Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 974

Maharashtra: ‘पाला बदलने की तैयारी में संजय राउत, इस पार्टी में होने जा रहे शामिल

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने रविवार को दावा किया कि शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राणे ने कहा कि राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के पास उन्हें एक और कार्यकाल के लिए जीत दिलाने को लेकर पर्याप्त विधायक नहीं हैं। महाराष्ट्र में पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट पर जीत हासिल की थी।

‘दिल्ली में एक नेता से कर रहे बातचीत’
राणे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राउत को ‘सामना’ (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का मुखपत्र) में लिखना चाहिए कि वह शिवसेना (उबाठा) में कितने समय तक टिके रहेंगे। उन्हें उस नेता के बारे में लिखना चाहिए, जिनसे वह दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्हें इस मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए।” बार-बार प्रयास करने के बावजूद राउत से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। राणे की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब राउत ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री तथा शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बीच मतभेद से राज्य में शासन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

‘इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाए शिंदे’ 
राउत ने शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में दावा किया कि शिंदे अभी तक इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद पुन: नहीं दिया गया और वह इस पद को फिर से हासिल करने की बेहद कोशिश कर रहे हैं और फडणवीस इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं। शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस सहयोगी हैं।

घर पर बनाएं ये हेल्दी और स्वादिष्ट Snack कच्चे केले के Chips

0

जिस तरह से नॉर्थ इंडिया में आलू के चिप्स बड़े पैमाने पर खाये जाते है वैसे ही साउथ इंडिया में केले के चिप्स खाएं जाते है।  केले के चिप्स एक हेल्दी स्नैक हैं जो आपकी शाम को और भी खास बना सकते है। ये चटपटे, कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं, और बनाने में भी आसान हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ये चिप्स बिल्कुल परफेक्ट हैं। आइए जानें कैसे बनाएं कच्चे केले के चटपटे चिप्स।

PunjabKesari

सामग्री

2 कच्चे केले
1 चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
1/2 चम्मच काली मिर्च
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच तेल (तलने के लिए)

केले के चिप्स बनाने की रेसिपी

1. सबसे पहले कच्चे केले को छीलकर उसके पतले पतले स्लाइस काट ले। ध्यान रखें की केले के स्लाइस ज्यादा पतले ना हो, वरना चिप्स क्रिस्पी नहीं होंगे

2. केले के स्लाइस को थोड़ी देर के लिए पानी में डालकर रखें ताकि वो काले न पड़ें। इसके बाद, पानी निकालकर एक कपड़े या टॉवल से अच्छे से सुखा लें।

3. एक छोटे कटोरे में नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें।

4. अब सूखे हुए केले के स्लाइस को मसाले के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिला लें, ताकि हर स्लाइस पर मसाला अच्छे से चिपक जाए।

PunjabKesari

5. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर, केले के स्लाइस को सावधानी से तेल में डालें और सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि एक बार में बहुत सारे स्लाइस न डालें, ताकि चिप्स अच्छे से पक सकें।

6. जब चिप्स क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो उन्हें कढ़ाई से निकालकर पेपर टॉवल पर रख लें, ताकि अतिरिक्त तेल सोख लिया जाए।

स्वादिष्ट कच्चे केले के चटपटे चिप्स तैयार हैं!

जापान में पेश हुई भारत में बनीं Maruti Suzuki Jimny 5-door

भारत में बनीं Maruti Suzuki Jimny 5-door जापान में पेश कर दी गई है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि जिम्नी 5-दरवाजा मॉडल को पहली बार भारत में आयोजित ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया था। 5-दरवाजे वाला जिम्नी 2024-25 के वित्तीय वर्ष में मारुति सुजुकी का दूसरा सबसे ज्यादा निर्यात होने वाला मॉडल है।

PunjabKesari

यह वाहन विशेष रूप से मारुति सुजुकी के गुड़गांव (हरियाणा) स्थित संयंत्र में निर्मित किया जाता है और इसे लगभग 100 देशों में निर्यात किया जाता है। जापान में इसके लॉन्च से मारुति सुजुकी के निर्यात सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़ गया है, क्योंकि यह फ्रॉक्स के बाद 2024-25 के वित्तीय वर्ष में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के घरेलू बाजार में भेजा जाने वाला दूसरा एसयूवी मॉडल बन गया है।

मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी ताकेची ने कहा कि जिम्नी 5-डोर का जापान में लॉन्च कंपनी की वैश्विक निर्माण क्षमता को प्रदर्शित करता है। जिम्नी मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में एक प्रसिद्ध निर्यात मॉडल है।

कंपनी के अनुसार, Jimny का 50 वर्षों से अधिक का इतिहास है और सुजुकी ने अब तक 199 देशों और क्षेत्रों में इस मॉडल के 35 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे हैं, जहां पहले जापान में जिम्नी का 3-डोर संस्करण उपलब्ध था। वहीं 5-डोर का नया संस्करण उसकी लोकप्रियता को और बढ़ाने की उम्मीद है।

जिम्नी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (K15B) दिया गया है, जो 105 PS की पावर और 134Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें दो ट्रांसमिशन विकल्प 5-स्पीड मैन्युअल (MT) और 4-स्पीड ऑटोमेटिक (AT) मिलते हैं। यह एसयूवी लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित है और इसमें ALLGRIP PRO 4WD तकनीक शामिल है, जो स्टैंडर्ड रूप से लो-रेंज ट्रांसफर गियर (4L मोड) से लैस है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी ने 2024 में 3.23 लाख से अधिक वाहन लगभग 100 देशों को निर्यात किए और भारत के कुल पैसेंजर व्हीकल निर्यात में कंपनी का 43.5% हिस्सा है। इसके अलावा कंपनी ने अगस्त 2024 में जापान में फ्रॉक्स का निर्यात करना शुरू किया, जिसे वहां सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

Vitamin B12 से भरपूर ये 5 Foods है वजन घटाने में असरदार

0

वजन घटाना आजकल बहुत से लोगों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है। हालांकि इसके लिए सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाना सबसे जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन बी12 भी वजन घटाने में मदद कर सकता है? विटामिन बी12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं विटामिन बी12 से भरपूर 5 ऐसे फूड्स के बारे में, जो आपके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं और तोंद को भी कम कर सकते हैं।

PunjabKesari

दूध और दूध उत्पाद (Milk and Dairy Products)

दूध, दही और पनीर विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं। ये कैल्शियम और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत हैं, जो शरीर के लिए जरुरी होते हैं। दूध और इसके उत्पाद शरीर की एनर्जी को बढ़ाते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं, जिससे ज्यादा खाना खाने की संभावना कम हो जाती है। इसका सेवन वजन घटाने के लिए फायदेमंद हो सकता है।

अंडे (Eggs)

अंडे विटामिन बी12 का एक प्रमुख स्रोत होते हैं। अंडे में प्रोटीन और बी12 दोनों होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। अंडे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आप पूरे दिन को एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसके अलावा, अंडे के पीले हिस्से में बी 12 की अधिक मात्रा होती है, इसलिए पूरे अंडे का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है।

मछली (Fish)

मछली भी विटामिन बी12 का एक बेहतरीन स्रोत है। सैल्मन, टूना, और ट्राउट जैसी मछलियों में बी12 के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं। ये फैटी एसिड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। जब मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो शरीर अधिक कैलोरी जलाता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

मांस (Meat)

विटामिन बी12 के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक मांस है। खासकर, गोमांस, मुर्गा, और टर्की में बी12 की मात्रा अधिक पाई जाती है। इन मांसाहारी भोजनों में प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और शरीर को लंबे समय तक तृप्त रखता है। इससे आप कम कैलोरी का सेवन कर पाते हैं और वजन घटाने की प्रक्रिया में मदद मिलती है।

पौधों से प्राप्त बी12 (Fortified Plant-based Foods)

अगर आप शाकाहारी हैं, तो भी आप विटामिन बी12 प्राप्त कर सकते हैं। कुछ पौधों से तैयार खाद्य पदार्थ जैसे कि सोया मिल्क, मक्का, और वेजिटेबल बर्गर में बी12 को फोर्टिफाइड किया जाता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो मांसाहार से बचते हैं। इन पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का सेवन करके आप बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं और वजन घटाने में मदद पा सकते हैं।

PunjabKesariविटामिन बी12 से वजन घटाने का संबंध: विटामिन बी12 शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है, तो शरीर ज्यादा कैलोरी जलाता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसके अलावा, विटामिन बी12 से शरीर में फैट को जलाने की क्षमता भी बढ़ती है, जिससे तोंद या पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

तो अगली बार जब आप अपनी डाइट प्लान करें, तो इन विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करें और देखिए आपका वजन धीरे-धीरे घटता जाएगा!

CM नीतीश ने बांका को दी 363 करोड़ रुपए की सौगात, 178 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के चौथे चरण में आज बांका जिले को 362 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये की लागत से कुल 178 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 128 करोड़ 50 लाख 94 हजार रुपये की लागत से 161 योजनाओं का उद्घाटन तथा 234 करोड़ 25 लाख 83 हजार रुपये की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

PunjabKesari

प्रगति यात्रा के क्रम में रजौन प्रखंड के नवादा खरौनी पंचायत स्थित स्मार्ट विलेज (उन्नति ग्राम), बाबरचक का फीता काटकर मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्मार्ट विलेज, बाबरचक का भ्रमण कर उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बाबरचक का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने बच्चों एवं शिक्षकों से बातचीत की। बच्चों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप सभी खूब मन लगाकर पढ़िए और आगे बढ़िए। जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत सृजित कराए गए तालाब का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे ढंग से यहां तालाब का निर्माण कराया गया है। इसके किनारे लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने तालाब के किनारे पौधारोपण भी किया। स्मार्ट विलेज, बाबरचक में जीविका समूह के ग्रामीण हाट का भी मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। इस दौरान जीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा विभिन्न निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत
जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से हम महिलाओं का कल्याण हुआ है। हम सभी जीविका दीदियों की आर्थिक स्थिति में निरंतर बेहतरी आ रही है। हम सभी काफी खुश हैं, हमारे बच्चे पढ़ रहे हैं। जीविका समूह से जुड़कर हम लोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। सरकार की तरफ से जीविका समूह एवं उनसे जुड़ी जीविका दीदियों को बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि सभी जरूरतें जो होंगी उसे पूरा किया जाएगा। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, सतत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत ग्रामीण / शहरी क्षेत्रों के विभिन्न जीविका समूहों से जुड़ी दीदियों को व्यवसाय हेतु 3 करोड़ 67 लाख 55 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, जीविका संपोषित स्वयं सहायता समूह को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 65 करोड़ 34 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, सतत जीविकापार्जन योजना अंर्तगत ई-रिक्शा की चाबी आदि लाभुकों को प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट विलेज, बाबरचक स्थित समेकित बाल विकास परियोजना का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां के बच्चों एवं शिक्षिकाओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने शिक्षिकाओं से कहा कि बच्चे ही हमारी भावी पीढ़ी हैं, जो देश का भविष्य हैं, इन्हें ठीक ढंग से पढ़ाइये। इन्हें इस ढंग से पढ़ाइये कि पढ़ाई के प्रति इनकी रुचि बढ़े और यह एक अच्छा नागरिक बन सकें। बिहार महादलित विकास मिशन अंतर्गत निर्मित कराए गए सामुदायिक भवन सह वर्क शेड आदर्श ग्राम बाबरचक का भी मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्मार्ट विलेज बाबरचक में बसाये गये भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा प्रदान किया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह उन्नति ग्राम स्मार्ट विलेज, बाबरचक गैरमजरूआ जमीन पर स्थापित गया है जिनमें वैसे परिवारों को बसाया गया है जो बेघर और भूमिहीन हैं। इस आदर्श ग्राम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु विद्यालय चिकित्सा सेवाओं के लिए स्वास्थ्य केंद्र, प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र, खेल मैदान, ग्रामीण हार्ट, सामुदायिक भवन जैसे हर प्रकार के बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। स्मार्ट विलेज बाबरचक के भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन कर निरीक्षण किया। इस दौरान खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार, सामाजिक सुरक्षा (संशोधन) योजना के तहत 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री निजी (अन्य प्रजाति) पौधशाला के तहत प्रोत्साहन 1 लाख 80 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का अंतर्गत सामाजिक पुनर्वास कोस का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से 4 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की चाबी लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ओढ़नी डैम द्वीप रिजॉर्ट, बांका का उद्घाटन कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने रिजॉर्ट के प्रशासनिक भवन, रेस्टोरेंट का जायजा लिया। इस दौरान निर्माणाधीन थीम पार्क तथा कॉटेज का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल बांका के लिए अमरपुर प्रखंड के राजपुर मौजा में चिन्हित की गई भूमि का स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बांका चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल का निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराएं। इस अस्पताल के बन जाने से बांका एवं आसपास के लोगों को चिकित्सकीय परामर्श पाने एवं इलाज कराने में सुविधा मिलेगी।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत 534.53 करोड़ रुपये की लागत से सुल्तानगंज-तारापुर-बेलहर-कटोरिया-चांदन-दर्दमारा पथ (एसएच-22) एवं पथ प्रमंडल- बांका अंतर्गत 255.18 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर-अमरपुर-बांका पथ (एसएच-25) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने साइट मैप के माध्यम से विकसित किए जाने वाले इन पथों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पथों का विकास ठीक ढंग से कराएं। इन सड़कों के चौड़ीकरण हो जाने से वाहनों का परिचालन सुचारू रुप से होगा। लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही समय की बचत भी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बांका पुलिस केंद्र के प्रांगण का भी निरीक्षण किया।

बिहार में पलटी प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस, 45 यात्री थे सवार

0

बिहार में Purnia जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत लसनपुर के नजदीक प्रयागराज महाकुंभ जा रही यात्री बस रविवार को अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सिलीगुड़ी से पूर्णिया के रास्ते महाकुंभ जा रही थी। डगरूआ थाना क्षेत्र के लसनपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 45-50 यात्री सवार थे। हालांकि इस हादसे में कोई भी हताहत की खबर नहीं है। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोट आयी है। ये बस सिलीगुड़ी से प्रयागराज जा रही थी।

हादसे में सभी यात्री सुरक्षित

पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के एनएच 31एच पर यह हादसा लसनपुर पुलिया के समीप हुआ। जहां बस पलटकर हाइवे से नीचे आ गयी। हालांकि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बस पलटते ही अंदर सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। सभी सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। किसी तरह जान बचाकर सभी बाहर आए। वहीं इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पलटी हुई बस को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गयी।

स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को निकाला गया बाहर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों इलाज चल रहा है। हादसे में गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Bihar Weather Update: 10 जिलों में Dense Fog का Yellow Alert, जानें पूरी जानकारी

0

Basant Ritu की शुरुआत के साथ ही Bihar में मौसम बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि, *मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में Dense Fog का Yellow Alert जारी किया* है।

किन जिलों में जारी हुआ Alert?

मौसम विभाग के अनुसार, *Madhubani, Supaul, Araria, East Champaran, Sheohar, Saharsa, Katihar, Madhepura, Purnia और Kishanganj* जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, अन्य 28 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

*5-6 February को Cloudy Weather की संभावना*  

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, *5-6 February को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार **15 February के बाद ठंड कम हो जाएगी और मौसम Normal होने लगेगा।*

इस साल क्यों नहीं पड़ी Extreme Cold?  

मौसम विभाग का कहना है कि इस साल Bihar में *पिछले साल की तुलना में Cold Wave का असर कम पड़ा है।* इसका मुख्य कारण *Weak Western Disturbance* है, जिसके चलते December और January में भीषण ठंड देखने को नहीं मिली। इस साल *January में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नहीं गया।*

 *Patna में Temperature और Rainfall के आंकड़े*  

– *Patna में 31 January को Maximum Temperature 27°C दर्ज किया गया।*
– *इस महीने सबसे कम Minimum Temperature 3 January को 9.1°C रिकॉर्ड हुआ।*
– *January में सबसे ज्यादा 24 घंटे में Rainfall Triveniganj में 1.6 mm दर्ज की गई।*

Bihar में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन कोहरे की वजह से कुछ जिलों में सतर्कता जरूरी है। आगामी दिनों में Cloudy Weather और हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है, लेकिन *15 February के बाद मौसम पूरी तरह Normal हो जाएगा।*

Jammu में चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन की नई टीम का गठन

0

जम्मू में चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन के चल रहे इलेक्शन में आज नई टीम का गठन किया गया। इस दौरान नई टीम में शामिल हुए प्रेसिडेंट नीरज आनंद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शिव कुमार गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट तुषार महाजन, सेक्टर जनरल दिनेश गुप्ता और साथ में अजय गुप्ता ,सचिन गुप्ता और राहुल शर्मा और साथ ही साथ नए बनी टीम के  प्रेसिडेंट नीरज अनंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि व्यापारियों के जितने भी कामकाज होंगे वह एक भरपूर जिम्मेदारी से निभाएंगे और उनको आने वाली हर परेशानी से राहत भी दिलवाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह सभी व्यापारियों को एक साथ लेकर कार्य करेंगे और उन्होंने इलेक्शन कमिटी का भी थैंक्स किया है जिनकी देखरेख में यह इलेक्शन हुए हैं और वाइस प्रेसिडेंट तुषार महाजन जी ने भी बताया कि यह इलेक्शन काफी देर से पेंडिंग चल रहे थे और अब इलेक्शन कमेटी ने इलेक्शन करवा कर जो हमें नए प्रेसिडेंट दिए हैं वह एक बहुत ही सराहनीय है और व्यापारियों की परेशानी भी समझते हैं और उनके जो भी काम रहेंगे वह यह भरपूर जिम्मेदारी से निभाएंगे।

जम्मू में 5 दिन तक बिजली रहेगी गुल्ल, ये इलाके होंगे प्रभावित

0

जम्मू संभाग में 2 से 9 फरवरी तक बिजली कटौती का एक सजग शेड्यूल जारी किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को विभिन्न स्थानों पर बिजली की आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा। चीफ इंजीनियर जेपीडीसीएल ने सूचित किया है कि कटौती के दौरान बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों की सूची जारी की गई है।

बिजली कटौती का विवरण:

2 फरवरी: सुबह 8 बजे से 1 बजे तक: कंपनी बाग, वेयरहाउस, ज्यूल, चांद नगर, कृष्णा नगर और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 बजे से 3 बजे तक: जिला सांबा के जक्ख, जोगपुर, सरोर, पटली इंडस्ट्री, विजयपुर टाउन, और अन्य।

3 फरवरी:  रंगूर, केशो और आसपास के क्षेत्र: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे।
सांबा के नंदपुर, पुराना नंदपुर, आदि:  सुबह 10 बजे से 4 बजे तक।

4, 6, 9 फरवरी:  विजयपुर प्रथम, विजयपुर तृतीय और आसपास के क्षेत्रों में: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

7 फरवरी:  जक्ख और आसपास के क्षेत्रों में: सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक।
कठुआ जिले में भी 2 फरवरी को कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बिजली कटौती रहेगी, जैसे जंगलोट, कुमरी कठेरा, आदि।

खंडवा में किसान पर मजदूर ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पैर हुआ अलग

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, खेत पर काम कर रहे मजदूर ने किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे किसान की हालत गंभीर बनी हुई है उसे इंदौर रेफर किया गया है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, देशगांव चौकी अंतर्गत ग्राम सिर्रा में किसान रामकृष्ण पिता मुन्ना लाल के खेत पर मजदूरी करने गांव का ही युवक जीवन गया था।

इस दौरान अचानक उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें जीवन ने कुल्हाड़ी से रामकृष्ण पर हमला कर दिया। जिससे उसका एक पैर पंजे सहित अलग कर दिया और सिर में भी गंभीर चोट आई है। गांव के सरपंच प्रभु राम पटेल ने बताया कि किसान पर मजदूर ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिसमें वह गंभीर हालत में खेत में ही पड़ा था।

परिजन गए और पुलिस को सूचना दी डायल 100 की टीम तत्काल घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां स्थिति बिगड़ते देख किसान को इंदौर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -