Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 975

मैहर में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटी, महिला की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी एक जीप पलट गई। इस हादसे में नागपुर की मंगला एकनाथ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पांच अन्य श्रद्धालु घायल हैं, यह घटना रविवार सुबह 5:00 बजे की है। घटना चौरसिया ढाबे के पास की है।

PunjabKesari

वहीं जीप में सवार गजानंद का कहना है कि हादसे से 2 घंटे पहले ड्राइवर से कहा था कि आराम कर लो लेकिन ड्राइवर माना नहीं श्रद्धालुओं का समूह प्रयागराज महाकुंभ से काशी और अयोध्या के दर्शन करते हुए महाराष्ट्र लौट रहा था। नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल भेजा गया।

डबरा में दर्दनाक हादसा बाइक सहित नहर में गिर गए दो लोग, एक की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले डबरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बाइक सवार दो लोग बाइक सहित नहर में गिर गए, एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

यह घटना ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के चिटोली और खोर गांव के बीच शनिवार रविवार की दरमियानी रात की है। बाइक अनियंत्रित हो गई थी और दो लोग हरसी नहर में गिर गए। नहर में पानी अधिक होने से राजेंद्र रावत निवासी खोर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

दोनों बाइक सवार चिंटोली से खोर आ रहे थे, तभी अचानक बाइक नहर में गिर गई। बैलगड़ा थाना प्रभारी अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। बैलगड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भिंड में बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियां

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी लगते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश दमकल की टीम कर रही है।

PunjabKesari

यह घटना मालनपुर थाना क्षेत्र के प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री की है। रविवार की सुबह यहां पर अचानक आग लग गई थी और हड़कंप मच गया, आग की लपटें भी दूर से ही दिखाई दे रही थी। काले धुएं के गुब्बारे कई किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहे हैं. तत्काल लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं।

बिस्कुट फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग तेजी से फैल गई थी, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है,सोशल मीडिया पर फैक्ट्री में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है।

सीएम मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, कई बड़ी कंपनियां कर सकती हैं MP में निवेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान से राज्य के लिए बड़ी खुशखबरी लाए हैं। उनकी चार दिवसीय यात्रा के दौरान जापान की कई बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई है। राज्य में जापान-मध्यप्रदेश औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। प्रदेश में जल्द जापानी इंडस्ट्रियल पार्क, कौशल विकास केंद्र और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हब की स्थापना हो सकती है। इसके अलावा सरकार ने राज्य में जापान प्लस सेल स्थापित करने का फैसला किया है। इसके तहत एक डेडिकेटेड टीम जापान के निवेशकों के साथ संपर्क और फॉलोअप करेगी। इतना ही नहीं, प्रदेश के विकास के लिए अब यहां जापानी मॉडल अपनाया जाएगा।

PunjabKesari

इस तरह मोहन सरकार के मिशन ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) को पूरा करने में जापान बड़ी भूमिका अदा कर सकता है। जापान के निवेश करने से प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार, स्व-रोजगार सहित कई सेक्टर में जबरदस्त बदलाव आ जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस यात्रा के दौरान जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) का न्योता भी दिया। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 फरवरी की शाम स्वदेश लौटे। उन्होंने राजधानी नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि मध्यप्रदेश की ये महत्वपूर्ण जापान यात्रा राज्य के लिए अनेक संभावनाएं लेकर आई है। टोक्यो और ओसाका में आयोजित बैठकों-रोड-शो में जापानी कंपनियों ने मध्य प्रदेश में गहरी रुचि दिखाई है। जापान भारत का पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है, जिसने पिछले दो दशकों में भारत में 38 बिलियन डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 बिलियन डॉलर का है, जो निरंतर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश और जापान के बीच मजबूत व्यापारिक रिश्ते रहे हैं।

जापान को होने वाला निर्यात लगातार बढ़ रहा है- सीएम डॉ. यादव

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में पहले से ही कई जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। ब्रिजस्टोन ने पीथमपुर में विश्वस्तरीय टायर प्रोडक्शन प्लाटं लगाया है। यह प्लांट रोजगार सृजन और निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पैनासोनिक जैसी दिग्गज कंपनी ने प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एनएसके, सानोह और कामात्सु जैसी जापानी कंपनियां भी प्रदेश में काम कर रही हैं। ये कंपनियां ऑटोमोटिव और मशीनरी क्षेत्र में अहम योगदान दे रही हैं। मध्यप्रदेश से जापान को होने वाला निर्यात निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जापान यात्रा के दौरान बैठकों से इन व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही नए निवेश और व्यापारिक अवसर भी खुलेंगे।

मंत्री-गवर्नर से क्या हुई बात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके के साथ हुई बैठक ऐतिहासिक थी। कोइके के साथ सरकार की बैठक में शहरी विकास के नए आयामों पर चर्चा हुई। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट की विशेषज्ञता का लाभ प्रदेश के शहरों को मिलेगा। भोपाल और इंदौर के लिए मेट्रो रेल प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिटी समाधान, जल प्रबंधन और कचरा प्रबंधन में विशेष सहयोग प्राप्त होगा। टोक्यो के विकास मॉडल को प्रदेश में अपनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जापान के विदेश मंत्रालय में संसदीय उप-मंत्री हिसाशी मात्सुमोतो के साथ भी अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश में जापानी निवेश को सुगम बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पर सहमति बनी। व्यापार मिशन का आदान-प्रदान, कौशल विकास में जापानी विशेषज्ञों की भागीदारी, जापान-मध्य प्रदेश औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

इनके साथ हुई अहम चर्चा

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि जापान के भूमि-बुनियादी ढांचा मंत्रालय (MLIT) के मंत्री यासुशी फुरुकावा के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मध्यप्रदेश में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के विकास और लॉजिस्टिक्स में जापानी मॉडल को अपनाने पर सहमति बनी। ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर में विशेष सहयोग से प्रदेश में सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (The Japan External Trade Organization-JETRO) के अध्यक्ष सुसुमु काताओका के साथ बैठक में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष फ्रेमवर्क पर सहमति बनी। जेट्रो से प्रदेश में अपना कार्यालय स्थापित करने की अपील की गई है। जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी ( JICA-Japan International Cooperation Agency) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोहेई हारा के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सरकार ने जेआईसीए के सामने भोपाल-इंदौर-उज्जैन शहरी परिवहन, जापानी औद्योगिक पार्क, जल संरक्षण, शहरी नवीनीकरण, कौशल विकास और कृषि तकनीक में नई परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। इनके अलावा सरकार की टोयोटा, ब्रिजस्टोन, सिस्मैक्स, पैनासोनिक एनर्जी, यूनिक्लो, एबारा कॉर्पोरेशन, नितोरी होल्डिंग्स, योकोगावा इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन, हेल्थ केयर कंवनी एएनडी, जापान बिजनेस फेडरेशन, टेक्नोक्राफ्ट लिमिटेड कंपनियों से भी वन-टू-वन बातचीत हुई।

रोड-शो में शामिल हुईं ये बड़ी कंपनियां

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि टोक्यो में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्टिव सेशन शानदार रहा। ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप: फोकस मध्य प्रदेश’ रोड-शो में जापान की प्रमुख कंपनियों और व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। इसके दौरान मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश नीतियों और विशेष क्षेत्रों, फार्मा, टेक्सटाइल, ऑटोमोटिव और खाद्य प्रसंस्करण में अवसरों पर प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतिभागियों ने राज्य की बुनियादी सुविधाओं, कुशल श्रमशक्ति और व्यापार सुगमता में विशेष रुचि दिखाई। इस कार्यक्रम में किटामुरा केमिकल्स, निप्पॉन कोएई    इंजीनियरिंग, एप्सन, मित्सुई, हिताची, नोकिया, सुमितोमो, सोजिट्ज इंजीनियरिंग, यासुदा लॉजिस्टिक्स और जापान लॉजिस्टिक्स जैसी कंपनियों ने भाग लिया। इसी तरह ओसाका में हुए रोड-शो में युमेया-हाचिमन, याहाता इंजीनियरिंग, अल्पाइन जापान, मिकी कॉर्पोरेशन, डायोस, ओसाका गैस, कोइजुमी अपैरल, मोराबु हांशिन, कुबोटा, कंसाई पेंट।

जापानी पर्यटकों के लिए बनेगा बौद्ध सर्किेट

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि क्योटो के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों सांजूसंगेंदो मंदिर, निजो कैसल और टू-जी मंदिर के भ्रमण से पारंपरिक धरोहरों के आधुनिक प्रबंधन का एक श्रेष्ठ मॉडल सामने आया। क्योटो ने अपनी प्राचीन विरासत को आधुनिक विकास के साथ जिस तरह संतुलित किया है, वह मध्यप्रदेश के लिए एक आदर्श उदाहरण है। इस यात्रा के बाद हमने विरासत स्थलों के प्रबंधन के लिए जापानी तकनीकों और प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने का निर्णय लिया है। विशेषकर उज्जैन में महाकाल लोक, सांची का बौद्ध परिसर और खजुराहो के मंदिरों के प्रबंधन में जापानी तकनीकों और प्रबंधन विधियों का उपयोग किया जाएगा। बौद्ध सर्किट के विकास में क्योटो के अनुभवों का विशेष महत्व होगा। सांची से देवनी-जाखोरा तक के बौद्ध स्थलों को जापानी पर्यटकों के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा।

PunjabKesari

केंद्रीय बजट से बूस्ट होगी मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था- सीएम यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी सरकार का बजट सराहनीय है। इसमें हर वर्ग की चिंता की गई है। हमने भी उनकी ही तरह गरीब-किसान-युवा के लिए नीतियां बनाई हैं। केंद्र सरकार का यह बजट मध्यप्रदेश के लिए हितकारी है। मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि पर ही आधारित है। धन धान्य योजना से मध्यप्रदेश को काफी लाभ होगा। मैं इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाई है। इसका बढ़ाया जाना हमारे किसानों के लिए लाभदायक है। क्रेडिट लिमिट का लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा। ये बजट मध्यप्रदेस को बूस्टअप करेगा। इस बजट से प्रदेश के टूरिज्म, गरीब-कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, स्कूल, हॉस्पिटल सभी को लाभ मिलेगा। प्रदेश को 12 हजार करोड़ का ब्जाय रहित ऋण मिल सकेगा। शहरों के सृजनात्मक विकास का भी लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा। मध्यप्रदेश मेडिकल कॉलेजों का हब बन जाएगा। हमारे पास 52 मेडिकल कॉलेज होंगे। हम इस बजट का लाभ अच्छे ढंग से उठाएंगे। हमने मिशन ज्ञान की विशेष तैयारी की है।

क्यों खास होगी जीआईएस, क्या-कैसी है तैयारी? 

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि ग्लोबल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 (GIS) 24-25 फरवरी को भोपाल में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में चार प्रमुख विभागीय सम्मेलन होंगे. इनमें विभागीय समिट (आईटी, एनर्जी, टूरिज्म, एमएसएमई), विशेष प्रवासी सत्र, सेक्टोरल सेशन और बायर-सेलर मीट शामिल हैं। जीआईएस के दौरान ऑटो और टेक्सटाइल एक्सपो के साथ नवीन तकनीकों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र होगा। एक जिला-एक उत्पाद की अनूठी प्रदर्शनी राज्य की विविधता को दर्शाएगी।

देश-विदेश में हुए रोड-शो का हुआ फायदा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सरकार ने मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोयंबतूर और कोलकाता में रोड शो किए। इससे बड़ी कंपनियां और स्टार्टअप्स ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूके और जर्मनी में रोड-शो किए। इससे वैश्विक निवेशकों का ध्यान मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हुआ। इस दौरान ऑटोमोटिव, आईटी और फार्मा सेक्टर सेक्टर में महत्वपूर्ण साझेदारी की संभावनाएं बनी हैं।

मिले 4 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश में 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव मिले। राज्य सरकार ने 30 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव को भूमि आवंटित की है। उन्होंने बताया कि जीआईएस में जापान और अन्य देशों की दिग्गज कंपनियों की सक्रिय भागीदारी इस समिट की विशेषता होगी। जापान यात्रा के दौरान टोयोटा, ब्रिजस्टोन, योकोगावा, यूनिक्लो, और पैनासोनिक जैसी विश्वस्तरीय कंपनियों ने समिट में भाग लेने की पुष्टि की है। जीआईएस 2025 न केवल निवेश का मंच होगा, बल्कि यह भारत-जापान औद्योगिक सहयोग का एक नया अध्याय लिखेगा। इसमें मध्य प्रदेश केंद्रीय भूमिका निभाएगा।

एमपी-जापान की साझेदारी देश को देगी नई दिशा

उन्होंने बताया कि राज्य को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए हमने मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम में जापान प्लस सेल की स्थापना करने का फैसला किया है। यह सेल जापान के निवेशकों के साथ संपर्क का नियमित फॉलो अप करेगी। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि जापान यात्रा न केवल निवेश और तकनीकी सहयोग का एक नया अध्याय है, बल्कि यह दो संस्कृतियों के मिलन से विकास की एक नई कहानी लिख रही है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश और जापान की यह साझेदारी भारत के विकास में एक नया मॉडल स्थापित करेगी।

इंदौर में पकड़े गए 2 पेशेवर अपराधी, लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद

इंदौर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से चार लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। दोनों ही आरोपियों पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी विनोद मीणा के मुताबिक पिछले माह राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिवालय कॉलोनी में एक नकबजनी की घटना हुई थी जिसमें लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी हुआ था। पूरे ही मामले में पुलिस ने एक टीम गठित की थी और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे थे जिसमें दो आरोपियों की पहचान हुई थी लेकिन आरोपी फरार चल रहे थे।

PunjabKesari

पूरे ही मामले में पुलिस ने दो आरोपी दीपक उर्फ बच्चा उर्फ भांजा निवासी शाहजहानाबाद भोपाल और मनीष पिता सुरेश सोनारे निवासी खुडेल को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं जिनके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य घटनाओं के बारे में भी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

हरियाणा में किसानों ने इस हाईवे पर Toll Plaza कराया Free

0

हरियाणा के जींद में दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित खटकड़ टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करवा दिया है। यह टोल 4 बजे तक फ्री रहेगा। यहां किसान दरी बिछाकर बैठ गए हैं। टोल फ्री करवाने के बाद किसान संगठन आठ और नौ फरवरी को प्रदेश भर में सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपेंगे।

किसानों ने कहा कि कि हाईवे कई जगह से टूटा हुआ। टोल प्लाजा के प्रबंधक सुविधाएं नहीं दे रहे हैं, जबकि वह 200 रुपए टोल वसूल रहे हैं। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह, बलजीत मांडी, सतबीर खरल ने बताया कि किसान संगठन और जन संगठन खटकड़ टोल प्लाजा के प्रबंधकों की तानाशाही, राहगीरों से बदतमीजी. अनुशासनहीनता और कुप्रबंधन का विरोध कर रहे हैं। नियमानुसार टोल पर जो सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, उन सब सुविधाओं का खटकड़ टोल प्लाजा पर प्रबंधन नहीं है।

हरियाणा की ये खास शादी, महज ‘एक रुपया शगुन’ लेकर संपन्न हुई शादी

0

एक रुपया का शगुन लेकर संपन्न किया विवाह। गुर्जर समाज में युवा एवं उनके माता पिता दूसरों के लिए बिना दान-दहेज के आदर्श-विवाह के प्रेरणास्त्रोत बन रहे हैं।

ग्रेटर फरीदाबाद के गांव नचौली निवासी चौधरी जयविंदर सिंह गुर्जर और उनकी धर्मपत्नी कमलेश ने अपने सुपुत्र ललित नागर का विवाह गत दिवस गांव पाली निवासी रोहताश भड़ाना की सुपुत्री कोमल के साथ विवाह संपन्न हुआ था जिसमें शादी समारोह के दौरान प्रत्येक अवसर पर एक रुपया शगुन के रूप में लेकर संपन्न करवाया। जयविंदर सिंह गुर्जर व उनके सुपुत्र ललित नागर के इस प्रेरणादायक आदर्श फैसले का पूर्ण सम्मान करते हुए चौधरी रोहताश सिंह गुर्जर, उनकी पुत्री कोमल और सम्पूर्ण परिवार ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

पंचायत समिति फरीदाबाद के पूर्व चेयरमैन संजय कौशिक ने इस बिना दान-दहेज वाले शादी समारोह की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में आदर्श विवाह के संकल्प को मजबूती देने में विवाह में एक रुपया बतौर शगुन लेकर समाज मे मिसाल कायम की है।

हरियाणा में कांग्रेस छोड़ने वाले जाट नेताओं को भाई BJP की राजनीति, मिला पूरा मान-सम्मान

0

आमतौर पर देश भर में राजनेताओं का एक दल से दूसरे दल में आना जाना लगा रहता है, लेकिन हरियाणा में अपने राजनीतिक दल को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने वाले नेताओं की पूरी तरह से मौज रही। गैर जाट की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आने वाले जाट नेताओं को भाजपा में पूरी तवज्जों मिलती दिखाई दे रही है।

बना डाला जीत का रिकॉर्ड

हरियाणा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का जिक्र करें तो चौधरी धर्मबीर सिंह का नाम सबसे पहले आता है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में चौ. धर्मबीर सिंह ने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा और 404,542 वोट हासिल किए, जबकि इनेलो के बहादुर सिंह 2,75,148 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव भी चौ. धर्मबीर सिंह ने भाजपा से लड़ा। इसमें भी 736,699 वोट हासिल कर कांग्रेस की श्रुति चौधरी को हराया। श्रुति को इस चुनाव में 2,92,236 वोट मिले थे। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के रण में कूदे और जीत की हैट्रिक का इतिहास रच डाला। चौ. धर्मबीर सिंह ने कांग्रेस के राव दान सिंह को करीब 50 हजार से नीचे के बेहद कम मतों के अंदर से हरा जीत दर्ज की।

ट्रेजेडी किंग को मंत्री, पत्नी को विधायक और बेटे को सांसद बनाया

हरियाणा में जाटों के दबदबे वाले जींद और इससे लगते इलाके को बांगर बेल्ट कहा जाता है। बांगर का यही इलाका किसानों के सबसे बड़े नेता, सर छोटूराम के नाती बीरेंद्र सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। हरियाणा की सियासत में बीरेंद्र सिंह को ट्रेजेडी किंग कहा जाता है और इसके पीछे भी रोचक कहानी है। 5 बार विधायक और 3 दफा सांसद रह चुके बीरेंद्र सिंह कभी सीएम नहीं बन पाए और इसकी टीस उन्हें हमेशा से रही। वह खुद अनेक बार अलग-अलग मंचों से इसका जिक्र भी करते रहे। साफ-सुथरी राजनीति करने वाले बीरेंद्र सिंह हर मुद्दे पर अपना पॉइंट ऑफ व्यू बिना किसी लागलपेट के रखते हैं। जो भी कहना, सीधे मुंह पर कहना, उनकी आदत है। इसी बेबाकी के चलते वह कई बार अपनी ही पार्टी , फिर चाहे वो कांग्रेस हो या भाजपा, के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं। बीरेंद्र सिंह कई बार मौजूदा CM मनोहर लाल को भी आईना दिखाने का काम कर चुके हैं। कांग्रेस में 42 साल गुजारने वाले बीरेंद्र सिंह ने वर्ष 2014 में भाजपा ज्वाइन कर ली और नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में केंद्रीय मंत्री बन गए। 2019 में बीजेपी ने बीरेंद्र सिंह की जगह, आईएएस अफसर की नौकरी छोड़ने वाले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार से टिकट दिया। बृजेंद्र सिंह चुनाव जीतकर सांसद बन गए। इसके अलावा बीजेपी की टिकट पर उचाना विधानसभा से बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता भी विधायक रही।

मां का सालों पुराना सपना हुआ पूरा, बेटी भी बनी मंत्री

कांग्रेस में रहते राज्यसभा सदस्य नहीं बन पाने वाली पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भाजपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजकर सालों पुराना उनका अधूरा सपना पूरा किया। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को सहेजते हुए भाजपा ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में किरण चौधरी की बेटी और बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा। विधानसभा चुनाव जितने पर भारतीय जनता पार्टी ने श्रुति चौधरी को प्रदेश की कैबिनेट में शामिल कर ईनाम देने का काम किया।

हरियाणा से बुलाकर बनाया दिल्ली की सीएम

दिल्ली में 1993 में पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। इस दौरान भाजपा ने पहले मदनलाल खुराना और बाद में साहिब सिंह वर्मा को मुख्यमंत्री बनाया। इस दौरान बढ़ती महंगाई के चलते साहिब सिंह वर्मा को हटाकर भाजपा ने हरियाणा की नेता सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि उसके बाद से आज तक भाजपा कभी दिल्ली में सरकार नहीं बना पाई।

इन पर भी बीजेपी ने जताया भरोसा

केवल जाट नेता ही नहीं बल्कि अन्य बिरादरी से भाजपा में आए नेताओं पर भी पार्टी की ओर से पूरा भरोसा जताया गया। इन नेताओं में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई और उनके पोते भव्य बिश्नोई के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल उनकी मां सावित्री जिंदल जैसे नाम भी शामिल हैं। हालांकि कुलदीप बिश्नोई की गाड़ी भाजपा की पटरी से फिलहाल उतरी हुई है। इन सबके बावजूद कुलदीप बिश्नोई अपनी राजनीतिक समझ और सोच के साथ पूरी समझदारी से अपना हर कदम रख रहे हैं।

रेवाड़ी क्षेत्र में घूमने वाले टाइगर ST 2303 की मौत, बड़े नर बाघ ने किया था हमला

0

रेवाड़ी के धारूहेड़ा और झाबुआ क्षेत्र में घूमने वाले टाइगर एसटी 2303 की मौत हो गई है। यह वही बाघ है जिसे कुछ माह पहले राजस्थान और हरियाणा की वाइल्डलाइफ टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू किया था और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (बूंदी, राजस्थान) में छोड़ा गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा रहे वन्यजीव प्रेमियों ने इस बाघ की अचानक हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस युवा बाघ की मौत इलाके पर वर्चस्व की लड़ाई के दौरान वहां पहले से मौजूद एक बड़े नर बाघ के हमले में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

एसटी 2303 को सरिस्का टाइगर रिजर्व से दो बार रेवाड़ी में आया था। झाबुआ से पकड़कर इसे रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। दो दिन पहले ही इसे खुले जंगल में छोड़ा गया था। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार नर बाघ अपनी क्षेत्रीय सीमा को लेकर बेहद आक्रामक होते हैं और अपने इलाके को किसी अन्य बाघ के साथ साझा नहीं करते। अक्सर इस तरह की भिड़ंत में युवा बाघ मौजूदा ताकतवर नर बाघ से हार जाते हैं और मारे जाते हैं, एसटी 2303 के साथ भी ऐसा ही हुआ।

करीब 200 किलो वजन और 10 फीट लंबा यह युवा बाघ बेहद सुंदर और स्वस्थ था। गुरुग्राम निवासी वन्यजीव प्रेमी अनिल के मुताबिक, इस बाघ से उनका खास लगाव था और वे लगातार अधिकारियों से इसके हालचाल पूछते रहते थे। अब इसकी अचानक मौत ने सभी को दुखी कर दिया है। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि टाइगर रिलोकेशन प्रोग्राम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण हादसों से बचा जा सके। फिलहाल वन विभाग इस मामले की गहन जांच कर रहा है।

Shimla: किन्नौर के कामरु में लगी आग, 2 लाख का नुकसान

0

किन्नौर जिला के सांगला तहसील के अंतर्गत कामरु गांव में एक व्यक्ति के मकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार कामरु निवासी यादव सिंह पुत्र सागर जीत के मकान में आग लगने से उक्त व्यक्ति के एक कमरे की खिड़कियां, पर्दे, सिलैंडर, वाशिंग मशीन, टी.वी., टेबल, रजाई, कंबल, खाद्य पदार्थ सहित कई अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गईं, जिसमें प्रारंभिक तौर पर 2 लाख रुपयों के नुक्सान का आकलन लगाया गया है।

इस आग में स्थानीय लोगों सहित पुलिस व दमकल कर्मियों की कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे उक्त व्यक्ति के अन्य 4 कमरों सहित साथ लगते अन्य मकानों को आग से बचाया गया है। हालांकि आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है मगर पुलिस की ओर से इस बारे मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -