Tuesday, February 10, 2026
Home Blog Page 980

कोरियन स्टाइल चिली गार्लिक नूडल्स, जाने झटपट और टेस्टी Recipe

0

नूडल्‍स का नाम सुनते ही बच्‍चों के ही नहीं बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है।कोरियन चिली गार्लिक नूडल रेसिपी उन लोगों के लिए ज़रूर ट्राई करने लायक है जिन्हें मसालेदार और स्वादिष्ट नूडल पसंद हैं। इस रेसिपी में खास तौर पर कोरियन गार्लिक सॉस और चिली पेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे एक खास फ्लेवर और ताजगी देता है। यह नूडल्स आसानी से घर पर बनाये जा सकते हैं और ये हर किसी के टेस्ट बड्स को संतुष्ट करेंगे।तो आइए जानते हैं कोरियन चिली गार्लिक नूडल्स बनाने की आसान सी रेसिपी:

PunjabKesari

सामग्री:

नूडल्स – 200 ग्राम (अनाज नूडल्स या चावल नूडल्स)
सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
स्नीकर्स तेल (Sesame Oil) – 2 चम्मच
लहसुन – 5-6 कलियाँ (बारीक कटी हुई)
चिली सॉस – 2 चम्मच
सोया सॉस – 1 चमच
कोरियन चिली पेस्ट (Gochujang) – 1 चम्मच
चीनी – 1/2 चम्मच
विनेगर – 1 चम्मच
हरा प्याज – 2-3 (बारीक कटे हुए)
सिरका – 1 चम्मच
तिल – 1 चम्मच (सजाने के लिए)

कोरियन चिली गार्लिक नूडल्स कैसे बनाएं:

1. सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालें।जब पानी उबालने लगे, तो उसमें नूडल्स डालें। नूडल्स पकने के बाद, पानी छानकर अलग रख दें।

PunjabKesari

2. एक कढ़ाई में 2 चम्मच स्नीकर्स तेल (Sesame Oil) डालें और उसे गर्म होने दें।तेल में बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर अच्छे से भूनें जब तक कि वह हल्का गोल्डन ब्राउन न हो जाए।फिर इसमें चिली सॉस, सोया सॉस, कोरियन चिली पेस्ट (Gochujang), चीनी और सिरका डालकर अच्छे से मिला लें।इस सॉस को 1-2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए।

3. अब उबले हुए नूडल्स को तैयार सॉस में डालें और अच्छे से मिला लें ताकि नूडल्स पर सॉस का स्वाद अच्छे से आ जाए।नूडल्स को 2-3 मिनट तक कढ़ाई में पकने दें ताकि सॉस में नूडल्स अच्छे से डूब जाएं।

4. अंत में, हरे प्याज के टुकड़े और तिल डालकर नूडल्स को सजाएं।

PunjabKesari

अब आपका कोरियन चिली गार्लिक नूडल्स तैयार है।इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ एन्जॉय करें।

भारत में लॉन्च हुई Kia Syros, कीमत सहित जानें पूरी डिटेल

Kia Syros भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 8,99,900 लाख रुपए रखी गई है। इसे सोनेट और सेल्टोस के बीच रखा गया है। यह 6 वेरिएंट और 8 कलर स्कीम में लाई गई है। Kia Syros का मुकाबला टाटा पंच, नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई एक्स्टर जैसे मॉडलों से है।

PunjabKesariवेरिएंट और कीमत

HTK: 8,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम)

HTK (O): 9,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम)

HTK+: 11,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम)

HTX: 13,29,900 रुपये (एक्स-शोरूम)

HTX+: 15,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम)

HTX+ (O): 16,79,900 रुपये (एक्स-शोरूम)

फीचर्स

Kia Syros में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5-इंच का क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, प्रीमियम 8-स्पीकर साउंड सिस्टम,रियर सीट वेंटिलेशन, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग 60:40 स्प्लिट रियर सीटें और डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, छह एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, 360-डिग्री कैमरा, डुअल डैशकैम सेटअप, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

PunjabKesari

पावरट्रेन

इस गाड़ी में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 115bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं पेट्रोल ऑप्शन में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 120bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ पेश किया है।

कुछ भी खाते ही पेट में होने लगती है मरोड़ और दर्द? ये गलत आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार

0

पेट में दर्द और मरोड़ होना एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार होती है, तो यह आपके खाने-पीने की आदतों का नतीजा हो सकती है। कई बार हम बिना ध्यान दिए कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी गलत आदतें हैं, जिनकी वजह से पेट में मरोड़ और दर्द हो सकता है।

PunjabKesari

बहुत ज्यादा तला-भुना खाना

तले हुए और ज्यादा मसालेदार खाने से पेट में गैस, जलन, और मरोड़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह खाना हमारे पाचन तंत्र पर दबाव डालता है, जिससे पेट सही से खाना नहीं पचा पाता। यही वजह है कि तला-भुना खाने के बाद पेट में दर्द और मरोड़ हो सकता है।

खाना जल्दी-जल्दी खाना

आजकल हम सब जल्दी-जल्दी खाने की आदत में आ गए हैं। लेकिन जब हम जल्दी-जल्दी खाते हैं, तो पाचन क्रिया सही से नहीं हो पाती। इससे पेट में गैस, मरोड़ और दर्द हो सकता है। खाना धीरे-धीरे, आराम से खाने से पाचन बेहतर होता है और पेट में समस्या कम होती है।

पानी की कमी

हमारे शरीर को सही से काम करने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। अगर आप दिनभर में कम पानी पीते हैं, तो आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता और पेट में गैस, मरोड़, और दर्द हो सकता है। पानी का सही मात्रा में सेवन पेट को साफ रखने में मदद करता है।

स्मोकिंग और शराब का सेवन

स्मोकिंग और शराब दोनों ही पेट को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इन चीजों की वजह से पेट की अंदरूनी परत में जलन हो सकती है, जिससे पेट में मरोड़ और दर्द महसूस होता है। शराब और सिगरेट से पेट की आंतों की गति धीमी हो जाती है, और खाना ठीक से पचता नहीं है।

PunjabKesari

सही टाइम से खाना न खाना

बहुत देर से भोजन करते हैं या रात में भारी खाना खाते हैं, तो यह पेट पर अधिक दबाव डालता है और पाचन में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

ज्यादा तनाव लेना

तनाव और चिंता के कारण पेट में समस्या हो सकती है। जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है। यही वजह है कि तनाव में खाना खाने से पेट में मरोड़ और दर्द महसूस हो सकता है।

समाधान क्या हो सकते हैं?

अपनी डाइट में फल, सब्जियां, अनाज और प्रोटीन को शामिल करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। खाना धीरे-धीरे खाएं ताकि पेट उसे अच्छे से पच सके। मानसिक शांति बनाए रखें। योग, ध्यान, या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से तनाव कम हो सकता है।शरीर में पानी की कमी न होने दें, यह पाचन में मदद करता है। खाना समय पर खाएं और खाने के बाद तुरंत न सोएं।

अगर आप भी कुछ भी खाते ही पेट में मरोड़ और दर्द महसूस करते हैं, तो आपकी कुछ आदतों की वजह से यह समस्या हो सकती है। अगर समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक गिरा, मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश किया। इसके बाद से बाजार में दिन के ऊपरी स्तर 77,899 से 649 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,080 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 100 अंक की गिरावट है, ये 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.89% की गिरावट है।

बजट से एक दिन पहले विदेशी निवेशकों ने ₹1,188.99 करोड़ के शेयर बेचे
  • NSE के डेटा के अनुसार, 31 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,188.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 31 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.75% की गिरावट के साथ 44,544 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 6,040 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.28% की गिरावट रही।
कल बाजार में 740 अंक की तेजी थी

कल यानी 31 जनवरी को सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 258 अंक की बढ़त रही, ये 23,508 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों से 44 में तेजी और 7 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.44% की तेजी रही।

Budget 2025: बजट में क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता? यहां है पूरा अपडेट

0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश करते हुए आम जनता को बड़ी राहत दी है। बजट में जीवन रक्षक दवाओं और कैंसर की दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया गया है। इसके तहत इन दवाओं पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है, जिससे मरीजों को इलाज के खर्च में कमी का फायदा मिलेगा।

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। LED और LCD टीवी सस्ते होंगे क्योंकि इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर तकनीक के साथ सस्ते टीवी खरीदने का मौका मिलेगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और मोबाइल की बैटरियों को भी बजट में सस्ता करने की घोषणा की गई है। लिथियम आयन बैट्री पर कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को और किफायती बनाने में मदद मिलेगी। यह कदम हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और ई-मोबिलिटी सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • बुनकरों के बुने कपड़े सस्ते होंगे। चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे। समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई।
  • फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 5 की गई।
क्या-क्या हुआ सस्ता?

– 36 कैंसर दवाएं
– मेडिकल उपकरण
– LED सस्ती
– भारत में बने कपड़े
– मोबाइल फोन बैटरी
– 82 सामानों से सेस हटा
– लेदर जैकेट
– जूते
– बेल्ट
– पर्स
– ईवी वाहन
– LCD
– LED टीवी
– हैंडलूम कपड़े

क्या हुआ महंगा

बजट में इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 परसेंट से बढ़ाकर 20 परसेंट किया गया। इसी के साथ बजट में बच्चों और बड़ों से जुड़ी कुछ चीजों के महंगे होने का अनुमान है। दरअसल, बजट से एक दिन पहले पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (यूपीएफ) की बढ़ती खपत पर चिंता जताई गई।

राजस्थान की 16वीं विधानसभा के तीसरे सत्र का पहला दिन

शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा जब बोलने लगे तो राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भी उन्हें तल्ख अंदाज में जवाब दिया। वहीं राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अभिभाषण के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन घोटाले से देश में राजस्थान की साख खराब हुई है। अभिभाषण के बाद कांग्रेस एमएलए मुकेश भाकर का निलंबन समाप्त कर दिया गया है।

यहां पढ़िए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण के मुख्य बिंदु- 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विगत वर्षों में हमारे देश ने अद्भुत प्रगति अर्जित की है और ‘राष्ट्र प्रथम‘ हमारा मूलमंत्र बन गया है। राज्य सरकार ने युग पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए ‘दूरगामी निर्णय किए हैं, जिनसे हमारी माताओं-बहनों, युवा, किसान भाइयों, श्रमिकों सहित समाज के हर वर्ग का जीवन बेहतर हुआ है।

औद्योगिक विकास

‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट‘ के पहले ही साल में समिट का आयोजन कर 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश की मजबूत बुनियाद रखी गई है। समिट में 32 देशों ने हिस्सा लिया और 16 देशों ने पार्टनर कंट्री के रूप में सहभागिता निभाई। देश-विदेश के 147 एग्जीबिटर्स एवं 32 हजार से अधिक डेलीगेट्स एवं विजिटर्स शामिल हुए। ‘राइजिंग राजस्थान‘ से राजस्थान में औद्योगिक विकास का भाग्योदय होगा। प्रतिभा एवं कौशल से भरे हमारे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

औद्योगिक क्षेत्रों के विकास एवं भूमि अधिग्रहण के लिए 512 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए गए हैं। नए 11 औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 1 हजार 282 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, 11 नए औद्योगिक क्षेत्र भूमि आवंटन के लिए भी खोले गए हैं।

जल संसाधन

‘रामजल सेतु लिंक परियोजना (एमपीकेसी परियोजना) के मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट का आदान-प्रदान किया गया। इससे पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में 4 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई और 3 करोड़ से अधिक आबादी की पेयजल जरुरतों को पूरा किया जा सकेगा। इस परियोजना के 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर परियोजना का कार्य प्रारम्भ किया गया है। कोटा जिले में कालीसिंध नदी पर नवनेरा बांध का निर्माण अक्टूबर, 2024 में पूरा कर लिया गया है। यह बांध एमपीकेसी परियोजना की क्रियान्विति की दिशा में नींव का पत्थर साबित होगा। इंदिरा गांधी नहर एवं सिंचित क्षेत्र विकास के अतिरिक्त प्रदेष में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं पर 2 हजार 816 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इससे 14 हजार 517 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है। भारत सरकार, हरियाणा तथा राजस्थान के मध्य हुए समझौते के आधार पर सीकर, चूरू एवं झुंझुनू जिलों में यमुना का जल लाने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

जल संरक्षण के लिए राज्य के 17 जिलों की 38 पंचायत समितियों में अटल भूजल योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना में 1 हजार 132 ग्राम पंचायतों में 459 करोड़ रुपये से जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्य कराए गए हैं।

सरकार ने 6 हजार 91 करोड़ रुपये व्यय कर 11 लाख 17 हजार परिवारों को ‘नल से जल‘ उपलब्ध कराया है। अब तक 30 वृहद् परियोजनाओं और 1 हजार 618 लघु परियोजनाओं को पूर्ण कर 4 हजार 951 गांवों को लाभान्वित किया गया है।

बाड़मेर में नर्मदा नहर आधारित 2 वृहद् परियोजनाओं तथा जोधपुर एवं फलौदी में जल जीवन मिशन के तहत इंदिरा गांधी नहर परियोजना पर आधारित 4 वृहद् पेयजल परियोजनाओं से 592 गांवों को लाभान्वित किया है। इस पर 927 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

ऊर्जा

गत सरकार के समय प्रदेश का ऊर्जा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा एवं हमारे थर्मल प्लांट कोयले की कमी से जूझते रहे। हमारी सरकार ने केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन तथा छत्तीसगढ़ सरकार के साथ समन्वय कर परसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक से कोयले का खनन पुनः प्रारंभ कराया, जिससे अब हमारी थर्मल इकाइयों को भरपूर कोयला मिल रहा है।

गत सरकार में खस्ताहाल रहे ऊर्जा क्षेत्र को ‘नई ऊर्जा‘ मिली है। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के साथ 35 हजार 138 मेगावाट की ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं के लिए करीब 1 लाख 58 हजार 800 करोड़ रुपये के एमओयू किए गए हैं। साथ ही, प्रसारण तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम एवं पावरग्रिड के मध्य 10 हजार करोड़ रुपये का एमओयू किया गया है।

कुसुम योजना में 12 हजार मेगावाट तथा हाईब्रिड एन्युटी मॉडल पर 4 हजार मेगावाट से अधिक की विकेन्द्रित सौर परियोजनाओं से प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली सुलभ कराने का संकल्प साकार होगा। कुसुम योजना के कम्पोनेंट-ए तथा कम्पोनेंट-सी में वर्तमान सरकार में अब तक 342 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

राज्य की कुल उत्पादन क्षमता में वर्तमान सरकार के समय में 2 हजार 180 मेगावाट की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता अब 26 हजार 325 मेगावाट हो गई है।

हमारी सरकार ने अब तक 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को कृषि कनेक्शन तथा 5 लाख 6 हजार से अधिक घरेलू कनेक्शन जारी किए हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 125 मेगावाट क्षमता के 25 हजार 681 रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

भर्तियां

प्रदेश के युवाओं में हताशा को दूर करते हुए हमारी सरकार ने सुनिष्चित किया है कि भर्तियां नियमित रूप से निकलें, परीक्षाएं समय पर हों और सफल अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति मिले।वर्ष 2025 के दौरान 81 हजार पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करना हमारे ठोस इरादों को परिलक्षित करता है। बजट में हमारी सरकार ने 5 वर्षों में 4 लाख राजकीय नियुक्तियों की घोषणा की थी। एक वर्ष में ही 59 हजार 236 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 1 लाख 72 हजार 990 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है जिससे स्पष्ट है कि हमारी सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा

बीते एक वर्ष के दौरान बारां, बांसवाड़ा, झुंझुनू, नागौर एवं सवाई माधोपुर में राजकीय क्षेत्र में कुल 5 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। निजी क्षेत्र में जोधपुर में 2 तथा कोटा में 1 नया मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ किया गया है। इन नए कॉलेजों से एमबीबीएस की 850 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। इसके अतिरिक्त, विगत एक वर्ष के दौरान राज्य में पीजी की 353 तथा सुपर स्पेशियलिटी में 46 सीटों की वृद्धि हुई है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश में भर्तियों को मिशन मोड पर पूरा किया जा रहा है। राज्य में एक वर्ष के दौरान चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के 15 हजार 500 से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 22 संवर्गों के 8 हजार 256 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है।

कृषि

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत वर्तमान सरकार के समय में 1 करोड़ 2 लाख 84 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा कर 3 करोड़ 56 लाख 40 हजार पॉलिसियां सृजित की गईं एवं 2 हजार 699 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम वितरित किए गये हैं।  किसान को  25 लाख 51 हजार मैट्रिक टन यूरिया एवं 6 लाख 84 हजार मैट्रिक टन डी.ए.पी. उपलब्ध करवाया गया है।

‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना‘ में प्रदेष के किसानों को 2 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाने का प्रावधान किया गया है। अब तक 1 हजार 357 करोड़ रुपये लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

किसानों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 40 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। फार्म पोण्ड, डिग्गी, सिंचाई पाइप लाइन, तारबंदी, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक उर्वरक संवर्धन जैसी योजनाओं का लाभ अब किसान घर बैठे प्राप्त कर रहे हैं।

पीएम श्री योजना विद्यालयों में आवष्यक संसाधन एवं सुविधाएं विकसित करने का सफल माध्यम बनी है। योजना के तहत राज्य में संचालित 639 विद्यालयों में लगभग 3 लाख 15 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

सड़क

राज्य में सड़कों को सुदृढ़ व विस्तारित करने पर विषेष जोर दिया जा रहा है। एक वर्ष में 14 हजार 679 करोड़ रुपये व्यय कर 8 हजार 868 किलोमीटर नवीन सड़कें तथा 11 हजार 602 किलोमीटर लम्बाई में राज्य सड़कों का विकास किया गया है। साथ ही, 1 हजार 40 गांवों को नवीन सड़कों से जोड़ा गया है।
ग्रामीण सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए 200 विधान सभा क्षेत्रों में 1 हजार करोड़ रुपये की लागत से मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कों के 1 हजार 631 कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इनमें से 530 किलोमीटर लम्बाई के 309 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।  दस हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में अटल प्रगति पथ बनाए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 206 करोड़ रुपये की लागत से 52 गांवों में अटल प्रगति पथ निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

रिफाइनरी

राजस्थान रिफाइनरी का परियोजना का लगभग 83 प्रतिषत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।  इस परियोजना को पूर्ण कर जल्द ही विकास का एक नया अध्याय लिखेंगे।

विधेयक

इस सत्र में राजस्थान माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 ,भरतपुर विकास प्राधिकरण विधेयक, 2025,  बीकानेर विकास प्राधिकरण विधेयक, 2025, राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक, 2025 भी सदन के विचारार्थ रखे जाएंगे।

Bihar Board 12th Exam: परीक्षा केंद्र में देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, फूट-फूट कर रोईं छात्राएं

0

बिहार में आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों के लिए पटना समेत सभी जिलों में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं कई परीक्षा केंद्रों में देरी से पहुंचने पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिला तो वे निराश होकर बाहर खड़े रहे। इस दौरान छात्राएं रोती हुई नजर आईं।

ऐसा दृश्य पटना के बांकीपुर स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के बाहर भी देखने को मिला, जहां छात्राएं इंटर परीक्षा से वंचित होने के बाद फूट-फूट कर रो रही थीं। इसके अलावा मीठापुर के दयानंद कन्या विद्यालय में भी कुछ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। परिक्षा ने दे पाने के कारण छात्राएं निराश होकर रोने लगीं।

बता दें कि इंटर परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होने वाली थी। इस परीक्षा में के लिए छात्रों को 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना था। 9 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। वहीं देर से पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं मिला। उन्होंने परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों से प्रवेश की गुहार लगाई, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

बिहार में बनेंगे 3 नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, वित्त मंत्री ने बिहार के लिए खोला पिटारा

0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज यानी शनिवार 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बिहार के लिए कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। मालूम हो कि प्रदेश में अब तक एक भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं है। हालांकि, ये ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट कहां बनाए जाएंगे, इसकी जानकारी वित्त मंत्री ने नहीं दी।

वित्त मंत्री ने कहा कि पश्चिमी कोसी नहर योजना के विकास के लिए केंद्र सरकार बिहार सरकार को मदद देगी। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार पहली बार उद्यम शुरू करने वाली पांच लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों के लिए दो करोड़ रुपये का ऋण शुरू करेगी। वित्त मंत्री ने 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए यह भी कहा कि एसएमई और बड़े उद्योगों के लिए एक विनिर्माण मिशन स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा सरकार श्रम-प्रधान क्षेत्रों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सुविधाजनक उपाय करेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि  ऋण गारंटी ‘कवर’ को दोगुना करके 20 करोड़ रुपये किया जाएगा तथा गारंटी शुल्क को घटाकर एक प्रतिशत किया जाएगा। मंत्री ने बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना करने की घोषणा भी की।

Jammu में गैंगस्टरों का बोलबाला, पुलिस ने लिया बड़ा Action

0

जम्मू के मीरां साहिब में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों गैंगस्टर मोटरसाइकिल पर थे और उनके पास हथियार भी थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये गैंगस्टर चक अलावल इलाके में सक्रिय हैं, जिसके बाद थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने अपने दल के साथ उनकी घेराबंदी की।

जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो दोनों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान अर्जुन सिंह ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में परमजीत सिंह को पैर में गोली लगी और वह बाइक के साथ गिर पड़ा। उसे तुरंत जेएमसी (जीडीएमसी) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी पूछताछ जारी है। वहीं, परमजीत सिंह के खिलाफ भी अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Jammu में भयानक हादसा: कार व बस में जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे

0

जम्मू कश्मीर के कठुआ में  बनी-बसोहली मार्ग पर एक बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर होने की खबर सामने आई है। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर जिंदरैली के पास एक कार और विपरीत दिशा से आ रही बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना की जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर के समय, बसोहली से बनी की ओर जा रही कार जिंदरैली के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बस से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार चार महिलाएं और एक बच्चा, साथ ही कार का चालक भी घायल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिंदरैली पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी की स्थिति अब नियंत्रण में बताई गई है।

- Advertisement -

News of the Day