिम सरकार के रूप में शपथ ली थी।

जेईई मेन 2025 सेशन-1 की उत्तर कुंजी जारी, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सेशन-1 की आंसर-की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो जेईई मेन एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की देख और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अनंतिम उत्तर कुंजी छात्रों के लिए वेबसाइट पर ओपन रहेगी, ताकि वे प्रश्नों के उत्तरों को चुनौती दे सकें।

बता दें कि JEE मेन 2025 दो सत्रों में दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था – पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी को चुनौती देने वाले उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा, जैसा कि NTA ने 2024 JEE मेन परीक्षा में अंतिम रूप दिया था। इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 सेशन 1 से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी की लाइव अपडेट।

JEE Main 2025 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें आंसर-की?

  • सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • फिर सेशन 1 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड लिंक खोलें.
  • उसके बाद लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
  • अब आपका आंसर-की डाउनलोड हो जाएगा.
  • आगे की जरूरत के लिए आंसर-की को सेव करके रख लें.

नोएडा के स्कूलों को मिला बम से उड़ाने का ई-मेल, पुलिस ने शुरु की जांच

नोएडा एक कुछ स्कूलों में आज सुबह एक धमकी भरा मेल आया है। इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है। जिन स्कूलों को मेल मिला है उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है।

सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाए गए बच्चे-

पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता ने शहर के स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं। छात्रों को ऐहतियातन सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित किया गया है। अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है। बम स्क्वाड और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इन स्कूलों में जांच कर रहे हैं, ताकि पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इन स्कूलों का नाम है शामिल-

स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को स्पैम ई-मेल द्वारा बम धमकी मिलने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, फायर ब्रिगेड और बीडीडीएस टीम ने इन सभी स्कूलों की जांच की। स्थिति अब सामान्य है और कई स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू हो चुकी हैं।

साइबर टीम कर रही है जांच-

साइबर टीम द्वारा ई-मेल की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि धमकी देने वाले के बारे में क्या जानकारी मिलती है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

वोटिंग का पहला आंकड़ा, अरविंद केजरीवाल की सीट पर मतदान का हाल

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान की प्रक्रिया आज, 5 फरवरी, बुधवार को सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। चुनावी मौसम में दिल्ली की जनता में नई सरकार चुनने के प्रति उत्साह और जोश साफ नजर आ रहा है। शुरुआती समय में ही वोटिंग केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। 2 घंटे के अंदर यानी सुबह 9 बजे तक दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों पर औसतन 8.10% मतदान हो चुका था।

दिल्ली के मतदान प्रतिशत के आंकड़े
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मतदान का प्रतिशत अलग-अलग रहा। विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

– कुल मतदान प्रतिशत: 8.10%
– केंद्रीय दिल्ली: 6.67%
– पूर्वी दिल्ली: 8.21%
– नई दिल्ली: 6.51%
– उत्तर दिल्ली: 7.12%
– उत्तर-पूर्वी दिल्ली: 10.70%
– उत्तर-पश्चिमी दिल्ली: 7.66%
– शाहदरा: 8.92%
– दक्षिण दिल्ली: 8.43%
– दक्षिण-पूर्वी दिल्ली: 8.36%
– दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली: 9.34%
– पश्चिमी दिल्ली: 6.76%

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10.70% तक हुआ मतदान 
दिल्ली की विभिन्न विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत में अंतर देखा जा रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10.70% तक मतदान हुआ है, जो अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक है। वहीं, केंद्रीय दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली में मतदान प्रतिशत थोड़ी कम रही, जहां 6% से 7% के बीच वोट पड़े। ये आंकड़े शुरुआती 2 घंटे के भीतर आए हैं और जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है।

दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता
इस चुनाव में दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1267 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इन मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान करने का प्रबंध किया गया था, जो वोटिंग-डे से पहले ही पूरा हो गया। इस प्रक्रिया में 7553 पात्र वोटर्स में से 6980 ने मतदान किया।

चुनावी मुकाबला दिलचस्प
दिल्ली विधानसभा में 70 सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हर विधानसभा सीट के लिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प है, क्योंकि दिल्ली में पार्टी की राजनीति काफी प्रतिस्पर्धी है। आज मतदान के बाद, सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। चुनावी परिणाम 8 फरवरी को होगी, जब वोटों की गिनती की जाएगी। दिल्ली में कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें महिला, दिव्यांग और युवा मतदाताओं द्वारा संचालित 70-70 पोलिंग स्टेशन भी शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए 733 पोलिंग स्टेशन विशेष रूप से बनाए गए हैं, ताकि उनकी वोटिंग प्रक्रिया आसान हो सके।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का  करें इस्तेमाल
चुनाव आयोग के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जनता से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डालें। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें और ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के नारे को सफल बनाएं। इन दलों ने चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पूरी कोशिश की है।

विधानसभा क्षेत्र में मतदान का विशेष ध्यान
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कई बड़े नेता और राजनीतिक दल भी वोटिंग के लिए मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, ने भी अपनी सीट पर वोट डाला। उनकी सीट, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान का विशेष ध्यान रखा गया है। आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न हो। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। मतगणना के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दिल्ली की जनता ने किस पार्टी को सत्ता सौंपने का फैसला लिया है। दिल्ली में राजनीतिक समीकरण बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, और इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने दावे पेश कर रही हैं।

क्या है GBS बीमारी, जानें इसके लक्षण व बचने के उपाय

0

गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से नसों पर हमला कर देती है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी, झुनझुनी, सुन्नपन और पक्षाघात तक हो सकता है। यह बीमारी आमतौर पर किसी संक्रमण के बाद विकसित होती है।

कैसे होता है GBS?

GBS के मामले अक्सर किसी बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण के बाद सामने आते हैं। पुणे में इस प्रकोप के पीछे कैम्पिलोबैक्टर जेजुनी नामक बैक्टीरिया को मुख्य कारण माना जा रहा है। यह बैक्टीरिया दूषित भोजन, अधपका मांस और गंदे पानी के जरिए शरीर में प्रवेश करता है।

GBS के लक्षण क्या हैं?

GBS धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है, जिसमें लक्षण शुरुआत में मामूली लग सकते हैं लेकिन समय के साथ गंभीर हो सकते हैं। मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं-

  • पैरों और हाथों में झुनझुनी या सुन्नपन
  • मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द
  • चलने-फिरने में कठिनाई
  • बोलने, निगलने और सांस लेने में दिक्कत
  • गंभीर मामलों में पूरे शरीर का पक्षाघात (Paralysis)
कैसे फैल रहा है GBS?

विशेषज्ञों का कहना है कि पुणे में GBS का प्रकोप दूषित पानी और अधपके मांस के सेवन से जुड़ा हो सकता है। कुछ मुख्य कारण-

  1. कैम्पिलोबैक्टर बैक्टीरिया: यह बैक्टीरिया आमतौर पर अधपके चिकन या गंदे पानी से फैलता है।
  2. गंदा पानी: स्थानीय प्रशासन ने पानी के 160 से ज्यादा नमूने लिए हैं, ताकि संक्रमण का स्रोत पता लगाया जा सके।
  3. खराब स्वच्छता: स्ट्रीट फूड और गंदे पानी से बने खाद्य पदार्थ संक्रमण बढ़ा सकते हैं।
  4. संक्रमित मुर्गे: ग्रामीण चीन में भी इसी बैक्टीरिया के कारण GBS के मामले बढ़े थे, जब बच्चे दूषित पानी में खेलते थे।
कैसे किया जा रहा है इलाज?

GBS का कोई निश्चित इलाज नहीं है, लेकिन उपचार से लक्षणों की गंभीरता कम की जा सकती है। प्रमुख उपचार विधियाँ इस प्रकार हैं:

  1. प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Exchange): इसमें खून से हानिकारक एंटीबॉडी को निकाल दिया जाता है।
  2. IVIG (Intravenous Immunoglobulin) थेरेपी: इसमें रोग से लड़ने वाले अच्छे एंटीबॉडी शरीर में डाले जाते हैं।
  3. फिजियोथेरेपी: मरीज की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
  4. वेंटिलेटर सपोर्ट: यदि मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है, तो उसे वेंटिलेटर पर रखा जाता है।
भारत और दुनिया में GBS के मामले
  • 2015 में ब्राज़ील: GBS के मामले जीका वायरस से जुड़े थे।
  • 2023 में पेरू: सात महीनों में 200 से अधिक मामलों के बाद सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
  • भारत में: NIMHANS (बेंगलुरु) के अनुसार, 2014-2019 के बीच 150 GBS मामलों में से 79% में संक्रमण के लक्षण मिले।
कैसे बचा जा सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित खान-पान अपनाने की सलाह दी है। GBS से बचाव के लिए:

  1. खाने से पहले हाथ धोएं।
  2. उबला हुआ या शुद्ध पानी पिएं।
  3. अधपका चिकन या मांस न खाएं।
  4. स्ट्रीट फूड से परहेज करें।
  5. बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सरकार की क्या तैयारी है?

स्वास्थ्य विभाग ने 60,000 से अधिक घरों की निगरानी की है और 160 से ज्यादा पानी के नमूने लिए हैं। लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की गई है।

12 लाख तक इनकम पर No Tax, लेकिन 12.01 लाख पर कितना देना होगा? समझें पूरा कैलकुलेशन

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025 में नई आयकर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर पूरी तरह से टैक्स छूट देने की घोषणा की है। वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती (स्टैंडर्ड डिडक्शन) जोड़ने पर यह सीमा 12.75 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

लेकिन सवाल यह है कि अगर आपकी आय 12 लाख रुपये से थोड़ी अधिक है, तो क्या आपको ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा? इसका जवाब मार्जिनल रिलीफ (सीमांत राहत) में छिपा है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

कैसे 12.75 लाख रुपये तक की आय पर नहीं देना होगा टैक्स?

नई कर व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है। लेकिन जिनकी आय 12 लाख रुपये से थोड़ी अधिक है, उनके लिए मार्जिनल रिलीफ की सुविधा दी गई है ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से अधिक टैक्स न भरना पड़े।

मार्जिनल रिलीफ की गणना का उदाहरण:
आय (रुपये में)मार्जिनल रिलीफ के बिना टैक्स (₹)सीमांत राहत के साथ टैक्स (₹)
12,10,00061,50010,000
12,50,00067,50050,000
12,70,00070,50070,000
12,75,00071,25071,250 (No Marginal Relief)

इस तालिका से स्पष्ट है कि जिनकी आय 12.75 लाख रुपये तक पहुंच जाती है, उन्हें कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिलेगी। लेकिन 12 से 12.74 लाख के बीच कमाने वालों को सीमांत राहत का फायदा मिलेगा और उनका टैक्स सीमित रखा जाएगा।

ध्यान देने योग्य बातें:

– 12 लाख रुपये तक की कर योग्य आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
– 12 लाख से थोड़ी अधिक कमाने वालों को मार्जिनल रिलीफ का लाभ मिलेगा।
– मार्जिनल रिलीफ यह सुनिश्चित करता है कि अधिक आय वालों की टैक्स देनदारी अन्य करदाताओं से अधिक न हो।
-सेक्शन 87A के तहत मिलने वाला रिबेट लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन पर लागू नहीं होगा।
-शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन पर सेक्शन 111A के तहत कर प्रावधान लागू होगा।

एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी…दिल्ली-NCR समेत यहां होगी बारिश

0

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और कोहरे की वापसी के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में ठंड का असर देखने को मिला है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। बारिश से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार देखने को मिला है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम अपडेट
– 5 फरवरी के बाद बारिश के आसार कम, लेकिन कोहरा बढ़ सकता है।
– अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3°C तक गिर सकता है।
– मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम 21°C दर्ज किया गया।
– 8 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
-दिल्ली में अभी भी प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है, हालांकि बारिश से हवा में सुधार हो सकता है।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
– 5 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत में कई जगह बारिश के आसार।
– उत्तर पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं का असर हरियाणा, पंजाब, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम यूपी पर दिखेगा।
– कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अनुमान, जबकि हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।
– राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और चूरू में बारिश दर्ज की गई।

मुंबई में बढ़ेगा तापमान
– इस हफ्ते के अंत तक तापमान 35°C तक पहुंच सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस होगी।
– इस समय मुंबई में औसत तापमान 31°C रहता है, लेकिन फरवरी के अंत और मार्च में बढ़ने लगता है।
– मानसून आने तक गर्मी और उमस बनी रहेगी।
-महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रतिचक्रवात (Anti-cyclone) का असर रहेगा, लेकिन मौसम सामान्य बना रहेगा।

- Advertisement -