अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक भयावह विमान हादसा हुआ, जहां US एयरलाइन्स का CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक (H-60) हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। यह दुर्घटना व्हाइट हाउस से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित रीगन एयरपोर्ट के पास हुई।

भयानक टक्कर के बाद मलबा पोटोमैक नदी में गिरा
टक्कर के तुरंत बाद प्लेन और हेलीकॉप्टर में आग लग गई और उनका मलबा नीचे बर्फ से जमी पोटोमैक नदी में गिर गया। खोजी दल को प्लेन के तीन बड़े टुकड़े नदी में मिले। इस हादसे में पैसेंजर प्लेन में सवार 64 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स के अलावा, हेलीकॉप्टर में सवार 3 सैन्यकर्मी भी मारे गए। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सभी 67 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।
8 days ago Trump fired 400 FAA senior officials, the TSA head & 3,000 air traffic controllers
Now American Airlines plane collides with a Blackhawk 65 deadpic.twitter.com/mv8whDbHOw#planecrash #ReaganAirport #Washington #Trumppic.twitter.com/71gdYM7xsFpic.twitter.com/KFqN8XajeV pic.twitter.com/EQX47rEaft
— Jerry Hicks (@JerryHicksUnite) January 30, 2025
ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद
AP और BBC की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर,फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर, ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिए हैं। इन डेटा रिकॉर्डर्स से यह साफ हुआ कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से हेलीकॉप्टर क्रू की बातचीत हुई थी और उन्हें पता था कि उनके आसपास एक पैसेंजर प्लेन उड़ रहा है। इसके बावजूद यह टक्कर कैसे हुई? इसकी जांच जारी है और ब्लैक बॉक्स से और ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।
हाइपोथर्मिया बना यात्रियों की मौत की वजह
वॉशिंगटन फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन डोनेली के मुताबिक, दुर्घटना के बाद दोनों विमान बर्फ से जमी पोटोमैक नदी में गिर गए। वॉशिंगटन का तापमान शून्य डिग्री के करीब है, जिससे बर्फीले पानी में गिरे लोग ज्यादा से ज्यादा 20-30 मिनट ही जिंदा रह सके होंगे। अत्यधिक ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया के कारण उनकी मौत हो गई। गोताखोरों को शवों की तलाश में गहरे पानी में उतरना पड़ा, जिससे उनकी जान को भी खतरा था।
https://twitter.com/rawsalerts/status/1884827088437264387?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1884827088437264387%7Ctwgr%5E9a7223d356c12204e20468053aab7e8ef9efec67%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fplane-accident-washington-dc-crj700-bombardier-jet-black-hawk-2097704
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने दिए जांच के आदेश
अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने इस हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि ATC से इंट्रैक्शन और गाइडेंस मिलने के बावजूद यह भीषण टक्कर कैसे हुई? हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने अमेरिकी एविएशन सुरक्षा और हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


