Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 965

Bihar में नौकरियों की बहार! CM Nitish ने 6837 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

0

पटना में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के विभिन्न विभाग अंतर्गत नवनियुक्त 6341 कनीय अभियंताओं एवं 496 अनुदेशकों सहित कुल 6837 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में आयोजित कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

PunjabKesari
युवाओं को रोजगार दे रही बिहार सरकार: सम्राट चौधरी

वहीं नियुक्ति पत्र बांटे जाने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, बिहार सरकार लगातार युवाओं को रोजगार दे रही है। 12 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य में 9 लाख 13000 नौकरी दी जा चुकी है। 2005 से 2020 चुक 7 लाख 50 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी थी। नीतीश कुमार जो कहते हैं वह कर रहे हैं। इस दौरान सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि, लालू परिवार को अपनी उपलब्धि गिनवानी चाहिए। नीतीश की उपलब्धि पर क्या बात कर रहे हैं..  नौकरी देने का क्रेडिट नीतीश कुमार का है। लालू परिवार ना ले।

PunjabKesari
युवाओं को रोजगार देना एनडीए सरकार की गारंटी: विजय कुमार सिन्हा

वहीं मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह बढ़ता बिहार विकसित बिहार का उदाहरण है। इस दौरान उन्होंने राजद पर भी हमला बोला। विजय सिन्हा ने कहा कि, आरजेडी के कई नेता थे और तेजस्वी यादव खुद पथ निर्माण मंत्री थे, लेकिन अपने विभाग में एक भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया था। एनडीए सरकार की गारंटी है… युवाओं को रोजगार देना। तेजस्वी यादव अपने 15 साल के पिता के शासन काल की उपलब्धि को लेकर चुनाव में जाएं। नीतीश कुमार की नौकरी देने की उपलब्धि को अपना बताकर चुनाव में क्यों जा रहे हैं। तेजस्वी का ना विजन है ना कोई मिशन है. एक ही मिशन है भ्रष्टाचार को बढ़ाना और खुद आगे बढ़ना।

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

इस दौरान विजय सिन्हा ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। विजय सिन्हा ने राहुल गांधी के 5 फरवरी को होने वाले पटना आगमन पर कहा कि, लोकतंत्र में कोई भी कहीं आ जा सकता। देश की जनता समझ चुकी है.. सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले को जनता स्वीकार नहीं करेगी। जनता के बीच जो काम करेगा जनता उसे स्वीकार करेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए आप संयोजक को राजनीतिक फ्रॉड बताया और कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम के साथ-साथ ऊर्जा विजेंद्र प्रसाद यादव, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, पीएचडी मंत्री नीरज कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

7 आसान स्टेप्स में बनाएं पनीर राइस पेपर रोल

0

क्या आपने कभी ऐसी रेसिपी देखी है जो जल्दी बनने वाली, स्वादिष्ट और स्वाद से भरपूर हो? जी हां, पनीर राइस पेपर रोल एक मज़ेदार फ़्यूज़न स्नैक है जिसमें स्वादिष्ट पनीर की फिलिंग को पतले चावल के पेपर में लपेटा जाता है। पनीर राइस पेपर रोल एक स्वादिष्ट और हल्का नाश्ता या ऐपेटाइज़र है, जो आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। यह राइस पेपर, पनीर और ताजे सब्जियों के मिश्रण से तैयार होता है। इसमें ताजगी और स्वाद का अद्भुत संतुलन होता है। इस लेख में हम आपको पनीर राइस पेपर रोल बनाने की पूरी विधि 7 स्टेप्स में बताएंगे।

7 आसान स्टेप्स में बनाएं पनीर राइस पेपर रोल

सामग्री:

राइस पेपर (Rice Paper) – 6-8 शीट
पनीर (Cottage Cheese) – 200 ग्राम (क्यूब्स में कटे हुए)
गाजर – 1 (कद्दूकस की हुई)
खीरा – 1 (पतला कटा हुआ)
शिमला मिर्च – 1 (पतला कटा हुआ)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
चिली सॉस – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – स्वादानुसार
तिल का तेल या जैतून का तेल – 1 टीस्पून

PunjabKesari

विधि:
स्टेप 1

पनीर को तैयार करना: पनीर को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें। पनीर में थोड़ा सा सोया सॉस, चिली सॉस, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि पनीर मसालों को अच्छे से सोख सके।

स्टेप 2

सब्जियां तैयार करना: गाजर, खीरा और शिमला मिर्च को पतला काट लें। इन सब्जियों को धोकर सुखा लें और एक तरफ रख दें। आप चाहें तो इन सब्जियों को हल्का सा नमक और नींबू का रस डालकर मसाला भी दे सकते हैं, जिससे उनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

स्टेप 3

राइस पेपर को गीला करना: राइस पेपर शीट्स को गर्म पानी में डुबोकर 10-15 सेकंड के लिए छोड़ें। जब वे मुलायम और लचीले हो जाएं, तो उन्हें पानी से निकालकर एक सूती कपड़े पर रखें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। ध्यान रहे कि राइस पेपर ज्यादा समय तक पानी में न रहे, वरना वह टूट सकते हैं।

स्टेप 4

रोलिंग का तरीका: अब एक गीली राइस पेपर शीट लें और उसे समतल सतह पर रखें। उसके ऊपर पहले थोड़ा सा पनीर डालें, फिर उसमें कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, खीरा, और शिमला मिर्च डालें। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया भी छिड़कें।

PunjabKesari

स्टेप 5

रोल बनाना: राइस पेपर के दोनों किनारों को अंदर की तरफ मोड़ें और फिर नीचे से ऊपर की तरफ रोल करना शुरू करें। ध्यान रखें कि रोल न बहुत ढीला हो और न बहुत कसा हुआ। रोलिंग करते समय सामग्री बाहर न निकलें, यह सुनिश्चित करें।

स्टेप 6

सारे रोल्स तैयार करें: इस प्रक्रिया को बाकी राइस पेपर शीट्स के साथ दोहराएं और सारे रोल्स तैयार कर लें। आप इन रोल्स को ताजे और गरम ही खा सकते हैं, लेकिन यदि आप इन्हें बाद में खाना चाहते हैं, तो इन्हें फ्रिज में रख सकते हैं।

स्टेप 7

डिप और सर्विंग: पनीर राइस पेपर रोल्स को चिली सॉस, सोया सॉस या किसी भी पसंदीदा डिप के साथ सर्व करें। आप इन रोल्स को एक हलके सलाद के साथ भी परोस सकते हैं।

टिप्स:

1.पनीर को मैरिनेट करें: पनीर को अच्छे से मसाले में डुबोकर मैरिनेट करने से उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
2.सब्जियों का चुनाव: आप अपनी पसंद के हिसाब से सब्जियों का चयन कर सकते हैं जैसे सलाद पत्तियां, मक्का, ब्रोकोली, आदि।
3.राइस पेपर की गुणवत्ता: सुनिश्चित करें कि राइस पेपर ताजे और अच्छे क्वालिटी के हों, ताकि वे आसानी से रोल हो जाएं और टूटे नहीं।
4.रोल्स को क्रिस्पी बनाने के लिए: अगर आप चाहें तो इन रोल्स को तवे पर हल्का सा तेल लगाकर भी सेंक सकते हैं, जिससे वे और क्रिस्पी हो जाएंगे।

पनीर राइस पेपर रोल एक हल्का और सेहतमंद विकल्प है, जिसे आप नाश्ते, लंच या डिनर के तौर पर सर्व कर सकते हैं। यह स्वाद में लाजवाब होते हैं और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इस सरल और स्वादिष्ट रेसिपी को घर पर बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों को खुश कर सकते हैं।

यह सस्ती सी चीज Heart में Blockage नहीं होने देती, BP रहेगा कंट्रोल नहीं बनेंगे खून के थक्के

0

साल 2024 में सबसे ज्यादा दिल की बीमारियों (Heart Problem) का कहर देखने को मिला। ज्वां से लेकर बूढ़े तक, बहुत से लोगों ने हार्ट अटैक के चलते अपनी जान गंवा दी। दिल से जुड़ी समस्याओं के बढ़ने का कारण भी लाइफस्टाइल से जुड़ा है। खराब लाइफस्टाइल के चलते ही दिल से जुड़ी कई दिक्कतें (Heart Disease) सामने आ रही हैं जैसे हार्ट अटैक, हार्ट में ब्लॉकेज आदि और ये दिक्कतें बीपी और कोलेस्ट्रॉल के चलते शुरू हो जाती है।

PunjabKesari

साल 2025 की शुरुआत में ही अगर आप दिल का ख्याल रखना शुरू कर देंगे तो हार्ट को ब्लॉकेज से बचाया जा सकता है। कुछ देसी और औषधीय गुण रखने वाली चीजों का इस्तेमाल भी किया जासकता है। इन औषधियों में एक औषधि के रूप में शामिल है अर्जुन की बाक (Arjun Baak) जिसे लोग अर्जुन की छाल भी कह देते हैं। यह हार्ट की बीमारी को दूर करने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। इसमें इतने गुण पाए जाते हैं कि यह सिर्फ दिल ही नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों को दूर करने की ताकत रखती है। इसका सेवन भी कई तरीके से किया जा सकता है लेकिन काढ़े के रूप में इसे पीने के सबसे ज्यादा फायदे हैं। अच्छी बात यह है कि यह महंगी नहीं है। इसलिए कोई भी इसे आसानी से खरीद सकता है। चलिए आपको अर्जुन की बाक के फायदे ही बताते हैं।

अर्जुन की छाल के फायदे | Arjun ki chhal ke fayde

अर्जुन की छाल सिर्फ दिल के लिए ही नहीं बल्कि सर्दी-जुकाम, मुंह के छाले, डायबिटीज, मोटापा कम करने में भी काफी सहायक है।

हार्ट की मांसपेशियां मजबूतः अर्जुन की छाल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल को है। इसका इस्तेमाल करने से हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत होती है।

बीपी कंट्रोल ः अर्जुन की छाल में क्यूमारिन, टैनिन्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे तत्व होते हैं जो हार्ट के लिए तो अच्छे होते ही हैं, साथ ही यह बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है।

खून के थक्के नहीं बनतेः अर्जुन की छाल से बना काढ़ा पीने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है।  नसों में जमें खून के थक्के पिघलने लगते हैं जिससे ब्ल्ड क्लॉटिग की दिक्कत नहीं आती और नसों में ब्लॉकेज नहीं होती।

स्ट्रेस और एंग्जायटी दूर करेंः आज के बिजी शैड्यूल में लोग तनाव और एंग्जायटी से घिरे हुए हैं। अर्जुन की छाल इन चीजों से भी बचाव करती है।  इसका सेवन करने के बाद आप स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं।

अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाएं?

अर्जुन की छाल का काढ़ा  बनाने के लिए सबसे पहले अर्जुन की छाल का पाउडर या टुकड़ा लें। इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा कप पानी  और 2 कप शहद लें। धीमी आंच पर इसे उबाले जब तक पानी आधा न रह जाए।  इसे छान लें और थोड़ा ठंडा होने पर शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसका सेवन आप सुबह या रात को कर सकते हैं।अगर आपको पहले से ही कोई हैल्थ प्रॉब्लम चल रही है तो एक बार चिकित्सक से सलाह जरूर लें क्योंकि अगर आप पहले से ही किसी दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसका काढ़ा पीने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं इसलिए पहले परामर्श जरूर लें।

अर्जुन की छाल के फायदे और नुकसान

अर्जुन की छाल एक आयुर्वेदिक औषधि है और इसका सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में फ़ायदेमंद होता है हालांकि फायदे के साथ इसके नुकसान भी हो सकते है क्योंकि किसी चीज का उचित मात्रा से अधिक सेवन करेंगे तो नुकसान सामने आएंगे ही। चलिए आपको इसके फायदे और नुकसान दोनों ही बताते हैं।

अर्जुन की छाल के फायदेः लोग अर्जुन की छाल की चाय बनाकर पीते हैं क्योंकि यह सारी नसें खोल देती है। इससे दिल हैल्दी रहता है ब्लड प्रैशर कंट्रोल में। इससे लिवर भी अपना काम सही से करता है। अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है, कैंसर के खतरे को भी कम करती  है। सूजन को कम करने में भी यह मददगार है। इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है। इस छाल से मानसिक संतुलन भी सही रहता है। फेफड़ों में अतिरिक्त कफ़ और पित्त को संतुलित करती है और त्वचा भी सही होती ह लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करेंगे तो नुकसान पहुंचेगा।

अर्जुन की छाल के नुकसानः अगर आपको कोई बीमारी या रोग पहले से ही है तो इसका सेवन आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही करें क्योंकि अर्जुन की छाल फायदेमंद के साथ होती है नुकसानदायक भी।कुछ लोगों को इसके सेवन से पेट में ऐंठन, मरोड़ और दर्द, गैस, एसिडिटी, या सीने में जलन, दस्त, जी मिचलाना या उल्टी, एलर्जी आदि की समस्या हो सकती हैं।

जरूरी नोटः इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है। स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह या जांच के लिए, किसी पेशेवर डॉक्टर से चेकअप करवाएं। अगर अर्जुन की छाल का सेवन कर रहे हैं तो यह भी चिकित्सक से पूछ कर करें कि आपको कितनी मात्रा की जरूरत है।

Stock Market Hike Today: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 3 लाख करोड़ का हुआ फायदा

0

घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका द्वारा कनाडा और मेक्सिको पर लगाए गए टैरिफ को 30 दिनों के लिए स्थगित करने के बाद, निवेशकों की ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर चिंता कुछ कम हुई है। इसका सकारात्मक असर एशियाई बाजारों में भी दिखा और भारतीय बाजारों में भी उछाल आया। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स दोनों ही तेजी के साथ खुले, जिससे बाजार का माहौल उत्साहजनक रहा। इससे बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 3.11 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 423.43 लाख करोड़ रुपए हो गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति के तहत यह निर्णय लिया गया कि कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ, जो मंगलवार से लागू होने वाला था, अब 30 दिनों के लिए स्थगित रहेगा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी. के. विजयकुमार के अनुसार, यह कदम वैश्विक इक्विटी बाजारों में सकारात्मक संकेत दे रहा है और चीन के साथ भी इसी तरह की रणनीति अपनाए जाने की संभावना है।

विदेशी बाजारों का हाल

इस बीच डॉलर इंडेक्स में आज गिरावट देखी जा रही है। यह 0.56% गिरकर 108.90 पर आ गया है। कनाडा और मैक्सिको के लिए टैरिफ को एक महीने तक टालने के फैसले से भारतीय रुपए में भी उछाल आई। जापान का निक्केई 1.6% उछलकर 39,140.41 पर पहुंच गया। हांगकांग में हैंग सेंग भी 2.5% उछलकर दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एसएंडपी 500 फ्यूचर 0.4% बढ़ा। चीन का शेयर बाजार अभी बंद है और बुधवार को खुलेगा।

Kashmir की इस सड़क से न करें सफर, 5 मिनट की जगह लग जाएगा एक घंटा

0

जलपोरा और उसके पड़ोसी गांवों के निवासियों को जलपोरा-नायदखाई सड़क की खराब हालत के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से कई बार अपील करने के बावजूद हस्तक्षेप के लिए उनकी अपील का कोई जवाब नहीं मिला है।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय निवासी मोहम्मद असदुल्लाह ठाकनो ने कहा कि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है और इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बार-बार हस्तक्षेप करने और सड़क की मरम्मत करने का अनुरोध किया है, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने उनकी दलीलों को नज़रअंदाज़ कर दिया है। सड़क की खराब स्थिति के कारण, जो यात्रा 5 मिनट की होनी चाहिए, उसमें अब लगभग एक घंटा लग जाता है।

यह सड़क जलपोरा और नायदखाई के बीच मुख्य संपर्क के रूप में काम करती है, फिर भी उन्हें नायदखाई पहुंचने के लिए सुल्तानपोरा गांव से होकर एक लंबा रास्ता तय करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। आम तौर पर सीधे रास्ते से पहुंचने में केवल 5-6 मिनट लगते हैं। अधिकारी गहरी नींद में रहते हैं, उन्हें उनकी कठिनाइयों का बिल्कुल भी एहसास नहीं होता।

असदुल्लाह ठाकनो ने आगे बताया कि कभी-कभी, जब सुल्तानपोरा सड़क बंद हो जाती है, तो लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन इसकी खराब स्थिति के कारण, इस पर वाहन चलाना लगभग असंभव है। उनके शैक्षणिक संस्थान और मुख्य बाज़ार नायदखाई में हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें बहुत मुश्किलें हो रही हैं, खासकर व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए।

मौजूदा सरकार की निष्क्रियता पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए असदुल्लाह थाकनो ने प्रतिक्रिया की कमी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वोट डालने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा, लेकिन चुनाव के बाद कुछ भी नहीं किया गया। यह सरकार उनकी वास्तविक शिकायतों को दूर करने में विफल रही है। एक बार फिर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और जलपोरा-नायदखाई सड़क की मरम्मत करने का आग्रह करते हैं ताकि निवासियों को आखिरकार कुछ राहत मिल सके और उन्हें और परेशानी न हो।

इंदौर की अवैध कॉलोनियों पर जल्द चलेगा निगम का बुलडोजर

मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम सीमा में अवैध कॉलोनियों की बसाहट के खिलाफ नगर निगम ने मुहिम शुरू कर दी है,जहां निगम ने अवैध रूप से बसाई जा रही करीब 35 से अधिक कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और जल्द ही इन कालोनियों में रिमूवल की कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

निगमायुक्त शिवम वर्मा के मुताबिक़ शहर में अवैध कॉलोनियों को बसाने के मामले में अब तक लगभग सभी मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अवैध कॉलोनियों के निर्माण से शहर के विकास की प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

लिहाजा इन्हें जल्द से जल्द हटाने की योजना बनाई जा रही है। यह कार्रवाई उन कॉलोनाइज़र्स के खिलाफ होगी,जिन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया है। फिलहाल नगर निगम और जिला प्रशासन की इस सख्ती से शहर के भू माफियाओं में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

CM मोहन आज हरदा को देंगे बड़ी सौगात, 316.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज हरदा जिले को 316.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम छिपानेर स्थित चिचोटकुटी में 316 करोड़ 20 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। सीएम मोहन जिले में 130.32 करोड़ रूपये लागत 21 कार्यों का भूमि पूजन और 185.87 करोड़ रूपये लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम चिचोटकुटी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रूपये लागत से बनवाये गये घाट निर्माण का लोकार्पण भी करेंगे।

इंदौर में दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मैनेजमेंट ने खाली करवाई इमारतें

इंदौर में स्कूल कॉलेजों और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में एक बार फिर दो स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली है। जहां इंदौर के आईपीएस स्कूल और एनडीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। किसी अज्ञात ने स्कूल के मेल पर बम की सूचना दी। मामले की जानकारी लगते ही मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया। फौरन राजेंद्र नगर पुलिस को धमकी की सूचना दी गई।

PunjabKesari

फिलहाल स्कूल मैनेजमेंट ने दोनों स्कूलों के भवनों को खाली करा लिया है। अविभावकों को बच्चों को वापस ले जाने की बात कही है। राजेंद्र नगर पुलिस ने बम स्क्वाड को सूचना दी गई है।

PunjabKesari

Haryana: मार्च में होगी 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा, फेल होने पर मिलेगा एक और मौका

0

हरियाणा में 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मार्च के दूसरे हफ्ते में आयोजित होगी और 31 मार्च को परीक्षा का रिजल्ट घोषित होगा। सरकारी- प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस बार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की ओर से तैयार किए गए पेपरों के जरिए परीक्षा देनी होगी।

5वीं और 8वीं कक्षा का विद्यार्थी सालाना परीक्षा में फेल होंगे उन विद्यार्थियों को अप्रैल- मई में 50 दिन की विशेष पढ़ाई करनी होगी। छात्रों को पास होने का एक और अवसर दिया जाएगा। मई के लास्ट में इनकी परीक्षा फिर से होगी, अगर विद्यार्थी पास हो जाता है, तो उसे अगली कक्षा में दाखिला दिया जाएगा।

साथ पढ़ाई को पूरा करने के लिए इन विद्यार्थियों की अप्रैल- मई की पढ़ाई गर्मी की छुट्टियों में होम वर्क के रूप में कराई जाएगी। इससे वे जुलाई में स्कूल खुलने पर पढ़ाई में किसी तरीके से पीछे नहीं रहेंगे और सभी के साथ पढ़ाई कर पाएंगे। उनकी पढ़ाई की भरपाई के लिए अभिभावकों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। ऐसे में जो विद्यार्थी परीक्षा में फेल होंगे उन्हें पास होने का एक और मौका दिया जाएगा।

हरियाणा के इस एयरपोर्ट पर गरजेंगे लड़ाकू विमान, 18 पायलट चलाएंगे खास प्रोग्राम

0

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार पर मंगलवार से भारतीय वायु सेना द्वारा लड़ाकू विमान प्रशिक्षण उड़ान अभियान का आयोजन होगा। हिसार एयरपोर्ट की नई हवाई पट्टी पर चार दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सिरसा एयरफोर्स स्टेशन के ग्रुप कैप्टन रितम कुमार लीड करेंगे।

उधर, चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर सोमवार की दोपहर को भारतीय वायु सेना की 15 सदस्यीय टीम हिसार एयरपोर्ट पर पहुंची और ट्रेनिंग को लेकर जायजा लिया। इस दौरान सिरसा एयरफोर्स स्टेशन के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर ने स्थानीय प्रशासनिक तथा एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को वन्य जीव प्रबंधन, एम्बुलेंस चिकित्सा सेवाएं समेत अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
बताया जा रहा है कि हिसार एयरपोर्ट की नई हवाई प‌ट्‌टी पर एयरफोर्स के ट्रेनिंग कार्यक्रम में करीब 18 पायलट यहां आएंगे और 4 दिन तक रुकेंगे। निकट भविष्य में हिसार एयरपोर्ट के महत्व व जरूरत को देखते यह ट्रेनिंग करवाई जा रही है। इससे पहले वायुसेना एक्सप्रेस-वे पर भी जेट विमान उतार चुकी है। हिसार में सेना की एक बड़ी छावनी है। ऐसे में इस एयरपोर्ट को सेना अपनी तैयारियों के तौर पर भी देख रही है। सिरसा और अंबाला एयरपोर्ट को बैकअप देने के लिए इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

- Advertisement -

News of the Day