Tuesday, February 10, 2026
Home Blog Page 988

कनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में रूबी ढल्ला की उम्मीदवारी

0

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद अब नए प्रधानमंत्री की तलाश शुरू हो गई है। इस रेस में भारतीय मूल की नेता रूबी ढल्ला का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। उन्होंने आधिकारिक रूप से लिबरल पार्टी के नेता के रूप में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया है। यदि उनकी पार्टी अगले संघीय चुनाव में जीतती है, तो वे प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सकती हैं।

रूबी ढल्ला कौन हैं?

रूबी ढल्ला का जन्म 18 फरवरी 1974 को कनाडा के विनिपेग शहर में हुआ था, जो ओटावा से लगभग 2000 किलोमीटर दूर है। वे एक पंजाबी अप्रवासी परिवार में पली-बढ़ी हैं। 50 वर्षीय रूबी ढल्ला ने अपने जीवन में कई अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। वे एक सेल्फ-मेड बिजनेसवुमन, डॉक्टर और तीन बार की चर्चित संसद सदस्य (MP) रही हैं। वे ढल्ला ग्रुप ऑफ कंपनीज की CEO और अध्यक्ष भी हैं। अगर वे प्रधानमंत्री बनती हैं तो वे कनाडा की पहली अश्वेत महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी, जो एक ऐतिहासिक कदम होगा। उनके पास राजनीति और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों का लंबा अनुभव है, और उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।

रूबी ढल्ला के मुद्दे और वादे

रूबी ढल्ला ने अपने चुनावी अभियान में कई अहम मुद्दे उठाए हैं, जिनमें बढ़ते हाउसिंग कॉस्ट (आवास की बढ़ती कीमतें), क्राइम रेट (अपराध दर), फूड प्राइस (खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतें), और अमेरिका की ओर से टैरिफ (आयात-निर्यात पर शुल्क) की धमकियां शामिल हैं। उनका कहना है कि इन समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता होगी। रूबी ढल्ला का दावा है कि वे कनाडा की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को फिर से मजबूत करना चाहती हैं। उनके मुताबिक, कनाडा को वैश्विक मंच पर अपने पुराने सम्मान और प्रभाव को वापस पाना चाहिए।

अप्रवासियों को लेकर उनका बयान

हाल ही में रूबी ढल्ला ने एक बयान देकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने कहा कि अगर वे प्रधानमंत्री बनती हैं तो अवैध अप्रवासियों को देश से बाहर निकालने का काम करेंगी। यह बयान उनके अभियान का मुख्य बिंदु बन गया है और इसके बाद उन्हें काफी समर्थन और विवाद दोनों मिले हैं। उनके इस बयान ने कनाडा में अप्रवासियों और उनकी नीतियों को लेकर बहस छेड़ दी है।

राजनीतिक करियर

रूबी ढल्ला का राजनीतिक करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। वे 2004 से 2011 तक कनाडा की संसद की सदस्य रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कनाडा के विभिन्न सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई। अब, लिबरल पार्टी की नेता के रूप में वे एक बार फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे देश की राजनीति में बदलाव लाने की क्षमता रखती हैं और एक मजबूत नेता साबित हो सकती हैं।

1 February से लागू होंगे नए नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

 देश का आम बजट 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को संसद में पेश करेंगी। बजट के साथ-साथ कई अहम बदलाव भी होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और खर्चों पर पड़ेगा। खासतौर पर एलपीजी, बैंकिंग, यूपीआई, कारों की कीमतों और हवाई सफर से जुड़े नियमों में बदलाव होंगे। आइए जानते हैं कि 1 फरवरी से कौन-कौन से नए नियम लागू होंगे और उनका आप पर क्या असर पड़ेगा।

PunjabKesari

1. एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया जाता है। तेल कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं जो घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर दोनों पर लागू होती हैं।

➤ जनवरी में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई थी।
➤ अब देखना होगा कि 1 फरवरी को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कमी होती है या फिर बढ़ोतरी।
➤ अगर दाम बढ़े तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा और अगर घटे तो राहत मिलेगी।

2. UPI ट्रांजेक्शन से जुड़े नए नियम

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई ट्रांजेक्शन से जुड़े नए नियम लागू करने का फैसला लिया है।

➤ 1 फरवरी 2025 से विशेष प्रकार के कैरेक्टर वाले ट्रांजेक्शन आईडी स्वीकार नहीं होंगे।
➤ अब सिर्फ अल्फा-न्यूमेरिक (अक्षर और अंक वाले) ट्रांजेक्शन आईडी ही मान्य होंगे।
➤ गलत आईडी डालने पर ट्रांजेक्शन फेल हो जाएगा।
➤ यह बदलाव यूपीआई भुगतान को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए किया गया है।

PunjabKesari

3. मारुति सुजुकी की कारें होंगी महंगी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने कुछ मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

: 1 फरवरी 2025 से कारों की कीमतें 32,500 रुपये तक बढ़ जाएंगी।
: जिन मॉडलों की कीमत बढ़ेगी उनमें शामिल हैं:

➤ ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा।
➤ अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

4. बैंकिंग नियमों में होगा बदलाव

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ सेवाओं और शुल्कों में बदलाव करने की घोषणा की है जो 1 फरवरी 2025 से लागू होंगे।

➤ एटीएम ट्रांजेक्शन की फ्री लिमिट कम की जा सकती है।
➤ बैंकिंग सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी हो सकती है।
➤ बैंक ग्राहकों को नई शुल्क संरचना के अनुसार सेवाएं लेनी होंगी।
➤ अगर आप कोटक बैंक के ग्राहक हैं तो आपको अतिरिक्त चार्ज देने पड़ सकते हैं।

5. हवाई सफर हो सकता है महंगा – ATF की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें संशोधित की जाती हैं।

➤ ATF यानी विमान ईंधन की कीमतें बढ़ने पर हवाई सफर महंगा हो सकता है।
➤ अगर तेल कंपनियां कीमतें बढ़ाती हैं तो फ्लाइट टिकट के दाम भी बढ़ सकते हैं।
➤ इसका असर देश और विदेश में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

PunjabKesari

नए बदलावों का आम आदमी पर असर

➤ एलपीजी की कीमतें बढ़ीं – तो गैस सिलेंडर महंगा होगा जिससे रसोई का खर्च बढ़ सकता है।
➤ यूपीआई ट्रांजेक्शन में नया नियम – डिजिटल पेमेंट करने वालों को ध्यान देना होगा कि उनकी ट्रांजेक्शन आईडी सही हो।
➤ मारुति की कारें महंगी – अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
➤ बैंकिंग शुल्क में बढ़ोतरी – कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों को ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है।
➤ ATF की कीमत बढ़ी – तो फ्लाइट टिकट महंगे होंगे जिससे यात्रा का बजट बढ़ सकता है।

वहीं 1 फरवरी 2025 से लागू होने वाले ये बदलाव आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालेंगे। कुछ चीजें महंगी हो सकती हैं जबकि कुछ सेवाओं के नियम बदल सकते हैं। ऐसे में अगर आप गैस सिलेंडर, कार, बैंकिंग सेवाएं या हवाई सफर से जुड़े हैं तो आपको इन बदलावों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि बजट में आम जनता को राहत मिलेगी या महंगाई बढ़ेगी!

10 माह में भारत के पास होगा अपना AI chatbot, अब चीन और अमेरिका को देगा चुनौती!

0

भारत जल्द ही अपना खुद का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट तैयार करेगा जो चीन और अमेरिका के AI चैटबॉट्स को चुनौती देगा। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि देश का लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) अगले 10 महीनों में तैयार हो जाएगा। यह मॉडल सभी भारतीय भाषाओं में काम करेगा और इसका फ्रेमवर्क तैयार कर लिया गया है।

PunjabKesari

आधारभूत ढांचा और GPU की आवश्यकता

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि AI के लिए कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद महत्वपूर्ण है। भारत ने इस मामले में 10,000 GPU (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) का लक्ष्य पूरा किया है। अब इसका लक्ष्य 18,600 GPU तक पहुंचने का है। GPU चिप्स की जरूरत हर प्रकार के लैंग्वेज मॉडल को बनाने के लिए होती है।

बता दें कि चीन के डीपसीक AI चैटबॉट में 2,000 GPU का इस्तेमाल हुआ था वहीं अमेरिकी कंपनी ओपनएआई के चैट GPT में 25,000 GPU का इस्तेमाल हुआ था। भारत के पास फिलहाल 15,000 GPU हैं और अब 18,000 GPU के साथ एक नई कॉमन कंप्यूटिंग फैसिलिटी शुरू की गई है जो स्टार्टअप्स, रिसर्चर और डेवलपर्स के लिए उपलब्ध होगी।

डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी की चुनौतियाँ

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी की होगी। हाल ही में चीन के डीपसीक AI चैटबॉट आर-1 में 5 दिन के अंदर ही डेटा लीक हो गया था जबकि ओपनएआई के चैटGPT का डेटा 3 साल में एक बार लीक हुआ। भारत को इन दोनों पहलुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा भारत अभी भी हार्डवेयर के मामले में अमेरिका और चीन पर निर्भर है।

PunjabKesari

AI चैटबॉट्स के लिए बहुत ताकतवर डेटा सेंटर की आवश्यकता होती है। रिलायंस ने अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया के साथ मिलकर जामनगर में एक बड़ा डेटा सेंटर स्थापित करने का काम शुरू किया है लेकिन इसे कार्यरत होने में 4 साल लग सकते हैं।

डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा

भारत के आधार डेटा का बार-बार लीक होना भी चिंता का विषय है। यदि भारत को अपने AI चैटबॉट को तैयार करना है तो उसे डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के संबंध में कई महत्वपूर्ण परीक्षणों से गुजरना होगा। इसमें समय लगेगा क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर और प्राइवेसी के परीक्षण बहुत गंभीर होते हैं। इस प्रकार भारत ने AI क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है लेकिन इसके लिए कुछ प्रमुख चुनौतियों को पार करना होगा।

सरकार महाकुंभ में फंसे लोगों को भोजन, वस्त्र और दवा उपलब्ध कराए: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से महाकुंभ में फंसे श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए भोजन, वस्त्र, चिकित्सा तथा वाहनों में ईंधन उपलब्ध कराने की मांग की है। उप्र सरकार को महाकुंभ में फंसे लोगों के राहत के लिए व्यवस्था संबंधित सुझाव देते हुए सपा प्रमुख ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा, “भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलने और भंडारों के आयोजन की अपील की जाए।”

‘दवाई की दुकानों को दिन-रात खोलने की अनुमति दी जाए’
इसी पोस्ट में यादव ने कहा, “प्रदेश भर से मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को स्वयं सेवी लोगों के दुपहिया वाहनों के माध्यम से दूरस्थ इलाकों में फंसे लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था हो।” उन्होंने कहा, “महाकुंभ के आस-पास और प्रदेश भर में मीलों तक फंसे वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। दवाई की दुकानों को दिन-रात खोलने की अनुमति दी जाए।”

‘लोगों को कपड़े और कंबल दिये जाए’
सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा, “लोगों को कपड़े और कंबल दिये जाए। जहां हजारों करोड़ रूपये प्रचार पर और दुर्घटना की खबरें दबाने के लिए बहाए जा रहे हैं, वहां पीड़ितों के लिए कुछ करोड़ खर्च करने से सरकार पीछे क्यों हट रही है?” प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के स्नान के लिए उमड़ी भीड़ में मची भगदड़ की घटना में 30 लोगों की मौत हो गई थी तथा 60 अन्य जख्मी हो गए। मौनी अमावस्या के ‘अमृत स्नान’ के लिए मंगलवार रात से ही लोगों की भीड़ संगम क्षेत्र में जमा होने लगी थी। बुधवार को प्रयागराज में आठ करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।

बिहार में फिर करवट बदलेगा मौसम! फरवरी में बारिश का पूर्वानुमान

0

बिहार में अभी भी घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में तीन से चार दिनों तक घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही धीमी गति से पछुआ हवा चलेगी। वहीं दिन में धूप निकलने ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इधर सुबह-शाम के समय घने कुहासे को देखते हुए मौसम विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि वाहन चलाते समय सतर्क तथा सावधान रहे। घने कोहरे के कारण दृश्यता सीमित होने से वाहन परिचालन प्रभावित हो सकता है।

फरवरी में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के लिए बिहार के 19 जिलों में घने कुहासे की संभावना जताई है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि  1 से 4 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। राज्य के कई जिलों में फरवरी महीने के पहले सप्ताह हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

PunjabKesari

वहीं आज यानी शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Jharkhand के गांव में निकाली गई अनोखी शवयात्रा, महिलाओं ने दिया कंधा , बेटियों ने किया पिता का अंतिम संस्कार

0

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक गांव में सिर्फ एक पुरुष बचा था और उसकी भी बीमारी से मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि गांव की महिलाओं ने ही उसकी अर्थी तैयार की बेटियों ने कंधा दिया और पत्नी अंतिम यात्रा में शामिल हुई।

गांव में सिर्फ एक ही पुरुष बचा था

यह मामला जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचिती पंचायत के रामचंद्रपुर गांव का है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय जुंआ सबर गांव के इकलौते पुरुष थे। गांव में बाकी सभी पुरुष मजदूरी के लिए केरल और तमिलनाडु चले गए थे और मुश्किल से कभी गांव आ पाते हैं। जुंआ सबर की मौत के बाद गांव में कोई पुरुष नहीं बचा जिससे महिलाओं ने ही अंतिम संस्कार की सारी रस्में निभाईं।

कैसे हुआ अंतिम संस्कार?

जुंआ सबर की मौत के बाद गांव की महिलाओं ने मिलकर उनकी अर्थी तैयार की। उनकी बेटियों ने पिता को कंधा दिया और दूसरी पत्नी शवयात्रा में शामिल हुई। गांव की महिलाओं ने मिलकर शव को दफनाने के लिए गड्ढा भी खोदा।

गांव की दयनीय स्थिति

रामचंद्रपुर गांव जंगलों के बीच बसा एक पिछड़ा गांव है। यहां सबर जाति के 28 परिवार रहते हैं जिनकी कुल आबादी लगभग 80-85 लोगों की है। गांव के करीब 20 पुरुष मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में रहते हैं, जिससे गांव में सिर्फ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग ही रह जाते हैं। गांव में कोई पक्की सड़क या अन्य सुविधाएं नहीं हैं जिससे लोगों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मृतक का परिवार

जुंआ सबर ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनका 17 वर्षीय बेटा तमिलनाडु में मजदूरी करता है और दूसरा 10 साल का बेटा किसी रिश्तेदार के घर था। उनकी मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

यह घटना क्यों महत्वपूर्ण है?

यह घटना बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किस तरह लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं जिससे गांव खाली हो रहे हैं। साथ ही यह भी दिखाता है कि समाज में महिलाएं किस तरह से हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हो रही हैं भले ही वह अंतिम संस्कार जैसा परंपरागत रूप से पुरुषों का काम ही क्यों न हो।

वहीं इस घटना से प्रशासन को सीख लेनी चाहिए और ऐसे गांवों में रोजगार और विकास के लिए कदम उठाने चाहिए ताकि लोग अपने गांवों को छोड़ने के लिए मजबूर न हों।

Washington : प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश, 67 मौत…नदी से शवों के साथ ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर बरामद

0

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक भयावह विमान हादसा हुआ, जहां US एयरलाइन्स का CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक (H-60) हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। यह दुर्घटना व्हाइट हाउस से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित रीगन एयरपोर्ट के पास हुई।

भयानक टक्कर के बाद मलबा पोटोमैक नदी में गिरा
टक्कर के तुरंत बाद प्लेन और हेलीकॉप्टर में आग लग गई और उनका मलबा नीचे बर्फ से जमी पोटोमैक नदी में गिर गया। खोजी दल को प्लेन के तीन बड़े टुकड़े नदी में मिले। इस हादसे में पैसेंजर प्लेन में सवार 64 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स के अलावा, हेलीकॉप्टर में सवार 3 सैन्यकर्मी भी मारे गए। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सभी 67 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

 

ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद

AP और BBC की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर,फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर, ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिए हैं। इन डेटा रिकॉर्डर्स से यह साफ हुआ कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से हेलीकॉप्टर क्रू की बातचीत हुई थी और उन्हें पता था कि उनके आसपास एक पैसेंजर प्लेन उड़ रहा है। इसके बावजूद यह टक्कर कैसे हुई? इसकी जांच जारी है और ब्लैक बॉक्स से और ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।

हाइपोथर्मिया बना यात्रियों की मौत की वजह
वॉशिंगटन फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन डोनेली के मुताबिक, दुर्घटना के बाद दोनों विमान बर्फ से जमी पोटोमैक नदी में गिर गए। वॉशिंगटन का तापमान शून्य डिग्री के करीब है, जिससे बर्फीले पानी में गिरे लोग ज्यादा से ज्यादा 20-30 मिनट ही जिंदा रह सके होंगे। अत्यधिक ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया के कारण उनकी मौत हो गई। गोताखोरों को शवों की तलाश में गहरे पानी में उतरना पड़ा, जिससे उनकी जान को भी खतरा था।

https://twitter.com/rawsalerts/status/1884827088437264387?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1884827088437264387%7Ctwgr%5E9a7223d356c12204e20468053aab7e8ef9efec67%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fplane-accident-washington-dc-crj700-bombardier-jet-black-hawk-2097704

 

ट्रांसपोर्ट मंत्री ने दिए जांच के आदेश
अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने इस हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि ATC से इंट्रैक्शन और गाइडेंस मिलने के बावजूद यह भीषण टक्कर कैसे हुई? हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने अमेरिकी एविएशन सुरक्षा और हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ludhiana के इस इलाके में गुंडागर्दी, Kia कार में आए बदमाशों ने…

0

फोकल प्वांइट  के इलाके नीची मंगली में बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी का मामला सामने  आया है। यहां लुटेरों ने एक साइकिल सवार को रोक कर लूट लिया,फिर उसके साथ मारपीट की। जब इलाके के लोग  इकठ्ठा हुए तो आरोपियों ने दो हवाई फायर कर दिए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल व्यक्ति जसबीर सिंह को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

नीची मंगली के सरपंच परमिन्द्र सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है। बदमाश एक Kia कार में थे, जिन्होंने जसबीर सिंह को बहुत पीटा। आरोपियों के पास गन थी, जिससे उन्होंने हवाई फायर किए। पुलिस से पता चला कि आरोपी लुटेरे थे, जोकि समराला से कार लूट कर आए थे। इसके अलावा आरोपियों ने और भी वारदाते की। मौके पर पहुंच कर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है

All Time High पर पहुंची सोने की कीमतें, भारत में 83 हज़ार के पार हुआ Gold

0

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के कारण सोने की कीमत 83,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।

सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 50 रुपये बढ़कर 83,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 83,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही, चांदी की कीमत में भी 1,150 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और यह 94,150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

MCX गोल्ड

कोट: 05FEB2025
कीमत: 81899.00 176.00 (0.22%)

श्रेणीमान
पिछला समापन81899.00
OPEN81723.00
HIGH82210.00
LOW81865.00
वॉल्यूम (लॉट्स)44
ओपन इंटरेस्ट (लॉट्स)824
Life time high82210.00
Life time Low70088.00
बिड मात्रा20
बिड मूल्यपूछ मूल्य
81803.0081899.00
81802.0081900.00
81781.0081925.00
81773.0081959.00
81770.0081969.00

कुल बिड मात्रा : 20
कुल पूछ मात्रा : 54

शिवपुरी की पूनम लेंगी सात फेरे, Rashtrapati Bhavan में पहली बार गूंजेगी शादी की शहनाई!

0

देश के सबसे प्रतिष्ठित स्थान राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी अधिकारी का विवाह होने जा रहा है। सीआरपीएफ (CRPF) की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता का विवाह 12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में पदस्थ सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होगा। यह ऐतिहासिक शादी राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में संपन्न होगी।

PunjabKesari

कौन हैं पूनम गुप्ता?

मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर की रहने वाली पूनम गुप्ता राष्ट्रपति भवन में पीएसओ-2 (PSO-2) के पद पर तैनात हैं। वे श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी की निवासी हैं और उनके पिता रघुवीर गुप्ता नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक हैं। पूनम बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने गणित में स्नातक (B.Sc.) और अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक (M.A.) किया है। इसके अलावा उन्होंने बी.एड (B.Ed.) की पढ़ाई भी की है।

यूपीएससी परीक्षा पास कर बनीं अधिकारी

पूनम ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CAPF परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक हासिल कर सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

गणतंत्र दिवस परेड में कर चुकी हैं नेतृत्व

पूनम गुप्ता ने हाल ही में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया। यह उनके करियर का एक गौरवशाली पल था जिससे उनकी काबिलियत को और अधिक पहचान मिली।

राष्ट्रपति भवन में शादी की अनोखी पहल

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूनम गुप्ता के व्यवहार और कार्यशैली से काफी प्रभावित रही हैं। जब राष्ट्रपति को उनकी शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन के भीतर ही शादी की अनुमति दी। अब इस ऐतिहासिक शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

शादी में शामिल होंगे चुनिंदा मेहमान

शादी में वर-वधु पक्ष के चुनिंदा रिश्तेदार और मित्र ही शामिल होंगे। राष्ट्रपति भवन के सख्त सुरक्षा नियमों के कारण मेहमानों की एंट्री के लिए विशेष औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पूनम के परिवार के लिए राष्ट्रपति भवन में शादी एक सपने जैसा अनुभव होगा।

इतिहास में दर्ज होगा यह विवाह

अब तक राष्ट्रपति भवन में सिर्फ गणमान्य हस्तियों और विशिष्ट आयोजनों के लिए कार्यक्रम होते रहे हैं लेकिन यह पहली बार होगा जब किसी अधिकारी का विवाह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा।

परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं

पूनम गुप्ता के परिवार और शिवपुरी के लोगों के लिए यह बहुत गर्व की बात है। उनके परिवार के करीबी प्रमेंद्र बिरथरे (सोनू) ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक पल है और इससे पहले किसी अफसर की शादी राष्ट्रपति भवन में नहीं हुई थी।

क्या है मदर टेरेसा क्राउन परिसर?

मदर टेरेसा क्राउन परिसर राष्ट्रपति भवन का एक विशेष हिस्सा है जहां विशेष आयोजनों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी परिसर में पूनम और अवनीश की शादी होगी।

पूनम गुप्ता बनीं प्रेरणा का स्रोत

पूनम गुप्ता की यह उपलब्धि देशभर की लड़कियों के लिए प्रेरणा है। उनकी मेहनत, लगन और काबिलियत ने उन्हें न सिर्फ एक अधिकारी बनाया बल्कि इतिहास में भी दर्ज कर दिया।

शिवपुरी के लिए गर्व का क्षण

शिवपुरी शहर के लोग भी पूनम की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह पहली बार है जब शिवपुरी की बेटी राष्ट्रपति भवन में शादी करने जा रही है। यह शादी इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी और राष्ट्रपति भवन की पहली शादी के रूप में हमेशा याद रखी जाएगी।

- Advertisement -