Tuesday, February 10, 2026
Home Blog Page 989

Air India Express ने बदला बैगेज नियम, अब इतने किलो तक check-in बैगेज ले जा सकेंगे यात्री

अगर आप एयर इंडिया एक्सप्रेस से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो नई बैगेज पॉलिसी को ध्यान से पढ़ लें। एयरलाइन ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए चेक-इन बैगेज की सीमा बढ़ा दी है। पहले यात्रियों को 20 किलोग्राम तक चेक-इन बैगेज ले जाने की अनुमति थी, लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 30 किलोग्राम कर दी गई है।

एयरलाइन ने किए ये अहम बदलाव
  • यात्रियों को अब 30 किलोग्राम तक चेक-इन बैगेज की सुविधा मिलेगी।
  • बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त 10 किलोग्राम चेक-इन बैगेज की अनुमति होगी।
  • केबिन बैगेज की सीमा 7 किलोग्राम तय की गई है, जिसका अधिकतम साइज 40 सेमी x 30 सेमी x 10 सेमी होगा ताकि यह सीट के नीचे आसानी से आ सके।
किन रूट्स पर लागू होंगे नए नियम?

यह नया नियम सभी रूट्स पर लागू नहीं किया गया है।

  • मिडिल ईस्ट और सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट्स के यात्रियों को इस बदलाव का फायदा मिलेगा।
  • अन्य रूट्स के लिए पुराना नियम ही लागू रहेगा, जिसमें 20 किलोग्राम चेक-इन बैगेज और 7 किलोग्राम केबिन बैगेज की सुविधा उपलब्ध होगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर वे जो अतिरिक्त सामान ले जाना चाहते हैं।

https://twitter.com/AirIndiaX/status/1882284625101222054?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1882284625101222054%7Ctwgr%5E6c833ed532d7431cecd2b9399a41f7c12412d27e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fair-india-express-flight-baggage-policy-airline-check-in-baggage-limit-2097707

पंजाब सरकार ने उद्योगों को दी बड़ी राहत, जारी हुए नए Order

0

पंजाब सरकार ने उद्योगों को बड़ी राहत देने के लिए एक आदेश नंबर 2025 /2एल /81 जारी किया। जिसके अनुसार अब उद्योगों को रैवेन्यू रिकॉर्ड में 22 फिट सरकारी रास्ते की शर्त से कुछ राहत मिल सकती है।  पंजाब में कही भी उद्योग लगाने के लिए पहले ये शर्त थी के औद्योगिक जोन के अंतर्गत भी गैर एप्रूव्ड कॉलोनी में उद्योग लगाने के लिए 22 फिट के सरकारी रास्ते की शर्त थी अगर कोई भी प्लाट के साथ 22 फुट सरकारी रास्ता नहीं लगता था तो उसे कोई भी मंजूरी नहीं दी जाती थी। इस कारण पंजाब में औद्योगिक जोन में स्थित होने के बावजूद हजारों औद्योगिक प्लाटों में उद्योग लगाना असंभव था।

वर्ल्ड एम.एस.एम.ई. फोरम के अध्यक्ष बदीश जिंदल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ के अध्यक्ष अमन अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा के सरकार ने उनकी लम्बे समय से लंबित इस मांग को पूरा कर उद्योगों को बड़ी राहत दी है। लेबर विभाग को जारी किए इस आदेश के अनुसार अब अगर रैवेन्यू रिकॉर्ड में 22 फिट का सरकारी रास्ता नहीं है तो भी उद्योगों को स्टैंड अलोन उद्योग के रूप में उद्योग चलाने के लिए मंजूरी मिल जाएगी लेकिन उसे प्रस्तावित अवधि के अंदर वहां पर मौजूद रास्ते को रैवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करवाना होगा।

ये उद्योगों के लिए बड़ी राहत है क्योंकि लुधियाना और अन्य शहरों में इंडस्ट्रियल जोन में उद्योगिक प्लाटों के साथ प्राइवेट सड़के तो थी लेकिन सरकारी रास्ता नहीं था।  जिंदल के अनुसार सरकार ने अब ये भी राहत दी है के उद्योग की मंजूरी के लिए अगर तीन तरफ से भी अग्नि शामक गाड़ी के निकलने का रास्ता होगा तो भी उद्योग को मंजूरी मिल जाएगी। पहले के आदेशों में उद्योग की मंजूरी के लिए चार तरफ से अग्निशामक गाड़ी के लिए जगह रखना जरूरी था। सरकार ने कहा के कई मामलों में आवेदन बिना सुनवाई के ही रद्द कर दिए जाते थे लेकिन अब डायरैक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज विभाग को 3 बार ऑब्जेक्शन लगने के बाद संबंधित उद्योगपति को बुला कर उसे सारे जरूरी डॉक्यूमैंट की जानकारी देनी होगी।

झारखंड के चतरा जिले में TSPC के तीन नक्सली गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

0

झारखंड के चतरा जिले में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि विकास कुमार यादव (25), गुड्डू यादव (25) और तस्लीम अंसारी (19) को बुधवार को प्रतापपुर थाना क्षेत्र में दुलकी नदी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों नक्सली तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्य हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास पांडे ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से दो देसी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और पांच कारतूस जब्त किए गए।

Budget 2025: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! आम जनता को मिल सकती हैं ये बड़ी राहतें

आगामी बजट में सरकार से कई अहम घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है, जिनसे आम जनता को राहत मिल सकती है। इन घोषणाओं में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी, इनकम टैक्स में छूट, किसानों के लिए बढ़ी हुई सहायता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हो सकती हैं।

1. सस्ता-महंगा: पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर हो सकते हैं बदलाव
सरकार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर सकती है, जिससे इनके दाम घट सकते हैं। इसके अलावा, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से मोबाइल जैसे उत्पाद सस्ते हो सकते हैं। वहीं, सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर इनके दाम बढ़ने की संभावना है।

2. इनकम टैक्स में राहत: ₹10 लाख तक की आय हो सकती है टैक्स फ्री
नई टैक्स व्यवस्था के तहत ₹10 लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया जा सकता है। साथ ही, 15-20 लाख रुपए तक की आय पर 25% टैक्स ब्रैकेट लाया जा सकता है। इससे बड़ी संख्या में लोग नई टैक्स व्यवस्था को अपनाएंगे, जिससे उनके जीवन में आसानी आएगी।

3. किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ सकती है
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सालाना 6,000 रुपए की राशि बढ़ाकर 12,000 रुपए की जा सकती है। इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है और अटल पेंशन योजना में पेंशन राशि को दोगुना किया जा सकता है।

4. ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर
ग्रामीण इलाकों में इंटर्नशिप प्रोग्राम और ‘एकीकृत राष्ट्रीय रोजगार नीति’ के तहत रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। इसके साथ ही, विदेशों में नौकरी दिलाने के लिए इंटरनेशनल मोबिलिटी अथॉरिटी बनाई जा सकती है।

5. स्वास्थ्य क्षेत्र में 75,000 मेडिकल सीटों का विस्तार
स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट बढ़ाकर अधिक मेडिकल कॉलेजों में 75,000 सीटों का विस्तार किया जा सकता है। इसके अलावा, चिकित्सा उपकरणों पर आयात शुल्क घटाने से इलाज की लागत में कमी आ सकती है।

6. सस्ते घरों के लिए प्राइस लिमिट बढ़ाने की संभावना
मेट्रो शहरों में अफोर्डेबल हाउसिंग की प्राइस लिमिट को 45 लाख रुपए से बढ़ाकर 70 लाख रुपए किया जा सकता है। इसके अलावा, होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली टैक्स छूट को बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है।

इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि ये कदम भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और विकास को बढ़ावा देने में सहायक होंगे।

कर्क और सिंह समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज जनवरी महीने की आखिरी तारीख है। आज के दिन कई तरह तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज के राशिफल की बात करें तो आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज कुछ राशि वालों को लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आज के दिन कोई बड़ा काम हो सकता है। वहीं कुछ राशि वालों के दैनिक जीवन में परेशानियां आ सकती है। सेहत संबंधी दिक्कते आ सकती है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपके परिवार के बड़े सदस्य यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दें तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको अपने घर-परिवार के मामले को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी को कुछ कर्ज दिया था तो आप उसको आसानी से उतार सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा का साधन व्यय करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा काम मिलने से आपकी मेहनत अधिक रहेगी लेकिन आप उस काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं। आज आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी पुरानी देनदारियों को भी चुकता करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने धन उधार लेने का सोचा है तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी सेहत संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। यदि आप किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आपको कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे। आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। आप मन में किसी के प्रति दुर्भावना ना रखें। किसी ने आपसे धन उधार लिया था तो वह आपको वापस दे सकता है।

भारत में बनी 5-डोर Maruti Jimny जापान में हुई पेश, 100 देशों में की जाती है निर्यात

भारत में बनी हुई Jimny 5-Door ने सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के घरेलू बाजार में आज कदम रख दिया है। इसे भारत में ऑटो एक्सपो 2023 में पहली बार पेश किया गया था। वहीं, यह वित्त वर्ष 2024-25 मारुति सुजुकी का दूसरा सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाली मॉडल बन गई है। इसे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मारुति सुज़ुकी की निर्माण इकाई (मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी) में पूरी तरह से तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि जापान में पेश हुई भारत में बनी हुई Maruti Jimny 5-Door किन फीचर्स के साथ पेश की गई है।

Maruti Jimny 5-Door के फीचर्स

Jimny में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (K15B) का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 105 PS की पावर और 134 Nm का पीक टॉर्क करता है। इसके इंजन को दो ट्रांसमिशन ऑप्शन 5-स्पीड मैन्युअल (MT) और 4-स्पीड ऑटोमेटिक (AT) के साथ पेश किया जाता है। इसका लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है। इसमें ALLGRIP PRO 4WD तकनीक दी गई है, जिसे स्टैंडर्ड रूप से लो-रेंज ट्रांसफर गियर (4L मोड) से लैस किया गया है।
Maruti Jimny 5-Door को दुनिया भर में 199 देशों और क्षेत्रों में Jimny की 35 लाख से भी ज्यादा यूनिट को बेचा जा चुका है। इसका 3-Door वर्ज़न जापानी बाज़ार में पहले से ही बिक्री के लिए पेश की जाती है। वहीं, अब इसके 5-Door वाला वर्ज़न जापान में उतारा गया है। कंपनी का मानना है कि इससे जापान में Jimny की लोकप्रियता और भी बढ़ेगी। Jimny को लगभग 100 देशों में निर्यात किया जाता है। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में फ्रोंक्स के बाद अब Jimny सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के घरेलू बाजार में भेजी जाने वाली दूसरी SUV बन गई है। 

जापान में ‘मेड इन इंडिया’ Jimny 5-Door की शुरुआत हमारी बेहतरीन निर्माण क्षमता का प्रमाण है। अगस्त 2024 में Fronx के निर्यात के बाद यह इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2024-25) में जापान को निर्यात किया जाने वाला हमारा दूसरा मॉडल है। Jimny वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान दूसरी सबसे अधिक निर्यात की जाने वाली मारुति सुजुकी कार है। इस कार को मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे बाजारों में शानदार सफलता मिली है। इसे देखते हुए हमें विश्वास है कि यह जापान में ग्राहकों का दिल जीतने में भी सफल रहेगी। Jimny का निर्यात  ‘मेक-इन-इंडिया फॉर द वर्ल्ड ‘ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन मिसाल है।

हिसाशी ताकेउचि, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं CEO, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड

मारुति सुज़ुकी ने कैलेंडर वर्ष 2024 में लगभग 100 देशों को 3.23 लाख से अधिक गाड़ियों का निर्यात किया गया है। वहीं, साल 2024 में भारत के कुल यात्री वाहन निर्यात में कंपनी की हिस्सेदारी 43.5% रही। मारुति सुज़ुकी ने अगस्त 2024 में जापान को Maruti Fronx का निर्यात शुरू किया था। इसकी जापान के बाजार में शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

iPhone 17 Air का डिजाइन देखकर फैंस बोले ‘Wow’, देखें First Look

0

iPhone 17 Air पिछले कुछ समय से चर्चा में है। एप्पल के इस सबसे पतले आईफोन का एक नया लीक सामने आया है, जिसमें फोन की डिजाइन रिवील हुई है। पहले इसे iPhone 17 Slim के नाम से लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही थी। हालांकि, नए लीक में इसे दुनिया का सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है। इसकी मोटाई महज 5.5mm होगी।

सितंबर में होने वाले एप्पल इवेंट में iPhone 17 Air को लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर Majin Bu ने अपने X हैंडल से सबसे पतले आईफोन के बैक पैनल की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के मुताबिक, फोन के बैक पैनल में यूनीक कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें Google Pixel 9 जैसा कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा।पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 सीरीज की तरह ही एप्पल की अगली सीरीज में एक्शन बटन, डायनैमिक डिस्प्ले जैसा फीचर देखने को मिलेगा। यह आईफोन सिंगल रियर कैमरा डिजाइन के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग और प्रो मोशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

iPhone 17 Air के अब तक सामने आए फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें भी स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही प्रो मोशन डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो डायनैमिक आईलैंड फीचर को सपोर्ट करेगा। यह आईफोन भी Apple Intelligence AI फीचर के साथ आएगा।

पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17 Air को पतला बनाने के लिए कंपनी इसमें फिजिकल सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं होगा। यह आईफोन केवल eSIM कार्ड सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। एप्पल का यह आईफोन A19 बायोनिक प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।

iPhone 16 के कैमरा डिजाइन में एप्पल ने पिछले साल लंबे अर्से के बाद बड़ा बदलाव किया था। इस फोन में वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा दिया गया है। अपकमिंग iPhone 17 Air का कैमरा डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। इसमें हॉरिजॉन्टल डिजाइन देखने को मिलेगा।

मिचेल स्टार्क ने अपने बर्थडे के दिन हासिल की बड़ी उपलब्धि, इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए खास क्लब का हिस्सा

0

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 30 जनवरी यानी अपने बर्थडे के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल के मैदान पर खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 654 रन बनाते हुए घोषित की तो वहीं श्रीलंकाई टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने 15 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें एक विकेट मिचेल स्टार्क हासिल करने में कामयाब रहे। स्टार्क ने दिमुथ करुणारत्ने को आउट करने के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजों के एक खास क्लब में भी अपनी जगह को बना लिया।

स्टार्क 700 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले बने 11वें तेज गेंदबाज

मिचेल स्टार्क श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 699 विकेट हासिल कर चुके थे, वहीं 700वां विकेट भी उन्होंने लेने में अधिक देर नहीं लगाई। स्टार्क अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले 11वें तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जेम्स एंडरसन का नाम है जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 991 विकेट हासिल किए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के तौर पर स्टार्क इस आंकड़े तक पहुंचने वाले चौथे खिलाड़ी हैं, जिसमें उनसे पहले शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं स्टार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट के मुकाम तक पहुंचने वाले 18वें गेंदबाज हैं। मिचेल स्टार्क ने अब तक टेस्ट में जहां 377 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं वनडे में 244 और टी20 इंटरनेशनल में 79 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

शेन वॉर्न – 1001 विकेट

ग्लेन मैक्ग्रा – 949 विकेट

ब्रेट ली – 718 विकेट

मिचेल स्टार्क – 700 विकेट अब तक

ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से दिखी शानदार बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में इसके बिल्कुल विपरीत देखने को मिला है। गॉल टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी में कुल 654 रन बनाए, जिसमें उस्मान ख्वाजा के बल्ले से जहां 232 रन तो वहीं स्टीव स्मिथ ने 141 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे जोश इंगलिस ने 102 रनों की पारी खेली।

बनाना चाहते हैं रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल, तो इन छोटी-छोटी टिप्स को जरूर करें फॉलो

0

क्या आपने कभी घर पर बनाए गए चावल और रेस्टोरेंट में सर्व किए जाने वाले चावल के बीच के फर्क पर गौर किया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेस्टोरेंट के चावल घर के चावल की तुलना में काफी ज्यादा खिले-खिले होते हैं। रेस्टोरेंट में सर्व किए जाने वाले चावल का एक-एक दाना अलग-अलग दिखाई देता है। आइए कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं, जो घर पर बनाए जाने वाले चावल को भी खिला-खिला बना सकती हैं।

चावल को धोने का तरीका

राइस को कुक करने से पहले इन्हें अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए। खिले-खिले चावल बनाने के लिए चावल में मौजूद स्टार्च को धोकर बाहर निकालना जरूरी होता है। यानी जब तक आपको साफ पानी न दिखाई दे, तब तक आपको चावल को धोना है। इसके अलावा आपको बता दें कि अगर आप बिरयानी और पुलाव बनाना चाहते हैं, तो आपको बासमती चावल का इस्तेमाल करना चाहिए। अलग-अलग डिश के साथ अलग-अलग वैराएटी के चावल यूज किए जाते हैं।

राइस को किस तरह से पकाएं?

क्या आप चावल को पकाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? अगर आप रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल बनाना चाहते हैं, तो आपको चावल को धीमी आंच पर रखकर पकाना चाहिए। आपको बता दें कि चावल को तेज आंच पर पकाने से चावल जल भी सकते हैं।

सही होनी चाहिए पानी की मात्रा

अगर आप चावल बनाते समय कम पानी का इस्तेमाल करेंगे, तो चावल कच्चे रह जाएंगे। वहीं अगर आप राइस को कुक करते समय ज्यादा पानी यूज करते हैं, तो चावल घुलने लग जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक कप चावल के लिए डेढ़ से दो कप पानी की जरूरत पड़ सकती है।

गौर करने वाली बात

खिले-खिले चावल बनाने के लिए आपको इस टिप को जरूर फॉलो करना चाहिए। जब राइस लगभग 90% पक जाए, तब आप गैस बंद कर दीजिए। अब आपको लगभग पांच से दस मिनट के लिए चावल को ढककर पकाना है।

बेटी की शादी में खर्चे की टेंशन खत्म! अब बेटियों के विवाह में 51000 देगी यूपी सरकार

0

मत्स्य पालक के लिए योगी सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, अब मछली या जलीय जीव का पालन करने वालों को अब बेटियों की शादी करने के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा न ही कोई दिक्कत आएगी। क्योंकि अब उनको 51 हजार रुपये शगुन के रूप में मत्स्य पालक विभाग देगा। इससे पैसे के अभाव में मत्स्य पालकों की बेटियों की शादी नहीं रुकेगी।

आपको बता दें कि प्रतापगढ़ जिले में 3 हजार से ज्यादा मत्सय पालक पंजीकृत है। यह मत्स्य पालक एक बीघे से लेकर आठ बीघे तक के तालाब में मछली पालन करते हैं। इसमें ज्यादातर मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। अब ऐसे लोगों को बेटियों की शादी करने के लिए पैसे की चिंता नहीं सताएगी। शासन से उनको मदद मिलेगी।

शादी के लिए मिलेंगे 51 हजार रुपये
पालकों के हर बेटियों की शादी में अब मत्स्य विभाग 51 हजार रुपये खर्च करेगा। इसमें 35,000 रुपये कन्या के खाते में और 16,000 रुपये विवाह खर्चों के लिए दिए जाएंगे। यह सुविधा दो लाख रुपये से कम आय वाले एक वर्ष से अधिक समय से मस्त्य पालन करने वाले पालकों को मिलेगी।

13 जातियों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उठाने वालो में  केवट, आखेटक, मल्लाह, निषाद, बिंद समेत 13 जातियां शामिल हैं।  मत्स्य पालन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास कुमार दीपांकर ने बताया कि मत्स्य पालकों की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये शासन स्तर से खर्च होगा। विवाह में उपहार दिया जाएगा। साथ ही उनके खाते में भी पैसा भेजा जाएगा।

- Advertisement -