भारतीय रुपए में रिकॉर्ड गिरावट के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोने में गिरावट देखी गई थी। दोपहर के बाद MCX पर सोना और चांदी दोनों के वायदा भाव में तेज उछाल आया है। खबर लिखे जाने के समय सोने का भाव 82,725 (+51%) रुपए की ऊंचाई पर पहुंच गया। जबकि चांदी की बात करें तो यह 93,684 (+0.50%) रुपए पर कारोबार कर रही थी। 1 फरवरी यानी शनिवार को सोने ने 83,360 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया था। उधर घरेलू स्पॉट मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) सोमवार को शुरुआती कारोबार में हल्की मजबूती के साथ 82,089 रुपए के भाव पर देखा गया।

सोने में तेजी का कारण
भारतीय रुपए में रिकॉर्ड गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है। अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले रुपया आज 67 पैसे टूटकर 87.29 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे सोने के आयात की लागत बढ़ गई। इस साल अब तक रुपया डॉलर के मुकाबले 1.8% से अधिक कमजोर हो चुका है, जिसका सीधा असर सोने की घरेलू कीमतों पर पड़ा है।
दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में सीमित कटौती की संभावनाओं के बीच ग्लोबल मार्केट में सोना कमजोर हुआ है। हालांकि बीते शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड और यूएस बेंचमार्क गोल्ड फ्यूचर्स क्रमश: 2,817.23 और 2,862.90 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंचे, जिससे यह लगातार 5वें हफ्ते तेजी बनाए रखने में सफल रहा।
अमेरिका द्वारा चीन, कनाडा और मेक्सिको से आयात पर नई टैरिफ ड्यूटी लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखी गई है। इस कदम से वैश्विक व्यापार युद्ध (Trade War) की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे महंगाई को लेकर बाजार में चिंता गहराई है। नतीजतन, गोल्ड में मुनाफावसूली देखी गई है।
हालांकि, जानकारों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प (Safe-Haven) बना रहेगा। सेंट्रल बैंकों की तरफ से बढ़ती खरीदारी और निवेश मांग भी सोने की कीमतों को सपोर्ट दे रही है, जिससे आने वाले दिनों में सोने की मांग और कीमतों में तेजी की संभावना है।
घरेलू स्पॉट मार्केट
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) सोमवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन (शुक्रवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 8 रुपए चढ़कर 82,094 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। शुक्रवार 31 जनवरी को कारोबार की समाप्ति पर यह 82,086 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर देखा गया जबकि शुरुआती कारोबार में इसने 82,165 का रिकॉर्ड हाई बनाया था।
ग्लोबल मार्केट
शुक्रवार की रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद ग्लोबल मार्केट में आज सोना टूटा है। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,804.79 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,772.38 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.10 फीसदी की नरमी के साथ 2,798.21 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB′25) भी आज कारोबार के दौरान 2,861.50 डॉलर और 2,802.20 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 2,830.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले स्पॉट गोल्ड और यूएस बेंचमार्क गोल्ड फ्यूचर्स हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को क्रमश: 2,817.23 और 2,862.90 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गए।


जीतलाल निषाद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पंजाब के भटिंडा में टाइल्स लगाने का कार्य करते हैं। कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान जीतलाल के लड़के किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अमेरिका के कैलिफोरनिया की रहने वाली थूई से मुलाक़ात हुई और व्हाट्सप्प चैटिंग के साथ बात चीत होने लगी और दोनों की बातचीत कब प्यार में बदल गई इसका एहसास तक नहीं हुआ। कोरोना काल के बाद हालत सामान्य होने के बाद दोनों ने मिलने का मन बनाया और युवती 2021 में दिल्ली आ गयी। लड़के ने युवती को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाया तभी से दोनों परिवारों के बीच बातचीत होने लगी। 2023 में दीवाली के दौरान युवती अपने मित्र के साथ उसके गांव आयी और उसके परिवार के साथ रहकर यहां के रहन सहन और रीति रिवाजों के बारे में जाना। इसके बाद युवती अपने मित्र को अपने पिता तन ताहन वो से मिलवाने के लिये वियतनाम ले गयी।
प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ के विचार को राहुल गांधी ने अच्छा बताया, लेकिन कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कोई खास सफलता नहीं मिली। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री पर आरोप नहीं लगा रहे, क्योंकि पीएम ने प्रयास किए, विचार सही था, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए।

डिस्काउंट ऑफर
अमेजन पर Galaxy S24 Ultra 5G पर एक और खास एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे आप 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप अपना पुराना iPhone 11 एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 13,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, यह छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। मतलब आपका पुराना फोन जितना अच्छा होगा, उतनी ही ज्यादा छूट आपको मिलेगी।
इस फ्लैगशिप फोन में 6.8 इंच का 120Hz QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स है। फोन में 12GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है, साथ ही इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 5,000 mAh की बैटरी मिलती है।






आपको बता दें कि, नर्मदा पाइपलाइन फूटने की यह पहली घटना नहीं है। कभी सिंचाई के पानी के लिए किसान पाइपलाइन फोड़ देते हैं तो कभी प्रेशर और लाइट ट्रिपिंग के कारण ऑटोमेटिक पाइपलाइन फूट जाती है। पाइपलाइन बिछने से अब तक कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
