Monday, February 9, 2026
Home Blog Page 993

महाकुंभ में फिर मचा हाहाकार, सेक्टर-22 में लगी भीषण आग… कई पंडाल जलकर हुए खाक

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को मेला क्षेत्र के सेक्टर-22 में अचानक आग लग गई। कई पंडाल जल गए, और मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। राहत की बात यह है कि जहां आग लगी थी, वहां पब्लिक मौजूद नहीं थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
वहीं, वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी। यह घटना उस दिन बाद हुई जब बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेले में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। वही, यूपी सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख रुपए का ऐलान किया है। भगदड़ मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

19 जनवरी को भी आग की घटना हुई थी
इससे पहले 19 जनवरी को भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने का एक बड़ा हादसा हुआ था। शाम करीब साढ़े चार बजे शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर-19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी। इस हादसे में 180 कॉटेज जल गए थे। महाकुंभ प्रशासन के अनुसार, गीता प्रेस की रसोई में छोटे गैस सिलेंडर से चाय बनाते समय गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। आग के कारण रसोई में रखे 2 गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए थे, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दोपहर 2 बजे तक 1.5 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

मौनी अमावस्या पर भगदड़ के कारण स्नान से चूके श्रद्धालुओं ने गुरुवार को पूरे उत्साह के साथ संगम नगरी के विभिन्न घाटों में आस्था की डुबकी लगाई। कुंभ क्षेत्र आज भी श्रद्धालुओं के गुलजार रहा और दोपहर दो बजे तक डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे तक एक करोड़ 52 लाख श्रद्धालु संगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर स्नान कर चुके थे। इसे मिला कर अब तक महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या 27 करोड़ 58 लाख हो चुकी है।

पुलिस के जवान लगातार बनाए हुए निगरानी
स्नान ध्यान का क्रम निर्बाध रूप से जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है और बैरिकेडिंग लगा कर कई मार्गो को वन वे कर दिया गया है। मेला प्रशासन और पुलिस के जवान लगातार भीड़ पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी और ड्रोन के जरिये भी भीड़ की निगरानी की जा रही है।

आज पूरे विधि विधान से श्रद्धालुओं ने किया स्नान
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर अखाड़ा क्षेत्र के निकट मची भगदड़ के बाद एहतियात के तौर पर प्रयागराज आने वाले वाहनों को जस का तस खड़ा कर दिया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में तीर्थयात्री स्नान से चूक गए थे। आज मेला क्षेत्र में आने के बाद उन्ही यात्रियों ने पूरे विधि विधान के साथ स्नान किया और पूजा अर्चना की। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण हालांकि श्रद्धालुओं को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा, मगर इसके बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी दिखाई नहीं दी। कुछ श्रद्धालु हालांकि पुलिस प्रशासन की इस व्यवस्था से नाराजगी जताते दिखे।

जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की छत गिरने से कई मजदूर दबे

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां निर्माणाधीन छत का सैकेंड यूनिट (भाड़ा) की छत गिर गई। मलबे में कई मजदूरों के दबने की आशंका है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक बड़ी बिल्डिंग जिसको 3 हीटर कहा जाता है, उसकी तीसरी बिल्डिंग फट जाने से हादसा हुआ। घटना में कई लोगों की मौत एवं 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एक बड़ा प्रशासनिक अमला मौक़े के लिए रवाना हो गया है।बताया जा रहा है कि आधा घंटे से गेट नंबर 2 के पास घायलों को लेने पहुंची 108 एम्बुलेंस खड़ी है उसको भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। जेके सीमेंट प्रबंधन इस बड़े हादसे का दबाने का और छोटा रूप देने का प्रयासकर रहा है। पुलिस के अलावा सभी छोटे कर्मचारियों को प्लांट से बाहर कर दिया गया है।

बनारस- नई दिल्ली में फंसे 5 लाख यात्री, कई ट्रेनें निरस्त…यात्रा से पहले जरूर देख लें यह लिस्ट

महाकुंभ में हुए भगदड़ की वजह से आस-पास के कई जिले प्रभावित चल रहे हैं। जिसकी वजह से वाराणसी में इस समय 20 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं। इतना ही नहीं ट्रेनों के रद्द होने से पांच लाख से अधिक यात्री फंस गए हैं। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण ढाई लाख से अधिक लोगों की यात्रा टल गई है। दिल्ली, आगरा वन्देभारत समेत 21 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भी कैंट रेलवे स्टेशन पर लगभग 2.5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद है। रेलवे प्रशासन द्वारा लोगों को होल्डिंग एरिया में रोका गया है। वहीं गुरुवार सुबह से काशी के 10 घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं के भीड़ पैदल ही बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंच रही हैं

गोदौलिया से विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट से गंगा द्वार और चौक से विश्वनाथ मंदिर तक करीब 5 किमी लंबी लाइन लगी हुई है। काशी विश्वनाथ धाम में बुधवार रात 1 बजे तक बाबा का दर्शन जारी रहा। प्रशासन के मुताबिक पट बंद होने तक करीब 5.50 लाख भक्तों ने बाबा को जलाभिषेक किया। डेढ़ घंटे विश्राम के बाद बाबा की मंगला आरती हुई। आरती के दौरान भी चारों द्वार से झांकी दर्शन कराया गया।

इन ट्रेनों को किया गया है निरस्त

  • बनारस से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त 
  •  बलिया से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 22581 बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त 
  •  गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस निरस्त
  •  गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05004 गोरखपुर-झूसी विशेष गाड़ी निरस्त
  •  गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05183 गोरखपुर-झूसी विशेष गाड़ी निरस्त 
  • कानपुर अनवरगंज से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त
  •  झूसी से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05003 झूसी-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त
  •  आगरा कैंट से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त
  • बनारस से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त
  •  वाराणसी जं. से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 22415 वाराणसी जं.-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त
  •  नई दिल्ली से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 22416 नई दिल्ली-वाराणसी जं. वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त
  •  बरौनी से 29, 30, 31 जनवरी, 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी,2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

John Murphy की भारत में कोका-कोला को आगे बढ़ाने की योजना

0

कोका-कोला भारत में ग्रामीण बाजारों में विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसका मानना है कि शहरी क्षेत्रों में खपत में मंदी अस्थायी है। कंपनी के अध्यक्ष और सीएफओ जॉन मर्फी ने एक सम्मेलन में इस बात का ज़िक्र किया। जॉन मर्फी की भारत में कोका-कोला को आगे बढ़ाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि हालांकि 2024 के अंत में कुछ क्षेत्रों में कमज़ोरी देखी गई थी लेकिन उनका मानना है कि यह एक अस्थायी घटना है जो लंबे समय तक नहीं रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी को सतर्क रहना होगा अनुकूलन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वह जीतने के लिए आवश्यक क्षमताओं में निवेश कर रही है।

ग्रामीण बाजार में विस्तार का अवसर 

जॉन मर्फी ने बताया कि भारत के ग्रामीण बाजारों में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। इन बाजारों में कोका-कोला अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ब्रांडों के लिए तेजी से विस्तार करने के अवसर हैं। विशेष रूप से 10 रुपये का मूल्य बिंदु बहुत महत्वपूर्ण है और यह कोका-कोला के लिए एक केंद्रित रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा उत्पाद को सही बिक्री बिंदुओं तक पहुंचाना भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की है।

स्थानीय प्रतियोगिता और चुनौतियाँ 

भारत में स्थानीय खिलाड़ियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बारे में बात करते हुए मर्फी ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन कोका-कोला के पास प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक स्पष्ट रणनीति है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में वाणिज्यिक पेय पदार्थों की खपत अभी भी अपेक्षाकृत कम है लेकिन देश की युवा आबादी के कारण उद्योग के लिए विकास की संभावनाएं बहुत सकारात्मक हैं। शहरीकरण और डिजिटलीकरण से व्यक्तिगत उपभोग व्यय में वृद्धि हो रही है जिससे उद्योग को फायदा हो रहा है।

Budget 2025: भारतीय उद्योग जगत देश की आर्थिक वृद्धि को लेकर आशावादी: FICCI सर्वेक्षण

0

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के एक सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट के करीब आने के साथ ही भारतीय व्यवसाय देश की आर्थिक वृद्धि के बारे में आशावादी हैं। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अधिकांश उत्तरदाताओं ने भारत के विकास के दृष्टिकोण में विश्वास व्यक्त किया।

64% कंपनियों को 6.5-6.9% GDP वृद्धि की उम्मीद

फिक्की द्वारा 150 से ज्यादा कंपनियों के साथ किए गए इस सर्वे में पाया गया कि 64% व्यवसायों को आगामी वित्तीय वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5% से 6.9% के बीच रहने की उम्मीद है। यह 2023-24 में 8% वृद्धि से थोड़ी कम है लेकिन वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए यह एक सकारात्मक अनुमान है।

पूंजीगत व्यय और कारोबार में आसानी पर जोर

सर्वेक्षण में प्रमुख रूप से दो मुद्दों पर ध्यान दिया गया है – सार्वजनिक पूंजीगत व्यय और कारोबार करने में आसानी। 68% कंपनियों ने बुनियादी ढांचे में निरंतर निवेश की आवश्यकता पर बल दिया है और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पूंजीगत व्यय में कम से कम 15% की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। इसके अलावा कारोबार में आसानी के लिए सुधार की आवश्यकता भी जताई गई है खासकर भूमि अधिग्रहण और श्रम नियमों के मामले में।

कर सुधार और एमएसएमई को समर्थन की मांग

व्यवसायियों ने प्रत्यक्ष कर ढांचे की समीक्षा की मांग की है ताकि कर स्लैब और दरों में बदलाव किया जा सके और लोगों की डिस्पोजेबल आय बढ़ सके जिससे खपत और आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकें। इसके साथ ही कर व्यवस्था को और सरल बनाने की भी जरूरत बताई गई। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों) को लेकर भी कई सुझाव दिए गए जिनमें ऋण पहुंच को बेहतर बनाने और प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए उपायों की मांग की गई।

बुनियादी ढांचा और निर्यात प्रतिस्पर्धा पर ध्यान

सर्वेक्षण में बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और कृषि/ग्रामीण विकास को प्रमुख क्षेत्रों के रूप में पहचाना गया है जिन पर आगामी बजट में ध्यान देने की जरूरत बताई गई। इसके अलावा निर्यात प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स और ब्याज समानता योजनाओं की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है ताकि भारत की वैश्विक व्यापार स्थिति मजबूत हो सके।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच संतुलित नीतियों की आवश्यकता

सर्वेक्षण में यह भी कहा गया कि भारत की आर्थिक लचीलापन बढ़ाने के लिए व्यापक आर्थिक नीतियों की जरूरत है जो भू-राजनीतिक जोखिम, मुद्रास्फीति और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों के खिलाफ मजबूत बने। यह बजट भारत को एक प्रमुख निवेश गंतव्य और वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।

वहीं केंद्रीय बजट 2025-26 को नए सरकार का पहला पूरा बजट माना जा रहा है और इस पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि यह भारत की विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पंजाब से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आ गई Good News, 7 से 9 फरवरी तक…

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान और अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन हेतु ऐतिहासिक स्पैशल ट्रेन प्रयागराज में कुंभ स्नान और अयोध्या धाम श्री राम लला मंदिर दर्शन यात्रा के लिए जाएगी।

इस संबंधी जानकारी देते हुए विश्व सनातन धर्म सभा के प्रधान अश्वनी सेखड़ी और महासचिव महेश गुप्ता ने बताया कि पहली बार सभी भक्तों के लिए स्पैशल ट्रेन बुक करवाई गई है जिसमें 1100 यात्री ए.सी. 3 टायर ट्रेन की 18 बोगियों में सवार होकर महाकुंभ स्नान और अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन हेतु जाएंगे। यह स्पैशल ट्रेन अमृतसर से 7 फरवरी को रवाना होगी जो की अमृतसर से जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़ ,अंबाला, दिल्ली से भक्त जनों को लेकर प्रयागराज पहुंचेगी। 8 फरवरी को सभी भक्तजन प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करेंगे और रात्रि के समय स्पेशल ट्रेन सभी भक्तजनों को लेकर अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शनों के लिए रवाना होगी और 9 फरवरी को पूरा दिन सभी भक्तजन अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन करेंगे।

स्पैशल ट्रेन में खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। 5 साल से कम आयु के बच्चे अपने माता-पिता के साथ मुफ्त में सफर कर सकेंगे। गुप्ता ने कहा कि इस ट्रेन के प्रबंधों को लेकर आज बैठक भी की जिसमें मुख्य रूप से संगठन मंत्री पंजाब श्री निवासुलू संरक्षक, संरक्षण प्रचारक राम गोपाल, महासचिव बुद्धिश अग्रवाल, उप प्रधान राज गर्ग नंबरदार, उप प्रधान देवी दयाल पराशर, सलाहकार सुनील भारद्वाज, गुलशन महाजन, सोनिया नैय्यर, ममता जैन गर्ग एवं अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

Jaunpur Accident: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक कार और बस में भीषण टक्कर हो गई। इस कार में महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करके लौट रहे श्रद्धालु थे। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

खाली रोडवेज बस से टकराई कार
जानकारी के अनुसार, यह हादसा मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास हुआ। महराजगंज जिले के समदेऊआ थानांतर्गत धनहानायक के लोग महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करने निकले थे।  स्नान के बाद श्रद्धालु अपनी कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। कार को संजय सिंह चला रहा थे। उसमें उनका परिवार व उनके करीबी दोस्त का परिवार भी था। रात करीब तीन बजे सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही खाली रोडवेज बस से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग बुरी तरह से फंस गए।

हादसे में हुई इन लोगों की मौत
सूचना पर सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कार में फंसे लोगों को कटर की मदद से किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने कार ड्राइवर संजय सिंह (55) निवासी महाराजगंज, बिंदु सिंह (45) निवासी गोरखपुर, विमला देवी (58) निवासी गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार सवार विधावती (60) निवासी महाराजगंज, किरन देवी तिवारी (40) निवासी महाराजगंज, महेश तिवारी (50) गंभीर रूप घायल हो गए। जिन्हें डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद करीब घंटों जाम लगा रहा। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

1 फरवरी से बंद हो सकती है UPI Payment! NPCI ने उठाया बड़ा कदम, जानें नया नियम

0

पिछले कुछ सालों में भारत में UPI पेमेंट का तेजी से विस्तार हुआ है। 1 फरवरी 2025 से UPI पेमेंट से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहा है। यदि कोई भी UPI ऐप ट्रांजेक्शन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर (जैसे @, #, $ आदि) का इस्तेमाल करता है, तो वह ट्रांजेक्शन कैंसिल हो जाएगी। भारत में कई ऐसे ऐप हैं जो ट्रांजेक्शन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर का उपयोग करते हैं। हालांकि, Paytm और PhonePe जैसे प्रमुख ऐप ट्रांजेक्शन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, इसलिए इन पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

सिर्फ अल्फान्यूमेरिक करना होगा इस्तेमाल

राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने सभी UPI ऐप्स को ट्रांजेक्शन आईडी में सिर्फ अल्फान्यूमेरिक (अक्षर और अंक) कैरेक्टर इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। अगर ऐप्स इस नियम का पालन नहीं करेंगी तो 1 फरवरी 2025 के बाद उनकी ट्रांजेक्शन अस्वीकार कर दी जाएगी। NPCI ने 9 जनवरी 2025 को एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें कहा गया कि 1 फरवरी 2025 से सभी UPI ऐप्स को ट्रांजेक्शन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

ऐप नहीं करेगा काम

अगर कोई UPI ऐप इस नियम का पालन नहीं करता है तो UPI ट्रांजेक्शन उस ऐप से काम नहीं करेगा। बिजनेस यूजर्स के लिए यह नियम लागू है लेकिन इसका असर आम यूजर्स पर भी पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप किसी ऐसे ऐप से UPI का इस्तेमाल करेंगे जो इस नियम का पालन नहीं करता तो आपकी पेमेंट रद्द हो जाएगी।

NPCI ने पहले ही सभी UPI ऐप्स को इस बदलाव के लिए समय दिया है ताकि वे ट्रांजेक्शन आईडी को 35 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक बनाएं। इसके अलावा ऐप्स को डुप्लीकेट ट्रांजैक्शन आईडी से भी बचने की सलाह दी गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस बदलाव से सिस्टम में सुधार होगा। ट्रांजेक्शन को ट्रैक करना आसान होगा और सुरक्षा में भी बढ़ोतरी होगी।

Hike Gold Price 30 January: आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, MCX पर 81000 के पार पहुंचा 10 ग्राम Gold का भाव

0

गुरुवार (30 जनवरी) को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी जारी है। MCX पर आज सोने का भाव 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 81,011 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कामत 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 92,390 रुपए पर है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

- Advertisement -

News of the Day