Tuesday, February 10, 2026
Home Blog Page 982

अंबाला में रेलवे स्टेशन पर लगीं 5 ATVM मशीन, जानिए क्या मिलेगा फायदा

0

 रेलवे प्रशासन रेल यात्रियों को सुविधा देने के लिए और बढ़ती हुई भीड़ को कम करने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। अब रेलवे ने टिकट लेने के लिए लम्बी लाइनों में लगने से बचाने के लिए अंबाला मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ATVM यानि ऑटोमेटीक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई हैं। बताया जा रहा है कि अंबाला रेलवे स्टेशन पर पांच मशीनों को लगाया गया हैं जिससे ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को अब टिकट आसानी से मिल जायेगा।

जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य मैनेजर ने बताया कि रेलवे यात्रियों को सुविधा देते हुए पहले ही रिजर्व टिकट व अलग अलग सुविधा दे चुका है, लेकिन अब आम टिकट लेने के लिए भी रेलवे स्टेशन पर AVTM लगाई हैं। जिसमें कोई भी QR CODE के जरिये किसी भी स्टेशन की टिकट ले सकता हैं जिसकी पेमेंट अपने खाते से कट जाएगी। अगर किसी कारण टिकट नहीं आती तो 24 घंटों में उनके पैसे वापिस आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति टिकट नहीं निकाल सकता। उसके लिए वहां एक व्यक्ति तैनात होगा जो उनकी मदद करेगा। इससे उस व्यक्ति को रोजगार भी मिलेगा।

वहीं आम लोगों की अगर बात की जाए तो लोग रेलवे प्रशासन द्वारा इस तरह की मशीन स्टेशन पर इंस्टाल करने से काफी खुश नज़र आ रहे हैं। उनका कहना हैं कि अब हमें लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। स्टेशन पर आकर इस मशीन द्वारा आसानी से कही की भी टिकट कम समय में ले सकते हैं। उनका कहना हैं कि पहले उन्हें टिकट लेने के लिए घंटों लाइनों में लगना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं हैं।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और सांसद किशन कपूर का निधन, PGI में ली अंतिम सांस

0

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और सांसद किशन कपूर का निधन हो गया है। 73 वर्ष की आयु में ब्रेन हैमरेज के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। किशन कपूर धर्मशाला के खनियारा गांव के निवासी थे और उनका जन्म 25 जून 1951 को हुआ था। वह तीन बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री, एक बार लोकसभा सांसद और 5 बार धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उनकी निष्कलंक सेवा और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों ने उन्हें प्रदेशवासियों के दिलों में विशेष स्थान दिलाया। उनके निधन से न केवल धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जताया शोक
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और सांसद किशन कपूर के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। किशन जी ने प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

किशन कपूर का राजनीतिक सफर

 वर्ष/समय अवधि     मुख्य उपलब्धि/घटना
 1970 जनसंघ और जनता पार्टी के सदस्य बने।
 1978 युवा मोर्चा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।
 1980 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठन में शामिल हुए।
 1982-1984 मंडल अध्यक्ष (भाजपा, धर्मशाला) के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।
 1985 धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पहला विधायक चुनाव लड़ा।
 1990 भाजपा के विधायक के रूप में धर्मशाला का प्रतिनिधित्व किया।
 1993 धर्मशाला से दूसरी बार जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे।
 1993-1997 विधानसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त हुए।
 1994 हिमाचल प्रदेश भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित हुए।
 1995-1997 कांगड़ा जिले के भाजपा अध्यक्ष के रूप में सेवा की।
 1996 मणिपुर संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त हुए।
 1998 धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीत दर्ज की।
 1998 (शपथ ग्रहण) परिवहन, जनजातीय विकास, मुद्रण एवं लेखन सामग्री और कानून मंत्री के रूप में शपथ ली।
 2003 धर्मशाला से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना किया।
 2004 हिमाचल प्रदेश भाजपा के राज्य प्रवक्ता के रूप में नियुक्त हुए।
 2007 धर्मशाला से चौथी बार जीत दर्ज की।
 2008 (शपथ ग्रहण) परिवहन, शहरी विकास, आवास तथा नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री के रूप में शपथ ली।
 2009 उद्योग, श्रम और रोजगार तथा सैनिक कल्याण मंत्रालयों में पोर्टफोलियो बदले गए।
 2012 धर्मशाला से चुनाव लड़ा, पर हार का सामना किया।
 2017 धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से पांचवीं बार जीत दर्ज की।
 2017 (शपथ ग्रहण) खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले तथा चुनाव मंत्री के रूप में शपथ ली।
 2019 कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए; पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की।

Himachal: 45 वर्ष पुराने BJP नेता ने राजनीति से लिया संन्यास

0

वर्तमान में सुजानपुर और पुरानी बमसन विधानसभा क्षेत्र के टौणी देवी के 45 वर्ष पुराने भाजपा नेता पुन्नू राम ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वह अब पार्टी में किसी भी पद पर नहीं रहेंगे।

पुन्नू राम ने बताया कि मेरी पहली बार भाजपा की सदस्यता बमसन के भाजपा के पूर्व विधायक लश्करी राम राठौर ने 1981 में करवाई थी और उसके बाद मैं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से लगातार पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा करता आ रहा हूं।

पुन्नू राम ने बताया कि अब पार्टी में काम करने का मजा नहीं रहा है और आपसी नोक-झोंक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक साधारण कार्यकर्त्ता रहेंगे लेकिन कभी पार्टी के किसी पद पर नहीं रहेंगे, क्योंकि अब मेरी उम्र भी नहीं रही है कि मैं ज्यादा दौड़ भाग कर सकूं।

हिमाचल की महिला की महाकुंभ में स्नान के बाद बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

0

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में एक दुखद घटना सामने आई है। उपमंडल संगड़ाह के रजाना गांव की निवासी हेमलता (38), जो एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं, की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। हेमलता कुछ दिन पहले अपने पति बबलू और अन्य लोगों के साथ ददाहू से यात्रा के लिए निकली थीं और वे प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए थे।

महाकुंभ में स्नान के बाद अचानक हेमलता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में गहरी शोक की लहर दौड़ गई। हेमलता अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जो इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी मौत ने पूरे परिवार को आघात पहुँचाया है।

हेमलता के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उनका पोस्टमार्टम प्रयागराज में ही किया गया है और उनके शव का आज वहां पर ही दाह संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिजनों के लिए समर्थन और सहायता की मांग की जा रही है।

इस बीच, ब्राह्मण सभा रेणुका जी द्वारा सरकार और प्रशासन से अपील की गई है कि हेमलता के परिवार को जल्द से जल्द सहायता दी जाए, ताकि इस दुखद घड़ी में उनके तीन छोटे बच्चों को सहारा मिल सके। उन्होंने सरकार से इस मामले में जल्दी कदम उठाने की अपील की है, ताकि बच्चों को इस कठिन समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी मदद मिल सके।

Himachal: ‘नमो ड्रोन दीदी’ प्रोजैक्ट को केंद्र से 1.28 करोड़ मंजूर, 16 क्लस्टर में महिलाएं संभालेंगी कमान

0

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने नमो ड्रोन दीदी प्रोजैक्ट के तहत 1.28 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके तहत प्रदेश के 16 कलस्टर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को ड्रोन खरीदने के लिए 8 लाख रुपए का बजट मंजूर किया गया है, जिसमें 20 फीसदी राशि महिलाओं को खुद वहन करनी होगी। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनको आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध होंगे।

Himachal: मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालु ने चढ़ाया एक किलो से अधिक चांदी का छत्र

0

श्रद्धा और भक्ति का केंद्र माता चिंतपूर्णी का दरबार एक बार फिर भव्य भेंट से सुर्खियों में है। हाल ही में एक अज्ञात श्रद्धालु ने मां के चरणों में 1 किलो से अधिक वजनी चांदी का छत्र भेंट किया है। इस चांदी के छत्र की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह श्रद्धालु पहले भी माता के दरबार में सोने का मुकुट चढ़ा चुका है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार यह श्रद्धालु पंजाब से आया था, लेकिन उसने अपना नाम सार्वजनिक नहीं किया। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में अनमोल भेंट अर्पित की हो। इससे पहले भी कई श्रद्धालु मंदिर न्यास को गाड़ियों, आभूषणों और नकदी के रूप में दान कर चुके हैं।

बता दें कि चिंतपूर्णी मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। खासकर नवरात्रों और विशेष पर्वों के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। माता के प्रति अटूट आस्था के कारण भक्त मंदिर में अपनी सामर्थ्य अनुसार दान देते हैं, जिससे मंदिर की महिमा और बढ़ती जा रही है।

Himachal: अब स्कूलों में सप्ताह में 2 दिन मिड-डे मील में मिलेगा पौष्टिक आहार

0

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले 5.50 लाख विद्यार्थियों को मिड-डे मील के तहत सप्ताह में दो दिन पौष्टिक आहार देने की योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री पौष्टिक आहार योजना के तहत अभी सप्ताह में एक दिन केला और अंडा दिया जाता है, लेकिन जल्द ही इस योजना का विस्तार कर इसे सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को सप्ताह के छह दिन अलग-अलग प्रकार का भोजन दिया जाता है, जिसके लिए विशेष मेन्यू तैयार किया गया है। पहले सप्ताह के सोमवार को साबुत मूंग दाल और चावल, मंगलवार को सब्जी के साथ सोया पुलाव, बुधवार को राजमा चावल, गुरुवार को चना दाल और सब्जी के साथ खिचड़ी, शुक्रवार को उड़द दाल और चावल, शनिवार को काले चने और चावल परोसे जाते हैं।

वहीं, दूसरे सप्ताह के सोमवार को मिक्स दाल और चावल, मंगलवार को काले चने और दाल, बुधवार को मूंग दाल और सब्जी व चावल, गुरुवार को सब्जी व सोया पुलाव, शुक्रवार को राजमा और चावल या कढ़ी तैयार की जाती है। पिछले वर्ष हिमाचल सरकार ने सभी बच्चों को पौष्टिक आहार मुहैया करवाने के लिए सप्ताह में एक दिन अंडा या केला (कोई अन्य फल) देने की योजना शुरू की थी, जिसे अब बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन करने की तैयारी है। संभावित है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा करेंगे।

इसके अलावा, प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से मिड-डे मील में मोटे अनाज (मिलेट्स) भी शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी कोदा, बाजरा, बाथू, कुट्टू और चौलाई जैसे अनाजों का स्वाद चखने के साथ-साथ इनके पोषण और महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

केंद्र सरकार ने इस दिशा में राज्यों को प्रस्ताव भेजा है, और कृषि विभाग ने इसे लेकर शिक्षा विभाग को पहले ही प्रस्ताव सौंप दिया है। हालांकि, मोटे अनाज को मिड-डे मील में शामिल करने के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी, जिसके लिए वर्तमान में मंथन किया जा रहा है।

मोदी के बजट से भरेगी यूपीवासियों की झोली, 3.90 लाख करोड़ रुपए का मिल सकता है गिफ्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को भारत सरकार का आम बजट 2025-26 पेश करने वाली हैं। इस बजट पर देशभर के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। इससे उत्तर प्रदेश के लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं। यूपी सरकार को आयकर में राहत और अन्य करों के बोझ कम होने की उम्मीद है। केंद्रीय बजट पर यूपी की जनता की निगाहें टिकी हुई हैं। यूपी के हिस्से में करीब 3.90 लाख करोड़ रुपए आने की संभावना है।

देश के आम बजट में मिलने वाली हिस्सेदारी के बाद यूपी सरकार अपने बजट का खाका तय करेगी। यूपी सरकार अपने बजट को अंतिम रूप देगी। वित्त विभाग फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट पेश करने की तैयारी में जुट गया है। पिछले बजट में उत्तर प्रदेश की झोली में 3.63 लाख करोड़ रुपए का तोहफा आया था। पिछले साल के मुकाबले इस साल उत्तर प्रदेश को 30 से 35 हजार करोड़ अधिक मिलने की उम्मीद है।

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे की हुई शिकार, मची चीखपुकार

जिले के सफदरगंज क्षेत्र में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम मौलाबाद गांव के पास की है जब एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसने बताया कि वाहन में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु सवार थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं सहित चार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसने बताया कि बाकी घायलों का इलाज सिरौली गौसपुर स्थित संयुक्त अस्पताल में ने बताया कि हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं सहित चार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसने बताया कि बाकी घायलों का इलाज सिरौली गौसपुर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ और 73 देशों के 116 राजनयिक आज करेंगे संगम स्नान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और 73 देशों के 116 राजनयिक शनिवार को महाकुंभ मेले में आएंगे। जहां उपराष्ट्रपति और राजनयिकों के संगम स्नान करने का कार्यक्रम है। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा सिंह ने शनिवार को महाकुंभ नगर में उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी साझा नहीं की है।

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, शनिवार को 73 देशों के 116 राजनयिक महाकुंभ मेले में आएंगे और उनका अरैल में भव्य स्वागत किया जाएगा। बयान के मुताबिक, ये राजनयिक अरैल में अपने अपने देशों का ध्वज फहराएंगे और संगम में डुबकी लगाएंगे।

बता दें कि राजनयिक अक्षयवट, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगे। जिन देशों के राजनयिक महाकुंभ में शिरकत कर रहे हैं, उनमें अमेरिका, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, रूस, स्विट्जरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड, जर्मनी, नेपाल और कनाडा शामिल हैं। इससे पूर्व 2019 के कुंभ में भी 73 देशों के राजनयिकों को बुलाया गया था।

- Advertisement -

News of the Day