Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 978

देशभर के 20 राज्यों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट… अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड के लिए रहे तैयार

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-NCR में सुबह और शाम के समय कोहरा बढ़ने लगा है, जबकि कई राज्यों में अब भी घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है, जिसके चलते देशभर के 20 राज्यों में बारिश और घना कोहरा छाने की संभावना है।

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिमी राज्यों में 7 फरवरी तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन सुबह और शाम को ठंडक बनी रहेगी।

दिल्ली-NCR में 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिनों तक देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

किन राज्यों में होगी बारिश?

IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसी तरह, पूर्वी राजस्थान पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।

3 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से –

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
  • 3 से 5 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में छिटपुट से हल्की बारिश की संभावना है।
  • हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 और 4 फरवरी को बारिश हो सकती है।
  • राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश होने की उम्मीद है।
  • लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
किन राज्यों में कोहरा छाएगा?

पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में सुबह और शाम को घना कोहरा देखने को मिलेगा। IMD ने इन राज्यों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है –

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश
  • गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम

दिल्ली-NCR में भी हल्का कोहरा छाने से सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन में धूप खिलने से मौसम थोड़ा गर्म रहेगा।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.2°C और न्यूनतम तापमान 10.2°C दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 7 फरवरी तक सुबह-शाम ठंडक और दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी।

  • 3 और 4 फरवरी को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हो सकती है।
  • इन दिनों अधिकतम तापमान 24 से 27°C और न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच बना रहेगा।
  • न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
  • हल्की ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बनी रहेगी।

अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का असर बना रहेगा। दिल्ली-NCR में कोहरा, ठंडी हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 7 फरवरी तक सुबह-शाम ठंड और दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।

महाकुंभ में बाबा शिवानंद का जादू, 129 वर्ष की आयु में भी बिल्कुल स्वस्थ….लोग कर रहे हैं भारी भीड़ में दर्शन

प्रयागराज का महाकुंभ मेला सनातन परंपरा के प्राचीनतम पर्वों में से एक है। इस मेले में सबसे अधिक आयु वाले बाबा शिवानंद भी पहुंचे हैं, जिनकी उम्र 129 वर्ष है। उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। बाबा शिवानंद को योग के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार भी दिया गया है। उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ 2025 में संगम की रेती पर बाबा शिवानंद का कैंप लगा हुआ है। वह 100 साल से भी अधिक उम्र के होने के बावजूद बिल्कुल स्वस्थ हैं और सभी से खुलकर बातचीत कर रहे हैं। बाबा हमेशा से ही लोगों को योग के प्रति प्रेरित करते आ रहे हैं। योग के प्रति उनके समर्पण और सेवा भाव की वजह से उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

जानिए, शिवानंद बाबा की पूरी कहानी
बाबा शिवानंद का जन्म 8 अगस्त 1896 को बांग्लादेश के श्री हटा जिले के हरीगंज में हुआ था। वह एक प्रसिद्ध ठाकुरवादी घराने के ब्राह्मण भिक्षुक गोस्वामी परिवार में जन्मे थे। उनके पिता का नाम श्रीनाथ गोस्वामी और माता का नाम भगवती देवी है। बचपन में ही बाबा के माता-पिता की आर्थिक समस्याओं के कारण बहुत संघर्ष करना पड़ा। उनके माता-पिता भिक्षा मांगकर गुज़ारा करते थे और कभी-कभी भूखे भी रह जाते थे।

बताया जाता है कि बाबा ने अपने जीवन के शुरुआती दौर में कई कठिनाइयों का सामना किया। उनके माता-पिता ने उन्हें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए नवदीप के एक वैष्णव संत को सौंप दिया। इस संत ने बाद में बाबा के गुरु का रूप ले लिया। बाबा की एक बहन भी थी, जिनका देहांत हो गया था।जब बाबा छोटे थे, तभी उनके माता-पिताओं का निधन हो गया। इसके बाद, उन्होंने अपने पितृ देव द्वारा पूजी जाने वाली नारायण शिला और अपनी माता द्वारा पूजा की जाने वाली शिवलिंग को अपने साथ लेकर अपने गुरु के आश्रम लौट आए। वहां गुरु के निधन के बाद, बाबा शिवानंद लोगों की सेवा करने लगे।

शिवानंद बाबा का दैनिक जीवन
बाबा शिवानंद सुबह 3 बजे उठते हैं और दिनभर जप, ध्यान, सेवा व अन्य धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। वे रात को 9 बजे विश्राम करते हैं। उनके आहार में मुख्य रूप से उबली सब्जियां और कुछ मिठाइयां शामिल होती हैं, जबकि बाबा तली हुई चीजें नहीं खाते। उनका प्रिय कार्य दीन-हीन और पीड़ितों की सहायता करना है। बाबा का मानना है कि प्राणियों की निस्वार्थ सेवा ही वास्तव में ईश्वर की सेवा है। महाकुंभ मेला और बाबा शिवानंद की यह कहानी न केवल श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह जीवन के संघर्ष और सेवा भाव की एक प्रेरणादायक कथा भी है।

‘वोटिंग से पहले ही, झाड़ू के तिनके बिखर रहे’, आरके पुरम रैली में दिल्ली सरकार पर बरसे पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की कमान संभाली हुई है। उन्होंने आज रविवार 2 फरवरी को दिल्ली के आरके पुरम में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज बसंत पंचमी का पावन अवसर है, आप सभी को बसंत पंचमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी कामना है, मां सरस्वती का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर, देशवासियों पर हमेशा बना रहे। हमारा आर के पुरम एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतरीन उदाहरण है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों लोग एक साथ रहते हैं। उसमें से बहुत से मेरे साथी सरकार में सेवा दे रहे हैं। मोदी जैसे काम करने वाले प्रधानमंत्री को ताकत देने का काम करते हैं।

PunjabKesari

पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार भाजपा सरकार- पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार भाजपा सरकार।”

वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे- मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।”

अब गलती से भी यहां आपदा सरकार नहीं आनी चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमें ऐसी डबल इंजन की सरकार बनानी है जो लड़ाई झगड़े के बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने संवारने में ऊर्जा लगाए… आपने आने वाले 5 साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है। अब गलती से भी यहां आपदा सरकार नहीं आनी चाहिए जो दिल्ली के 5 और साल बर्बाद कर दे।”

PunjabKesari

आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए- मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के हर परिवार से मेरी प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा।”

Rajouri में बरकरार ‘रहस्यमयी बीमारी’ का खौफ, Delhi से आई डॉक्टरों की विशेष टीम

0

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की चार डॉक्टरों की विशेष टीम शनिवार शाम मेडिकल कॉलेज राजौरी पहुंची। टीम का उद्देश्य हाल ही में बडाल गांव में फैली रहस्यमय बीमारी की जांच करना है, जिससे अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 13 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

PunjabKesari

टीम के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 मरीजों से विस्तार से बातचीत की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का गहराई से मूल्यांकन किया। मरीजों से यह जानने की कोशिश की गई कि जिस दिन वे बीमार हुए थे, उस दिन उन्होंने क्या खाया था और उनकी दिनचर्या में क्या बदलाव हुआ था। मरीजों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ए.एस. भाटिया ने टीम को बताया कि जब ये मरीज अस्पताल लाए गए थे, तब उनकी हालत बेहद गंभीर थी। हालांकि, समय पर उपचार शुरू करने के बाद उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ है और अब सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।

एम्स की टीम ने मेडिकल कॉलेज के दौरे के बाद बडाल गांव में विशेष रूप से बनाए गए स्वास्थ्य शिविरों का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर बीमारी के फैलाव के कारणों को समझने की कोशिश की। टीम ने शिविरों में रह रहे लोगों की स्वास्थ्य जांच की और बीमारी के संभावित स्रोतों का पता लगाने के लिए विभिन्न नमूने भी एकत्रित किए।

मिली जानकारी के अनुसार, एम्स की टीम रविवार को भी बडाल गांव में रुककर अपनी जांच जारी रखेगी और अन्य प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगी। टीम की प्राथमिकता बीमारी के कारणों का पता लगाकर स्थिति को नियंत्रण में लाना है।

गौरतलब है कि बडाल गांव में फैली इस रहस्यमय बीमारी ने इलाके में दहशत फैला दी है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने इन जिलों को किया आगाह

उत्तर प्रदेश में जनवरी खत्म होने के बाद से ठंड अपना असर धीरे-धीरे कम करता जा रहा है। पहले ठंड में ठुठरने वाले लोग अब दिन में तापमान बढ़ने के कारण लोग अब तेज धूप से बचने लगे हैं। रात के समय भी न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से ठंड का असर कम हो गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने संंभावना जताई है कि प्रदेश में 3 फरवरी को बारिश भी हो सकती है।  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 3 से 5 फरवरी के बीच पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं बारिश का यह सिलसिला 5 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसके बाद प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है। वहीं, 7 फरवरी तक देर रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा भी छाने के आसार हैं।

2 फरवरी को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग का कहना है कि आज यानि 2 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान कुछ स्थानों पर देर रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल, इस अवधि में मौसम को लेकर किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 3 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दिन भी देर रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने के आसार बने रहेंगे।

4 फरवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 4 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

बीकानेर में आज (2 फरवरी) दोपहर अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही धरती हिली, लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े। फिलहाल, किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

भूकंप की तीव्रता 3.6 रिक्टर स्केल
भूकंप की तीव्रता 3.6 रिक्टर स्केल मापी गई है। भूकंप का केंद्र बीकानेर के महासमर क्षेत्र में था और यह धरती की सतह से 10 किलोमीटर गहरे थे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह झटके हल्के से मध्यम तीव्रता के हो सकते हैं।

किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं
भूकंप के झटकों से लोग घबरा गए थे, और कई लोग एक-दूसरे को फोन करके अपने हाल-चाल पूछने लगे। हालांकि, किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बीकानेर के अलावा नोखा और लूणकरणसर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरी तरह से सतर्क रहें।

Apple ने किया बड़ा ऐलान, भारत में इस महीने से मिलेगा Apple Intelligence

0

Apple अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्विस, Apple Intelligence को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह नया फीचर अगले महीने यानी अप्रैल 2025 से iPhones पर उपलब्ध होगा। Apple का कहना है कि यह AI सर्विस यूजर्स को स्मार्ट और इंटेलिजेंट तरीके से बेहतर अनुभव देने वाली होगी।

क्या होगा नया?

Apple Intelligence के साथ आपको iPhone में कई नए और एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे। इनमें से कुछ प्रमुख फीचर्स में स्मार्ट रिप्लाईAI पावर्ड राइटिंग टूल्सनोटिफिकेशन समराइज और इमेज एडिटिंग शामिल हैं। यह सभी फीचर्स खास तौर पर आपके दिन-प्रतिदिन के कामों को और भी आसान बना देंगे। Siri को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल किया जाएगा, जिससे आपकी आवाज पर उसे कंट्रोल करना और भी आसान होगा।

ज्यादा स्टोरेज की होगी जरूरत

Apple Intelligence का इस्तेमाल करने के लिए iPhone में थोड़ा ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को लगभग 7GB स्टोरेज की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, Apple ने इस बार खास ध्यान रखा है कि ये फीचर्स डिवाइस पर ही काम करेंगे, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

कौन से iPhone मॉडल्स को मिलेगा Apple Intelligence?

यह फीचर खासकर iPhone 16 सीरीजiPhone 16 Pro और iPhone 15 Pro मॉडल्स पर उपलब्ध होगा। भारत में फिलहाल यह फीचर मौजूद नहीं है, लेकिन जैसा कि Tim Cook ने बताया, जल्द ही iOS 18.4 अपडेट के साथ इसे रोलआउट किया जाएगा। Apple Intelligence को स्थानीय इंग्लिश भाषा में लॉन्च किया जाएगा, जिससे भारतीय यूजर्स को इसका बेहतर अनुभव मिल सके। इसके बाद, धीरे-धीरे अन्य भाषाओं जैसे फ्रेंच, स्पैनिश, इतालवी, पुर्तगाली, जापानी, कोरियाई और चीनी भी इसमें जोड़े जाएंगे। खासतौर पर भारत और सिंगापुर के लिए लोकल इंग्लिश सपोर्ट मिलेगा, जो और भी यूजर्स को इसे अपनाने में मदद करेगा।

क्या है इसके पीछे का मकसद?

Apple Intelligence को लेकर Tim Cook ने कहा कि कंपनी इस पर काफी मेहनत कर रही है और वह चाहते हैं कि यूजर्स को एक स्मार्ट, कंफर्टेबल और प्राइवेसी-फोकस्ड AI अनुभव मिले। उन्होंने यह भी बताया कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को अपने डिवाइस पर पहले से कहीं ज्यादा कंट्रोल और सटीकता मिलेगी।

कब मिलेगा ये अपडेट?

Apple Intelligence का ये नया अपडेट iOS 18.4 के साथ अप्रैल 2025 में आएगा, जिससे यूजर्स को इसका फायदा मिल सकेगा। इस अपडेट के साथ कई अन्य फीचर्स और सुधार भी किए जाएंगे।

गाजीपुर हादसे में 9 की मौत, ट्रेलर ड्राइवर ने जानबूझकर श्रद्धालुओं को कुचला ?

यूपी के गाजीपुर जिले में शनिवार को महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में पहले ही मौत हो चुकी थी, लेकिन अब एक और महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं, बीती रात पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पुलिस को हादसे की पूरी सच्चाई बताई।

आपको बता दें कि यह घटना जिले में वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर रेवसा पेट्रोल पंप के पास हुई थी। दरअसल, पिकअप में सवार होकर सभी लोग कुंभ नहा कर आ रहे थे इसी दौरान पिकअप का डाला टूट गया और कई श्रद्धालु बीच हाईवे पर गिर गए। जिसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। जिसमें अब तक कु 9 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। शुरू में घटना के लिए डंपर को जिम्मेदार माना जा रहा था।

CCTV के सहारे चालक तक पहुंची पुलिस
सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि यह हादसा 18 चक्के वाले ट्रेलर से हुआ था। मामले में आरोपी चालक को गाजीपुर पुलिस ने बड़हलगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं ट्रेलर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

हादसे में जान गवाने वाले लोग
हादसे में मृतकों में सुधा चौरसिया, अमर सिंह, नित्या, श्याम सुंदर, भगवानी, पुष्पा यादव, सुरेंद्र गुप्ता, इसरावती सिंह और सुभावती शामिल हैं। घायलों में रामआशरे यादव, मुन्नी सिंह, अंश यादव, गुंजा देवी, आर्यन सिंह, वंदना सिंह, धानमती देवी, सोमारी देवी, घुरहु गुप्ता, गुलजार सिंह और सुभावती शामिल हैं।

आपको बता दें कि सभी श्रद्धालु गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के हरदीचक गांव से थे और प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। हादसे के बाद त्रिलोकी चौरसिया ने नंदगंज थाने में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

‘चुनाव नजदीक आते ही BJP गुंडागर्दी पर उतर आई’, केजरीवाल ने अमित शाह पर लगाए आरोप

0

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ‘‘गुंडागर्दी” पर उतर आई है। केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि ‘आप’ पांच फरवरी को होने वाले चुनावों में ‘‘निर्णायक जीत” की ओर बढ़ रही है, जिससे भाजपा नेता, विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘‘स्तब्ध और हताश” हैं।

भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई- केजरीवाल 
केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप चुनावों में भारी जीत हासिल कर रही है और अमित शाह स्तब्ध हैं। भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है क्योंकि उसे हार का आभास हो गया है।” उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को धमकाने और उन पर हमला करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नेताओं और समर्थकों को धमकाया जा रहा है कि या तो वे भाजपा में शामिल हो जाएं या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उन पर हमले किए जाएंगे लेकिन हमें डराया नहीं जा सकता।” उन्होंने कहा कि दिल्ली ‘‘धमकाने वाली इस रणनीति” को बर्दाश्त नहीं करेगी।

‘अमित शाह की गुंडागर्दी’ हैशटैग के जरिए प्रचार मुहिम शुरू की
केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘अमित शाह की गुंडागर्दी’ हैशटैग के जरिए नई सोशल मीडिया प्रचार मुहिम शुरू की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि उन पर ‘‘हमला किया जाता है, उन्हें धमकाया या डराया जाता है” तो वे इस ‘हैशटैग’ का उपयोग करके अपने अनुभव साझा करें। केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली को लेकर भाजपा का कोई नजरिया ही नहीं है – ना तो मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार है और ना ही कोई विकास एजेंडा। उन्हें सिर्फ गुंडागर्दी आती है। वे वोट के बल पर नहीं, बल्कि डराकर जीतना चाहते हैं।”

दिल्लीवासियों से किया ये आग्रह 
उन्होंने ‘‘शहर की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अखंडता सुनिश्चित करने के लिए” दिल्लीवासियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को होंगे और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। ‘आप’ का दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य है, जबकि भाजपा 25 साल से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता पर काबिज होना चाहती है।

कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों को वसंत पंचमी पर मिल सकती है शुभ सूचना, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शिव योग का संयोग बना हुआ है, वहीं आज मन का कारक ग्रह चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहा है। आज का दिन दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा कुछ राशि वालों को आज सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में चुटपुट लाभ की योजना पर भी ध्यान देना होगा। यदि आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में लगे रहे, तो आप लाभ से हाथ धो सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप कोई धन संबंधी डील बहुत ही सोच समझकर फाइनल करें। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेन-देन से संबंधित मामलो में ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे, लेकिन माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपने यदि किसी को कुछ कर्ज दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कन्फ्यूजन भरा रहने वाला है। आपका मन किसी काम को करने का तो करेगा, तो उसमें कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे। आपके मन में टेंशन बनी रहेगी। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें पार्टनरशिप करने से बचना होगा, नहीं तो उनके साथी उन्हे धोखा दे सकते है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आप अपने अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। किसी दूर रहकर परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। यदि आपने जल्दबाजी के चक्कर में कोई जोखिम उठाया, तो उससे आपको भविष्य में नुकसान अवश्य होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
- Advertisement -

News of the Day