Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 964

कानपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों को लेक्चर देकर कुर्सी पर बैठे प्रोफेसर, तभी आ गया हार्ट अटैक और हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दुखद घटना घटी है, जहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्रोफेसर वी.एन. मिश्रा का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 2 फरवरी को आईआईटी कानपुर और सीएसजेएम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आए थे। यह सम्मेलन सतत शहरी विकास में एआई नवाचार पर केंद्रित था।

सम्मेलन के दौरान बिगड़ी तबीयत 
प्रोफेसर मिश्रा सम्मेलन के समापन सत्र में व्याख्यान सुन रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह दर्शक दीर्घा में बैठे हुए थे, और अचानक उनकी स्थिति खराब हो गई। पास में बैठी एक महिला ने चीखकर अन्य लोगों को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत सीपीआर देने की कोशिश की। इसके बाद, उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
प्रोफेसर मिश्रा को अस्पताल में कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर के फैलते ही कानपुर विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।

कुलपति ने  व्यक्त किया शोक
कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रोफेसर मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर मिश्रा ने एआई के विषय पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण ज्ञान दिया था, लेकिन उनका अचानक जाना बहुत दुखद है।

परिजन शव लेकर अमरकंटक रवाना
प्रोफेसर वी.एन. मिश्रा के परिवारवाले उनका शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए अमरकंटक रवाना हो गए हैं। उनका निधन विश्वविद्यालय और शैक्षिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

पंजाब के किसानों पर भारी संकट! Record तोड़ ये आंकड़े चौंका देंगे

0

कर्ज में पूरी तरह डूब चुके पंजाब के किसानों को लेकर नए चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पंजाब के किसानों पर कर्ज का बोझ रिकॉर्ड तोड़ चुका है। इस संबंध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में RBI की एक रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।

यह रिपोर्ट किसानों और व्यापारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों से किसानों को दिए जाने वाले ऋण के बारे में है। इसके अनुसार पंजाब के 38.37 लाख किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं। उन पर विभिन्न बैंकों का 1.04 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। खराब वित्तीय स्थिति के कारण किसान इस ऋण को चुकाने में असमर्थ हैं। 23.28 लाख किसानों पर व्यापारिक बैंकों का 85,460 करोड़ रुपए का कर्ज है, जबकि 11.94 लाख किसानों पर सहकारी बैंकों का 10,021 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसी तरह 3.15 लाख किसानों पर ग्रामीण बैंकों का 8,583 करोड़ रुपए का कर्ज है, जिसे चुकाने में किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

केंद्र से कोई राहत नहीं
किसानों पर कर्ज का बोझ कम करना केंद्र और राज्य सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। केंद्र सरकार ने बजट में किसानों के लिए कर्ज माफी को लेकर कोई विशेष राहत नहीं दी। अब किसानों को उम्मीद है कि पंजाब के बजट से शायद उनका बोझ कुछ कम हो जाएगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन को एक साल पूरा होने वाला है, लेकिन इसके अंत की राह अभी भी आसान नहीं दिखती।

Jammu के लोगों के लिए जरूरी खबर, लगातार 3 दिन इन इलाकों की बिजली रहेगी बंद

0

धीक्षण अभियंता वितरण, जे.पी.डी.सी.एल. ओ. एंड एम. सर्कल कठुआ ने सूचित किया है कि विजयपुर उद्योग, पुराना विजयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 5, 6 और 7 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इस बीच अधीक्षण अभियंता ओ. एंड एम. सर्कल- 3 जे.पी.डी.सी.एल. बटोटे ने सूचित किया कि राजगढ़, चंद्रकोट क्षेत्र, संगलदान, रामबन, करोल, खारी, हिंजल और अन्य आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 4 से 6 फरवरी को सुबह 11 बजे दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी।

इसी प्रकार एस.डी.एम. कार्यालय के पास, शालीमार पार्क और अन्य आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 5 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार पी.एच.ई. फीडर की बिजली आपूर्ति 6 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार भवन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 7 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी।

दिल्ली चुनाव में सुबह 9 बजे तक 8.03% वोटिंग, मुस्तफाबाद सीट पर सर्वाधिक 12.17% मतदान

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस चुनाव में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, साथ ही दो अन्य राज्यों – तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ वोटर हैं, और 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। सुरक्षा को लेकर कुल 97,955 कर्मचारी और 8,715 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड को तैनात किया गया है। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है, और सुरक्षा इंतजामों के तहत ड्रोन निगरानी भी की जा रही है।

LIVE अपडेट:- 

🔹दिल्ली चुनाव में सुबह 9 बजे तक 8.03% वोटिंग, मुस्तफाबाद सीट पर सर्वाधिक 12.17% मतदान।
🔹 AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल ने किया मतदान।
🔹 कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निजामुद्दीन ईस्ट के पोलिंग बूथ पर डाला वोट।
🔹राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।
कहां कितनी वोटिंग

1. मुस्तफाबाद में अब तक सबसे ज्यादा 12.17% मतदान हुआ है.

2. करोल बाग में सबसे कम 4.49% मतदान हुआ है.

3. चांदनी चौक में 4.53% मतदान हुआ है.

4. सुबह 9 बजे तक कुल मिलाकर 8.03% मतदान हुआ है.

5. नई दिल्ली: 7 फीसदी, जंगपुरा: 7.5%, कालकाजी: 6.2%

मतदान केंद्रों पर गहमागहमी, बड़े नेता भी पहुंचे वोट डालने

✔️ त्रिलोकपुरी के राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय में मतदाताओं की लंबी लाइन, पहचान पत्र चेक करने के बाद ही प्रवेश।
✔️ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदान किया, इसके बाद मतदान केंद्र से रवाना हुए।
✔️ भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
✔️ राजधानी के विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
✔️ सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी।
प्रत्याशियों की किस्मत फैसला 8 फरवरी को
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी मतदाताओं से अपने घरों से बाहर निकलकर बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चत करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं जिसके तहत कुल 97,955 कर्मचारी और 8,715 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220 कंपनियां, होमगाडर् के 19,000 जवान और दिल्ली पुलिस के 35,626 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 699 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य को फैसला आज मतदाता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे और सभी प्रत्याशियों की किस्मत फैसला 8 फरवरी को आयेगा।

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यत: तीन प्रमुख दलों- सत्तारूढ़ AAP, BJP और कांग्रेस पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ तीखे हमले किए। तीनों पाटिर्यों के बीच दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए लोक-लुभावन चुनावी वायदे करने की होड़ देखी गयी। राष्ट्रीय राजधानी के कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिलेगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 महिला और 1,267 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। इस बार लिंग अनुपात 864 और ईपी रेशिया (इलेक्टर टू पॉपुलेशन रेशियो) 71.86 दर्ज किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी।

इस बार युवा और वरिष्ठ नागरिकों की अच्छी-खासी भागीदारी देखी जा रही है। मतदान में 18-19 वर्ष के 2.39 से अधिक युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे, जो कि युवाओं की लोकतंत्र में बढ़ती रुचि को दर्शाता है। वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के 1.09 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक और 100 वर्ष से अधिक उम्र के 783 मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इसके अतिरिक्त 79,885 दिव्यांग मतदाता और 12,736 सेवा मतदाता भी सूची में शामिल हैं। दिल्ली में इस बार कुल 2,696 मतदान स्थल तय किए गए हैं, जिनमें 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। चुनाव परिणाम आठ फरवरी को आयेंगे और चुनाव प्रक्रिया 10 फरवरी तक संपन्न होगी।

लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही ‘आप’
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर, भाजपा 25 वर्षों से अधिक समय के बाद राजधानी में फिर से सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में 2013 तक 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में विफल रहने के बाद वापसी की कोशिश कर रही है।

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल किए जाएंगे तैनात
मतदान बुधवार को सुबह सात बजे शुरू होगा और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग तीन हजार मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है और इनमें से कुछ स्थानों पर ड्रोन निगरानी समेत विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। उसने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी तैनात रहेंगे।

भाजपा, ‘आप’ और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं तथा 733 मतदान केंद्र खास उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के प्रयास में निर्वाचन आयोग ने एक कतार प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) ऐप पेश किया है, जिससे मतदाता भीड़ के स्तर की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा, ‘घर से मतदान’ सुविधा के तहत 7,553 पात्र मतदाताओं में से 6,980 मतदाता पहले ही अपने वोट डाल चुके हैं। सोमवार शाम छह बजे आधिकारिक रूप से समाप्त हुए चुनाव प्रचार में तीन मुख्य दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ‘आप’ ने अपने शासन मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया और अरविंद केजरीवाल तथा मुख्यमंत्री आतिशी ने पूरे शहर में रैलियां कीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर ‘आप’ पर निशाना साधा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भी जोरदार प्रचार किया और विभिन्न मुद्दों पर ‘आप’ और भाजपा दोनों पर हमला बोला।

चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘शीश महल” विवाद, यमुना के पानी की गुणवत्ता, शासन, कानून-व्यवस्था, महिला कल्याण और मतदाता सूची से छेड़छाड़ के आरोप जैसे मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया गया। चुनाव पूर्व वादों में मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का मुद्दा भी हावी रहा। ‘आप’ ने छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा, ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए बीमा और मंदिर के पुजारियों तथा गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।

दूसरी ओर, भाजपा ने गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता और 500 रुपये में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है, जबकि कांग्रेस ने 8,500 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की प्रतिबद्धता जताई है। आठ फरवरी को आने वाले चुनाव परिणामों से साफ होगा कि क्या ‘आप’ अपनी सरकार बरकरार रख पाती है, भाजपा अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाती है या कांग्रेस कोई चौंकाने वाला नतीजा दे पाती है।

Rajasthan : सुबह-सुबह बड़ा हादसा, स्कूली बस पलटने से बच्ची की मौत, कई छात्र घायल

राजस्थान के जयपुर में मंगलवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए। हादसा वीर हनुमान जी पुलिया के पास हुआ, जब बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई।

कैसे हुआ हादसा?
हादसा जयपुर के चौमू इलाके में हुआ, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस में कुल 40 बच्चे सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने किया बचाव कार्य
जैसे ही बस पलटी, चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को बाहर निकाला।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय लोगों का आक्रोश, सड़क पर प्रदर्शन
इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने परिवहन विभाग और बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बस ड्राइवर की गलती थी या तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ। परिवहन विभाग से स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की जा रही है। घायलों का इलाज जारी है, दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है।

’12 लाख नौकरी देने का वादा चुनाव से पहले पूरा करेगी नीतीश सरकार

0

बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा करने में तेजी से लग गए हैं।

‘विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है, न विकास का कोई रोडमैप’

सम्राट चौधरी ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ने 6837 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप कर फिर यह साबित किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहती है,जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राजनीतिक रूप से दिवालिया होकर केवल मुख्यमंत्री के काम का श्रेय लूटने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है, न विकास का कोई रोडमैप। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों मे नवनियुक्त 6341 कनीय अभियंता और 496 अनुदेशकों समेत कुल 6837 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

‘सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है और…’

मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है और ढांचागत निर्माण, पर्यटन और हस्तशिल्प जैसे अनेक क्षेत्रों में लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2025 में चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य में अब तक नौ लाख 13 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। 2005 से 2020 तक कुल सात लाख 50 हजार लोगों को नौकरी दी गई थी। कुमार जो कहते हैं, वह कर रहे हैं। अब लालू प्रसाद के परिवार को जनता के सामने अपनी ऐसी उपलब्धि गिनानी चाहिए, जिससे उनके परिवार का नहीं, बिहार के गरीबों-युवाओं-महिलाओं का भला हुआ हो। उन्होंने कहा कि नौकरी देने का क्रेडिट नीतीश कुमार का है, जिसे लालू परिवार हड़पने की कोशिश न करे।

PM नरेंद्र मोदी Mahakumbh में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे तीर्थराज प्रयाग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ के अवसर बुधवार को गंगा, यमुना और अद्दश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगायेंगे। डीपीएस स्कूल स्थित हेलिपैड पर उतरने के बाद उनका काफिला अरैल के वीआईपी घाट के लिए रवाना हुआ। यहां से पीएम मोदी नाव के जरिए संगम तक जाएंगे और थोड़ी देर में पीएम मोदी संगम में डुबकी लगाएंगे। संगम स्नान के बाद पीएम मोदी गंगा तट पर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे।

अक्षयवट का दर्शन पूजन करेंगे मोदी 
प्रधानमंत्री निषादराज क्रूज से संगम नोज पहुंचेंगे। संगम स्नान के बाद प्रधानमंत्री लेटे हनुमान जी और अक्षयवट का दर्शन पूजन करेंगे। इस दौरान उनके अखाड़ों के प्रमुख और संतों से मुलाकात की संभावना है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। प्रधानमंत्री इससे पहले 2019 में 24 फरवरी को कुंभ के मौके पर यहां आये थे और स्नान ध्यान के बाद उन्होने सफाई कर्मियों के पांव पखारे थे। मोदी पिछले साल 13 दिसंबर को प्रयागराज आये थे और 5500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओ का उदघाटन किया था। इस बीच महाकुंभ में आज भी लाखों श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान किया। अधिकृत जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे तक 37 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे जिन्हे मिला कर अब तक महाकुंभ में 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

सरकारी दफ्तरों में ChatGPT का इस्तेमाल नहीं! सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

0

अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और ChatGPT, DeepSeek जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों को इन टूल्स के इस्तेमाल से मना कर दिया है। सरकार का कहना है कि इन टूल्स से संवेदनशील डेटा लीक होने का खतरा है जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीयता को नुकसान हो सकता है।

सरकार को क्यों है चिंता?

भारत में ChatGPT, DeepSeek, Google Gemini जैसे विदेशी AI टूल्स का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। लोग इनका इस्तेमाल अपने काम को आसान बनाने के लिए कर रहे हैं लेकिन इनके जरिए डेटा चोरी होने का खतरा भी बढ़ रहा है।

➤ डेटा लीक का खतरा: इन टूल्स को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपनी जानकारी साझा करनी पड़ती है। ये टूल्स जरूरी परमिशन मांगते हैं और डिवाइस में मौजूद डेटा तक पहुंच सकते हैं। इस वजह से यूजर्स की निजी और गोपनीय जानकारी लीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

➤ संवेदनशील जानकारी का गलत इस्तेमाल: सरकार को डर है कि सरकारी कर्मचारियों के AI टूल्स का इस्तेमाल करने से गोपनीय सरकारी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है।

➤ जानकारी की सटीकता पर सवाल: ChatGPT और अन्य AI टूल्स द्वारा दी गई जानकारी हमेशा 100% सही नहीं होती। कई बार यह गलत या भ्रामक जानकारी दे सकते हैं जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकता है।

PunjabKesari

भारत में AI टूल्स की बढ़ती लोकप्रियता

AI टूल्स जैसे ChatGPT, DeepSeek और Google Gemini भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इनका उपयोग कई तरह के कामों में किया जा रहा है जैसे:

➤ कंटेंट राइटिंग – ब्लॉग, आर्टिकल और सोशल मीडिया पोस्ट लिखने के लिए
➤ डेटा एनालिसिस – बड़ी मात्रा में डेटा को समझने और प्रोसेस करने के लिए
➤ कोडिंग और प्रोग्रामिंग – सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में मदद के लिए
➤ अनुवाद और भाषा समझने के लिए

छात्र, नौकरीपेशा लोग, बिजनेस पर्सन और कई प्रोफेशनल्स इनका इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन सुरक्षा और डेटा गोपनीयता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

➤ सरकारी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कर्मचारियों को AI टूल्स का उपयोग करने से रोकें।
➤ सरकारी कामकाज में AI टेक्नोलॉजी के उपयोग को लेकर एक व्यापक नीति बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
➤ AI टूल्स के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे ताकि डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

PunjabKesari

विशेषज्ञों की राय

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह फैसला सही दिशा में उठाया गया कदम है।

विशेषज्ञों के अनुसार:

➤ AI टूल्स के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के खतरे भी बढ़ रहे हैं।
➤ सरकार को AI टूल्स के लिए एक स्वदेशी (भारतीय) विकल्प विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए जिससे डेटा विदेशी कंपनियों तक न पहुंचे।
➤ सरकारी कर्मचारियों को AI से जुड़े खतरों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।

क्या भारत सरकार खुद का AI टूल बनाएगी?

सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को अपने सुरक्षित और स्वदेशी AI टूल्स विकसित करने की जरूरत है। इससे सरकारी डेटा की सुरक्षा बनी रहेगी और किसी बाहरी कंपनी पर निर्भरता कम होगी।

वहीं भारत सरकार का यह फैसला डेटा सुरक्षा और राष्ट्रीय गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकारी कर्मचारियों को ChatGPT, DeepSeek जैसे AI टूल्स के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है। सरकार आने वाले समय में AI टेक्नोलॉजी के लिए सख्त नियम बना सकती है और अपने खुद के सुरक्षित AI टूल्स भी विकसित कर सकती है।

इन चार राशि वालों को होगा धन लाभ, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज मासिक दुर्गाष्टमी भी है।  आज भरणी नक्षत्र और शुक्ल योग के संयोग से बहुत ही शुभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन अगर इन विशेष योगों की बात करें तो इसका प्रभाव आज के दैनिक राशिफल के सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस योग के प्रभाव के कारण कुछ राशि वालों धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। कार्यो में मनचाहा परिणाम हासिल होगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव कर सकते हैं। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ पर ध्यान कम देंगे। नौकरी में आपके बॉस आपके किसी सुझाव से काफी खुश होंगे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपने कामों को लेकर धैर्य दिखाने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर यदि नॉलेज ना हो, तो उसमें आप आगे ना बढ़ें। आपको किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नए कर्म को शामिल करेंगे। परिवार में खुशियां भरपूर रहेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को समझदारी दिखाते हुए अपने रिश्ते को निभाना होगा, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण खटपट होने की संभावना है। आपको मेहनत अनुसार फल मिलने से खुशियां बनी रहेगी, लेकिन आप अपने कामों के साथ-साथ संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन लेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा, तभी आपके काम समय से पूरे होंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको नौकरी के सिलसिले में किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

Bihar में 3,164 करोड़ की लागत से विकसित होंगे 98 अमृत स्टेशन

0

बिहार के उप उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश में रेल परियोजनाएं लागू करने में तेजी और 3,164 करोड़ रुपए की लागत से 98 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है।

बिहार में रेल लाइन 100% विद्युतीकृत 

सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि 2014 से बिहार में 1,832 किलोमीटर नई पटरियां बनाई गईं, जो मलेशिया के पूरे रेल नेटवर्क के लगभग बराबर है। उन्होंने कहा कि बिहार में रेल लाइन 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हैं। बिहार में 22 अद्वितीय ठहराव वाले 15 जिलों को कवर करते हुए 12 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस (दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल), बिहार में 11 अद्वितीय ठहराव वाले चार जिलों को कवर करती है।

ये अमृत स्टेशन होंगे विकसित 

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित अमृत स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड, आरा, बख्तियारपुर, बांका, बनमनखी, बापूधाम मोतिहारी, बरहिया, बरौनी, बाढ़, बारसोई जंक्शन, बेगूसराय, बेतिया, भभुआ रोड, भागलपुर, भगवानपुर, बिहार शरीफ, बिहिया, बिक्रमगंज ,बक्सर, चौसा, छपरा, दलसिंह सराय, दरभंगा, दौरम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, ढोली, दिघवारा, डुमरांव, दुर्गौती, फतुहा, गया, घोड़ासहन, गुरारू, हाजीपुर जंक्शन, जमालपुर, जमुई, जनकपुर रोड, जयनगर, जहानाबाद, झंझारपुर, कहलगांव, करहगोला रोड, कटिहार, खगड़िया जंक्शन, किशनगंज, कुदरा, लाभा, लहेरिया सराय, लक्खीसराय, लखमीनिया, मधुबनी , महेशखूंट, मैरवा, मानसी जंक्शन, मोकामा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नबीनगर रोड, नरकटियागंज, नौगछिया, पहाड़पुर, पाटलिपुत्र, पटना, पीरो, पीरपैंती, रफीगंज, रघुनाथपुर, राजेंद्र नगर, राजगीर, राम दयालु नगर, रक्सौल, सबौर, सगौली, सहरसा, साहिबपुर कमाल, सकरी, सलौना , सालमारी, समस्तीपुर, सासाराम, शाहपुर पटोरी, शिवनारायणपुर, सिमरी बख्तियारपुर, सिमुलतला, सीतामढी, सीवान, सोनपुर जंक्शन, सुल्तानगंज, सुपौल, तारेगना, ठाकुरगंज, थावे, अररिया कोर्ट, चकिया, नवादा, मोतीपुर, एकमा, मशरख हैं।

- Advertisement -

News of the Day