तरनतारन के अधीन पड़ते गांव कक्क कंडियाला में रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आसपास के मैरिज पैलेस मालिकों व बस मालिकों को लाखों का नुकसान हो रहा है। गौरतलब है कि इस भारी नुकसान को अपनी आंखों से देखते हुए भी प्रशासन नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सर्विस लेन बनाने के आदेश जारी नहीं कर रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रांसपोर्टर शुबेग सिंह धुन ने बताया कि इस फ्लाईओवर के निर्माण के कारण तरनतारन से अमृतसर, तरनतारन से झबाल तथा तरनतारन से शबाजपुर व भिखीविंड जाने वाले बस रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन मार्गों के बंद होने से ट्रांसपोर्ट का कारोबार ठप्प हो गया है।
ऐसी स्थिति में ट्रांसपोर्टर सरकार को बसों के टैक्स का भुगतान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर सरकार द्वारा जारी किए गए रूट को बदलकर अन्य रूट नहीं अपना सकते। इन रूटों के बंद होने से तरनतारन से अमृतसर स्थित धार्मिक स्थल बाबा बुड्ढा साहिब, गुरुद्वारा टाहला साहिब, बाबा नौध सिंह समाध व गुरुद्वारा शहीदां साहिब के साथ-साथ श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
शुबेग सिंह ने कहा कि आने वाले समय में गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है, जिसके चलते नजदीकी गोदामों व शैलरों में गेहूं लगाने संबंधी ट्रकों की लंबी कतारें लग जाएंगी। उन्होंने बताया कि गांव कक्का कंडियाला के नजदीक तीन बड़े मैरिज पैलेस व रिसोर्ट का कारोबार ठप्प हो गया है। इस कारण उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है और शादियों के लिए जो बुकिंग उन्होंने करवाई थी, उसके पैसों को भी वापिस करना पड़ रहा है। इसके साथ ही आसपास के अन्य व्यापारियों को भी लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है, प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने बताया कि इस फ्लाईओवर के निर्माण के कारण वाहन चालकों व अन्य लोगों को आ रही परेशानी का समाधान निकालने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के साथ संपर्क जारी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यातायात को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला ट्रैफिक इंचार्ज रानी कौर ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कर ट्रैफिक को गांव कक्का कंडियाला के अंदर से डायवर्ट कर आगे भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस रूट बंद करने की बजाय उन्हें अन्य रूट अपनाने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के चारों ओर सर्विस लेन बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बातचीत चल रही है, जिसके परिणाम आने वाले दिनों में सामने आएंगे।


उन्होंने मीडिया के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम एक समान टोल नीति पर काम कर रहे हैं। इससे यात्रियों को होने वाली समस्याओं का समाधान होगा।” गडकरी अधिक टोल शुल्क और खराब सड़क की शिकायतों के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वालों के बीच बढ़ते असंतोष पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक बाधा रहित वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (जीएनएसएस) आधारित टोल संग्रह प्रणाली को लागू करने का फैसला किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने 60 वर्षीय एक दलित चौकीदार को लोहे की रॉड और लाठियों से बुरी तरह से पीटा। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ध्रुव कुमार उर्फ बेचई के रूप में हुई है, जो एक निर्माणाधीन इमारत की रखवाली कर रहा था। उसने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुमार को आसपास के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



यह टैरिफ मंगलवार को लागू होने वाले थे, हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कुछ दिनों में बातचीत करने की योजना बनाई है। इसके अलावा चीन की राज्य प्रशासनिक मार्केट रेगुलेशन (SAMR) ने मंगलवार को गूगल के खिलाफ एंटीट्रस्ट कानूनों के उल्लंघन के आरोप** में जांच शुरू करने का ऐलान किया। हालांकि, इस बयान में टैरिफ का जिक्र नहीं था, लेकिन यह घोषणा ट्रंप के 10% टैरिफ लागू होने के कुछ मिनटों बाद की गई थी। चीन ने पहले ही ट्रंप की टैरिफ नीति की आलोचना करते हुए कहा था कि “कोई भी व्यापार युद्ध में जीत नहीं सकता।” चीनी प्रतिनिधि फू कोंग ने कहा कि “हम इस अनावश्यक वृद्धि का विरोध करते हैं और मानते हैं कि यह WTO के नियमों का उल्लंघन है।”

ट्रंप ने सुझाव दिया कि उन्हें यूक्रेन की सरकार से यह संदेश मिला है कि वह आधुनिक उच्च प्रौद्योगिकी वाली अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण तत्वों तक अमेरिका को पहुंच प्रदान करने संबंधी एक समझौता करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं धरती पर मिलने वाले इन दुर्लभ खनिज तत्वों का संरक्षण चाहता हूं। हम सैकड़ों अरब डॉलर खर्च कर रहे हैं। उनके पास बहुत बढ़िया दुर्लभ खनिज तत्व हैं और मैं इन दुर्लभ खनिज तत्वों का संरक्षण चाहता हूं। वे ऐसा करने के लिए तैयार हैं।” ट्रंप ने पहले कहा था कि वह युद्ध को तेजी से समाप्त करेंगे औ इसके लिए बातचीत जारी है। ट्रंप ने कहा, ‘‘हमने रूस और यूक्रेन के मामले में बहुत प्रगति की है। देखते हैं कि क्या होता है। हम उस बेतुके युद्ध को रोकने जा रहे हैं।”


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पांच दिनों की लड़ाई के बाद (जिसमें विद्रोहियों ने शहर पर नियंत्रण कर लिया था) पिछले शुक्रवार तक गोमा की सड़कों से कम से कम 900 शव बरामद किए गए। डब्ल्यूएचओ ने लड़ाई में लगभग 2,900 लोगों के घायल होने की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र और कांगो सरकार ने पहले मृतकों की संख्या 773 बताई थी।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने और मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने “एक महीने के लिए प्रत्याशित टैरिफ को तुरंत रोकने पर सहमति जताई है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस रोक से दोनों देशों के उच्च अधिकारियों के बीच वार्ता की शुरुआत होगी।